logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हैरिंग्टनगंज क्षेत्र में “जय माँ फाउंडेशन ट्रस्ट” का भव्य शुभारंभ, समाजसेवा के कार्यों को मिलेगा बढ़ावा मिल्कीपुर अयोध्या हैरिंग्टनगंज क्षेत्र के गयासुद्दीनपुर, बल्लिपुर में रविवार 29 मार्च 2026 दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 तक चला “जय माँ फाउंडेशन ट्रस्ट” का भव्य शुभारंभ कार्यक्रम आयोजित किया गया। सामाजिक सरोकारों और जनसेवा की भावना से प्रेरित इस कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग, समाजसेवी और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण और सामाजिक एकता का संदेश देने वाला रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक बीकापुर जितेंद्र सिंह ‘बब्लू’ मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य राकेश चौरसिया सहित अन्य अतिथियों ने भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। मंच से वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि “जय माँ फाउंडेशन ट्रस्ट” समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्गों की सहायता, शिक्षा के प्रसार, युवाओं को प्रोत्साहित करने तथा क्षेत्र के समग्र विकास के लिए कार्य करेगा। ट्रस्ट के पदाधिकारी राहुल जायसवाल ने बताया कि संस्था का मुख्य उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद लोगों तक मदद पहुँचाना, युवाओं को सही दिशा देना तथा समाज में सहयोग और एकता की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में ट्रस्ट द्वारा कई सामाजिक और जनहित से जुड़े कार्यक्रम चलाए जाएंगे। इस अवसर पर विनोद पाठक, राहुल विश्वकर्मा, बृजेश जायसवाल, अखिलेश जायसवाल, अमन यादव, चंदन, विवेक सिंह, धर्मेंद्र सिंह, कुमकुम भाग्य, डॉ. दिनेश तिवारी, शांति, लक्ष्मी, राघवेन्द्र मिश्रा, दीपक, के.एस. मिश्रा, दलजीत नागवंशी, प्रशांत पांडेय, रामधीरज पाठक, मंशाराम, धर्मेंद्र तिवारी, हर्षित पांडेय, मो. हसन, मस्तराम रावत, राघव राम मिश्रा, डॉ. बलराम सिंह, गुलशन सिद्दकी, राकेश मिश्रा, दीपक निषाद, सुनील दूबे, सर्वेश पांडेय सहित कई पत्रकार और गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने ट्रस्ट की इस पहल की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि इससे क्षेत्र में समाजसेवा के नए आयाम स्थापित होंगे। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

16 hrs ago
user_प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
Press advisory मिल्कीपुर, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
16 hrs ago

हैरिंग्टनगंज क्षेत्र में “जय माँ फाउंडेशन ट्रस्ट” का भव्य शुभारंभ, समाजसेवा के कार्यों को मिलेगा बढ़ावा मिल्कीपुर अयोध्या हैरिंग्टनगंज क्षेत्र के गयासुद्दीनपुर, बल्लिपुर में रविवार 29 मार्च 2026 दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 तक चला “जय माँ फाउंडेशन ट्रस्ट” का भव्य शुभारंभ कार्यक्रम आयोजित किया गया। सामाजिक सरोकारों और जनसेवा की भावना से प्रेरित इस कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग, समाजसेवी और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण और