logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर भैंसदेही में जश्न, आतिशबाजी कर बांटी मिठाइयां भैंसदेही मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की शानदार जीत के बाद भैंसदेही में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार उत्साह के साथ विजय उत्सव मनाया। चुनाव परिणाम घोषित होते ही बस स्टैंड चौराहे पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्रित हुए, जहां आतिशबाजी कर जीत का जश्न मनाया गया तथा एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी गईं। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी के समर्थन में नारे लगाए और जीत को लोकतंत्र एवं जनता की आवाज की जीत बताया। बस स्टैंड चौराहे पर आयोजित विजय उत्सव में कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और पटाखों के बीच जीत की खुशी साझा की। कई कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे का स्वागत फूलमालाओं से किया और मिठाई बांटकर जनता का आभार व्यक्त किया। उत्सव के दौरान पूरे क्षेत्र में उत्साहपूर्ण माहौल बना रहा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि दतिया की जनता ने कांग्रेस की नीतियों और नेतृत्व पर विश्वास जताते हुए अपना जनादेश दिया है। उनका कहना था कि यह जीत प्रदेश की राजनीति में कांग्रेस के लिए नई ऊर्जा और कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का संदेश लेकर आई है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में भी जनता का समर्थन कांग्रेस को मिलता रहेगा। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रानु ठाकुर ने कहा कि यह जीत कांग्रेस की विचारधारा, संगठन की मेहनत और जनता के विश्वास की जीत है। नगर कांग्रेस अध्यक्ष नरेश मोहरे ने सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के सहयोग का यह सकारात्मक परिणाम है। पूर्व विधायक धरमू सिंह सिरसाम ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जीत पर प्रसन्नता व्यक्त की और सभी से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया। विजय उत्सव में विनयशंकर पाठक, धर्मेंद्र मालवीय, राजा आर्य, अमित सोनारे, अफरोज भाई सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी और उत्साहपूर्वक विजय उत्सव मनाया।

1 hr ago
user_भैंसदेही संवाददाता
भैंसदेही संवाददाता
Local News Reporter भैंसदेही, बैतूल, मध्य प्रदेश•
1 hr ago

दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर भैंसदेही में जश्न, आतिशबाजी कर बांटी मिठाइयां भैंसदेही मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की शानदार जीत के बाद भैंसदेही में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार उत्साह के साथ विजय उत्सव मनाया। चुनाव परिणाम घोषित होते ही बस स्टैंड चौराहे पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्रित हुए, जहां आतिशबाजी कर जीत का जश्न मनाया गया तथा एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी गईं। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी के समर्थन में नारे लगाए और जीत को लोकतंत्र एवं जनता की आवाज की जीत बताया। बस स्टैंड चौराहे पर आयोजित विजय उत्सव में कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और पटाखों के बीच जीत की खुशी साझा की। कई कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे का स्वागत फूलमालाओं से किया और मिठाई बांटकर जनता का आभार व्यक्त किया। उत्सव के दौरान पूरे क्षेत्र में उत्साहपूर्ण माहौल बना रहा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि दतिया की जनता ने कांग्रेस की नीतियों और नेतृत्व पर विश्वास जताते हुए अपना

