Shuru
Apke Nagar Ki App…
बड़ी खबर: कबाड़ की दुकान में मिला 4 लाख का माल, घर में छापेमारी हुई तो बिस्तर के नीचे मिला हथियार, दो गिरफ्तार!" कबाड़ की दुकान में मिला 4 लाख का माल, घर में छापेमारी हुई तो बिस्तर के नीचे मिला हथियार, दो गिरफ्तार!"
EXPLORE FATUHA
बड़ी खबर: कबाड़ की दुकान में मिला 4 लाख का माल, घर में छापेमारी हुई तो बिस्तर के नीचे मिला हथियार, दो गिरफ्तार!" कबाड़ की दुकान में मिला 4 लाख का माल, घर में छापेमारी हुई तो बिस्तर के नीचे मिला हथियार, दो गिरफ्तार!"
More news from Patna and nearby areas
- कबाड़ की दुकान में मिला 4 लाख का माल, घर में छापेमारी हुई तो बिस्तर के नीचे मिला हथियार, दो गिरफ्तार!"1
- आज फतुहा में दिखा बच्चा चोर की सूचना भीड़ ने बच्चे को फतुहा थाना पहुंचाया1
- खबर बिहार की राजधानी पटना से सटे फतुहा से है जहां 8 मार्च 2026 को दर्ज कांड संख्या 93/2026 के तहत पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दीदारगंज थाना क्षेत्र स्थित बालेश्वर महतो की कबाड़ी दुकान पर चोरी का सामान बेचा गया है। सूचना के आधार पर नदी थाना की पुलिस टीम ने कबाड़ी दुकान पर छापेमारी की, जहां दुकान संचालक रवि कुमार, उम्र 27 वर्ष को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान उसने चोरी का सामान अविनाश कुमार, उम्र 19 वर्ष को बेचने की बात कबूल की। इसके बाद पुलिस ने अविनाश कुमार के घर पर छापेमारी की, जहां से एक देसी कट्टा, एक जिंदा गोली और चोरी का लोहे का सामान बरामद किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है एवं दो विधि विरुद्ध बालक को भी गिरफ्तार किया गया है, और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस पूरी कार्रवाई में पुलिस अवर निरीक्षक विवेक कुमार, संजीव कुमार सिंह, एएसआई राजेश कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।1
- पटना से सामने आई इस चौंकाने वाली घटना ने रिश्तों की मर्यादा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां एक 35 वर्षीय विधवा महिला ने अपने 65 साल के ससुर पर शादी के लिए दबाव बनाने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। महिला की शादी साल 2012 में हुई थी और उसके दो बेटे हैं। मार्च 2024 में पति की बीमारी से मौत के बाद वह ससुराल में ही रह रही थी। पीड़िता का आरोप है कि उसके ससुर ने बीमारी का बहाना बनाकर उसे कमरे में बुलाया, हाथ पकड़कर कहा कि “तुम भी अकेली हो और मैं भी अकेला हूं, चलो हम दोनों एक हो जाएं।” महिला के अनुसार, जब उसने इसका विरोध किया तो परिवार के अन्य सदस्य भी ससुर का समर्थन करने लगे। जेठ ने भी उसे ससुर की बात मानने के लिए कहा। लगातार मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना से परेशान होकर महिला ने बिहार राज्य महिला आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। आयोग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है और पीड़िता को न्याय दिलाने की बात कही है।1
- 🗣️*इससे बड़ा अपराध कोई नहीं है...??* *प्रेमानंद जी के अनमोल विचारों की लाइक शेयर जरूर करें* 👍❤️1
- विधायक शंकर यादव एवं एमएलसी जनाब कारीब सोहेब ने दाउदनगर में पिकपार्ट स्मार्ट गैरेज का किया उद्घाटन। कम कीमत में एक हीं स्थान पर होगा सभी दोपहिया वाहनों का सर्विसिंग1
- Bihar will never get a Chief Minister like Nitish Kumar again, people will remember fo… more1
- दिनांक 08.03.2026 को #मोकामा थाना को सूचना प्राप्त हुई कि #असम से #बख्तियारपुर की ओर जाने वाली एक ट्रक में भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ (गांजा) लदा हुआ है। सूचना के आलोक में वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना एवं पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), पटना के निर्देशन में तत्काल एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा मोकामा थानांतर्गत इथेनॉल फैक्ट्री के पास बैरिकेटिंग लगाकर वाहन जांच प्रारंभ किया गया। पुलिस जांच को देखकर इथेनॉल फैक्ट्री से लगभग 100 मीटर पहले एक ट्रक को रोककर चालक सहित 03 व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगे, जिन्हें पुलिस द्वारा तत्परता से पकड़ लिया गया। पूछताछ के दौरान उनके द्वारा बताया गया कि वाहन में मादक पदार्थ गांजा लदा हुआ है। इसके उपरांत अंचलाधिकारी, मोकामा की उपस्थिति में वाहन की तलाशी ली गई, जिसमें ट्रक से कुल 398.6 किलोग्राम (अनुमानित मूल्य लगभग ₹70 लाख) अवैध गांजा बरामद किया गया। साथ ही वाहन को जप्त कर लिया गया है। तत्पश्चात तीनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है। अग्रतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। उक्त पुलिस कार्रवाई के सम्बन्ध में श्री कुन्दन कुमार, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण पटना द्वारा किए गए प्रेस वार्ता का महत्वपूर्ण अंश:-1