Shuru
Apke Nagar Ki App…
गन्ना मंत्री को किसान नेता की की दो टूक पीलीभीत गन्ना मंत्री को किसान नेता की की दो टूक
Shablu khan
गन्ना मंत्री को किसान नेता की की दो टूक पीलीभीत गन्ना मंत्री को किसान नेता की की दो टूक
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- थाना सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के ग्राम गोरा का है। यहाँ स्थित मदरसा जियाउल उलूम में उस समय खुशी और जज्बात का सैलाब उमड़ पड़ा, जब 9 साल के छात्र अयाज़ बरकाती ने पवित्र कुरआन मुकम्मल कर 'हाफिज' बनने का गौरव प्राप्त किया। आपको बता दें कि इस खास मौके पर मदरसे में एक सादे लेकिन बेहद गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहाँ उस्ताद कारी वली हसन की मौजूदगी में अयाज़ की 'दस्ताबंदी' की गई। कारी वली हसन ने बताया कि अयाज़ की इस कामयाबी के पीछे उसकी दिन-रात की मेहनत और खुदा की रहमत है। इस नन्ही सी उम्र में कुरआन हिफ्ज़ करना कोई मामूली बात नहीं है। अयाज़ की इस उपलब्धि से न सिर्फ ग्राम गोरा, बल्कि पूरे पूरनपुर क्षेत्र में खुशी की लहर है। लोग दूर-दूर से आकर अयाज़ और उनके1
- तहसील में त्योहारों से पहले यातायात व अव्यवस्थाओं को लेकर व्यापार मंडल ने सौंपा ज्ञापन। पूरनपुर में युवा उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने सोमवार दोपहर 12 बजे उपजिलाधिकारी अजीत प्रताप सिंह को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि होली व रमजान पर्व नजदीक होने के कारण ग्रामीण क्षेत्रों व नगर की जनता खरीदारी के लिए बाजारों में उमड़ रही है। ऐसे में यातायात संचालन और अत्यधिक भीड़ के चलते जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है, जिससे आमजन व व्यापारियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। व्यापार मंडल ने अवगत कराया कि जलनिगम द्वारा सड़कों की खुदाई कर पाइपलाइन डालने के बाद उन्हें मिट्टी से भरकर छोड़ दिया गया है, जिससे दुकानदारों और राहगीरों को परेशानी हो रही है। साथ ही नगर में पार्किंग की समुचित व्यवस्था न होने से वाहन बेतरतीब खड़े हो रहे हैं, जिससे जाम और बढ़ जाता है। ज्ञापन में त्योहारों से पूर्व नगर की स्वच्छता व्यवस्था दुरुस्त कराने और सड़कों पर घूम रहे आवारा पशुओं पर भी नियंत्रण लगाने की मांग की गई है।1
- पूरनपुर विद्युत विभाग द्वारा बकाया वसूली अभियान के तहत ग्राम रमपुरा कोन, पड़रिया और नदहा में सख्त कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान एक लाख रुपये से अधिक बकाया वाले उपभोक्ताओं के बिजली मीटर उखाड़े गए, वहीं बकाया न जमा करने वाले कई कनेक्शनों को काट दिया गया। इस कार्रवाई का उद्देश्य राजस्व वसूली बढ़ाने के साथ-साथ उपभोक्ताओं को समय पर बिजली बिल जमा करने के लिए जागरूक करना रहा। विभागीय टीम ने गांवों में जाकर बकायेदारों की सूची के अनुसार जांच की और नियमानुसार कार्रवाई की। अभियान के दौरान टीम में प्रमोद सैनी, विकास त्रिवेदी, शमशाद अली (लाइनमैन), ओमपाल (लाइनमैन), ताहिर (लाइनमैन), अखलाक (लाइनमैन) सहित अन्य समस्त लाइनमैन उपस्थित रहे। विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे बकाया बिल शीघ्र जमा करें, अन्यथा आगे भी इसी प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी।1
- सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बच्चों ने जीता दिल, शारदा संगोष्ठी में ब्लॉक प्रमुख और ग्राम प्रधान ने बढ़ाया उत्साह1
- गांव के पूर्व प्रधान शकूर अहमद अंसारी नेताजी' का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उन्होंने आज सुबह 8 बजे बरेली के पल्स हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। 'नेताजी' ने अपना राजनीतिक सफर 1993 में बीसलपुर से शुरू किया था। 1995 में वह बीसलपुर नगर पालिका के सदस्य चुने गए। वर्ष 2000 में वह मीरपुर वाहनपुर गांव आ गए। उन्होंने 2005 में पहली बार प्रधानी का चुनाव लड़ा, जिसमें उन्हें 12 वोटों से हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद, 2010 में वह दूसरी बार मीरपुर वाहनपुर के प्रधान बने। उनके निधन की खबर से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजनों में मातम छाया हुआ है।1