जनादेश दिया है। उनका कहना था कि यह जीत प्रदेश की राजनीति में कांग्रेस के लिए नई ऊर्जा और कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का संदेश लेकर आई है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में भी जनता का समर्थन कांग्रेस को मिलता रहेगा। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रानु ठाकुर ने कहा कि यह जीत कांग्रेस की विचारधारा, संगठन की मेहनत और जनता के विश्वास की जीत है। नगर कांग्रेस अध्यक्ष नरेश मोहरे ने सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के सहयोग का यह सकारात्मक परिणाम है। पूर्व विधायक धरमू सिंह सिरसाम ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जीत पर प्रसन्नता व्यक्त की और सभी से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया। विजय उत्सव में विनयशंकर पाठक, धर्मेंद्र मालवीय, राजा आर्य, अमित सोनारे, अफरोज भाई सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी और उत्साहपूर्वक विजय उत्सव मनाया।

More news from Betul and nearby areas
  • दतिया उपचुनाव में बीजेपी की हार के बाद बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल की प्रतिक्रिया आई सामने
    1
    दतिया उपचुनाव में बीजेपी की हार के बाद बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल  की प्रतिक्रिया आई सामने
    user_M. Afsar khan
    M. Afsar khan
    Local News Reporter Multai, Betul•
    13 hrs ago
  • बोरीखुर्द गांव में कांग्रेस के कार्यकर्ता ओ ने दतिया में काग्रेस की जीत की खुशी में मिठाई खिलाकर सभी को बधाई दी, फटाखे फोड़कर मनाया जश्न
    1
    बोरीखुर्द गांव में कांग्रेस के कार्यकर्ता ओ ने दतिया में काग्रेस की जीत की खुशी में मिठाई खिलाकर सभी को बधाई दी, फटाखे फोड़कर मनाया जश्न
    user_AMLA NEWS
    AMLA NEWS
    आमला, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • सीमा पार से विकास की सौगात: महाराष्ट्र सांसद निधि से सावंगी को 10 लाख, सरपंच सुजाता राउत की पहल बनी मिसाल बैतूल/प्रभातपट्टन। ग्राम पंचायत सावंगी ने विकास की दिशा में एक अनूठी उपलब्धि हासिल की है। महाराष्ट्र के अमरावती से राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल एस. बोंडे की सांसद निधि (MPLADS) से 10 लाख रुपये की लागत से शिवाजी चौक पर चबूतरा एवं पेविंग ब्लॉक निर्माण कार्य का भूमिपूजन संपन्न हुआ। ग्रामीणों के अनुसार, मध्य प्रदेश के सीमावर्ती गांव के लिए दूसरे राज्य के सांसद से निधि स्वीकृत होना सरपंच सौ. सुजाता राउत की सक्रिय पहल और दूरदर्शी सोच का परिणाम है। उनके नेतृत्व में पंचायत में कंप्यूटर लैब, पुस्तकालय, ओपन जिम, कंक्रीट सड़कें, नालियां और बेहतर प्रकाश व्यवस्था जैसे कई विकास कार्य किए जा चुके हैं।यह मामला जिला प्रशासन और जिला योजना कार्यालय में भी चर्चा का विषय बना हुआ है। बताया जा रहा है कि जब महाराष्ट्र से स्वीकृत सांसद निधि के दस्तावेज जिला योजना कार्यालय पहुंचे, तो अंतरराज्यीय विकास कार्यों के लिए विशेष प्रशासनिक प्रक्रिया अपनानी पड़ी। सामान्यतः एक राज्य के सांसद की निधि दूसरे राज्य के गांव में स्वीकृत होने के मामले बेहद कम देखने को मिलते हैं, इसलिए इसे प्रशासनिक स्तर पर भी एक अनूठी पहल माना जा रहा है। सरपंच सुजाता राउत ने कहा कि उनका लक्ष्य सावंगी के लोगों को शहर जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराना है और गांव के विकास के लिए हर स्तर पर सहयोग जुटाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। 10 लाख रुपये की इस परियोजना से शिवाजी चौक का कायाकल्प होगा और ग्रामीणों को सार्वजनिक कार्यक्रमों एवं बैठकों के लिए बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। ग्रामीणों ने इस पहल को सावंगी के विकास में ऐतिहासिक कदम बताते हुए सरपंच की कार्यशैली की सराहना की है। सीमा पार से विकास की सौगात: महाराष्ट्र सांसद निधि से सावंगी को 10 लाख, सरपंच सुजाता राउत की पहल बनी मिसाल बैतूल/प्रभातपट्टन। ग्राम पंचायत सावंगी ने विकास की दिशा में एक अनूठी उपलब्धि हासिल की है। महाराष्ट्र के अमरावती से राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल एस. बोंडे की सांसद निधि (MPLADS) से 10 लाख रुपये की लागत से शिवाजी चौक पर चबूतरा एवं पेविंग ब्लॉक निर्माण कार्य का भूमिपूजन संपन्न हुआ। ग्रामीणों के अनुसार, मध्य प्रदेश के सीमावर्ती गांव के लिए दूसरे राज्य के सांसद से निधि स्वीकृत होना सरपंच सौ. सुजाता राउत की सक्रिय पहल और दूरदर्शी सोच का परिणाम है। उनके नेतृत्व में पंचायत में कंप्यूटर लैब, पुस्तकालय, ओपन जिम, कंक्रीट सड़कें, नालियां और बेहतर प्रकाश व्यवस्था जैसे कई विकास कार्य किए जा चुके हैं।