logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हाथरस थाना चंदपा क्षेत्र के आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर केवल गढ़ी के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया हाथरस से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। थाना चंदपा क्षेत्र के आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर स्थित केवल गढ़ी के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सवारियों से भरा एक टेंपो ओवरटेक करने के दौरान अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही एक वृद्ध की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि चालक ओवरटेक करते समय वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिसके चलते यह हादसा हुआ। टेंपो में सवार करीब 8 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को टेंपो से बाहर निकाला और तुरंत इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

1 hr ago
user_Cp 24 news
Cp 24 news
Local News Reporter थैलीसैंण, पौड़ी गढ़वाल, उत्तराखंड•
1 hr ago

हाथरस थाना चंदपा क्षेत्र के आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर केवल गढ़ी के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया हाथरस से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। थाना चंदपा क्षेत्र के आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर स्थित केवल गढ़ी के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सवारियों से भरा एक टेंपो ओवरटेक करने के दौरान अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही एक वृद्ध की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि चालक ओवरटेक करते समय वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिसके चलते यह हादसा हुआ। टेंपो में सवार करीब 8 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को टेंपो से बाहर निकाला और तुरंत इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

More news from उत्तराखंड and nearby areas
  • हाथरस से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। थाना चंदपा क्षेत्र के आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर स्थित केवल गढ़ी के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सवारियों से भरा एक टेंपो ओवरटेक करने के दौरान अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही एक वृद्ध की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि चालक ओवरटेक करते समय वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिसके चलते यह हादसा हुआ। टेंपो में सवार करीब 8 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को टेंपो से बाहर निकाला और तुरंत इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
    1
    हाथरस से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है।
थाना चंदपा क्षेत्र के आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर स्थित केवल गढ़ी के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। 
सवारियों से भरा एक टेंपो ओवरटेक करने के दौरान अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। 
हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही एक वृद्ध की दर्दनाक मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि चालक ओवरटेक करते समय वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका, 
जिसके चलते यह हादसा हुआ। 
टेंपो में सवार करीब 8 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। 
राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को टेंपो से बाहर निकाला और तुरंत इसकी सूचना दी। 
