logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कर्नाटक से 04 माह से लापता महिला को तपोवन (मुनि की रेती) से सकुशल किया गया बरामद*। टिहरी : पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड के आदेशानुसार गुमशुदा बच्चों, महिलाओं एवं पुरुषों की तलाश एवं पुनर्वास हेतु प्रदेशभर में दिनांक 01 जनवरी से “ऑपरेशन स्माइल अभियान” संचालित किया जा रहा है। इसको देखते हुए एसएसपी टिहरी एवं पुलिस उपाधीक्षक चंबा/नोडल अधिकारी ऑपरेशन स्माइल 2026 के पर्यवेक्षण में गठित ऑपरेशन स्माइल टीम द्वारा निरंतर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी अभियान के अंतर्गत थाना मुनिकीरेती क्षेत्र में 30 मार्च को कर्नाटक राज्य से आई पुलिस टीम एवं गुमशुदा महिला के परिजनों द्वारा प्रभारी निरीक्षक मुनिकीरेती को सूचना दी गई कि उनकी 21 वर्षीय पुत्री 26 नवम्बर 2025 से अपने घर (जनपद कर्नाटक) से बिना बताए लापता है। इस संबंध में थाना हुवली (जिला कर्नाटक) में मुकदमा अपराध संख्या 283/25 धारा गुमशुदगी पंजीकृत है। विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर गुमशुदा महिला के तपोवन क्षेत्र (ऋषिकेश) में होने के संकेत मिले, जिस पर कर्नाटक पुलिस एवं परिजनों द्वारा टिहरी पुलिस से सहयोग का अनुरोध किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक मुनिकीरेती द्वारा तत्काल ऑपरेशन स्माइल टीम को आवश्यक निर्देश दिए गए। टीम द्वारा कर्नाटक पुलिस एवं परिजनों के साथ संयुक्त रूप से सघन तलाश अभियान चलाया गया, जिसके परिणामस्वरूप गुमशुदा महिला को तपोवन क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया गया। पूछताछ में महिला द्वारा बताया गया कि वह पारिवारिक कारणों से नाराज होकर घर से चली आई थी। पुलिस द्वारा काउंसलिंग कर महिला को सकुशल उसके परिजनों एवं कर्नाटक पुलिस के सुपुर्द किया गया। टिहरी पुलिस की इस त्वरित एवं सराहनीय कार्यवाही से संतुष्ट होकर गुमशुदा के परिजनों द्वारा पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए प्रशंसा की गई। एसएसपी ने बताया कि ऑपरेशन स्माइल टीम द्वारा जनपद के अन्य गुमशुदाओं की तलाश भी निरंतर जारी है तथा अभियान को सफल एवं सार्थक बनाया जा रहा है।

8 hrs ago
user_Uklive Uttrakhand
Uklive Uttrakhand
टिहरी, टिहरी गढ़वाल, उत्तराखंड•
8 hrs ago
6b3098bd-8cbd-489c-8d77-2b834fdac4ac

कर्नाटक से 04 माह से लापता महिला को तपोवन (मुनि की रेती) से सकुशल किया गया बरामद*। टिहरी : पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड के आदेशानुसार गुमशुदा बच्चों, महिलाओं एवं पुरुषों की तलाश एवं पुनर्वास हेतु प्रदेशभर में दिनांक 01 जनवरी से “ऑपरेशन स्माइल अभियान” संचालित किया जा रहा है। इसको देखते हुए एसएसपी टिहरी एवं पुलिस उपाधीक्षक चंबा/नोडल अधिकारी ऑपरेशन स्माइल 2026 के पर्यवेक्षण में गठित ऑपरेशन स्माइल टीम द्वारा निरंतर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी अभियान के अंतर्गत थाना मुनिकीरेती क्षेत्र में 30 मार्च को कर्नाटक राज्य से आई पुलिस टीम एवं गुमशुदा महिला के परिजनों द्वारा प्रभारी निरीक्षक मुनिकीरेती को सूचना दी गई कि उनकी 21 वर्षीय पुत्री 26 नवम्बर 2025 से अपने घर (जनपद कर्नाटक) से बिना बताए लापता है। इस संबंध में थाना हुवली (जिला कर्नाटक) में मुकदमा अपराध संख्या 283/25 