logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ARTO विभाग की प्रवर्तन अधिकारी प्रतिभा गौतम और ड्राइवर्स से हाथापाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल उन्नाव।यूपी के उन्नाव में ARTO विभाग की प्रवर्तन अधिकारी प्रतिभा गौतम और ड्राइवर्स के बीच देर रात नोंक-झोक व हाथापाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वीडियो बना रहा शख्स, महिला ARTO को यूट्यूब पर 5 लाख फॉलोअर्स होने धमकी देते हुए सुबह माफी मंगवाने की वॉर्निंग देता नजर आया। वहीं, प्रवर्तन विभाग की महिला अधिकारी वीडियो में तेजी से गाड़ी से उतरकर एक युवक खींचकर अपनी गाड़ी में बैठाती नजर आईं। जानें कि ये पूरा मामला क्या है। ड्राइवर्स से उलझीं ARTO विभाग की प्रवर्तन अधिकारी वायरल वीडियो में प्रवर्तन अधिकारी, युवक पर शराब के नशे में होने का आरोप लगाती दिखीं। वहीं, महिला के साथ मौजूद सुरक्षाकर्मी आपस मे झगड़ा कर रहे दो युवकों को दूर करते नजर आए। इस वीडियो के वायरल होने पर सोशल मीडिया यूजर्स इसे महिला अधिकारी की दबंगई बता रहे हैं। ओवरलोड गाड़ियों को पकड़ने के दौरान नोंक-झोक ये घटना उन्नाव के दही थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात करीब डेढ़ बजे की है, जब स्टाफ संग ओवरलोडिंग गाड़ियों की चेकिंग पर निकलीं उन्नाव के ARTO विभाग की प्रवर्तन अधिकारी प्रतिभा गौतम ने लखनऊ-कानपुर हाइवे पर हमीरपुर नंबर के एक ओवरलोड गिट्टी के डंपर को पकड़ लिया। वह ओवरलोडिंग की तौल करवाने के लिए उसे लेकर पास के धर्म कांटे पर पहुंची थीं। मौका देखकर भाग गया डंपर का ड्राइवर इस दौरान, धर्म कांटे में पहले से कुछ भारी वाहन के चालक मौजूद थे। ARTO प्रतिभा गौतम ने बताया कि पकड़े गए डंपर में लगे GPS Lock की वजह से बार-बार डंपर Lock हो रहा था। इसी बात का फायदा उठाकर मौके पर पकड़ा गया डंपर का चालक भाग गया। इस बात को देखकर वही पहले से तौल करवाने के लिए खड़े अन्य चालाकों को रोककर महिला प्रवर्तन अधिकारी पकड़े गया डंफर की पहले तौल करवाने लगीं। अन्य ड्राइवर्स ने किया अधिकारी का विरोध हालांकि, उस वक्त ARTO प्रवर्तन को पहले तौल करवाना भारी पड़ गया, जब आधे कांटे पर पहुंचकर पकड़े गए डंपर का GPS lock हो गया और डंपर कांटे पर ही खड़ा हो गया। इस बात से नाराज अन्य ड्राइवर इस बात का विरोध करते हुए महिला अधिकारी और उनके ड्राइवर से भिड़ गए। ड्राइवर ने निकाली अधिकारी की कार की चाबी उन्होंने ARTO की स्कॉर्पियो की चाबी निकाल ली, जिसके बाद नाराज ARTO प्रतिभा गौतम युवक की इस हरकत पर उसे गाड़ी में खींचकर पास के थाने ले जाने लगीं। युवक को खींचकर गाड़ी में बैठाने के दौरान का वीडियो बना रहा गोलू नाम का युवक यूट्यूब पर 5 लाख फॉलोअर्स होने की धमकी देकर वीडियो वायरल करने की चेतावनी देता नजर आया। फिर मामला बढ़ता देख ARTO ने पुलिस को फोन करके बुला लिया। हालांकि, कुछ देर तक चली इस नोंक-झोक के बाद खबर मिलने पर मौके पर 112 PRV सहित दही थाना पुलिस पहुंच गई। वहीं, धर्म कांटे पर फंसे डंपर को उतार लिया गया। हालांकि, विवाद कर रहे चालकों ने आपस में सुलह कर ली। इसके अलावा, ARTO विभाग ने पकड़े गए ओवरलोड डंपर को सीज कर दिया।

16 hrs ago
user_Ashwani Sonkar
Ashwani Sonkar
Court reporter फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
16 hrs ago