सामाजिक एकता का संदेश देने वाला रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक बीकापुर जितेंद्र सिंह ‘बब्लू’ मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य राकेश चौरसिया सहित अन्य अतिथियों ने भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। मंच से वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि “जय माँ फाउंडेशन ट्रस्ट” समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्गों की सहायता, शिक्षा के प्रसार, युवाओं को प्रोत्साहित करने तथा क्षेत्र के समग्र विकास के लिए कार्य करेगा। ट्रस्ट के पदाधिकारी राहुल जायसवाल ने बताया कि संस्था का मुख्य उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद लोगों तक मदद पहुँचाना, युवाओं को सही दिशा देना तथा समाज में सहयोग और एकता की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में ट्रस्ट द्वारा कई सामाजिक और जनहित से जुड़े कार्यक्रम चलाए जाएंगे। इस अवसर पर विनोद पाठक, राहुल विश्वकर्मा, बृजेश जायसवाल, अखिलेश जायसवाल, अमन यादव, चंदन, विवेक सिंह, धर्मेंद्र सिंह, कुमकुम भाग्य, डॉ. दिनेश तिवारी, शांति, लक्ष्मी, राघवेन्द्र मिश्रा, दीपक, के.एस. मिश्रा, दलजीत नागवंशी, प्रशांत पांडेय, रामधीरज पाठक, मंशाराम, धर्मेंद्र तिवारी, हर्षित पांडेय, मो. हसन, मस्तराम रावत, राघव राम मिश्रा, डॉ. बलराम सिंह, गुलशन सिद्दकी, राकेश मिश्रा, दीपक निषाद, सुनील दूबे, सर्वेश पांडेय सहित कई पत्रकार और गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने ट्रस्ट की इस पहल की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि इससे क्षेत्र में समाजसेवा के नए आयाम स्थापित होंगे। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by UP 42 Ayodhya Live
    1
    Post by UP 42 Ayodhya Live
    user_UP 42 Ayodhya Live
    UP 42 Ayodhya Live
    Local News Reporter सोहावल, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • जनता जानती है किसको वोट देना है,बोले प्रत्याशी।
    1
    जनता जानती है किसको वोट देना है,बोले प्रत्याशी।
    user_हलचल अयोध्या समाचार
    हलचल अयोध्या समाचार
    Actor फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • अयोध्या सरायराशि रामकथा समापन पर आस्था महाविस्फोट बेकाबू जनसैलाब लाखों ने प्रसाद पाया भंडारा ऐतिहासिक
    1
    अयोध्या सरायराशि रामकथा समापन पर आस्था महाविस्फोट बेकाबू जनसैलाब लाखों ने प्रसाद पाया भंडारा ऐतिहासिक
    user_पत्रकार नीलम सिंह
    पत्रकार नीलम सिंह
    Faizabad, Ayodhya•
    6 hrs ago
  • उन्नाव।यूपी के उन्नाव में ARTO विभाग की प्रवर्तन अधिकारी प्रतिभा गौतम और ड्राइवर्स के बीच देर रात नोंक-झोक व हाथापाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वीडियो बना रहा शख्स, महिला ARTO को यूट्यूब पर 5 लाख फॉलोअर्स होने धमकी देते हुए सुबह माफी मंगवाने की वॉर्निंग देता नजर आया। वहीं, प्रवर्तन विभाग की महिला अधिकारी वीडियो में तेजी से गाड़ी से उतरकर एक युवक खींचकर अपनी गाड़ी में बैठाती नजर आईं। जानें कि ये पूरा मामला क्या है। ड्राइवर्स से उलझीं ARTO विभाग की प्रवर्तन अधिकारी वायरल