जर्जर जूनियर हाईस्कूल भवन भरभराकर गिरा, बच्चे सुरक्षित फतेहाबाद : क्षेत्र के गांव बादशाह की मढ़ैया स्थित जूनियर हाईस्कूल की जर्जर इमारत शनिवार को करीब 11:30 बजे अचानक भरभराकर गिर गई। भवन की हालत पहले से ही जर्जर होने के कारण विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को प्राथमिक विद्यालय वेदपुरा में शिफ्ट कर दिया गया था। इससे हादसे के समय भवन में कोई बच्चा मौजूद नहीं था और बड़ा हादसा टल गया। बताया गया है कि जूनियर हाईस्कूल बादशाह की मढ़ैया का भवन काफी समय से जर्जर हालत में था। दीवारों और छत में दरारें आने के कारण विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए उन्हें प्राथमिक विद्यालय वेदपुरा में पढ़ाया जा रहा था। शनिवार को अचानक जर्जर भवन का हिस्सा भरभराकर गिर गया। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने बताया कि यदि बच्चे जर्जर भवन में पढ़ रहे होते तो बड़ी घटना हो सकती थी। ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों से विद्यालय के लिए सुरक्षित भवन की व्यवस्था कराने की मांग की है।
जर्जर जूनियर हाईस्कूल भवन भरभराकर गिरा, बच्चे सुरक्षित फतेहाबाद : क्षेत्र के गांव बादशाह की मढ़ैया स्थित जूनियर हाईस्कूल की जर्जर इमारत शनिवार को करीब 11:30 बजे अचानक भरभराकर गिर गई। भवन की हालत पहले से ही जर्जर होने के कारण विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को प्राथमिक विद्यालय वेदपुरा में शिफ्ट कर दिया गया था। इससे हादसे के समय भवन में कोई बच्चा मौजूद नहीं था और बड़ा हादसा टल गया। बताया गया है कि जूनियर हाईस्कूल बादशाह की मढ़ैया का भवन काफी समय से जर्जर हालत में था। दीवारों और छत में दरारें आने के कारण विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए उन्हें प्राथमिक विद्यालय वेदपुरा में पढ़ाया जा रहा था। शनिवार को अचानक जर्जर भवन का हिस्सा भरभराकर गिर गया। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने बताया कि यदि बच्चे जर्जर भवन में पढ़ रहे होते तो बड़ी घटना हो सकती थी। ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों से विद्यालय के लिए सुरक्षित भवन की व्यवस्था कराने की मांग की है।
- फतेहाबाद में भाजपा के 'गांव-गांव रविदास जयंती' कार्यक्रम में हंगामा, विधायक छोटेलाल वर्मा मंडल अध्यक्ष पर भड़के, वीडियो वायरल फतेहाबाद 8 अगस्त । भाजपा द्वारा चलाए जा रहे 'गांव-गांव रविदास जयंती' कार्यक्रम के दौरान फतेहाबाद विधानसभा के दखलीपुरा गांव में उस समय माहौल गरमा गया जब पार्टी के विधायक छोटेलाल वर्मा मंच से नाराज हो गए। नाराजगी की वजह से विधायक भाजपा के मंडल अध्यक्ष पर गुस्सा गए। शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में विधायक छोटेलाल वर्मा भी पहुंचे थे। कार्यक्रम में संत रविदास जयंती के अवसर पर समाज को सम्मानित किया जा रहा था। इसी दौरान विधायक को बोलने का मौका न दिए जाने से वर्मा नाराज हो गए। मंच पर मौजूद मंडल अध्यक्ष से विधायक ने तल्ख लहजे में कहा, "गांव में विधायक को नहीं बोलने दोगे क्या?" विधायक के इस सवाल और नाराजगी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। विधायक द्वारा मंडल अध्यक्ष को हड़काने के बाद माहौल कुछ देर के लिए तनावपूर्ण हो गया था। बाद में वरिष्ठ नेताओं के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत कराया गया। भाजपा प्रदेश नेतृत्व ने 'गांव-गांव रविदास जयंती' के तहत अनुसूचित जाति समाज तक पार्टी की पहुंच बढ़ाने के लिए यह अभियान शुरू किया है। लेकिन इस घटनाक्रम से फतेहाबाद में पार्टी में अंदरूनी नाराजगी भी सामने आ गई है। वायरल वीडियो के बाद कार्यकर्ताओं में इस बात को लेकर चर्चा है कि जयंती जैसे सामाजिक कार्यक्रम में भी समन्वय की कमी दिखी। फिलहाल विधायक छोटेलाल वर्मा और मंडल अध्यक्ष दोनों की ओर से इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।1