ARTO विभाग की प्रवर्तन अधिकारी प्रतिभा गौतम और ड्राइवर्स से हाथापाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल उन्नाव।यूपी के उन्नाव में ARTO विभाग की प्रवर्तन अधिकारी प्रतिभा गौतम और ड्राइवर्स के बीच देर रात नोंक-झोक व हाथापाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वीडियो बना रहा शख्स, महिला ARTO को यूट्यूब पर 5 लाख फॉलोअर्स होने धमकी देते हुए सुबह माफी मंगवाने की वॉर्निंग देता नजर आया। वहीं, प्रवर्तन विभाग की महिला अधिकारी वीडियो में तेजी से गाड़ी से उतरकर एक युवक खींचकर अपनी गाड़ी में बैठाती नजर आईं। जानें कि ये पूरा मामला क्या है। ड्राइवर्स से उलझीं ARTO विभाग की प्रवर्तन अधिकारी वायरल वीडियो में प्रवर्तन अधिकारी, युवक पर शराब के नशे में होने का आरोप लगाती दिखीं। वहीं, महिला के साथ मौजूद सुरक्षाकर्मी आपस मे झगड़ा कर रहे दो युवकों को दूर करते नजर आए। इस वीडियो के वायरल होने पर सोशल मीडिया यूजर्स इसे महिला अधिकारी की दबंगई बता रहे हैं। ओवरलोड गाड़ियों को पकड़ने के दौरान नोंक-झोक ये घटना उन्नाव के दही थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात करीब डेढ़ बजे की है, जब स्टाफ संग ओवरलोडिंग गाड़ियों की चेकिंग पर निकलीं उन्नाव के ARTO विभाग की प्रवर्तन अधिकारी प्रतिभा गौतम ने लखनऊ-कानपुर हाइवे पर हमीरपुर नंबर के एक ओवरलोड गिट्टी के डंपर को पकड़ लिया। वह ओवरलोडिंग की तौल करवाने के लिए उसे लेकर पास के धर्म कांटे पर पहुंची थीं। मौका देखकर भाग गया डंपर का ड्राइवर इस दौरान, धर्म कांटे में पहले से कुछ भारी वाहन के चालक मौजूद थे। ARTO प्रतिभा गौतम ने बताया कि

पकड़े गए डंपर में लगे GPS Lock की वजह से बार-बार डंपर Lock हो रहा था। इसी बात का फायदा उठाकर मौके पर पकड़ा गया डंपर का चालक भाग गया। इस बात को देखकर वही पहले से तौल करवाने के लिए खड़े अन्य चालाकों को रोककर महिला प्रवर्तन अधिकारी पकड़े गया डंफर की पहले तौल करवाने लगीं। अन्य ड्राइवर्स ने किया अधिकारी का विरोध हालांकि, उस वक्त ARTO प्रवर्तन को पहले तौल करवाना भारी पड़ गया, जब आधे कांटे पर पहुंचकर पकड़े गए डंपर का GPS lock हो गया और डंपर कांटे पर ही खड़ा हो गया। इस बात से नाराज अन्य ड्राइवर इस बात का विरोध करते हुए महिला अधिकारी और उनके ड्राइवर से भिड़ गए। ड्राइवर ने निकाली अधिकारी की कार की चाबी उन्होंने ARTO की स्कॉर्पियो की चाबी निकाल ली, जिसके बाद नाराज ARTO प्रतिभा गौतम युवक की इस हरकत पर उसे गाड़ी में खींचकर पास के थाने ले जाने लगीं। युवक को खींचकर गाड़ी में बैठाने के दौरान का वीडियो बना रहा गोलू नाम का युवक यूट्यूब पर 5 लाख फॉलोअर्स होने की धमकी देकर वीडियो वायरल करने की चेतावनी देता नजर आया। फिर मामला बढ़ता देख ARTO ने पुलिस को फोन करके बुला लिया। हालांकि, कुछ देर तक चली इस नोंक-झोक के बाद खबर मिलने पर मौके पर 112 PRV सहित दही थाना पुलिस पहुंच गई। वहीं, धर्म कांटे पर फंसे डंपर को उतार लिया गया। हालांकि, विवाद कर रहे चालकों ने आपस में सुलह कर ली। इसके अलावा, ARTO विभाग ने पकड़े गए ओवरलोड डंपर को सीज कर दिया।

More news from Ayodhya and nearby areas
  • अयोध्या में रामकथा समापन पर भव्य महायज्ञ, कन्या पूजन-भंडारे में उमड़ी हजारों श्रद्धालुओं की आस्था
    1
    अयोध्या में रामकथा समापन पर भव्य महायज्ञ, कन्या पूजन-भंडारे में उमड़ी हजारों श्रद्धालुओं की आस्था
    user_पत्रकार नीलम सिंह
    पत्रकार नीलम सिंह
    Faizabad, Ayodhya•
    13 hrs ago
  • Post by A news 88
    1
    Post by A news 88
    user_A news 88
    A news 88