यह मामला जिला प्रशासन और जिला योजना कार्यालय में भी चर्चा का विषय बना हुआ है। बताया जा रहा है कि जब महाराष्ट्र से स्वीकृत सांसद निधि के दस्तावेज जिला योजना कार्यालय पहुंचे, तो अंतरराज्यीय विकास कार्यों के लिए विशेष प्रशासनिक प्रक्रिया अपनानी पड़ी। सामान्यतः एक राज्य के सांसद की निधि दूसरे राज्य के गांव में स्वीकृत होने के मामले बेहद कम देखने को मिलते हैं, इसलिए इसे प्रशासनिक स्तर पर भी एक अनूठी पहल माना जा रहा है। सरपंच सुजाता राउत ने कहा कि उनका लक्ष्य सावंगी के लोगों को शहर जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराना है और गांव के विकास के लिए हर स्तर पर सहयोग जुटाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। 10 लाख रुपये की इस परियोजना से शिवाजी चौक का कायाकल्प होगा और ग्रामीणों को सार्वजनिक कार्यक्रमों एवं बैठकों के लिए बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। ग्रामीणों ने इस पहल को सावंगी के विकास में ऐतिहासिक कदम बताते हुए सरपंच की कार्यशैली की सराहना की है।
    1
    सीमा पार से विकास की सौगात: महाराष्ट्र सांसद निधि से सावंगी को 10 लाख, सरपंच सुजाता राउत की पहल बनी मिसाल


बैतूल/प्रभातपट्टन। ग्राम पंचायत सावंगी ने विकास की दिशा में एक अनूठी उपलब्धि हासिल की है। महाराष्ट्र के अमरावती से राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल एस. बोंडे की सांसद निधि
(MPLADS) से 10 लाख रुपये की लागत से शिवाजी चौक पर चबूतरा एवं पेविंग ब्लॉक निर्माण कार्य का भूमिपूजन संपन्न हुआ।
ग्रामीणों के अनुसार, मध्य प्रदेश के सीमावर्ती गांव के लिए दूसरे राज्य के सांसद से निधि स्वीकृत होना सरपंच सौ. सुजाता राउत की सक्रिय पहल और दूरदर्शी सोच का परिणाम है। उनके नेतृत्व में पंचायत में कंप्यूटर लैब, पुस्तकालय, ओपन जिम, कंक्रीट सड़कें, नालियां और बेहतर प्रकाश व्यवस्था जैसे कई विकास कार्य किए जा चुके हैं।यह मामला जिला प्रशासन और जिला योजना कार्यालय में भी चर्चा का विषय बना हुआ है। बताया जा रहा है कि जब महाराष्ट्र से स्वीकृत सांसद निधि के दस्तावेज जिला योजना कार्यालय पहुंचे, तो अंतरराज्यीय विकास कार्यों के लिए विशेष प्रशासनिक प्रक्रिया अपनानी पड़ी। सामान्यतः एक राज्य के सांसद की निधि दूसरे राज्य के गांव में स्वीकृत होने के मामले बेहद कम देखने को मिलते हैं, इसलिए इसे प्रशासनिक स्तर पर भी एक अनूठी पहल माना जा रहा है।
सरपंच सुजाता राउत ने कहा कि उनका लक्ष्य सावंगी के लोगों को शहर जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराना है और गांव के विकास के लिए हर स्तर पर सहयोग जुटाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
10 लाख रुपये की इस परियोजना से शिवाजी चौक का कायाकल्प होगा और ग्रामीणों को सार्वजनिक कार्यक्रमों एवं बैठकों के लिए बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। ग्रामीणों ने इस पहल को सावंगी के विकास में ऐतिहासिक कदम बताते हुए सरपंच की कार्यशैली की सराहना की है।

सीमा पार से विकास की सौगात: महाराष्ट्र सांसद निधि से सावंगी को 10 लाख, सरपंच सुजाता राउत की पहल बनी मिसाल
बैतूल/प्रभातपट्टन। ग्राम पंचायत सावंगी ने विकास की दिशा में एक अनूठी उपलब्धि हासिल की है। महाराष्ट्र के अमरावती से राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल एस. बोंडे की सांसद निधि