वीडियो में प्रवर्तन अधिकारी, युवक पर शराब के नशे में होने का आरोप लगाती दिखीं। वहीं, महिला के साथ मौजूद सुरक्षाकर्मी आपस मे झगड़ा कर रहे दो युवकों को दूर करते नजर आए। इस वीडियो के वायरल होने पर सोशल मीडिया यूजर्स इसे महिला अधिकारी की दबंगई बता रहे हैं। ओवरलोड गाड़ियों को पकड़ने के दौरान नोंक-झोक ये घटना उन्नाव के दही थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात करीब डेढ़ बजे की है, जब स्टाफ संग ओवरलोडिंग गाड़ियों की चेकिंग पर निकलीं उन्नाव के ARTO विभाग की प्रवर्तन अधिकारी प्रतिभा गौतम ने लखनऊ-कानपुर हाइवे पर हमीरपुर नंबर के एक ओवरलोड गिट्टी के डंपर को पकड़ लिया। वह ओवरलोडिंग की तौल करवाने के लिए उसे लेकर पास के धर्म कांटे पर पहुंची थीं। मौका देखकर भाग गया डंपर का ड्राइवर इस दौरान, धर्म कांटे में पहले से कुछ भारी वाहन के चालक मौजूद थे। ARTO प्रतिभा गौतम ने बताया कि पकड़े गए डंपर में लगे GPS Lock की वजह से बार-बार डंपर Lock हो रहा था। इसी बात का फायदा उठाकर मौके पर पकड़ा गया डंपर का चालक भाग गया। इस बात को देखकर वही पहले से तौल करवाने के लिए खड़े अन्य चालाकों को रोककर महिला प्रवर्तन अधिकारी पकड़े गया डंफर की पहले तौल करवाने लगीं। अन्य ड्राइवर्स ने किया अधिकारी का विरोध हालांकि, उस वक्त ARTO प्रवर्तन को पहले तौल करवाना भारी पड़ गया, जब आधे कांटे पर पहुंचकर पकड़े गए डंपर का GPS lock हो गया और डंपर कांटे पर ही खड़ा हो गया। इस बात से नाराज अन्य ड्राइवर इस बात का विरोध करते हुए महिला अधिकारी और उनके ड्राइवर से भिड़ गए। ड्राइवर ने निकाली अधिकारी की कार की चाबी उन्होंने ARTO की स्कॉर्पियो की चाबी निकाल ली, जिसके बाद नाराज ARTO प्रतिभा गौतम युवक की इस हरकत पर उसे गाड़ी में खींचकर पास के थाने ले जाने लगीं। युवक को खींचकर गाड़ी में बैठाने के दौरान का वीडियो बना रहा गोलू नाम का युवक यूट्यूब पर 5 लाख फॉलोअर्स होने की धमकी देकर वीडियो वायरल करने की चेतावनी देता नजर आया। फिर मामला बढ़ता देख ARTO ने पुलिस को फोन करके बुला लिया। हालांकि, कुछ देर तक चली इस नोंक-झोक के बाद खबर मिलने पर मौके पर 112 PRV सहित दही थाना पुलिस पहुंच गई। वहीं, धर्म कांटे पर फंसे डंपर को उतार लिया गया। हालांकि, विवाद कर रहे चालकों ने आपस में सुलह कर ली। इसके अलावा, ARTO विभाग ने पकड़े गए ओवरलोड डंपर को सीज कर दिया।
    2
    उन्नाव।यूपी के उन्नाव में ARTO विभाग की प्रवर्तन अधिकारी प्रतिभा गौतम और ड्राइवर्स के बीच देर रात नोंक-झोक व हाथापाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वीडियो बना रहा शख्स, महिला ARTO को यूट्यूब पर 5 लाख फॉलोअर्स होने धमकी देते हुए सुबह माफी मंगवाने की वॉर्निंग देता नजर आया। वहीं, प्रवर्तन विभाग की महिला अधिकारी वीडियो में तेजी से गाड़ी से उतरकर एक युवक खींचकर अपनी गाड़ी में बैठाती नजर आईं। 
जानें कि ये पूरा मामला क्या है।
ड्राइवर्स से उलझीं ARTO विभाग की प्रवर्तन अधिकारी
वायरल वीडियो में प्रवर्तन अधिकारी, युवक पर शराब के नशे में होने का आरोप लगाती दिखीं। वहीं, महिला के साथ मौजूद सुरक्षाकर्मी आपस मे झगड़ा कर रहे दो युवकों को दूर करते नजर आए। इस वीडियो के वायरल होने पर सोशल मीडिया यूजर्स इसे महिला अधिकारी की दबंगई बता रहे हैं।