- राजाखेड़ा में नगरपालिका चुनाव की तैयारी को लेकर प्रशासनिक बैठक नवीन वार्डों के परिसीमन की जानकारी दी गई, निष्पक्ष चुनाव के लिए सहयोग की अपील धौलपुर। जिले की राजाखेड़ा पंचायत समिति सभागार में शनिवार को नगरपालिका चुनाव की तैयारी को लेकर प्रशासन द्वारा एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, पूर्व पार्षदों तथा निवर्तमान नगरपालिका अध्यक्ष ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राजाखेड़ा एसडीएम सुशीला मीणा ने की। इस दौरान प्रशासन ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और पूर्व पार्षदों को राजाखेड़ा के नवीन वार्डों के परिसीमन के बारे में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही प्रतिनिधियों से नगरपालिका चुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने तथा चुनाव आचार संहिता का पूर्ण पालन करने के लिए सहयोग की अपील की गई। इस दौरान बैठक में एसडीएम सुशीला मीणा, तहसीलदार दीप्ति देव, निवर्तमान पालिक अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह जादौन, भाजपा जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह तोमर,भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष सत्यम गुप्ता, कांग्रेस नेता शकील खान, भूरी सिंह जादौन,सोनू बाँकुरे, जीतू जादौन आदि मौजूद रहे। राजाखेड़ा में नगरपालिका चुनाव की तैयारी को लेकर प्रशासनिक बैठक नवीन वार्डों के परिसीमन की जानकारी दी गई, निष्पक्ष चुनाव के लिए सहयोग की अपील धौलपुर। जिले की राजाखेड़ा पंचायत समिति सभागार में शनिवार को नगरपालिका चुनाव की तैयारी को लेकर प्रशासन द्वारा एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, पूर्व पार्षदों तथा निवर्तमान नगरपालिका अध्यक्ष ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राजाखेड़ा एसडीएम सुशीला मीणा ने की। इस दौरान प्रशासन ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और पूर्व पार्षदों को राजाखेड़ा के नवीन वार्डों के परिसीमन के बारे में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही प्रतिनिधियों से नगरपालिका चुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने तथा चुनाव आचार संहिता का पूर्ण पालन करने के लिए सहयोग की अपील की गई। इस दौरान बैठक में एसडीएम सुशीला मीणा, तहसीलदार दीप्ति देव, निवर्तमान पालिक अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह जादौन, भाजपा जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह तोमर,भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष सत्यम गुप्ता, कांग्रेस नेता शकील खान, भूरी सिंह जादौन,सोनू बाँकुरे, जीतू जादौन आदि मौजूद रहे।1