(MPLADS) से 10 लाख रुपये की लागत से शिवाजी चौक पर चबूतरा एवं पेविंग ब्लॉक निर्माण कार्य का भूमिपूजन संपन्न हुआ।
ग्रामीणों के अनुसार, मध्य प्रदेश के सीमावर्ती गांव के लिए दूसरे राज्य के सांसद से निधि स्वीकृत होना सरपंच सौ. सुजाता राउत की सक्रिय पहल और दूरदर्शी सोच का परिणाम है। उनके नेतृत्व में पंचायत में कंप्यूटर लैब, पुस्तकालय, ओपन जिम, कंक्रीट सड़कें, नालियां और बेहतर प्रकाश व्यवस्था जैसे कई विकास कार्य किए जा चुके हैं।यह मामला जिला प्रशासन और जिला योजना कार्यालय में भी चर्चा का विषय बना हुआ है। बताया जा रहा है कि जब महाराष्ट्र से स्वीकृत सांसद निधि के दस्तावेज जिला योजना कार्यालय पहुंचे, तो अंतरराज्यीय विकास कार्यों के लिए विशेष प्रशासनिक प्रक्रिया अपनानी पड़ी। सामान्यतः एक राज्य के सांसद की निधि दूसरे राज्य के गांव में स्वीकृत होने के मामले बेहद कम देखने को मिलते हैं, इसलिए इसे प्रशासनिक स्तर पर भी एक अनूठी पहल माना जा रहा है।
सरपंच सुजाता राउत ने कहा कि उनका लक्ष्य सावंगी के लोगों को शहर जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराना है और गांव के विकास के लिए हर स्तर पर सहयोग जुटाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
10 लाख रुपये की इस परियोजना से शिवाजी चौक का कायाकल्प होगा और ग्रामीणों को सार्वजनिक कार्यक्रमों एवं बैठकों के लिए बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। ग्रामीणों ने इस पहल को सावंगी के विकास में ऐतिहासिक कदम बताते हुए सरपंच की कार्यशैली की सराहना की है।
    user_Kashinath Sahu
    Kashinath Sahu
    Local News Reporter मुलताई, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर आमला में विजय उत्सव, जनपद चौक पर फोड़े पटाखे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर मनाई खुशी, जीत को जनता के विश्वास और परिवर्तन का संदेश बताया आमला। मध्यप्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत पर सोमवार शाम आमला के जनपद चौक पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आमला के प्रदेश प्रतिनिधि मनोज मालवे एवं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजेंद्र भावसार के नेतृत्व में विजय उत्सव मनाया गया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी तथा आतिशबाजी कर अपनी खुशी का इजहार किया। कार्यक्रम के दौरान जनपद चौक कांग्रेस के नारों से गूंज उठा। कार्यकर्ताओं ने "जय कांग्रेस, विजय कांग्रेस" के नारे लगाते हुए जीत का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। नेताओं ने कहा कि दतिया की जनता ने कांग्रेस की जनहितैषी नीतियों, संगठन की मेहनत और जनता के मुद्दों पर किए गए संघर्ष पर अपना विश्वास जताया है। कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि यह जीत प्रदेश की राजनीति में बदलाव का संकेत है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एकजुटता, मेहनत और जनता से लगातार जुड़े रहने का ही परिणाम है कि दतिया की जनता ने कांग्रेस को अपना समर्थन दिया। नेताओं ने इसे लोकतंत्र, जनविश्वास और जनभावनाओं की जीत बताते हुए सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी। विजय उत्सव में बोरदेही ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेश यादव, नगर कांग्रेस अध्यक्ष अजय सोलंकी, नगर पालिका उपाध्यक्ष किशोर माथनकर, मंडलम अध्यक्ष पवन यादव, गोलू देशमुख, पिंटू हाथी, सुभाष देशमुख, गणेश ढोमने, श्याम सोनी, नीरज सोनी, छन्नू बेले, गोलू यादव, सीमा अतुलकर, युवक कांग्रेस अध्यक्ष मनीष नागले, एनएसयूआई के नवीन सोनेकर, सागर राठौर, बिसराम उइके सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।
    2
    दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर आमला में विजय उत्सव, जनपद चौक पर फोड़े पटाखे
