Shuru
Apke Nagar Ki App…
अरवल। ईद पर्व के पूर्व संध्या पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कृति कमल के नेतृत्व में निकला गया फ्लैग मार्च
Satveer Singh
अरवल। ईद पर्व के पूर्व संध्या पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कृति कमल के नेतृत्व में निकला गया फ्लैग मार्च
More news from बिहार and nearby areas
- Post by NAITIK BHARAT NEWS1
- आरा में बच्चों के लिए नया आकर्षण: रज़ा भूमि इलेक्ट्रिक बना पसंदीदा ठिकाना आरा (भोजपुर)। शहर के धाराहरा स्थित उदय अस्पताल के बगल में मौजूद रज़ा भूमि इलेक्ट्रिक इन दिनों बच्चों और अभिभावकों के बीच खासा आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यहाँ एक से बढ़कर एक आकर्षक खिलौनों की शानदार रेंज उपलब्ध है, जो लोगों को अपनी ओर खींच रही है।1
- जहानाबाद दौरे पर पहुंचे बिहार सरकार के मंत्री दीपक प्रकाश ने पंचायत चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य में होने वाले आगामी पंचायत चुनाव का मतदान पूरी तरह इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) के माध्यम से कराया जाएगा। साथ ही फर्जी मतदान पर रोक लगाने के लिए फेस रिकॉग्निशन तकनीक को भी प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा। मंत्री दीपक प्रकाश जहानाबाद टाउन हॉल में आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे थे, जहां उन्होंने जिले के विभिन्न पंचायत प्रतिनिधियों के साथ संवाद किया। इस दौरान उन्होंने पंचायतों में चल रही विकास योजनाओं, उनकी प्रगति और जमीनी स्तर पर आ रही समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सरकार पंचायत स्तर पर पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।पत्रकारों द्वारा बिहार के अगले मुख्यमंत्री को लेकर पूछे गए सवाल पर मंत्री ने कहा कि इस मुद्दे पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सभी घटक दलों के बीच बातचीत जारी है। अंतिम निर्णय के लिए अभी थोड़ा इंतजार करना होगा, इसलिए लोगों से धैर्य बनाए रखने की अपील की गई है।उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि राज्य सरकार चुनाव प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए तकनीक का अधिकतम उपयोग करने की दिशा में काम कर रही है, ताकि फर्जी मतदान जैसी समस्याओं पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सके।1
- Post by Ramesh Kumar1
- मुखिया पूजा कुमारी की जनता दरबार में पहुंचे पेंशन व मृत्यु प्रमाण पत्र के मामले, जल्द निपटारे का भरोसा गया जी जिले के कोंच प्रखंड के गरारी पंचायत अंतर्गत देवरा बाजार स्थित सामुदायिक भवन में शुक्रवार को मुखिया पूजा कुमारी की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान पंचायत के विभिन्न गांवों से आए ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं को मुखिया के समक्ष रखा।जनता दरबार में मुख्य रूप से जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र और सामाजिक सुरक्षा पेंशन से संबंधित मामले छाए रहे।देवरा की उरैसा खातुन ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिए आवेदन दिया, जबकि देवरा के ही संजय कुमार ने पारिवारिक सूची बनवाने हेतु गुहार लगाई। वहीं, सरबहदा गांव के फुलचंद पासवान ने मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदन सौंपा।कुल मिलाकर 10 मामले दर्ज किए गए, जिन्हें गंभीरता से लेते हुए मुखिया ने संबंधित कर्मियों को अगले दिन तक सुनवाई व निष्पादन करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर डाटा ऑपरेटर शिवानी कुमारी, पंचायत सचिव प्रकाश रंजन समेत कई अन्य स्थानीय लोग और कर्मी उपस्थित रहे।1
- आरा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने गुरुवार को चैत्र शुक्ल प्रतिपदा और हिंदू नववर्ष के अवसर पर आरा रामलीला मैदान में पथ संचलन और बौद्धिक कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें बड़ी संख्या में स्वयंसेवक और नागरिक शामिल हुए। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता भविष्य के संकल्पों पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि हिंदू नववर्ष केवल कैलेंडर का परिवर्तन नहीं, बल्कि नई चेतना का संचार है। बताया कि सम्राट विक्रमादित्य ने शकों को पराजित करने के उपलक्ष्य में विक्रम संवत की स्थापना की थी। उन्होंने 1 जनवरी के बजाय चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के महत्व पर प्रकाश डाला। बताया कि चैत्र शुक्ल प्रतिपदा भगवान राम के राज्याभिषेक, स्वामी दयानंद सरस्वती और डॉ. हेडगेवार के जन्मदिवस जैसे महत्वपूर्ण प्रसंगों से जुड़ी है। उन्होंने यह भी बताया कि संघ अपने शताब्दी वर्ष में 'पंच परिवर्तन' के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पूरे हिंदू समाज को साथ लेकर चलने वाला संगठन है। बौद्धिक कार्यक्रम के समापन के बाद स्वयंसेवकों ने रामलीला मैदान से पथ संचलन शुरू किया। यह संचलन महादेव रोड और कर्मन टोला होते हुए वापस रामलीला मैदान पर समाप्त हुआ।1
- अरवल। रामनवमी के अवसर पर आज दूसरे दिन महुआबाग में बहुत सुंदर रासलीला का मंचन मथुरा वृंदावन के कलाकारो के द्वारा किया जा रहा है।1
- Post by NAITIK BHARAT NEWS1
- जहानाबाद जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जिसमें एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने टोटो में जोरदार टक्कर मार दी। यह घटना घोसी-इस्लामपुर मुख्य सड़क पर शर्मा पुल के समीप हुई। इस हादसे में टोटो चालक समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सभी घायल किसी श्रद्धा कार्यक्रम में शामिल होकर वापस अपने गांव लौट रहे थे। वे कजिसराय से टोटो पर सवार होकर नालंदा जिले के इस्लामपुर थाना क्षेत्र स्थित खटोला बीघा जा रहे थे। जैसे ही टोटो शर्मा पुल के पास पहुंचा, तभी सामने से आ रही एक अनियंत्रित पिकअप ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि टोटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार सभी लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घायलों में टोटो चालक शशि रंजन कुमार के अलावा पांच लोग शामिल हैं। घटना के तुरंत बाद आसपास के स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए घोसी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में जांच के दौरान तीन लोगों की हालत नाजुक पाई गई। इसके बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना स्थित पीएमसीएच भेज दिया गया, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। फरार पिकअप वाहन की तलाश की जा रही है। इस घटना के बाद इलाके में शोक और चिंता का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों को रोका जा सके।1