    TV News Anchor फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • Post by UP 42 Ayodhya Live
    1
    Post by UP 42 Ayodhya Live
    user_UP 42 Ayodhya Live
    UP 42 Ayodhya Live
    Local News Reporter सोहावल, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • पाकिस्तान में गरीबी से हाहाकार, गांवों और शहरों में 25 करोड़ लोग झेल रहे भूखमरी-कंगाली, पढ़ें SPDC की रिपोर्ट कंगाल पाकिस्तान और ज्यादा कंगाल हो गया है। पाकिस्तान में गरीबी की दर और ज्यादा बढ़ गई है। सरकारी रिपोर्ट में गरीबी की दरों को लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। भारत के दुश्मन और पड़ोसी देश पाकिस्तान में गरीबी दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। एक ओर लोग गरीबी और भूखमरी का शिकार हैं। दूसरी ओर, शहबाज शरीफ सरकार कंगाल है। साल 2025 में पाकिस्तान ने IMF से लाखों करोड़ का कर्ज लिया था, बावजूद इसके पाकिस्तान में गरीबी की दर बढ़कर 43.5 प्रतिशत हो गई। देश के सामाजिक नीति और विकास केंद्र (SPDC) की रिपोर्ट में गरीबी की दरों को लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। इमरान खान के बेटे के UN में दिए बयान पर भड़की शहबाज सरकार, कासिम खान को बताया पाकिस्तान विरोधी
    1
    पाकिस्तान में गरीबी से हाहाकार, गांवों और शहरों में 25 करोड़ लोग झेल रहे भूखमरी-कंगाली, पढ़ें SPDC की रिपोर्ट
कंगाल पाकिस्तान और ज्यादा कंगाल हो गया है। पाकिस्तान में गरीबी की दर और ज्यादा बढ़ गई है। सरकारी रिपोर्ट में गरीबी की दरों को लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।
भारत के दुश्मन और पड़ोसी देश पाकिस्तान में गरीबी दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। एक ओर लोग गरीबी और भूखमरी का शिकार हैं। दूसरी ओर, शहबाज शरीफ सरकार कंगाल है। साल 2025 में पाकिस्तान ने IMF से लाखों करोड़ का कर्ज लिया था, बावजूद इसके पाकिस्तान में गरीबी की दर बढ़कर 43.5 प्रतिशत हो गई। देश के सामाजिक नीति और विकास केंद्र (SPDC) की रिपोर्ट में गरीबी की दरों को लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।
इमरान खान के बेटे के UN में दिए बयान पर भड़की शहबाज सरकार, कासिम खान को बताया पाकिस्तान विरोधी
    user_Nikhil Vyas Official
    Nikhil Vyas Official
    Rudauli, Ayodhya•
    1 hr ago
  • मिल्कीपुर अयोध्या हैरिंग्टनगंज क्षेत्र के गयासुद्दीनपुर, बल्लिपुर में रविवार 29 मार्च 2026 दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 तक चला “जय माँ फाउंडेशन ट्रस्ट” का भव्य शुभारंभ कार्यक्रम आयोजित किया गया। सामाजिक सरोकारों और जनसेवा की भावना से प्रेरित इस कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग, समाजसेवी और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण और सामाजिक एकता का संदेश देने वाला रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक बीकापुर जितेंद्र सिंह ‘बब्लू’ मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य राकेश चौरसिया सहित अन्य अतिथियों ने भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। मंच से वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि “जय माँ फाउंडेशन ट्रस्ट” समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्गों की सहायता, शिक्षा के प्रसार, युवाओं को प्रोत्साहित करने तथा क्षेत्र के समग्र विकास के लिए कार्य