कोटा में बदमाशों का 'तांडव', ढाबे पर मचा कत्लेआम! कोटा। शिक्षा नगरी में अपराधियों ने कानून को ठेंगे पर रख दिया है! नांता के नयाखेड़ा में एक ढाबे पर जो हुआ, उसकी लाइव तस्वीरें (CCTV) देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। 5 बाइक सवार नकाबपोशों ने पूरे इलाके को दहला दिया है। खून-खराबा और तोड़फोड़: बदमाशों ने लूट के इरादे से 'शंकर सुमन ढाबे' पर हमला बोला और देखते ही देखते ढाबे को अखाड़ा बना दिया। ढाबा संचालक विष्णु, ब्रजमोहन और निर्मल पर जब जानलेवा हमला हुआ, तो स्थानीय लोगों ने भी मोर्चा संभाला। दोनों तरफ से जमकर लाठी-डंडे चले। अस्पताल भी सुरक्षित नहीं:- घायल जब MBS अस्पताल पहुंचे, तो वहां भी दोनों पक्ष एक बार फिर आपस में भिड़ गए। मरीजों के बीच अफरा-तफरी मच गई और सुरक्षा व्यवस्था की पोल खुल गई। नांता थाना पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर बदमाशों की घेराबंदी शुरू कर दी है।

- यह किया हो रहाहै भाई इंडिया में भाई बेशर्मी की हद पर करदी1
- Post by Dhana Ram2
- जयपुर से सामने आए एक वायरल वीडियो ने “पधारो म्हारे देश” की छवि पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। एक ऑटो चालक द्वारा विदेशी महिला पर्यटक को हिंदी की अश्लील गालियां सिखाने का मामला सामने आया है, महिला, शब्दों के अर्थ से अनजान होकर उन्हें दोहराती रही, जबकि चालक इस पूरी घटना पर हंसता नजर आया। मामले के तूल पकड़ने के बाद जयपुर पर्यटक थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी मोहम्मद सोहेल को गिरफ्तार कर लिया।1
- अजमेर जिले के रूपनगढ़ से एक दिल छू लेने वाली तस्वीर सामने आई है, जहां छोटा सा बच्चा सूर्यंश मुंडेल स्थानीय विधायक Ravindra Bhati से मिलने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहा है। नन्हे सूर्यंश का उत्साह और अपने पसंदीदा नेता के प्रति लगाव हर किसी का दिल जीत रहा है। परिवार और आसपास के लोगों के अनुसार, सूर्यंश रोज़ाना विधायक जी के आने की राह देखता है और उनसे मिलने की इच्छा जाहिर करता रहता है। यह मासूमियत भरा इंतजार अब चर्चा का विषय बन गया है। स्थानीय लोग भी उम्मीद कर रहे हैं कि विधायक जल्द ही इस छोटे प्रशंसक से मिलकर उसका हौसला बढ़ाएंगे। सूर्यंश का आत्मविश्वास और जोश यह दिखाता है कि नई पीढ़ी में भी नेतृत्व के प्रति कितना आकर्षण और विश्वास है। अगर यह मुलाकात होती है, तो निश्चित रूप से यह पल1
- 🔥 धुरंधर के बाद पाकिस्तान में दहशत का माहौल! धुरंधर फिल्म के बाद पाकिस्तान में अजीब सी हलचल देखने को मिल रही है… 🇵🇰😳 खबरें हैं कि कराची के लयारी इलाके में हर गली-मोहल्ले में “भारतीय जासूसों” की तलाश शुरू हो गई है! लोगों में डर और शक का माहौल ऐसा है कि हर अनजान चेहरा अब शक के घेरे में आ रहा है 😅 सोशल मीडिया पर भी इसको लेकर जमकर मज़ाक और मीम्स वायरल हो रहे हैं 😂🔥 👉 फिल्म का असर या सिर्फ अफवाह? सवाल ये है कि क्या वाकई एक फिल्म से इतना डर फैल सकता है, या ये सिर्फ सोशल मीडिया का हाइप है? 📢 DeshTak पर बने रहें, हर बड़ी खबर सबसे पहले! #DeshTak #BreakingNews #Pakistan #ViralNews #Trending #Dhurandhar #India #SocialMediaBuzz3
- Post by Kishan Lal jangid1
- जयपुर के रामनगरिया थाना क्षेत्र में सोमवार शाम एक रिहायशी अपार्टमेंट में आग लगने से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गृह प्रवेश की पूजा के बाद जलता हुआ छोड़ा गया दीया इस हादसे की वजह बना। दरअसल यह आग 11 मंजिला इमारत की 9वीं मंजिल पर स्थित फ्लैट नंबर 903 में लगी। फ्लैट मालिक दीपक माहेश्वरी अपने परिवार के साथ नए घर में पूजा-अर्चना करने के बाद बाहर चले गए थे, लेकिन दीया बुझाना भूल गए। आग की सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल की टीमें मौके पर पहुंचीं।1
- एक अजीबोगरीब और व्यंग्य से भरा मामला सामने आया है, जहां “बीमार” तरबूजों को एंबुलेंस में भरकर मंडी पहुंचाया गया। यह दृश्य देखने वालों के लिए हैरान करने वाला था, लेकिन सोशल मीडिया पर इसे लेकर लोगों ने अलग ही प्रतिक्रिया दी। दरअसल, तरबूजों को एंबुलेंस से ले जाने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एंबुलेंस में मरीज की जगह तरबूज भरे हुए हैं, जिन्हें जल्दबाजी में मंडी पहुंचाया जा रहा है। इस घटना को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स सरकार और सिस्टम पर तंज कसते नजर आए। कई लोगों ने लिखा—“अब और कितने अच्छे दिन चाहिए आपको?” वहीं कुछ ने इसे संसाधनों के दुरुपयोग का उदाहरण बताया। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि एंबुलेंस का इस्तेमाल क्यों किया गया और इसके पीछे असली वजह क्या थी। प्रशासन की ओर से अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।1