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर मनाई खुशी, जीत को जनता के विश्वास और परिवर्तन का संदेश बताया
आमला। मध्यप्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत पर सोमवार शाम आमला के जनपद चौक पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आमला के प्रदेश प्रतिनिधि मनोज मालवे एवं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजेंद्र भावसार के नेतृत्व में विजय उत्सव मनाया गया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी तथा आतिशबाजी कर अपनी खुशी का इजहार किया।
कार्यक्रम के दौरान जनपद चौक कांग्रेस के नारों से गूंज उठा। कार्यकर्ताओं ने "जय कांग्रेस, विजय कांग्रेस" के नारे लगाते हुए जीत का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। नेताओं ने कहा कि दतिया की जनता ने कांग्रेस की जनहितैषी नीतियों, संगठन की मेहनत और जनता के मुद्दों पर किए गए संघर्ष पर अपना विश्वास जताया है।
कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि यह जीत प्रदेश की राजनीति में बदलाव का संकेत है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एकजुटता, मेहनत और जनता से लगातार जुड़े रहने का ही परिणाम है कि दतिया की जनता ने कांग्रेस को अपना समर्थन दिया। नेताओं ने इसे लोकतंत्र, जनविश्वास और जनभावनाओं की जीत बताते हुए सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी।
विजय उत्सव में बोरदेही ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेश यादव, नगर कांग्रेस अध्यक्ष अजय सोलंकी, नगर पालिका उपाध्यक्ष किशोर माथनकर, मंडलम अध्यक्ष पवन यादव, गोलू देशमुख, पिंटू हाथी, सुभाष देशमुख, गणेश ढोमने, श्याम सोनी, नीरज सोनी, छन्नू बेले, गोलू यादव, सीमा अतुलकर, युवक कांग्रेस अध्यक्ष मनीष नागले, एनएसयूआई के नवीन सोनेकर, सागर राठौर, बिसराम उइके सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।
    user_Dabang kesari amla mohd. asif
    Dabang kesari amla mohd. asif
    Local News Reporter आमला, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • mandir mandir me jhagda chalu mandir ke upar se
    1
    mandir 
mandir me jhagda chalu mandir ke upar se
    user_Vijay Bindvare
    Vijay Bindvare
    आमला, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • बैतूल बडोरा कृषि उपज मंडी में बलराम महोत्सव का हुआ आयोजन बैतूल बडोरा कृषि मंडी में बलराम महोत्सव का हुआ आयोजन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पूरे जिले भर से कृषक उपस्थित हुए, उन्नत किसानों के द्वारा अलग-अलग स्टॉल भी लगाए गए कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के द्वारा बलराम और सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर दीप किया गया, जिसके बाद उज्जैन से आए कलाकारों के द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिकों द्वारा किसानों को फसलों के बारे में विस्तार पूर्वक और उन्नत कृषि के बारे में जानकारी दी गई,कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रभारी मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल बैतूल के विधायक भाजपा कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में कृषक मौजूद रहे । बड़ोरा मंडी में आए समस्त किसानों को मुख्यमंत्री के द्वारा लाइव कृषि लाभ के फायदे और योजनाओं की जानकारी साझा की गई मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि खेती की नई तकनीकें ही किसानों की समृद्धि का नया द्वार हैं। किसान जितना अधिक नई तकनीकों, आधुनिक कृषि पद्धतियों और शासन की योजनाओं से जुड़ेंगे, उनकी आय उतनी ही बढ़ेगी और खेती अधिक लाभकारी बनेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में उद्यानिकी (बागवानी) फसलों का उत्पादन बढ़ता जा रहा है। बागवानी फसलों के विकास एवं विस्तार में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए देश का पहला पुरस्कार मध्यप्रदेश को मिला है। यह हमारी सरकार की किसानों की जिंदगी को बेहतर बनाने की प्रतिबद्धता का ही परिणाम है।