करेगा। ट्रस्ट के पदाधिकारी राहुल जायसवाल ने बताया कि संस्था का मुख्य उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद लोगों तक मदद पहुँचाना, युवाओं को सही दिशा देना तथा समाज में सहयोग और एकता की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में ट्रस्ट द्वारा कई सामाजिक और जनहित से जुड़े कार्यक्रम चलाए जाएंगे। इस अवसर पर विनोद पाठक, राहुल विश्वकर्मा, बृजेश जायसवाल, अखिलेश जायसवाल, अमन यादव, चंदन, विवेक सिंह, धर्मेंद्र सिंह, कुमकुम भाग्य, डॉ. दिनेश तिवारी, शांति, लक्ष्मी, राघवेन्द्र मिश्रा, दीपक, के.एस. मिश्रा, दलजीत नागवंशी, प्रशांत पांडेय, रामधीरज पाठक, मंशाराम, धर्मेंद्र तिवारी, हर्षित पांडेय, मो. हसन, मस्तराम रावत, राघव राम मिश्रा, डॉ. बलराम सिंह, गुलशन सिद्दकी, राकेश मिश्रा, दीपक निषाद, सुनील दूबे, सर्वेश पांडेय सहित कई पत्रकार और गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने ट्रस्ट की इस पहल की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि इससे क्षेत्र में समाजसेवा के नए आयाम स्थापित होंगे। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।
    1
    मिल्कीपुर अयोध्या
हैरिंग्टनगंज क्षेत्र के गयासुद्दीनपुर, बल्लिपुर में रविवार 29 मार्च 2026 दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 तक चला “जय माँ फाउंडेशन ट्रस्ट” का भव्य शुभारंभ कार्यक्रम आयोजित किया गया। सामाजिक सरोकारों और जनसेवा की भावना से प्रेरित इस कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग, समाजसेवी और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण और सामाजिक एकता का संदेश देने वाला रहा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक बीकापुर जितेंद्र सिंह ‘बब्लू’ मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य राकेश चौरसिया सहित अन्य अतिथियों ने भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। मंच से वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि “जय माँ फाउंडेशन ट्रस्ट” समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्गों की सहायता, शिक्षा के प्रसार, युवाओं को प्रोत्साहित करने तथा क्षेत्र के समग्र विकास के लिए कार्य करेगा।
ट्रस्ट के पदाधिकारी राहुल जायसवाल ने बताया कि संस्था का मुख्य उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद लोगों तक मदद पहुँचाना, युवाओं को सही दिशा देना तथा समाज में सहयोग और एकता की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में ट्रस्ट द्वारा कई सामाजिक और जनहित से जुड़े कार्यक्रम चलाए जाएंगे।
इस अवसर पर विनोद पाठक, राहुल विश्वकर्मा, बृजेश जायसवाल, अखिलेश जायसवाल, अमन यादव, चंदन, विवेक सिंह, धर्मेंद्र सिंह, कुमकुम भाग्य, डॉ. दिनेश तिवारी, शांति, लक्ष्मी, राघवेन्द्र मिश्रा, दीपक, के.एस. मिश्रा, दलजीत नागवंशी, प्रशांत पांडेय, रामधीरज पाठक, मंशाराम, धर्मेंद्र तिवारी, हर्षित पांडेय, मो. हसन, मस्तराम रावत, राघव राम मिश्रा, डॉ. बलराम सिंह, गुलशन सिद्दकी, राकेश मिश्रा, दीपक निषाद, सुनील दूबे, सर्वेश पांडेय सहित कई पत्रकार और गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने ट्रस्ट की इस पहल की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि इससे क्षेत्र में समाजसेवा के नए आयाम स्थापित होंगे। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।
    user_प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