धारा गुमशुदगी पंजीकृत है। विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर गुमशुदा महिला के तपोवन क्षेत्र (ऋषिकेश) में होने के संकेत मिले, जिस पर कर्नाटक पुलिस एवं परिजनों द्वारा टिहरी पुलिस से सहयोग का अनुरोध किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक मुनिकीरेती द्वारा तत्काल ऑपरेशन स्माइल टीम को आवश्यक निर्देश दिए गए। टीम द्वारा कर्नाटक पुलिस एवं परिजनों के साथ संयुक्त रूप से सघन तलाश अभियान चलाया गया, जिसके परिणामस्वरूप गुमशुदा महिला को तपोवन क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया गया। पूछताछ में महिला द्वारा बताया गया कि वह पारिवारिक कारणों से नाराज होकर घर से चली आई थी। पुलिस द्वारा काउंसलिंग कर महिला को सकुशल उसके परिजनों एवं कर्नाटक पुलिस के सुपुर्द किया गया। टिहरी पुलिस की इस त्वरित एवं सराहनीय कार्यवाही से संतुष्ट होकर गुमशुदा के परिजनों द्वारा पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए प्रशंसा की गई। एसएसपी ने बताया कि ऑपरेशन स्माइल टीम द्वारा जनपद के अन्य गुमशुदाओं की तलाश भी निरंतर जारी है तथा अभियान को सफल एवं सार्थक बनाया जा रहा है।

More news from उत्तराखंड and nearby areas
  • Post by Dpk Chauhan
    1
    Post by Dpk Chauhan
    user_Dpk Chauhan
    Dpk Chauhan
    Farmer हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    5 hrs ago
  • *कोतवाली रानीपुर* *B.H.E.L. क्षेत्र में चला बुलडोजर* *पुलिस प्रशासन ने संयुक्त रुप से चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान* *सेक्टर-1 में जमीन को किया अवैध कब्जे से मुक्त*
    1
    *कोतवाली रानीपुर*
*B.H.E.L. क्षेत्र में चला बुलडोजर*
*पुलिस प्रशासन ने संयुक्त रुप से चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान*
*सेक्टर-1 में जमीन को किया अवैध कब्जे से मुक्त*
    user_लोकल न्यूज़ हरिद्वार  शहर की खबर शहर को खबर
    लोकल न्यूज़ हरिद्वार शहर की खबर शहर को खबर
    Journalist हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    12 hrs ago
  • Post by Rajkumar mehra press reporter
    1
    Post by Rajkumar mehra press reporter
    user_Rajkumar mehra press reporter
    Rajkumar mehra press reporter
    Real Estate Agent विकास नगर, देहरादून, उत्तराखंड•
    2 hrs ago
  • देहरादून का पॉश इलाका वसंत विहार उस समय थर्रा उठा जब इंदिरा नगर मार्ग पर चार अज्ञात हमलावरों ने एक व्यक्ति पर बेरहमी से हमला कर दिया। हमलावरों ने इस वारदात को सरेआम अंजाम दिया और घटना के बाद बिना किसी खौफ के मौके से फरार हो गए। पीड़ित लहूलुहान हालत में सड़क पर काफी देर तक तड़पता रहा। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि आपातकालीन सेवाओं (पुलिस 112 और एम्बुलेंस) को तुरंत सूचना देने के बावजूद समय पर कोई मदद नहीं पहुँची। अंततः, मानवता का परिचय देते हुए स्थानीय लोगों ने ही गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को निजी प्रयासों से अस्पताल पहुँचाया। इस घटना ने शहर की कानून-व्यवस्था और पुलिस की प्रतिक्रिया प्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
    1