मौके पर पहुंची एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया।
वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है 
और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
    user_Cp 24 news
    Cp 24 news
    Local News Reporter थैलीसैंण, पौड़ी गढ़वाल, उत्तराखंड•
    1 hr ago
  • Post by पवन नेगी
    1
    Post by पवन नेगी
    user_पवन नेगी
    पवन नेगी
    Social worker गैरसैंण, चमोली, उत्तराखंड•
    3 hrs ago
  • जनपद में गैस आपूर्ति सामान्य, 31 मार्च को 928 गैस सिलेंडरों का सुचारू वितरण जनपद बागेश्वर में दिनांक 31 मार्च 2026 को उपभोक्ताओं को गैस वितरण की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। जिला पूर्ति अधिकारी, बागेश्वर द्वारा जारी सूचना के अनुसार विभिन्न गैस एजेंसियों द्वारा निर्धारित क्षेत्रों में गैस सिलेंडरों का वितरण किया जाएगा। जारी कार्यक्रम के अनुसार इण्डेन गैस सर्विस, बागेश्वर द्वारा रीमा, सुरकालीगांव, बीसा, क्षेत्र में 234 और विकास भवन एवं नुमाईशखेत क्षेत्रों में लगभग 234 सिलेंडरों का वितरण किया गया । वहीं इण्डेन गैस सर्विस, गरुड़ द्वारा गढ़सेर, बयालीसेरा एवं भकुनखोला क्षेत्रों में 162 सिलेंडर वितरित किए गए। इसी प्रकार इण्डेन गैस सर्विस, कपकोट द्वारा कपकोट बाजार एवं भराड़ी बाजार में 100 सिलेंडर वितरित किए गए तथा इण्डेन गैस सर्विस, कांडा द्वारा कांडा बाजार, मझेड़ा, महरूड़ी एवं पातल क्षेत्रों में 153 सिलेंडरों का वितरण किया गया। शिखर भारत गैस सर्विस, शामा में सर्वर में अपडेशन कार्य होने के कारण आज वितरण कार्य नहीं किया गया। इसके अतिरिक्त शुभम गैस एजेंसी, गरुड़ द्वारा पासतोली, तिलसारी, मटे, कोठों एवं नौकुड़ा क्षेत्रों में 45 सिलेंडरों का वितरण किया गया । जनपद में कुल 928 गैस सिलेंडरों का वितरण सुनिश्चित किया गया है। विभाग द्वारा बताया गया है कि जनपद में गैस आपूर्ति सुचारू रूप से जारी है तथा उपभोक्ताओं को समयबद्ध एवं नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।
    1
    जनपद में गैस आपूर्ति सामान्य, 31 मार्च को 928 गैस सिलेंडरों का सुचारू वितरण 
जनपद बागेश्वर में दिनांक 31 मार्च 2026 को उपभोक्ताओं को गैस वितरण की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। जिला पूर्ति अधिकारी, बागेश्वर द्वारा जारी सूचना के अनुसार विभिन्न गैस एजेंसियों द्वारा निर्धारित क्षेत्रों में गैस सिलेंडरों का वितरण किया जाएगा।
जारी कार्यक्रम के अनुसार इण्डेन गैस सर्विस, बागेश्वर द्वारा रीमा, सुरकालीगांव, बीसा, क्षेत्र में 234 और विकास भवन एवं नुमाईशखेत क्षेत्रों में लगभग 234 सिलेंडरों का वितरण किया गया । 
वहीं इण्डेन गैस सर्विस, गरुड़ द्वारा गढ़सेर, बयालीसेरा एवं भकुनखोला क्षेत्रों में 162 सिलेंडर वितरित किए गए। इसी प्रकार इण्डेन गैस सर्विस, कपकोट द्वारा कपकोट बाजार एवं भराड़ी बाजार में 100 सिलेंडर वितरित किए गए तथा इण्डेन गैस सर्विस, कांडा द्वारा कांडा बाजार, मझेड़ा, महरूड़ी एवं पातल क्षेत्रों में 153 सिलेंडरों का वितरण किया गया। शिखर भारत गैस सर्विस, शामा में सर्वर में अपडेशन कार्य होने के कारण आज वितरण कार्य नहीं किया गया।
इसके अतिरिक्त शुभम गैस एजेंसी, गरुड़ द्वारा पासतोली, तिलसारी, मटे, कोठों एवं नौकुड़ा क्षेत्रों में 45 सिलेंडरों का वितरण किया गया ।
जनपद में कुल 928 गैस सिलेंडरों का वितरण सुनिश्चित किया गया है। विभाग द्वारा बताया गया है कि जनपद में गैस आपूर्ति सुचारू रूप से जारी है तथा उपभोक्ताओं को समयबद्ध एवं नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।
    user_Jc pandey
    Jc pandey
    गरुड़, बागेश्वर, उत्तराखंड•
    39 min ago