- Post by तहसील प्रभारी मीडिया रिपोर्ट1
- पूरनपुर क्षेत्र में एक नन्हे छात्र की बड़ी उपलब्धि ने पूरे इलाके को खुशी और गर्व से भर दिया। पूरनपुर के थाना सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के ग्राम गोरा स्थित मदरसा जियाउल उलूम में 9 वर्षीय छात्र अयाज़ बरकाती ने कम उम्र में ही हिफ्ज़-ए-कुरआन मुकम्मल कर एक मिसाल पेश की। मदरसे के उस्ताद कारी वली हसन ने बताया कि अयाज़ ने लगन, मेहनत और अनुशासन के साथ अपनी तालीम पूरी की। इस उपलब्धि पर मदरसे में सादगीपूर्ण कार्यक्रम आयोजित कर दस्तारबंदी की गई, जहां उलेमा, शिक्षकों और ग्रामीणों ने बच्चे को दुआओं और शुभकामनाओं से नवाज़ा। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि धार्मिक शिक्षा बच्चों में अनुशासन, नैतिकता और संस्कार विकसित करती है। अयाज़ की सफलता से अन्य बच्चों और अभिभावकों में भी उत्साह देखा गया। परिवार और गांव के लोगों ने इसे पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण बताया।1
- अधिवक्ता को फोन पर मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस से शिकायत पूरनपुर तहसील परिसर में कार्यरत अधिवक्ता महेशपाल को फोन पर जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। अधिवक्ता महेशपाल ने सोमवार दोपहर एक बजे पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि दिनांक 13 फरवरी 2026 को बिक्रेता रामसरन पुत्र श्रीराम, निवासी ग्राम मनहरिया, अपने पुत्र राजू के साथ तहसील पहुंचे थे। जहां उन्होंने अपनी ग्राम कुरैया खुर्द कलां स्थित भूमि गाटा संख्या 45 का बैनामा क्रेता अनीता देवी पत्नी सोनू, निवासी ग्राम मनहरिया के पक्ष में विधिवत पंजीकृत कराया। शिकायत के अनुसार उसी दिन रात करीब 8 बजकर 21 मिनट पर अधिवक्ता महेशपाल के पास फोन आया और बैनामा के संबंध में पूछताछ की। इस दौरान आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए कहा कि तुमने बैनामा क्यों करवाया और तहसील में आकर गोली मार देने की धमकी दी। साथ ही अभद्र शब्दों का प्रयोग किया, इसको लेकर अधिवक्ताओं में रोष व्याप्त है। अधिवक्ता संजय पांडे ने कहा कि अभी रामपुर का मामला शांत नहीं हुआ और अधिवक्ता को गोली मारकर हत्या कर दी गई। वहीं अब पूरनपुर अधिवक्ता को गोली मारने की धमकी दी गई। इसको लेकर अधिवक्ताओं ने कोतवाली पहुंचकर मामले में पुलिस से शिकायत कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है1
- पूरनपुर तहसील परिसर में कार्यरत अधिवक्ता महेशपाल को फोन पर जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। अधिवक्ता महेशपाल ने सोमवार दोपहर एक बजे पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि दिनांक 13 फरवरी 2026 को बिक्रेता रामसरन पुत्र श्रीराम, निवासी ग्राम मनहरिया, अपने पुत्र राजू के साथ तहसील पहुंचे थे। जहां उन्होंने अपनी ग्राम कुरैया खुर्द कलां स्थित भूमि गाटा संख्या 45 का बैनामा क्रेता अनीता देवी पत्नी सोनू, निवासी ग्राम मनहरिया के पक्ष में विधिवत पंजीकृत कराया। शिकायत के अनुसार उसी दिन रात करीब 8 बजकर 21 मिनट पर अधिवक्ता महेशपाल के पास फोन आया और बैनामा के संबंध में पूछताछ की। इस दौरान आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए कहा कि तुमने बैनामा क्यों करवाया और तहसील में आकर गोली मार देने की धमकी दी। साथ ही अभद्र शब्दों का प्रयोग किया, इसको लेकर अधिवक्ताओं में रोष व्याप्त है। अधिवक्ता संजय पांडे ने कहा कि अभी रामपुर का मामला शांत नहीं हुआ और अधिवक्ता को गोली मारकर हत्या कर दी गई। वहीं अब पूरनपुर अधिवक्ता को गोली मारने की धमकी दी गई। इसको लेकर अधिवक्ताओं ने कोतवाली पहुंचकर मामले में पुलिस से शिकायत कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है1