    देहरादून का पॉश इलाका वसंत विहार उस समय थर्रा उठा जब इंदिरा नगर मार्ग पर चार अज्ञात हमलावरों ने एक व्यक्ति पर बेरहमी से हमला कर दिया। हमलावरों ने इस वारदात को सरेआम अंजाम दिया और घटना के बाद बिना किसी खौफ के मौके से फरार हो गए। पीड़ित लहूलुहान हालत में सड़क पर काफी देर तक तड़पता रहा। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि आपातकालीन सेवाओं (पुलिस 112 और एम्बुलेंस) को तुरंत सूचना देने के बावजूद समय पर कोई मदद नहीं पहुँची। अंततः, मानवता का परिचय देते हुए स्थानीय लोगों ने ही गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को निजी प्रयासों से अस्पताल पहुँचाया। इस घटना ने शहर की कानून-व्यवस्था और पुलिस की प्रतिक्रिया प्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
    user_NI KHIL
    NI KHIL
    Journalist विकास नगर, देहरादून, उत्तराखंड•
    8 hrs ago
  • हाथरस से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। थाना चंदपा क्षेत्र के आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर स्थित केवल गढ़ी के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सवारियों से भरा एक टेंपो ओवरटेक करने के दौरान अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही एक वृद्ध की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि चालक ओवरटेक करते समय वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिसके चलते यह हादसा हुआ। टेंपो में सवार करीब 8 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को टेंपो से बाहर निकाला और तुरंत इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
    1
    हाथरस से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है।
थाना चंदपा क्षेत्र के आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर स्थित केवल गढ़ी के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। 
सवारियों से भरा एक टेंपो ओवरटेक करने के दौरान अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। 
हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही एक वृद्ध की दर्दनाक मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि चालक ओवरटेक करते समय वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका, 
जिसके चलते यह हादसा हुआ। 
टेंपो में सवार करीब 8 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। 
राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को टेंपो से बाहर निकाला और तुरंत इसकी सूचना दी। 
मौके पर पहुंची एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया।
वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है 
और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
    user_Cp 24 news
    Cp 24 news
    Local News Reporter थैलीसैंण, पौड़ी गढ़वाल, उत्तराखंड•
    8 hrs ago
  • बसी किरतपुर - इंद्रापुरम, गाजियाबाद में आयोजित एक भव्य एवं गरिमामय सगाई समारोह ने सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र की कई प्रमुख हस्तियों को एक मंच पर एकत्रित कर दिया। यह शुभ अवसर हाजी इसरार राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा इंडियन बैकवर्ड कांफ्रेंस की बेटी एवं चौधरी शोएब प्रदेश अध्यक्ष युवा इंडियन बैकवर्ड कॉन्फ्रेंस उत्तर प्रदेश एवं क्षेत्रीय मंत्री युवा राष्ट्रीय लोकदल की बहन की सगाई गाजियाबाद के बड़े उद्योगपति हाजी