  • 3 अप्रैल से सजने जा रहा भव्य कत्यूर महोत्सव, 6 अप्रैल तक रहेगा उत्सव का रंगारंग माहौल, निवेदक नगर पंचायत गरुड़
    1
    3 अप्रैल से सजने जा रहा भव्य कत्यूर महोत्सव, 6 अप्रैल तक रहेगा उत्सव का रंगारंग माहौल, निवेदक नगर पंचायत गरुड़
    user_मेरा हक न्यूज
    मेरा हक न्यूज
    Local News Reporter बागेश्वर, बागेश्वर, उत्तराखंड•
    1 hr ago
  • 27 सूत्रीय मांगो को लेकर उत्तराखंड इंजीनियर्स डिप्लोमा महासंघ का धरना 09 वे दिन भी जारी, मांगे ना मानी गई तो करेंगें ब्यापक आंदोलन
    1
    27 सूत्रीय मांगो को लेकर उत्तराखंड इंजीनियर्स डिप्लोमा महासंघ का धरना 09 वे दिन भी जारी, मांगे ना मानी गई तो करेंगें ब्यापक आंदोलन
    user_Uklive Uttrakhand
    Uklive Uttrakhand
    टिहरी, टिहरी गढ़वाल, उत्तराखंड•
    4 hrs ago
  • अल्मोड़ा। जनपद में अतिक्रमण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए सड़क पर निर्माण सामग्री डालकर अवरोध पैदा करने वाले ठेकेदार के खिलाफ चालानी कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार जाखनदेवी क्षेत्र में एक ठेकेदार द्वारा सड़क मार्ग पर निर्माण सामग्री रख दी गई थी, जिससे आमजन की आवाजाही और यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही थी तथा दुर्घटना की आशंका बनी हुई थी। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित ठेकेदार के खिलाफ पुलिस अधिनियम के तहत चालान किया गया। साथ ही सड़क पर रखी निर्माण सामग्री को हटवाकर मार्ग को सुचारू कराया गया। पुलिस ने संबंधित व्यक्ति को भविष्य में सड़क या सार्वजनिक मार्ग पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न करने की सख्त हिदायत दी है।
    1
    अल्मोड़ा। जनपद में अतिक्रमण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए सड़क पर निर्माण सामग्री डालकर अवरोध पैदा करने वाले ठेकेदार के खिलाफ चालानी कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार जाखनदेवी क्षेत्र में एक ठेकेदार द्वारा सड़क मार्ग पर निर्माण सामग्री रख दी गई थी, जिससे आमजन की आवाजाही और यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही थी तथा दुर्घटना की आशंका बनी हुई थी। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित ठेकेदार के खिलाफ पुलिस अधिनियम के तहत चालान किया गया। साथ ही सड़क पर रखी निर्माण सामग्री को हटवाकर मार्ग को सुचारू कराया गया। पुलिस ने संबंधित व्यक्ति को भविष्य में सड़क या सार्वजनिक मार्ग पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न करने की सख्त हिदायत दी है।
    user_Vinod Joshi
    Vinod Joshi
    Local News Reporter Almora, Uttarakhand•
    21 hrs ago
  • हरिद्वार के रानीपुर क्षेत्र में एक अबोध बालिका के परिवार से बिछड़ने का मामला सामने आया, जिसे पुलिस ने महज 6 घंटे के भीतर सकुशल परिजनों से मिलाकर सराहनीय कार्य किया। जानकारी के अनुसार, सुबह शिवलोक कॉलोनी में एक छोटी बच्ची लावारिस हालत में घूमती हुई मिली। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना रानीपुर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को अपने संरक्षण में लेकर उसकी पहचान कराने के प्रयास शुरू किए। रानीपुर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ की और साथ ही विभिन्न व्हाट्सऐप ग्रुप्स के माध्यम से बच्ची की जानकारी प्रसारित की। लगातार प्रयासों के बाद शाम तक बच्ची के परिजनों का पता लगा लिया गया। पुलिस ने बच्ची को सकुशल उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया। अपनी बच्ची को सुरक्षित पाकर परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और उन्होंने रानीपुर पुलिस का आभार व्यक्त किया।
    1