ओवरलोड गाड़ियों को पकड़ने के दौरान नोंक-झोक
ये घटना उन्नाव के दही थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात करीब डेढ़ बजे की है, जब स्टाफ संग ओवरलोडिंग गाड़ियों की चेकिंग पर निकलीं उन्नाव के ARTO विभाग की प्रवर्तन अधिकारी प्रतिभा गौतम ने लखनऊ-कानपुर हाइवे पर हमीरपुर नंबर के एक ओवरलोड गिट्टी के डंपर को पकड़ लिया। वह ओवरलोडिंग की तौल करवाने के लिए उसे लेकर पास के धर्म कांटे पर पहुंची थीं।
मौका देखकर भाग गया डंपर का ड्राइवर
इस दौरान, धर्म कांटे में पहले से कुछ भारी वाहन के चालक मौजूद थे। ARTO प्रतिभा गौतम ने बताया कि पकड़े गए डंपर में लगे GPS Lock की वजह से बार-बार डंपर Lock हो रहा था। इसी बात का फायदा उठाकर मौके पर पकड़ा गया डंपर का चालक भाग गया। इस बात को देखकर वही पहले से तौल करवाने के लिए खड़े अन्य चालाकों को रोककर  महिला प्रवर्तन अधिकारी पकड़े गया डंफर की पहले तौल करवाने लगीं।
अन्य ड्राइवर्स ने किया अधिकारी का विरोध
हालांकि, उस वक्त ARTO प्रवर्तन को पहले तौल करवाना भारी पड़ गया, जब आधे कांटे पर पहुंचकर पकड़े गए डंपर का GPS lock हो गया और डंपर कांटे पर ही खड़ा हो गया। इस बात से नाराज अन्य ड्राइवर इस बात का विरोध करते हुए महिला अधिकारी और उनके ड्राइवर से भिड़ गए।
ड्राइवर ने निकाली अधिकारी की कार की चाबी
उन्होंने ARTO की स्कॉर्पियो की चाबी निकाल ली, जिसके बाद नाराज ARTO प्रतिभा गौतम युवक की इस हरकत पर उसे गाड़ी में खींचकर पास के थाने ले जाने लगीं। युवक को खींचकर गाड़ी में बैठाने के दौरान का वीडियो बना रहा गोलू नाम का युवक यूट्यूब पर 5 लाख फॉलोअर्स होने की धमकी देकर वीडियो वायरल करने की चेतावनी देता नजर आया।
फिर मामला बढ़ता देख ARTO ने पुलिस को फोन करके बुला लिया। हालांकि, कुछ देर तक चली इस नोंक-झोक के बाद खबर मिलने पर मौके पर 112 PRV सहित दही थाना पुलिस पहुंच गई। वहीं, धर्म कांटे पर फंसे डंपर को उतार लिया गया। हालांकि, विवाद कर रहे चालकों ने आपस में सुलह कर ली। इसके अलावा, ARTO विभाग ने पकड़े गए ओवरलोड डंपर को सीज कर दिया।
    user_Ashwani Sonkar
    Ashwani Sonkar
    Court reporter फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • Post by A news 88
    1
    Post by A news 88
    user_A news 88
    A news 88
    TV News Anchor फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • सुलतानपुर जनपद के थाना अखण्डनगर क्षेत्र में कार्यवाहक थाना प्रभारी/क्राइम इंस्पेक्टर अरुण कुमार द्विवेदी को गोली लगने की घटना सामने आई है। इस मामले को लेकर अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) लखनऊ जोन प्रवीण कुमार ने मीडिया से बातचीत करते हुए पूरी घटना की जानकारी दी। इस वीडियो में बिना किसी स्क्रिप्ट के सीधे ADG लखनऊ जोन की आधिकारिक बाइट दिखाई जा रही है, जिसमें उन्होंने घटना की स्थिति, पुलिस की कार्रवाई और आगे की जांच के बारे में जानकारी दी है। देखिए यह महत्वपूर्ण बयान और जानिए घटना से जुड़ी ताजा अपडेट।
    2
