Shuru
Apke Nagar Ki App…
Vaishnavi bhakt vinu
More news from Rohtas and nearby areas
- Post by Vaishnavi bhakt vinu1
- बुधवार को दोपहर करीब 12 बजे राजीव रंजन सिंह उर्फ सोनू सिंह डेहरी में आयोजित श्री खाटू श्याम जी की पावन निशान यात्रा में श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने भक्तों के साथ बाबा श्याम के जयकारे लगाए और यात्रा में सहभागिता कर आस्था का संदेश दिया। यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा नजर आया। ढोल-नगाड़ों और भजन-कीर्तन से वातावरण गूंज उठा। श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिला। बाबा श्याम की कृपा से आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।1
- वाहन रेंग-रेंग कर चल रहे • आम जनता परेशान • प्रशासन से व्यवस्था सुधारने की मांग! #SasaramJam #RohtasNews #BiharTraffic #BreakingNews #PublicProblem #TrafficJam #GroundReport #BiharNews #LiveReport #RoadJam #LocalNews #ViralNews #PeopleInTrouble #NewsUpdate #आजकीखबर Bharat Jantantra Bashisth Singh1
- सूर्यपुरा थाना परिसर में बुधवार को थानाध्यक्ष चंदन कुमार भगत व बीडीओ तेज बहादुर सुमन के नेतृत्व में रामनवमी व ईद को लेकर शान्ति समिति की बैठक की गई।बैठक मुख्य रूप से ईद की नमाज़ का समय सारणी पर चर्चा किया गया।उसके पश्चात रामनवमी पर निकलने वाले जुलुश का रूट चार्ट व त्योहार पर डीजे बजाने पर सख्त प्रतिबंध होने की बात कही गई।वही समिति के लोगो से त्योहार को त्योहार के रूप में मनाने की अपील करते हुए थानाध्यक्ष ने कहा कि त्योहार में गड़बड़ी करने वाले लोगो पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी।बैठक में सरपंच अशोक कुमार सिंह शिवयश भगत जय प्रकाश प्रभाकर पूर्व पैक्स अध्यक्ष सुनील कुमार पंचायत समिति सदस्य गांधी जी पीएसआई विकास कुमार एएसआई दीप प्रकाश सहित कई मौजूद थे।1
- पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए घर में हुई लाखों की चोरी का खुलासा कर दिया। हैरान करने वाली बात यह रही कि वारदात का मास्टरमाइंड खुद वादी का भतीजा निकला। जिले के डालमियानगर थाना क्षेत्र स्थित नंद कुमार के घर से गहने और करीब चार लाख रुपये नकद चोरी मामले का पुलिस ने उद्भेदन कर दिया है। इस मामले में वादी के भतीजे नितिन कुमार की संलिप्तता सामने आई है। वही चोरी के पैसा को छीनने वाले दो अन्य को भी पुलिस ने पकड़ लिया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक विधि-विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया है। डीएसपी साइबर ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि कार्रवाई के दौरान वादी के भाई के किराए के घर से करीब आठ लाख रुपये के गहने, एक देशी कट्टा और छह जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पूछताछ में मुख्य आरोपी नितिन कुमार ने बताया कि उसने एक लाख रुपये साइबर कैफे के माध्यम से अपने खाते में जमा कराए थे। वहीं तीन लाख रुपये ई-रिक्शा से लौटने के दौरान चालक और उसके साथी द्वारा मारपीट कर छीन लिए गए। पुलिस ने जब ई-रिक्शा चालक और उसके साथी से पूछताछ की, तो दोनों ने मथुरी पुल के पास लूट की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार कर ली। इसके बाद दोनों को भी गिरफ्तार कर लिया गया और ई-रिक्शा को जब्त कर लिया गया। डीएसपी ने बताया कि इस पूरे मामले में डालमियानगर थाना में तीन अलग-अलग केस दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने चोरी के गहने, देशी कट्टा, छह जिंदा कारतूस और ई-रिक्शा बरामद कर लिया है।3
- कुछ दिन पहले ओबरा विधानसभा के विधायक माननीय डॉ. प्रकाश चंद्र ने जनता से यह सुझाव मांगा था कि वित्तीय वर्ष अप्रैल में जो विधायक राशि फंड 4 करोड आवंटित होता है उसको किस जगह खर्च करना चाहिए तो जनता ने कमेंट के माध्यम से सुझाव व्यक्त किया था और विधायक ने इसको पुष्टि करते हुए फंड को सर्च करने का आश्वासन दिया है।1
- कला एवं संस्कृति विभाग तथा जिला प्रशासन कैमूर (भभुआ )के द्वारा जगजीवन स्टेडियम मे सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस आयोजन मे कथक नृत्य (नृत्य समूह शिवोहम प्रयागराज के द्वारा शानदार प्रस्तुति पेश की गई तो वही इंडियन आइडल फेम लोक प्रिय गायिका राधा श्रीवास्तव ने अपनी संगीत की धुन पर दर्शकों को तालियों के गूंज के साथ झूमने पर मजबूर कर दिया मौके पर जिलाधिकारी कैमूर नितिन कुमार सिंह उप विकास आयुक्त दिव्यशक्ति अनुमंडल पदाधिकारी अमित कुमार सिंह सहित सभी विभागों के पदाधिकारी व कर्मी मौजूद रहें4
- रोहतास जिलाधिकारी उदिता सिंह के निर्देश पर कालाबाजारी करने वाले गैस एजेंसी को चिह्नित करते हुए कारवाई का निर्देश दिया गया है। ओएसडी आशीष रंजन डीएसओ शशि शंकर तथा एरिया इंचार्ज अबध बिहारी शरण की मौजूदगी में मिडिया को जानकारी दी गई।डीएसओ शशिशंकर ने बताया कि रोहतास जिले 46 गैस एजेंसी विभिन्न कंपनियों के जिससे होम डिलीवरी शूरू कर दी गई है। 13 मार्च तक C के अधिकांश बकिंग वाले उपभोक्ताओं को घरेलू गैस सिलेंडर बितरण कर दिया है। शिकायत आने पर कार्रवार्ई जारी है।इंडियन ऑयल एरिया इंचार्ज अबध बिहारी शरण ने बताया कि 6 लाख से अधिक उपभोक्ताओं जिले में विभिन्न कंपनियों से जुडे हैं। पर्ण रूप से होम डिलीवरी की आपूर्ति सूनिश्चित के लिए मॉनिटरिंग जारी है। प्रशासन ने लोगों से धैर्य बनाए रखने का अपील किया है। जिले घरेलू गैस सिलेंडर की किल्लत या कालाबजारी नहीं हो इसके लिए जिला के तीनों एसडीएम के नेतृत्व गठित टीम जांच पडताल में लगी हुई है।3