    हरिद्वार के रानीपुर क्षेत्र में एक अबोध बालिका के परिवार से बिछड़ने का मामला सामने आया, जिसे पुलिस ने महज 6 घंटे के भीतर सकुशल परिजनों से मिलाकर सराहनीय कार्य किया।
जानकारी के अनुसार, सुबह शिवलोक कॉलोनी में एक छोटी बच्ची लावारिस हालत में घूमती हुई मिली। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना रानीपुर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को अपने संरक्षण में लेकर उसकी पहचान कराने के प्रयास शुरू किए।
रानीपुर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ की और साथ ही विभिन्न व्हाट्सऐप ग्रुप्स के माध्यम से बच्ची की जानकारी प्रसारित की। लगातार प्रयासों के बाद शाम तक बच्ची के परिजनों का पता लगा लिया गया।
पुलिस ने बच्ची को सकुशल उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया। अपनी बच्ची को सुरक्षित पाकर परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और उन्होंने रानीपुर पुलिस का आभार व्यक्त किया।
    user_A Bharat News 10
    A Bharat News 10
    Local News Reporter हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    1 hr ago
  • 'नशा मुक्त उत्तराखण्ड' अभियान: नशे के दुष्प्रभावों से जागरुक करने के लिये कोतवाली बैजनाथ पुलिस ने निकाली जनजागरुकता बाईक रैली। *पुलिस मुख्यालय देहरादून के आदेशानुसार, पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के पर्यवेक्षण में, नशा मुक्त उत्तराखण्ड अभियान के तहत* चलाये जा रहे अभियान के क्रम में *आज दिनॉक- 31/03/2026 को कोतवाली बैजनाथ पुलिस ने जन जागरूकता बाईक रैली* का आयोजन किया गया। बाईक रैली *कोतवाली बैजनाथ गेट से प्रारंभ होकर बैजनाथ तिराहा, बैजनाथ मंदिर, टीट बाजार, गोलू पुल गरूड़ बाजार होते हुए पंचास तिराहा गरुड़* में समाप्त हुई। । बाईक रैली के माध्यम से *छात्र-छात्राओं और युवाओं को नशे के चंगुल से बचने के लिए प्रेरित* किया गया। पुलिस टीम ने आमजनमानस को बताया कि *नशा न केवल स्वास्थ्य,परिवार और भविष्य को भी अंधकार में धकेल* देता है। पुलिस टीम ने जनता से अपने आसपास कोई भी व्यक्ति *नशा तस्करी या अवैध नशीले पदार्थों की बिक्री में संलिप्त व्यक्ति की सूचना तुरंत पुलिस* को देंनें को जागरुक किया गया । कोतवाली बैजनाथ पुलिस द्वारा *उपस्थित नगरवासियों को स्वयं नशा न करने और दूसरों को भी इसके प्रति सचेत करने की शपथ* दिलाई गई।
    1
    'नशा मुक्त उत्तराखण्ड' अभियान: नशे के दुष्प्रभावों से जागरुक करने के लिये कोतवाली बैजनाथ पुलिस ने निकाली जनजागरुकता बाईक रैली।
*पुलिस मुख्यालय देहरादून के आदेशानुसार, पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के पर्यवेक्षण में, नशा मुक्त उत्तराखण्ड अभियान के तहत* चलाये जा रहे अभियान के क्रम में *आज दिनॉक- 31/03/2026 को  कोतवाली बैजनाथ पुलिस ने जन जागरूकता बाईक रैली* का आयोजन किया गया। 
बाईक रैली *कोतवाली बैजनाथ गेट से प्रारंभ होकर बैजनाथ तिराहा, बैजनाथ मंदिर, टीट बाजार, गोलू पुल गरूड़ बाजार होते हुए पंचास तिराहा गरुड़* में समाप्त हुई। । बाईक रैली के माध्यम से *छात्र-छात्राओं और युवाओं को नशे के चंगुल से बचने के लिए प्रेरित* किया गया। पुलिस टीम ने आमजनमानस को बताया कि *नशा न केवल स्वास्थ्य,परिवार और भविष्य को भी अंधकार में धकेल* देता है। पुलिस टीम ने जनता से अपने आसपास कोई भी व्यक्ति *नशा तस्करी या अवैध नशीले पदार्थों की बिक्री में संलिप्त व्यक्ति की सूचना तुरंत पुलिस* को देंनें को जागरुक किया गया ।
कोतवाली बैजनाथ पुलिस द्वारा *उपस्थित नगरवासियों को स्वयं नशा न करने और दूसरों को भी इसके प्रति सचेत करने की शपथ* दिलाई गई।
    user_Jc pandey
    Jc pandey
    गरुड़, बागेश्वर, उत्तराखंड•
    42 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.