आरक्षण आर्थिक आधार पर करने और सवर्ण आयोग के गठन की मांग को लेकर प्रदर्शन सिद्धार्थनगर जिले में आरक्षण को आर्थिक आधार पर लागू करने, एससी-एसटी एक्ट के दुरुपयोग पर रोक लगाने, यूजीसी के 2026 बिल को वापस लेने और सवर्ण आयोग के गठन की मांग को लेकर मंगलवार को सवर्ण समाज के लोगों ने प्रदर्शन किया। बीएसए ग्राउंड से कलेक्ट्रेट परिसर तक शांतिपूर्ण ढंग से मार्च निकालकर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज उठाई। प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति के नाम अपर जिलाधिकारी गौरव श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपा गया। सवर्ण आर्मी के प्रदेश सचिव विनोद कुमार दुबे के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। वक्ताओं ने कहा कि आरक्षण का आधार जाति के बजाय आर्थिक स्थिति को बनाया जाना चाहिए। उनका तर्क था कि गरीबी किसी जाति की नहीं, बल्कि व्यक्ति की स्थिति है। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर प्रत्येक वर्ग के जरूरतमंद लोगों को समान रूप से अवसर मिलना चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने एससी-एसटी एक्ट के कथित दुरुपयोग पर भी चिंता जताई और इसे समाप्त करने की मांग की। साथ ही यूजीसी 2026 बिल को वापस लेने तथा सवर्ण आयोग का गठन किए जाने की मांग उठाई गई। विनोद कुमार दुबे ने कहा कि जब पिछड़ा आयोग, मुस्लिम आयोग और एससी-एसटी आयोग हैं तो सवर्ण समाज के लिए भी आयोग का गठन किया जाना चाहिए।प्रदर्शन में पंडित श्याम नारायण चौबे, अखिल भारतीय सर्वजन हित पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष, ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष सुधीर पांडेय उर्फ फरसा बाबा, न्याय एक संकल्प संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामकृष्ण पांडेय, सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह और करणी सेना के हीरेंद्र बहादुर सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।प्रदर्शनकारियों ने कहा कि मांगों को लेकर उनका आंदोलन आगे भी जारी रहेगा। ज्ञापन सौंपने वालों में शैलेंद्र कुमार पांडेय, ज्ञानेंद्र त्रिवेदी, कन्हैया पांडेय, प्रमोद पांडेय, विजय मिश्रा, लवकुश पांडेय, शेखर शुक्ला एडवोकेट, दिग्विजय पांडेय, शिवम उपाध्याय, गणेश पांडेय, नित्यानंद उपाध्याय, राकेशदत्त त्रिपाठी, शिवकुमार पांडेय, संतोष पांडेय और उमेश पांडेय समेत अन्य लोग शामिल रहे।

- दुर्गा माँ जी का मंदिर था नदी में गिर. गया.............1
- मुडली चौराहे पर युवकों में विवाद, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल महराजगंज। कोल्हुई थाना क्षेत्र के मुडली चौराहे पर जिम सेंटर के आसपास नौजवानों के बीच आपसी कहासुनी को लेकर विवाद होने की बात सामने आई है। घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ युवक आपस में विवाद करते नजर आ रहे हैं। हालांकि, वायरल वीडियो के आधार पर घटना की पूरी वास्तविक स्थिति और विवाद की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। वीडियो कब और किन परिस्थितियों में बनाया गया, इसकी भी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। मामले को लेकर पुलिस द्वारा वायरल वीडियो की जांच कर घटना में शामिल लोगों और विवाद की वास्तविक वजह का पता लगाने की उम्मीद है। जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जा सकती है।1
- #नेपाल #बाढ़: आपदा में पीड़ित परिवारों की मदद के लिए प्रेस क्लब ऑफ महराजगंज ने" 51 हजार रुपए" का सहयोग किया! #Maharajganj #nepal #सोनौली #भारत #सीमा #आपदा1
- महुली पुलिस की कार्रवाई: दो वारंटी गिरफ्तार, लंबे समय से फरार अभियुक्त भी दबोचा संवाददाता, महुली (संतकबीरनगर): न्यायालय के आदेशों के प्रभावी अनुपालन एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना महुली पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक अभियुक्त लंबे समय से फरार चल रहा था, जिसकी पुलिस लगातार तलाश कर रही थी। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी धनघटा अभय नाथ मिश्र के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने सुरागरसी, निगरानी और संभावित ठिकानों पर दबिश देकर दोनों अभियुक्तों को उनके घर से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, फरार वारंटी के विरुद्ध न्यायालय से वारंट जारी था और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय भेजा गया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम * उपनिरीक्षक सुरेश यादव * उपनिरीक्षक सोमनाथ मिश्रा * कांस्टेबल अजीत गुप्ता * कांस्टेबल सुनील कुमार सिंह महुली पुलिस ने कहा कि वारंटी एवं वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि न्यायालयीय आदेशों का प्रभावी पालन सुनिश्चित हो और कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनी रहे।4