हमारी सरकार खेत से बाजार तक पूरी कृषि मूल्य श्रृंखला को मजबूत करने के लिए कार्य कर रही है। फूड प्रोसेसिंग, वेयरहाउसिंग, कोल्ड चेन, ग्रेडिंग, पैकेजिंग, वैल्यू एडिशन तथा कृषि निर्यात को प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा कि सरकार हर कदम पर उनके साथ खड़ी है और उसका एकमात्र संकल्प है कि किसानों को उनकी मेहनत का पूरा मूल्य मिले तथा खेती वास्तविक अर्थों में लाभ का व्यवसाय बने। बलराम कृषि महोत्सव के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में नवाचार और उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रगतिशील किसानों को मुख्य अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। "बलराम कृषि महोत्सव" के दौरान अतिथियों ने रातामाटी की कु.अश्विनी रावत को अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियन उपलब्धि, गेहुरास निवासी आयुष गांगरे को इसरो में चयन, ग्राम कुमारिया निवासी शिवम खोडके को एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं में 98 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर, जीन निवासी विशाखा धोटे को एमपीपीएससी के माध्यम से सहायक प्राध्यापक इतिहास पद पर चयन, सांवरी निवासी विनय सिंह रघुवंशी को परमाणु ऊर्जा विभाग में वैज्ञानिक सहायक पद पर चयन, साईंखेड़ा निवासी कु.हर्षिता पंवार को नीट यूजी में चयन, खेड़ीकोर्ट निवासी कु.याशिका पंडागरे को जेईई में चयन तथा हिवरखेड़ी निवासी सुमित सिंह सिसोदिया को सब इंस्पेक्टर पद पर चयन होने पर सम्मानित किया गया। बलराम कृषि महोत्सव कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन कर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उत्पादों की जानकारी प्राप्त की। किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग की प्रदर्शनी में उन्होंने कुटकी, रागी, बाजरा, सावा, गडमल सहित जैविक खाद से तैयार उत्पादों एवं जैविक दवाइयों की जानकारी ली। वहीं मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तैयार सरसों का तेल, प्राकृतिक शहद एवं अन्य स्थानीय उत्पादों का अवलोकन कर उनकी सराहना की। इसके अलावा प्रभारी मंत्री ने उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग, पशुपालन एवं डेयरी विभाग, मत्स्य पालन विभाग, जनजातीय कार्य विभाग, अंत्यावसायी विभाग, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक, भू-अभिलेख विभाग तथा कृषि अभियांत्रिकी विभाग की प्रदर्शनी का भी अवलोकन कर विभागीय गतिविधियों और योजनाओं की जानकारी की।
    1
    बैतूल बडोरा कृषि उपज मंडी में बलराम महोत्सव का हुआ आयोजन 
बैतूल बडोरा कृषि मंडी में बलराम महोत्सव का हुआ आयोजन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पूरे जिले भर से कृषक उपस्थित हुए, उन्नत किसानों के द्वारा अलग-अलग स्टॉल भी लगाए गए कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के द्वारा बलराम और सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर दीप किया गया, जिसके बाद उज्जैन से आए कलाकारों के द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिकों द्वारा किसानों को फसलों के बारे में विस्तार पूर्वक और उन्नत कृषि के बारे में जानकारी दी गई,कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रभारी मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल बैतूल के विधायक भाजपा कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में कृषक मौजूद रहे ।