साबिर के बेटे सलमान खान से हुई, जिसे पूरे हर्षोल्लास, पारंपरिक रीति-रिवाजों और भव्य आयोजन के साथ संपन्न किया गया। समारोह का आयोजन अत्यंत आकर्षक साज-सज्जा, रोशनी और सांस्कृतिक वातावरण के बीच किया गया, जहां हर ओर खुशियों का माहौल देखने को मिला। परिवारजनों, रिश्तेदारों और क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों की उपस्थिति ने इस कार्यक्रम को और भी खास बना दिया। मेहमानों का स्वागत पूरे आदर और आत्मीयता के साथ किया गया, जिससे आयोजन की गरिमा और बढ़ गई। इस खास मौके पर कई प्रमुख राजनीतिक एवं सामाजिक हस्तियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से चन्दन चौहान (बिजनौर सांसद), त्रिलोक त्यागी राष्ट्रीय महासचिव संगठन राष्ट्रीय लोकदल,वीरपाल मलिक राजनीतिक सलाहकार केंद्रीय उद्यमिता कौशल विकास मंत्री जयंत चौधरी,मदन भैया (खतौली विधायक), पंकज मलिक विधायक गाजियाबाद, शिवम नागर प्रदेश अध्यक्ष किसान यूनियन, कुंवर बासित अली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा,राहुल चौधरी प्रो कबड्डी स्टार,जय सिंह नगर सुप्रिटेंड तिहाड़ जेल,विनय ठाकुर सुप्रिटेंड तिहाड़ जेल, जितेंद्र सिंह एडिशनल सुप्रिटेंड तिहाड़ जेल,काजी तारिक अली प्रदेश सचिव राष्ट्रीय लोकदल,अब्दुल मन्नान चेयरमेन किरतपुर, इसते प्रधान डासना, वसीम राजा प्रधान पति, हाजी आरफीन मंसूरी राष्ट्रीय अध्यक्ष इंडियन बैकवर्ड कांफ्रेंस,इरफान खान, बब्बू मलिक,सलीम चौधरी,शानू खान,मेयर गाजियाबाद, नदीम खान,कालीचरण पहलवान,मोहम्मद परवेज,मोहम्मद फईम,मोहम्मद आसिफ,समीर चौधरी,मोहम्मद आरिफ,मोहम्मद अरमान,मोहम्मद हमजा,रिजाजुद्दीन सलमानी,आबिद खान,आमिर गुज्जर,मुकुल कश्यप, आबिद प्रधान,एवं हजारों की संख्यां में नेतागण पदाधिकारी गण एवं रिश्तेदार मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने नवयुगल को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य, सुख-समृद्धि और खुशहाल वैवाहिक जीवन की कामना की। अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे पारिवारिक और सामाजिक आयोजन आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द को मजबूत करने का कार्य करते हैं। उन्होंने इस अवसर को सामाजिक एकता और पारिवारिक मूल्यों का प्रतीक बताया। साथ ही, उन्होंने नवयुगल के जीवन में सफलता, प्रेम और विश्वास की निरंतर वृद्धि की कामना की। समारोह के दौरान पारंपरिक रस्मों का पालन करते हुए सगाई की रस्म पूरी की गई, जिसमें दोनों परिवारों के बीच आपसी प्रेम और सम्मान स्पष्ट रूप से देखने को मिला। कार्यक्रम में सांस्कृतिक संगीत, स्वादिष्ट व्यंजनों और सौहार्दपूर्ण माहौल ने सभी अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। हाजी इसरार एवं चौधरी शोएब तथा समीर चौधरी ने संयुक्त रूप से इस अवसर पर सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका आशीर्वाद और स्नेह ही उनके परिवार की सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने कहा कि इतने सम्मानित लोगों की उपस्थिति ने इस कार्यक्रम को और भी यादगार बना दिया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे से मिलकर खुशी जाहिर की और इस खास पल को साझा किया। पूरे आयोजन में उत्साह, उमंग और अपनत्व की झलक साफ तौर पर दिखाई दी। हर कोई नवयुगल के जीवन के इस नए अध्याय की शुरुआत पर उन्हें बधाई देता नजर आया। अंत में, पूरे समारोह का समापन शुभकामनाओं और आशीर्वाद के साथ हुआ। सभी ने एक स्वर में नवयुगल के उज्ज्वल भविष्य, सुखमय दांपत्य जीवन और निरंतर प्रगति की कामना की।
