Shuru
Apke Nagar Ki App…
ईद पर्व को लेकर मखदुमपुर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च शुक्रवार की देर शाम 6:00 बजे मखदुमपुर पुलिस ने ईद पर्व को लेकर फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान थाने की पुलिस मखदुमपुर बाजार के मुस्लिम बहुल इलाकों में जाकर लोगों को शांतिपूर्वक पर मनाने का निर्देश दिया। इस बाबत थाना अध्यक्ष दिवाकर विश्वकर्मा ने बताया कि पर्व को लेकर पुलिस काफी चौकस है जिसके तहत फ्लैग मार्च निकाला गया है एवं लोगों को शांतिपूर्वक पर्व मनाने का अपील किया गया है बताते चले कि मखदुमपुर प्रखंड के शहरी एवं ग्रामीण इलाके में शनिवार को ईद का पर्व मनाया जाएगा
Ramesh Kumar
ईद पर्व को लेकर मखदुमपुर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च शुक्रवार की देर शाम 6:00 बजे मखदुमपुर पुलिस ने ईद पर्व को लेकर फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान थाने की पुलिस मखदुमपुर बाजार के मुस्लिम बहुल इलाकों में जाकर लोगों को शांतिपूर्वक पर मनाने का निर्देश दिया। इस बाबत थाना अध्यक्ष दिवाकर विश्वकर्मा ने बताया कि पर्व को लेकर पुलिस काफी चौकस है जिसके तहत फ्लैग मार्च निकाला गया है एवं लोगों को शांतिपूर्वक पर्व मनाने का अपील किया गया है बताते चले कि मखदुमपुर प्रखंड के शहरी एवं ग्रामीण इलाके में शनिवार को ईद का पर्व मनाया जाएगा
More news from बिहार and nearby areas
- Post by Ramesh Kumar1
- जहानाबाद जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक द्वारा कल्पा थाना का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर की व्यवस्थाओं, अभिलेखों के संधारण तथा कार्यप्रणाली का गहनता से जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में थाना के विभिन्न रजिस्टर, केस डायरी और लंबित मामलों की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक ने विशेष रूप से लंबित आपराधिक कांडों पर गंभीरता से चर्चा करते हुए संबंधित अनुसंधानकर्ताओं को मामलों के शीघ्र निष्पादन का सख्त निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए, ताकि पीड़ितों को समय पर न्याय मिल सके और अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित हो। इस मौके पर थाना प्रभारी, अनुसंधानकर्ता तथा अन्य पुलिस पदाधिकारी भी मौजूद थे। पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों को अपने-अपने दायित्वों का ईमानदारी, पारदर्शिता और तत्परता के साथ निर्वहन करने की हिदायत दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिसिंग में जवाबदेही और त्वरित कार्रवाई अत्यंत आवश्यक है। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की साफ-सफाई, रिकॉर्ड प्रबंधन तथा आम जनता के साथ व्यवहार को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही, उन्होंने आम लोगों की शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित करने पर जोर दिया, ताकि पुलिस के प्रति जनता का विश्वास और मजबूत हो सके। अंत में पुलिस अधीक्षक ने सभी पदाधिकारियों को सतर्क एवं सक्रिय रहते हुए क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयास करने का निर्देश दिया।1
- मुखिया पूजा कुमारी की जनता दरबार में पहुंचे पेंशन व मृत्यु प्रमाण पत्र के मामले, जल्द निपटारे का भरोसा गया जी जिले के कोंच प्रखंड के गरारी पंचायत अंतर्गत देवरा बाजार स्थित सामुदायिक भवन में शुक्रवार को मुखिया पूजा कुमारी की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान पंचायत के विभिन्न गांवों से आए ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं को मुखिया के समक्ष रखा।जनता दरबार में मुख्य रूप से जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र और सामाजिक सुरक्षा पेंशन से संबंधित मामले छाए रहे।देवरा की उरैसा खातुन ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिए आवेदन दिया, जबकि देवरा के ही संजय कुमार ने पारिवारिक सूची बनवाने हेतु गुहार लगाई। वहीं, सरबहदा गांव के फुलचंद पासवान ने मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदन सौंपा।कुल मिलाकर 10 मामले दर्ज किए गए, जिन्हें गंभीरता से लेते हुए मुखिया ने संबंधित कर्मियों को अगले दिन तक सुनवाई व निष्पादन करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर डाटा ऑपरेटर शिवानी कुमारी, पंचायत सचिव प्रकाश रंजन समेत कई अन्य स्थानीय लोग और कर्मी उपस्थित रहे।1
- 2 घंटे तक गायब रहे डॉक्टर, लाइन में तड़पते रहे लोग — गया चाकन अस्पताल में लापरवाही उजागर1
- नवादा के जदयू विधायक विभा देवी के पुत्र को रोड एक्सीडेंट में घटनास्थल पर ही मौत हो गया जिस इलाके में सनाटे छाए हुए हैं1
- गया शहर के वार्ड संख्या 44 में नगर निगम गयाजी द्वारा गदा लोल सरोवर का निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्य करीबन 80 लाख के लागत से कार्य जारी है। गया शहर के गदालोल सरोवर एक प्रमुख धार्मिक सरोवर है। इस सरोवर का जिक्र वायु पुराण में है। मान्यता है की भगवान विष्णु ने गया जी पहुंचकर हैती दैत्य को मारे थे और अपना गदा को इसी सरोवर धोये तब से इस सरोवर का नाम गदालोल सरोवर हुआ। विष्णु नगरी गया जी में गदा लोल सरोवर की अपनी बड़ी धार्मिक महता है। लाखों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा यह गदालोल सरोवर उपेक्षित था और धार्मिक पहचान विलुप्त होते जा रहा था। पूरा तालाब जलकुंभी से घिर गया था। वार्ड संख्या 44 के पार्षद संगीता देवी एवं पार्षद प्रतिनिधि सुरेंद्र यादव के तत्परता से नगर निगम गयाजी द्वारा 80 लाख के लागत से सरोवर का निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्य कराया जा रहा है।1
- Awpl joining1
- Post by Ramesh Kumar1