बड़ोरा मंडी में आए समस्त किसानों को मुख्यमंत्री के द्वारा लाइव कृषि लाभ के फायदे और योजनाओं की जानकारी साझा की गई मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि खेती की नई तकनीकें ही किसानों की समृद्धि का नया द्वार हैं। किसान जितना अधिक नई तकनीकों, आधुनिक कृषि पद्धतियों और शासन की योजनाओं से जुड़ेंगे, उनकी आय उतनी ही बढ़ेगी और खेती अधिक लाभकारी बनेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में उद्यानिकी (बागवानी) फसलों का उत्पादन बढ़ता जा रहा है। बागवानी फसलों के विकास एवं विस्तार में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए देश का पहला पुरस्कार मध्यप्रदेश को मिला है। यह हमारी सरकार की किसानों की जिंदगी को बेहतर बनाने की प्रतिबद्धता का ही परिणाम है।हमारी सरकार खेत से बाजार तक पूरी कृषि मूल्य श्रृंखला को मजबूत करने के लिए कार्य कर रही है। फूड प्रोसेसिंग, वेयरहाउसिंग, कोल्ड चेन, ग्रेडिंग, पैकेजिंग, वैल्यू एडिशन तथा कृषि निर्यात को प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा कि सरकार हर कदम पर उनके साथ खड़ी है और उसका एकमात्र संकल्प है कि किसानों को उनकी मेहनत का पूरा मूल्य मिले तथा खेती वास्तविक अर्थों में लाभ का व्यवसाय बने।
बलराम कृषि महोत्सव के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में नवाचार और उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रगतिशील किसानों को मुख्य अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। 
"बलराम कृषि महोत्सव" के दौरान अतिथियों ने रातामाटी की  कु.अश्विनी रावत को अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियन उपलब्धि, गेहुरास निवासी आयुष गांगरे को इसरो में चयन, ग्राम कुमारिया निवासी शिवम खोडके को एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं में 98 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर, जीन निवासी विशाखा धोटे को एमपीपीएससी के माध्यम से सहायक प्राध्यापक इतिहास पद पर चयन, सांवरी निवासी विनय सिंह रघुवंशी को परमाणु ऊर्जा विभाग में वैज्ञानिक सहायक पद पर चयन, साईंखेड़ा निवासी कु.हर्षिता पंवार को नीट यूजी में चयन, खेड़ीकोर्ट निवासी कु.याशिका पंडागरे को जेईई में चयन तथा हिवरखेड़ी निवासी सुमित सिंह सिसोदिया को सब इंस्पेक्टर पद पर चयन होने पर सम्मानित किया गया।
बलराम कृषि महोत्सव कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन कर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उत्पादों की जानकारी प्राप्त की। किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग की प्रदर्शनी में उन्होंने कुटकी, रागी, बाजरा, सावा, गडमल सहित जैविक खाद से तैयार उत्पादों एवं जैविक दवाइयों की जानकारी ली। वहीं मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तैयार सरसों का तेल, प्राकृतिक शहद एवं अन्य स्थानीय उत्पादों का अवलोकन कर उनकी सराहना की। इसके अलावा प्रभारी मंत्री ने उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग, पशुपालन एवं डेयरी विभाग, मत्स्य पालन विभाग, जनजातीय कार्य विभाग, अंत्यावसायी विभाग, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक, भू-अभिलेख विभाग तथा कृषि अभियांत्रिकी विभाग की प्रदर्शनी का भी अवलोकन कर विभागीय गतिविधियों और योजनाओं की जानकारी की।
    user_M. Afsar khan
    M. Afsar khan
    Local News Reporter Multai, Betul•
    13 hrs ago
  • साई खेड़ा पुलिस की सूझबूझ से अंधे कत्ल का पर्दा फांस, पुरानी रंजीस और अवैध संबंध को लेकर लालू पिता गज्जू धुर्वे की हुई हत्या आरोपी आनंद राव पिता नबबा बारस कर ग्राम थांदला को पुलिस ने किया गिरफ्तार लाश कों दुर्घटना का रूप देने के लिए दो डोह में फेका शव
    1
    साई खेड़ा पुलिस की सूझबूझ से अंधे कत्ल का पर्दा फांस, पुरानी रंजीस और अवैध संबंध को लेकर लालू पिता गज्जू धुर्वे की हुई हत्या आरोपी आनंद राव पिता नबबा बारस कर ग्राम थांदला को पुलिस ने किया गिरफ्तार लाश कों दुर्घटना का रूप देने के लिए दो डोह में फेका शव
    user_Namdev gujre Khabar bhart news
    Namdev gujre Khabar bhart news
    घोड़ा डोंगरी, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.