- जर्जर सड़कों पर फूटा ग्रामीणों का आक्रोश, लोजपा (रामविलास) जिलाध्यक्ष ने डीएम से की तत्काल मरम्मत की मांग सुबखरी तिराहा पुलिया से सिदाही मार्ग तक 5 किमी और हरपुर से बन्धुपुर तक 3 किमी सड़क बदहाल, गड्ढों के कारण ग्रामीणों का आवागमन मुश्किल; स्कूल वाहन व एंबुलेंस पहुंचने में भी परेशानी1
- बानगंगा बैराज में युवक की डूबने से मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, पुलिस ने शव को भेजा पीएम के लिए सिद्धार्थनगर जिले के बानगंगा बैराज नदी घाट के फाटक संख्या 16 के उत्तरी तरफ मंगलवार शाम करीब चार बजे नदी में डूबने से 45 वर्षीय निजामुद्दीन पुत्र मोहम्मद मजीद ग्राम झारुआ की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार निजामुद्दीन फाटक के पास बने कंक्रीट के बेंच पर बैठा था, इसी दौरान उसने नदी में छलांग लगा दी। युवक को नदी में कूदता देख आसपास मौजूद मछुआरों और बैराज कर्मियों ने उसे बचाने का प्रयास किया। जाल डालकर काफी मशक्कत के बाद उसे पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। इंस्पेक्टर मिथिलेश कुमार राय, एसआई राजकुमार यादव और एसआई परमानंद राय ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मृतक अपने पीछे पत्नी सकीना और 12 व सात वर्ष की दो नाबालिग बेटियों को छोड़ गया है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है। इधर, हादसे के बाद बैराज की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। लोगों का कहना है कि बैराज क्षेत्र में पुलिस की ड्यूटी लगने के बावजूद युवक काफी देर तक नदी के किनारे बैठा रहा। पूर्व में पुलिस चौकी स्थापित करने की बात भी उठी थी, लेकिन मामला आगे नहीं बढ़ सका। स्थानीय लोगों ने बैराज क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ाने की मांग की है।1
- संतकबीरनगर- पैतृक जमीन पर बिना बंटवारे के कब्जे और अवैध निर्माण का आरोप, पीड़ित भाई ने पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना से लगाई न्याय की गुहार। पैतृक संपत्ति में हक मारकर बिना बंटवारा किए अवैध निर्माण कराने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। तहसील खलीलाबाद के ग्राम गोरयाभार, टप्पा कर्री, परगना मगहर पूरब निवासी ध्रुपचंद पुत्र दुखी प्रसाद ने S.P खलीलाबाद को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। प्रार्थी का आरोप है कि पिता की मृत्यु के बाद पैतृक मकान व आराजी संख्या 503 में पांच भाइयों - रामवृक्ष, प्रेमचंद, आत्माप्रसाद, हरिश्चंद व स्वयं प्रार्थी के बीच आज तक कोई विधिक बंटवारा नहीं हुआ है। इसके बावजूद विपक्षी भाई अपने हक हिस्से से ज्यादा भूमि पर जबरन कब्जा कर बिना बंटवारा कराए धड़ल्ले से निर्माण कार्य करा रहे हैं। पीड़ित ध्रुपचंद का कहना है कि जब उसने इसका विरोध किया तो उसे फौजदारी पर आमादा होकर धमकाया गया। पीड़ित ने प्रशासन से मांग की है कि बिना बंटवारा कराए आराजी संख्या 503 पर हो रहे अवैध निर्माण को तत्काल रोका जाए, अन्यथा परिवार में बड़ी फौजदारी और खून-खराबे की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता। प्रार्थी ने S.P से उपरोक्त परिस्थितियों के आधार पर विपक्षियों को निर्माण कार्य से रोकने का आदेश देने की मांग की है, ताकि न्यायसंगत बंटवारा हो सके और शांति व्यवस्था बनी रहे।1
- पासवान ब्रांड न्यू वीडियो शायरी बोलते हुए वीडियो अच्छा1
- संतकबीरनगर- कोतवाली पहुंची नाबालिक पीड़िता, 1O माह से शारीरिक शोषण का लगाया गंभीर आरोप, FIR की मांग। खलीलाबाद कोतवाली में एक नाबालिक पीड़ित महिला ने न्याय की गुहार लगाई है। प्रार्थिनी पूजा देवी पत्नी विनोद कुमार ने प्रभारी निरीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रार्थना पत्र के अनुसार, पीड़िता का आरोप है कि पिछले करीब 1O माह से उसका शारीरिक शोषण किया जा रहा है। विरोध करने पर गाली-गलौज, धमकी और मारपीट की जाती है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी नशे का आदी है और उसके साथ लगातार अभद्रता व अमानवीय व्यवहार करता आ रहा है, जिससे उसका जीवन दूभर हो गया है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि मामले में सुसंगत धाराओं में FIR दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए और उसे सुरक्षा प्रदान की जाए।1