    प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
    Press advisory मिल्कीपुर, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • शिवांश पब्लिक स्कूल घोपतपुर बस्ती शिक्षा क्षेत्र इटियाथोक में आयोजित हुआ बच्चों के प्रगति प्रमाण पत्र वितरण एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख इटियाथोक श्रीमती पूनम द्विवेदी की उपस्थिति रही, उन्होंने बच्चों को पुरस्कृत किया और विद्यालय प्रबंधतंत्र व शिक्षक शिक्षकाओ की सराहना करते हुए कहा ग्रामीण क्षेत्र में यह विद्यालय जिस गति से प्रगति कर रहा है काबिले तारीफ है बच्चों के द्वारा योग का जो कार्यक्रम किया गया उसकी उपस्थित लोगों ने भूरि भूरि प्रशंसा की।
    4
    शिवांश पब्लिक स्कूल घोपतपुर बस्ती  शिक्षा क्षेत्र इटियाथोक में आयोजित हुआ बच्चों के प्रगति प्रमाण पत्र वितरण एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख इटियाथोक श्रीमती पूनम द्विवेदी की उपस्थिति रही, उन्होंने बच्चों को पुरस्कृत किया और विद्यालय प्रबंधतंत्र व शिक्षक शिक्षकाओ की सराहना करते हुए कहा ग्रामीण क्षेत्र में यह विद्यालय जिस गति से प्रगति कर रहा है काबिले तारीफ है बच्चों के द्वारा योग का जो कार्यक्रम किया गया उसकी उपस्थित लोगों ने भूरि भूरि प्रशंसा की।
    user_Fastnewsindia Gonda चैनल में काम करता हूं
    Fastnewsindia Gonda चैनल में काम करता हूं
    पत्रकार गोंडा, गोंडा, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • अयोध्या जिले में ब्लाक हैरिंग्टनगंज के बल्लीपुर बाजार में आयोजित एक कार्यालय उदघाटन के अवसर पर मीडिया से अपना दर्द साझा करते हुए बीकापुर विधान सभा के पूर्व विधायक जितेंद्र सिंह बबलू बोले मेरा क्षेत्र में निकलना कुछ राजनीतिज्ञों को पच नहीं रहा है, हमारा कार्यक्रम ही नहीं रद्द कराया जा रहा बल्कि हमारे गनर को भी हटा लिया गया है, मेरे खिलाफ राजनीतिक कुचक्र किया जा रहा है, सैकड़ो लोगों को गनर दिया गया है उनके लिए दिक्कत नहीं है लेकिन मेरे गनर को आज हटा दिया गया।मेरे साथ रची जा रही साजिश से जनता में उबाल है।
    1
    अयोध्या जिले में ब्लाक हैरिंग्टनगंज के बल्लीपुर बाजार में आयोजित एक कार्यालय उदघाटन के अवसर पर मीडिया से अपना दर्द साझा करते हुए बीकापुर विधान सभा के पूर्व विधायक जितेंद्र सिंह बबलू बोले मेरा क्षेत्र में निकलना कुछ राजनीतिज्ञों को पच नहीं रहा है, हमारा कार्यक्रम ही नहीं रद्द कराया जा रहा बल्कि हमारे गनर को भी हटा लिया गया है,
मेरे खिलाफ राजनीतिक कुचक्र किया जा रहा है, सैकड़ो लोगों को गनर दिया गया है उनके लिए दिक्कत नहीं है लेकिन मेरे गनर को आज हटा दिया गया।मेरे साथ रची जा रही साजिश से जनता में उबाल है।
    user_हलचल अयोध्या समाचार
    हलचल अयोध्या समाचार
    Actor फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • देवकली गैस एजेंसी पर बवाल, 15 दिन से सिलेंडर गायब, उपभोक्ता भड़के, जिम्मेदारी पर बड़े सवाल
    1
    देवकली गैस एजेंसी पर बवाल, 15 दिन से सिलेंडर गायब, उपभोक्ता भड़के, जिम्मेदारी पर बड़े सवाल
    user_पत्रकार नीलम सिंह
    पत्रकार नीलम सिंह
    Faizabad, Ayodhya•
    16 hrs ago
  • Post by UP 42 Ayodhya Live
    1
    Post by UP 42 Ayodhya Live
    user_UP 42 Ayodhya Live
    UP 42 Ayodhya Live
    Local News Reporter सोहावल, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.