Shuru
Apke Nagar Ki App…
✍️ आओ जुड़ो, हस्ताक्षर करो गैरसैंण को जीवन का हक दो 🏥 गैरसैंण AIIMS बने, इलाज मिले अब और नहीं, आवाज़ बुलंद करो। #गैरसैंण_aiims_हॉस्पिटल_बनाओ #स्वास्थ्य_के_लिए_एकजुट #गैरसैंण_जाग_रहा_है #viralreelschallenge #hook
पवन नेगी
✍️ आओ जुड़ो, हस्ताक्षर करो गैरसैंण को जीवन का हक दो 🏥 गैरसैंण AIIMS बने, इलाज मिले अब और नहीं, आवाज़ बुलंद करो। #गैरसैंण_aiims_हॉस्पिटल_बनाओ #स्वास्थ्य_के_लिए_एकजुट #गैरसैंण_जाग_रहा_है #viralreelschallenge #hook
- Narayan singh Negiदेवाल, चमोली, उत्तराखंड😤15 min ago
More news from उत्तराखंड and nearby areas
- Post by पवन नेगी1
- हाथरस से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। थाना चंदपा क्षेत्र के आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर स्थित केवल गढ़ी के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सवारियों से भरा एक टेंपो ओवरटेक करने के दौरान अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही एक वृद्ध की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि चालक ओवरटेक करते समय वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिसके चलते यह हादसा हुआ। टेंपो में सवार करीब 8 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को टेंपो से बाहर निकाला और तुरंत इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।1
- जनपद में गैस आपूर्ति सामान्य, 31 मार्च को 928 गैस सिलेंडरों का सुचारू वितरण जनपद बागेश्वर में दिनांक 31 मार्च 2026 को उपभोक्ताओं को गैस वितरण की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। जिला पूर्ति अधिकारी, बागेश्वर द्वारा जारी सूचना के अनुसार विभिन्न गैस एजेंसियों द्वारा निर्धारित क्षेत्रों में गैस सिलेंडरों का वितरण किया जाएगा। जारी कार्यक्रम के अनुसार इण्डेन गैस सर्विस, बागेश्वर द्वारा रीमा, सुरकालीगांव, बीसा, क्षेत्र में 234 और विकास भवन एवं नुमाईशखेत क्षेत्रों में लगभग 234 सिलेंडरों का वितरण किया गया । वहीं इण्डेन गैस सर्विस, गरुड़ द्वारा गढ़सेर, बयालीसेरा एवं भकुनखोला क्षेत्रों में 162 सिलेंडर वितरित किए गए। इसी प्रकार इण्डेन गैस सर्विस, कपकोट द्वारा कपकोट बाजार एवं भराड़ी बाजार में 100 सिलेंडर वितरित किए गए तथा इण्डेन गैस सर्विस, कांडा द्वारा कांडा बाजार, मझेड़ा, महरूड़ी एवं पातल क्षेत्रों में 153 सिलेंडरों का वितरण किया गया। शिखर भारत गैस सर्विस, शामा में सर्वर में अपडेशन कार्य होने के कारण आज वितरण कार्य नहीं किया गया। इसके अतिरिक्त शुभम गैस एजेंसी, गरुड़ द्वारा पासतोली, तिलसारी, मटे, कोठों एवं नौकुड़ा क्षेत्रों में 45 सिलेंडरों का वितरण किया गया । जनपद में कुल 928 गैस सिलेंडरों का वितरण सुनिश्चित किया गया है। विभाग द्वारा बताया गया है कि जनपद में गैस आपूर्ति सुचारू रूप से जारी है तथा उपभोक्ताओं को समयबद्ध एवं नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।1
- 3 अप्रैल से सजने जा रहा भव्य कत्यूर महोत्सव, 6 अप्रैल तक रहेगा उत्सव का रंगारंग माहौल, निवेदक नगर पंचायत गरुड़1
- अल्मोड़ा। जनपद में अतिक्रमण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए सड़क पर निर्माण सामग्री डालकर अवरोध पैदा करने वाले ठेकेदार के खिलाफ चालानी कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार जाखनदेवी क्षेत्र में एक ठेकेदार द्वारा सड़क मार्ग पर निर्माण सामग्री रख दी गई थी, जिससे आमजन की आवाजाही और यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही थी तथा दुर्घटना की आशंका बनी हुई थी। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित ठेकेदार के खिलाफ पुलिस अधिनियम के तहत चालान किया गया। साथ ही सड़क पर रखी निर्माण सामग्री को हटवाकर मार्ग को सुचारू कराया गया। पुलिस ने संबंधित व्यक्ति को भविष्य में सड़क या सार्वजनिक मार्ग पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न करने की सख्त हिदायत दी है।1
- विडियो देखें- मुजफ्फरनगर ओवरलोड डंपर का कहर! बाइक सवार युवक-युवती को मारी टक्कर मुजफ्फरनगर में तेज रफ्तार ओवरलोड डंपर ने बाइक सवार युवक और युवती को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए. पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.1
- उत्तराखंड के नैनीताल जिले के ग्राम सभा मंगौली में उत्तराखंड सरकार द्वारा नई शराब की दुकान खोलने पर ग्रामीणों ने नई शराब की दुकान मंगौली में खुलने का सड़क में बैठ कर खुलकर विरोध कर नारेबाजी की ! #uttarakhandupdate #nainital #Mangoli #uttarakhand #news #Nainitalmangoli1
- 'नशा मुक्त उत्तराखण्ड' अभियान: नशे के दुष्प्रभावों से जागरुक करने के लिये कोतवाली बैजनाथ पुलिस ने निकाली जनजागरुकता बाईक रैली। *पुलिस मुख्यालय देहरादून के आदेशानुसार, पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के पर्यवेक्षण में, नशा मुक्त उत्तराखण्ड अभियान के तहत* चलाये जा रहे अभियान के क्रम में *आज दिनॉक- 31/03/2026 को कोतवाली बैजनाथ पुलिस ने जन जागरूकता बाईक रैली* का आयोजन किया गया। बाईक रैली *कोतवाली बैजनाथ गेट से प्रारंभ होकर बैजनाथ तिराहा, बैजनाथ मंदिर, टीट बाजार, गोलू पुल गरूड़ बाजार होते हुए पंचास तिराहा गरुड़* में समाप्त हुई। । बाईक रैली के माध्यम से *छात्र-छात्राओं और युवाओं को नशे के चंगुल से बचने के लिए प्रेरित* किया गया। पुलिस टीम ने आमजनमानस को बताया कि *नशा न केवल स्वास्थ्य,परिवार और भविष्य को भी अंधकार में धकेल* देता है। पुलिस टीम ने जनता से अपने आसपास कोई भी व्यक्ति *नशा तस्करी या अवैध नशीले पदार्थों की बिक्री में संलिप्त व्यक्ति की सूचना तुरंत पुलिस* को देंनें को जागरुक किया गया । कोतवाली बैजनाथ पुलिस द्वारा *उपस्थित नगरवासियों को स्वयं नशा न करने और दूसरों को भी इसके प्रति सचेत करने की शपथ* दिलाई गई।1