    सुलतानपुर जनपद के थाना अखण्डनगर क्षेत्र में कार्यवाहक थाना प्रभारी/क्राइम इंस्पेक्टर अरुण कुमार द्विवेदी को गोली लगने की घटना सामने आई है। इस मामले को लेकर अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) लखनऊ जोन प्रवीण कुमार ने मीडिया से बातचीत करते हुए पूरी घटना की जानकारी दी।
इस वीडियो में बिना किसी स्क्रिप्ट के सीधे ADG लखनऊ जोन की आधिकारिक बाइट दिखाई जा रही है, जिसमें उन्होंने घटना की स्थिति, पुलिस की कार्रवाई और आगे की जांच के बारे में जानकारी दी है।
देखिए यह महत्वपूर्ण बयान और जानिए घटना से जुड़ी ताजा अपडेट।
    user_Kamalpresh Kamal tiwari
    Kamalpresh Kamal tiwari
    Media company सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • मिल्कीपुर अयोध्या हैरिंग्टनगंज क्षेत्र के नियामतपुर पूरे पाठक पुरवा में रविवार से चार दिवसीय धार्मिक आयोजन की शुरुआत हो गई। सिटी इंटरनेशनल स्कूल परिसर में 29 मार्च 2026 से 1 अप्रैल 2026 तक श्रीमद पावन प्रज्ञा पुराण कथा, युग संदेश एवं पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ तथा विविध संस्कार कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। पहले दिन क्षेत्र में भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत रविवार सुबह कथा वाचक गिरजा शंकर पांडेय महाराज के सान्निध्य में वेद मंत्रों के साथ कलश यात्रा से हुई। यह यात्रा सिटी इंटरनेशनल स्कूल से प्रारंभ होकर पाठक पुरवा, चौधरीपुर और सोनबरसा होते हुए पुनः स्कूल परिसर में समाप्त हुई। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला और पूरे मार्ग में जगह-जगह लोगों ने स्वागत किया। आयोजन के तहत प्रतिदिन सुबह 8 बजे से 11 बजे तक यज्ञ व संस्कार कार्यक्रम तथा शाम 5:30 बजे से 8:30 बजे तक युग संदेश और प्रज्ञा पुराण कथा का आयोजन किया जाएगा। 1 अप्रैल को विशेष यज्ञ, पूर्णाहुति और भंडारे का कार्यक्रम रखा गया है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। आयोजक गोपाल नाथ पाठक ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य समाज में सद्भाव, नैतिक मूल्यों और आध्यात्मिक जागरूकता को बढ़ावा देना है। इस अवसर पर आयोजन समिति के श्रीमती शिव कुमारी पाठक, श्री गोपाल नाथ पाठक, रमाकांत पाठक, रौशनी पाठक, चिन्मय पाठक, चिरंजीव पाठक, नितिन पाठक, हनुमान तिवारी, आशीष पाठक, नशा मुक्ति अभियान की टोली, गायत्री परिवार बीकापुर के श्री राम पूरन गुप्ता जी, डाॅ. गुरुदेव यादव जी, श्री राम चन्द्र गुप्ता जी, श्री महादेव गुप्ता जी एवं श्री राम मूर्ति पाल जी मौजूद रहे। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य इंदुसेन यादव और आसपास के क्षेत्रवासी और ग्रामवासी शामिल रहे
    1
    मिल्कीपुर अयोध्या
हैरिंग्टनगंज क्षेत्र के नियामतपुर पूरे पाठक पुरवा में रविवार से चार दिवसीय धार्मिक आयोजन की शुरुआत हो गई। सिटी इंटरनेशनल स्कूल परिसर में 29 मार्च 2026 से 1 अप्रैल 2026 तक श्रीमद पावन प्रज्ञा पुराण कथा, युग संदेश एवं पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ तथा विविध संस्कार कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। पहले दिन क्षेत्र में भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत रविवार सुबह कथा वाचक गिरजा शंकर पांडेय महाराज के सान्निध्य में वेद मंत्रों के साथ कलश यात्रा से हुई। यह यात्रा सिटी इंटरनेशनल स्कूल से प्रारंभ होकर पाठक पुरवा, चौधरीपुर और सोनबरसा होते हुए पुनः स्कूल परिसर में समाप्त हुई। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला और पूरे मार्ग में जगह-जगह लोगों ने स्वागत किया।
