Shuru
Apke Nagar Ki App…
Shocking: ट्रंप के ऐलान के तुरंत बाद Israel में मिसाइल अटैक! देखिए रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो।
RAMSEWAK SAHU
Shocking: ट्रंप के ऐलान के तुरंत बाद Israel में मिसाइल अटैक! देखिए रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो।
More news from Ranchi and nearby areas
- Post by RAMSEWAK SAHU1
- गुमला: आज बुधवार को उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की बैठक आयोजित हुई, आयोजित बैठक में झारखंड शिक्षा न्यायाधिकरण (संशोधन) अधिनियम, 2017 के प्रावधानों के आलोक में जिले के निजी विद्यालयों में शुल्क निर्धारण एवं संग्रहण को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शुल्क निर्धारण समिति का गठन किया गया, जिसमें जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला लेखा पदाधिकारी, लोहरदगा/ खूंटी/गुमला/सिमडेगा/विशुनपुर/सिसई के संसदीय एवं विधानसभा क्षेत्र के प्रतिनिधि सहित अन्य सदस्यों को शामिल किया गया है, तथा समिति को निजी विद्यालयों द्वारा निर्धारित शुल्क की निगरानी एवं संग्रहण की जिम्मेदारी सौंपी गई है।उपायुक्त द्वारा निर्देश दिया गया कि सभी निजी विद्यालयों द्वारा निर्धारित शुल्क की जांच अधिनियम के प्रावधानों के अनुरूप की जाए तथा यदि किसी विद्यालय द्वारा शुल्क में 10 प्रतिशत से अधिक वृद्धि की जाती है, तो ऐसे मामलों को अनिवार्य रूप से जिला समिति के अनुमोदन हेतु प्रस्तुत किया जाए।उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन करने वाले विद्यालयों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी, जिसमें प्रथम उल्लंघन पर आर्थिक दंड तथा पुनरावृत्ति की स्थिति में अधिक कठोर दंड के साथ विद्यालय की मान्यता समाप्त करने तक की कार्रवाई शामिल होगी।उपायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं निजी विद्यालय प्रबंधन को अधिनियम एवं विभागीय दिशा-निर्देशों की प्रति उपलब्ध कराने तथा उसका गहन अध्ययन कर पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।बैठक में कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, झारखंड आवासीय विद्यालय एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय की नामांकन सूची को अनुमोदित किया गया तथा शेष रिक्त सीटों पर अविलंब नामांकन प्रक्रिया पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।इसके अतिरिक्त, माध्यमिक विद्यालयों के जोन निर्धारण से संबंधित प्रस्तावों को भी स्वीकृति प्रदान की गई।बैठक में जिला शिक्षा अधीक्षक, क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी पालकोट, अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी,सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी, झारखण्ड शिक्षा परियोजना, गुमला, जिले के सभी वार्डेन शामिल हुए।1
- विश्व स्वास्थ्य दिवस के शुभ अवसर पर प्रखंड के राजकीय प्राथमिक विद्यालय सोंगरा के प्रांगण में योग व ध्यान शिविर का आयोजन किया गया। योग गुरु गजराज महतो ने विद्यालय के शिक्षक व छात्र छात्राओं को दिनचर्या के तीन अहम सूत्र बताते हुए कहा कि अपने तन और मन को शुद्ध करने हेतु प्रतिदिन सूर्योदय से पूर्व उठ जाना चाहिए और फ्रेश होकर आधे घंटे का समय निकालकर ध्यान,आसन, प्राणायाम कर 100 वर्षों तक निरोगी व आनंदमय जीवन जीना है। क्योंकि स्वस्थ तन और मन सबसे बड़ा धन है।और इस अनमोल धन को कोई छीन नहीं सकता है। योग गुरु ने संसारिक जीवन जीने वाले लोगों के लिए तीन जीवन दायिनी प्राणायाम, सूक्ष्म व्यायाम,और बैठकर करने वाला पांच आसन, और अंत में यौगिक जॉगिंग का 12 अभ्यास विधि पूर्वक करने को कहा। भस्त्रिका प्राणायाम का और कपाल भांति प्राणायाम का अभ्यास कराते हुए बताया कि, हमारे शरीर के अंदर के 72 करोड़,72 लाख, 10 हजार, 201नस नाड़ियां सदैव क्रियाशील रहती हैं। जिससे ब्रेन स्ट्रोक, से लेकर वी. सुगर, तनाव इन सभी गंभीर रोग हमें अगले 100 वर्षों तक नहीं होती है। कपाल भांति प्राणायाम का रोज सुबह अभ्यास करने से पाचन तंत्र ठीक रहता है।शरीर का कोलेस्ट्रॉल संतुलन में रहता है। और अंदर के सात कोमल अंग श्वास नली,फेफड़ा,लीवर, हृदय, अग्नाशय, पाचनतंत्र व दोनों गुर्दे सदा स्वस्थ व दिर्घायु बने रहते हैं। अंत में प्रार्थना कर शांति पाठ कराते हुए शिविर का समापन किया गया।2
- बुढ़मू प्रखंड अंतर्गत शिव मंडा पूजा समिति, बंसरी द्वारा तेली समाज के प्रदेश अध्यक्ष सह बरही से कांग्रेस उम्मीदवार अरूण साहू को पूजा आयोजन में शामिल होने का औपचारिक निमंत्रण दिया गया। समिति ने अरूण साहू से आगामी पूजा कार्यक्रम में भाग लेने का निवेदन किया। इस अवसर पर झारखंड प्रदेश तेली समाज के रांची जिला अध्यक्ष जेम्स कश्यप, बुढ़मू प्रखंड अध्यक्ष परीबा साहू, लालपुर थाना क्षेत्र अध्यक्ष डॉ. नंदकिशोर साहू सहित पूजा समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे। आयोजन के जरिए तेली समाज की एकजुटता और सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूत करने का संकल्प जताया गया।1
- Post by AAM JANATA1
- मोबाइल टावर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग कोई हताहत नही ग्रामीणों की सूझ बूझ से आग पर काबू पाया गया उपकरण जल कर हुआ खाख एयरटेल नेटवर्क सेवाएं हुई बाधित1
- Post by Nation24 news1
- Post by RAMSEWAK SAHU1