    1
    बसी किरतपुर - इंद्रापुरम, गाजियाबाद में आयोजित एक भव्य एवं गरिमामय सगाई समारोह ने सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र की कई प्रमुख हस्तियों को एक मंच पर एकत्रित कर दिया। यह शुभ अवसर हाजी इसरार राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा इंडियन बैकवर्ड कांफ्रेंस की बेटी एवं चौधरी शोएब प्रदेश अध्यक्ष युवा इंडियन बैकवर्ड कॉन्फ्रेंस उत्तर प्रदेश एवं क्षेत्रीय मंत्री युवा राष्ट्रीय लोकदल की बहन की सगाई गाजियाबाद के बड़े उद्योगपति हाजी साबिर के बेटे सलमान खान से हुई, जिसे पूरे हर्षोल्लास, पारंपरिक रीति-रिवाजों और भव्य आयोजन के साथ संपन्न किया गया।
समारोह का आयोजन अत्यंत आकर्षक साज-सज्जा, रोशनी और सांस्कृतिक वातावरण के बीच किया गया, जहां हर ओर खुशियों का माहौल देखने को मिला। परिवारजनों, रिश्तेदारों और क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों की उपस्थिति ने इस कार्यक्रम को और भी खास बना दिया। मेहमानों का स्वागत पूरे आदर और आत्मीयता के साथ किया गया, जिससे आयोजन की गरिमा और बढ़ गई।
इस खास मौके पर कई प्रमुख राजनीतिक एवं सामाजिक हस्तियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से चन्दन चौहान (बिजनौर सांसद), त्रिलोक त्यागी राष्ट्रीय महासचिव संगठन राष्ट्रीय लोकदल,वीरपाल मलिक राजनीतिक सलाहकार केंद्रीय उद्यमिता कौशल विकास मंत्री जयंत चौधरी,मदन भैया (खतौली विधायक),
पंकज मलिक विधायक गाजियाबाद,  शिवम नागर प्रदेश अध्यक्ष किसान यूनियन, कुंवर बासित अली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा,राहुल चौधरी प्रो कबड्डी स्टार,जय सिंह नगर सुप्रिटेंड तिहाड़ जेल,विनय ठाकुर सुप्रिटेंड तिहाड़ जेल, जितेंद्र सिंह एडिशनल सुप्रिटेंड तिहाड़ जेल,काजी तारिक अली प्रदेश सचिव राष्ट्रीय लोकदल,अब्दुल मन्नान चेयरमेन किरतपुर, इसते प्रधान डासना, वसीम राजा प्रधान पति, हाजी आरफीन मंसूरी राष्ट्रीय अध्यक्ष इंडियन बैकवर्ड कांफ्रेंस,इरफान खान, बब्बू मलिक,सलीम चौधरी,शानू खान,मेयर गाजियाबाद, नदीम खान,कालीचरण पहलवान,मोहम्मद परवेज,मोहम्मद फईम,मोहम्मद आसिफ,समीर चौधरी,मोहम्मद आरिफ,मोहम्मद अरमान,मोहम्मद हमजा,रिजाजुद्दीन सलमानी,आबिद खान,आमिर गुज्जर,मुकुल कश्यप, आबिद प्रधान,एवं हजारों की संख्यां में नेतागण पदाधिकारी गण एवं रिश्तेदार मौजूद रहे। 
सभी अतिथियों ने नवयुगल को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य, सुख-समृद्धि और खुशहाल वैवाहिक जीवन की कामना की।
अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे पारिवारिक और सामाजिक आयोजन आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द को मजबूत करने का कार्य करते हैं। उन्होंने इस अवसर को सामाजिक एकता और पारिवारिक मूल्यों का प्रतीक बताया। साथ ही, उन्होंने नवयुगल के जीवन में सफलता, प्रेम और विश्वास की निरंतर वृद्धि की कामना की।
समारोह के दौरान पारंपरिक रस्मों का पालन करते हुए सगाई की रस्म पूरी की गई, जिसमें दोनों परिवारों के बीच आपसी प्रेम और सम्मान स्पष्ट रूप से देखने को मिला। कार्यक्रम में सांस्कृतिक संगीत, स्वादिष्ट व्यंजनों और सौहार्दपूर्ण माहौल ने सभी अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