- धौलपुर। राजाखेड़ा थाना पुलिस और डीएसटी टीम ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 60 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1 किलो 185 ग्राम अवैध गांजा, 39 हजार रुपये नकद और एक इलेक्ट्रॉनिक तोल कांटा बरामद किया है। धौलपुर। राजाखेड़ा थाना पुलिस और डीएसटी टीम ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 60 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1 किलो 185 ग्राम अवैध गांजा, 39 हजार रुपये नकद और एक इलेक्ट्रॉनिक तोल कांटा बरामद किया है। राजाखेड़ा थाना प्रभारी वीर सिंह ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दिनेश पुत्र ईश्वरी उम्र 60 वर्ष निवासी राजाखेड़ा को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1 किलो 185 ग्राम अवैध गांजा, 39 हजार रुपये नकद और एक इलेक्ट्रॉनिक तोल कांटा बरामद किया है। आरोपी गांजे को छोटी-छोटी प्लास्टिक की थैलियों में पैक कर ग्राहकों को सप्लाई करता था। पुलिस का दावा है कि आरोपी लंबे समय से गांजे की तस्करी और सप्लाई में लिप्त था तथा पुलिस की निगरानी में भी था। आरोपी के खिलाफ पहले से एक मामला दर्ज होने की बात भी सामने आई है। पुलिस ने गांजा, नकदी और तोल कांटा जब्त कर आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। आरोपी से पूछताछ कर गांजा सप्लाई नेटवर्क और इस कारोबार से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।4
- राष्ट्रीय युवा वाहिनी के पदाधिकारी नगर विधायक Manish Asija जी को ज्ञापन के माध्यम से अटल पार्क को निशुल्क करने की मांग की1
- नारायण महाविद्यालय शिकोहाबाद से संबंधित मामला तुल पकड़ रहा है 🙋🙋🙋🙋 भारत में विचार ये सब अपना एक साथ हिसाब अब कुछ नया और कुछ अपना मुद्दा नया होगा4
- ताजमहल आगरा में 1 महीने में तीन बार धसी सड़क 20 फीट गहरे गड्ढे में उतरे सपा के नेता1
- राजाखेड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई। अवैध गांजे के साथ 60 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार। आरोपी लंबे समय से अवैध गांजे की कर रहा था तस्करी। पुलिस ने मामले में दिनेश पुत्र ईश्वरी प्रसाद निवासी राजाखेड़ा को किया गिरफ्तार। आरोपी के कब्जे से 1 किलो 185 ग्राम अवैध गांजा,39 हजार रुपये की नगदी और गांजा सप्लाई करने के दो पैकेट पॉलिथीन व कांटा किया जप्त। मुखबिर की सूचना पर राजाखेड़ा पुलिस और डीएसटी टीम ने की संयुक्त कार्रवाई। इससे पहले भी आरोपी पर 2022 में एनडीपीएस में मुकदमा है दर्ज।राजाखेड़ा थानाधिकारी वीर सिंह ने दी जानकारी। राजाखेड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई। अवैध गांजे के साथ 60 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार। आरोपी लंबे समय से अवैध गांजे की कर रहा था तस्करी। पुलिस ने मामले में दिनेश पुत्र ईश्वरी प्रसाद निवासी राजाखेड़ा को किया गिरफ्तार। आरोपी के कब्जे से 1 किलो 185 ग्राम अवैध गांजा,39 हजार रुपये की नगदी और गांजा सप्लाई करने के दो पैकेट पॉलिथीन व कांटा किया जप्त। मुखबिर की सूचना पर राजाखेड़ा पुलिस और डीएसटी टीम ने की संयुक्त कार्रवाई। इससे पहले भी आरोपी पर 2022 में एनडीपीएस में मुकदमा है दर्ज।राजाखेड़ा थानाधिकारी वीर सिंह ने दी जानकारी।1
- सिरसागंज में हुई लूट का पुलिस ने किया खुलासा, रिमांड पर आरोपियों से ₹1.79 लाख बरामद.... सिरसागंज। कस्बा सिरसागंज में हुई लूट की घटना के मामले में थाना सिरसागंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने मामले में गिरफ्तार अभियुक्त सुनील और मुकेश सैनी को पुलिस अभिरक्षा रिमांड पर लेकर लूट की घटना से संबंधित 1 लाख 79 हजार 500 रुपये की नकदी बरामद की है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है। बरामदगी के बाद पुलिस द्वारा मामले में आगे की आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी सिरसागंज द्वारा बाइट जारी कर पूरे घटनाक्रम और पुलिस कार्रवाई की जानकारी दी गई। पुलिस का कहना है कि लूट की घटना में शामिल अन्य आरोपियों अथवा सहयोगियों के संबंध में भी जांच जारी है।1