आयोजन के तहत प्रतिदिन सुबह 8 बजे से 11 बजे तक यज्ञ व संस्कार कार्यक्रम तथा शाम 5:30 बजे से 8:30 बजे तक युग संदेश और प्रज्ञा पुराण कथा का आयोजन किया जाएगा। 1 अप्रैल को विशेष यज्ञ, पूर्णाहुति और भंडारे का कार्यक्रम रखा गया है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है।
आयोजक गोपाल नाथ पाठक ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य समाज में सद्भाव, नैतिक मूल्यों और आध्यात्मिक जागरूकता को बढ़ावा देना है। इस अवसर पर आयोजन समिति के श्रीमती शिव कुमारी पाठक, श्री गोपाल नाथ पाठक, रमाकांत पाठक, रौशनी पाठक, चिन्मय पाठक, चिरंजीव पाठक, नितिन पाठक, हनुमान तिवारी, आशीष पाठक, नशा मुक्ति अभियान की टोली, गायत्री परिवार बीकापुर के श्री राम पूरन गुप्ता जी, डाॅ. गुरुदेव यादव जी, श्री राम चन्द्र गुप्ता जी, श्री महादेव गुप्ता जी एवं श्री राम मूर्ति पाल जी मौजूद रहे। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य इंदुसेन यादव और आसपास के क्षेत्रवासी और ग्रामवासी शामिल रहे
    user_प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
    प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
    Press advisory मिल्कीपुर, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • Post by UP 42 Ayodhya Live
    1
    Post by UP 42 Ayodhya Live
    user_UP 42 Ayodhya Live
    UP 42 Ayodhya Live
    Local News Reporter सोहावल, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • अयोध्या जिले में ब्लाक हैरिंग्टनगंज के बल्लीपुर बाजार में आयोजित एक कार्यालय उदघाटन के अवसर पर मीडिया से अपना दर्द साझा करते हुए बीकापुर विधान सभा के पूर्व विधायक जितेंद्र सिंह बबलू बोले मेरा क्षेत्र में निकलना कुछ राजनीतिज्ञों को पच नहीं रहा है, हमारा कार्यक्रम ही नहीं रद्द कराया जा रहा बल्कि हमारे गनर को भी हटा लिया गया है, मेरे खिलाफ राजनीतिक कुचक्र किया जा रहा है, सैकड़ो लोगों को गनर दिया गया है उनके लिए दिक्कत नहीं है लेकिन मेरे गनर को आज हटा दिया गया।मेरे साथ रची जा रही साजिश से जनता में उबाल है।
    1
    अयोध्या जिले में ब्लाक हैरिंग्टनगंज के बल्लीपुर बाजार में आयोजित एक कार्यालय उदघाटन के अवसर पर मीडिया से अपना दर्द साझा करते हुए बीकापुर विधान सभा के पूर्व विधायक जितेंद्र सिंह बबलू बोले मेरा क्षेत्र में निकलना कुछ राजनीतिज्ञों को पच नहीं रहा है, हमारा कार्यक्रम ही नहीं रद्द कराया जा रहा बल्कि हमारे गनर को भी हटा लिया गया है,
मेरे खिलाफ राजनीतिक कुचक्र किया जा रहा है, सैकड़ो लोगों को गनर दिया गया है उनके लिए दिक्कत नहीं है लेकिन मेरे गनर को आज हटा दिया गया।मेरे साथ रची जा रही साजिश से जनता में उबाल है।
    user_हलचल अयोध्या समाचार
    हलचल अयोध्या समाचार
    Actor फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.