हाजी इसरार एवं चौधरी शोएब तथा समीर चौधरी ने संयुक्त रूप से इस अवसर पर सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका आशीर्वाद और स्नेह ही उनके परिवार की सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने कहा कि इतने सम्मानित लोगों की उपस्थिति ने इस कार्यक्रम को और भी यादगार बना दिया।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे से मिलकर खुशी जाहिर की और इस खास पल को साझा किया। पूरे आयोजन में उत्साह, उमंग और अपनत्व की झलक साफ तौर पर दिखाई दी। हर कोई नवयुगल के जीवन के इस नए अध्याय की शुरुआत पर उन्हें बधाई देता नजर आया।
अंत में, पूरे समारोह का समापन शुभकामनाओं और आशीर्वाद के साथ हुआ। सभी ने एक स्वर में नवयुगल के उज्ज्वल भविष्य, सुखमय दांपत्य जीवन और निरंतर प्रगति की कामना की।
    user_HNNK News Sabir
    HNNK News Sabir
    नजीबाबाद, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • क्राईम मीटिंग के दौरान एसएसपी नवनीत सिंह द्वारा आगामी चारधाम यात्रा के दृष्टिगत दिए गए दिशा निर्देशों के क्रम में जनपद पुलिस सहित बीडीएस व डॉग स्क्वायड की टीमें भी अलग-अलग भीड़भाड़ वाले स्थानों पर लगातार चैकिंग अभियान चला रही हैं। बीडीएस व डॉग स्क्वायड की टीमें आज मां मनसा देवी व मां चंडी देवी मंदिर पहुंची जहां उनके द्वारा अपने स्वान एवं उपकरणों की मदद से संदिग्ध व्यक्ति/वस्तु/वाहनों को चैक किया गया।
    1
    क्राईम मीटिंग के दौरान एसएसपी नवनीत सिंह द्वारा आगामी चारधाम यात्रा के दृष्टिगत दिए गए दिशा निर्देशों के क्रम में जनपद पुलिस सहित बीडीएस व डॉग स्क्वायड की टीमें भी अलग-अलग भीड़भाड़ वाले स्थानों पर लगातार चैकिंग अभियान चला रही हैं।
बीडीएस व डॉग स्क्वायड की टीमें आज मां मनसा देवी व मां चंडी देवी मंदिर पहुंची जहां उनके द्वारा अपने स्वान एवं उपकरणों की मदद से संदिग्ध व्यक्ति/वस्तु/वाहनों को चैक किया गया।
    user_Dpk Chauhan
    Dpk Chauhan
    Farmer हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    5 hrs ago
  • Post by Rajkumar mehra press reporter
    1
    Post by Rajkumar mehra press reporter
    user_Rajkumar mehra press reporter
    Rajkumar mehra press reporter
    Real Estate Agent विकास नगर, देहरादून, उत्तराखंड•
    2 hrs ago
  • यूकेडी के जिला अध्यक्ष जितेंद्र पंवार ने डाकपत्थर को उजड़ने से बचाने के लिए आर-पार की लड़ाई की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि डाकपत्थर के व्यापारियों और आम जनता के हक सुरक्षित नहीं हैं। साथ ही उन्होंने इसे उत्तराखंड आंदोलनकारियों की भूमि बताते हुए कहा कि इसके संरक्षण के लिए वे अंतिम छोर तक संघर्ष करेंगे।
    1
    यूकेडी के जिला अध्यक्ष जितेंद्र पंवार ने डाकपत्थर को उजड़ने से बचाने के लिए आर-पार की लड़ाई की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि डाकपत्थर के व्यापारियों और आम जनता के हक सुरक्षित नहीं हैं। साथ ही उन्होंने इसे उत्तराखंड आंदोलनकारियों की भूमि बताते हुए कहा कि इसके संरक्षण के लिए वे अंतिम छोर तक संघर्ष करेंगे।
    user_NI KHIL
    NI KHIL
    Journalist विकास नगर, देहरादून, उत्तराखंड•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.