पोषण संवेदनशील कृषि को मिलेगा नया आयाम: एनएआरआई परियोजना के तहत प्रशिक्षण के साथ जमीनी सर्वे सम्पन्न बनखेड़ी। ग्रामीण क्षेत्रों में पोषण स्तर सुधारने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए “पोषक तत्वों के प्रति संवेदनशील कृषि अनुसंधान और नवाचार (एनएआरआई)” परियोजना के तहत तीन दिवसीय गणनाकार प्रशिक्षण कार्यक्रम के साथ जमीनी स्तर पर सर्वेक्षण एवं अध्ययन कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कृषि विज्ञान केंद्र, गोविंदनगर में आयोजित इस कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के 14 और छत्तीसगढ़ के 5 कृषि विज्ञान केंद्रों से आई गृह वैज्ञानिकों की टीम ने सक्रिय सहभागिता निभाई। प्रशिक्षण के साथ ही टीम ने ग्राम तिंदवाड़ा एवं कामती का भ्रमण कर ग्रामीण महिलाओं से सीधा संवाद स्थापित किया। इस दौरान महिलाओं के खान-पान, पोषण स्थिति एवं कृषि आधारित आजीविका से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर गहन चर्चा कर सर्वेक्षण किया गया। गृह वैज्ञानिकों ने गांवों में विकसित पोषण वाटिकाओं (पोषण उद्यान) का निरीक्षण भी किया। उन्होंने पाया कि स्थानीय संसाधनों का उपयोग कर महिलाएं अपने परिवार के लिए संतुलित और पोषक आहार सुनिश्चित कर रही हैं। इस पहल को ग्रामीण स्वास्थ्य सुधार एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में एक सशक्त कदम बताया गया। कार्यक्रम में दिल्ली स्थित आईएफपीआरआई से कृति शर्मा एवं वंसिका तथा आईसीएआर-अटारी, जबलपुर से वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. रजनीश श्रीवास्तव की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के समापन पर प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए ऐसे प्रयासों को व्यापक स्तर पर लागू करने की आवश्यकता जताई। इस दौरान दोनों ग्रामों की लगभग 80 कृषक महिलाएं भी शामिल रहीं।

- Post by Dharmendra sahu1
- भोपाल कलियांसोत kd डेम का अनोखा नजारा1
- Post by पंकज गुप्ता "पत्रकार"1
- रायसेन। जिले में शनिवार, 21 मार्च 2026 को ईद का पर्व पारंपरिक श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। रायसेन नगर मुस्लिम त्योहार कमेटी के अध्यक्ष इलियास खान ने इस संबंध में जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया कि ईद की तैयारियों को लेकर मुस्लिम समुदाय में खासा उत्साह है। त्योहार के अवसर पर विशेष नमाज का मुख्य आयोजन ईदगाह पर किया जाएगा। यहाँ सुबह 7:30 बजे ईद की विशेष नमाज अदा की जाएगी, जिसमें शहर के सैकड़ों अकीदतमंद शामिल होकर देश की तरक्की और अमन-चैन की दुआ मांगेंगे। त्यौहार को देखते हुए प्रशासन और कमेटी द्वारा सुरक्षा व अन्य व्यवस्थाएं पुख्ता की जा रही हैं।1
- नकुल नाथ की सभा में हुये विवाद का वीडियो हुया वाययरल1
- नकुलनाथ की सभा के बाद रणक्षेत्र नरसिंहपुर। जिला मुख्यालय स्थित जनपद मैदान में शुक्रवार को पूर्व सांसद नकुलनाथ की जनसभा के समापन के बाद उस समय भारी अफरा-तफरी मच गई, जब कांग्रेस के दो दिग्गज नेताओं के समर्थक आपस में ही भिड़ गए। विवाद इतना बढ़ा कि मंच के नीचे का हिस्सा देखते ही देखते अखाड़े में तब्दील हो गया Vardaan EXPRESS1
- Post by Dharmendra sahu1
- भोपाल कोलार चुनरी यात्रा लगभग 2 किलोमीटर की चुनरी यात्रा निकाली गई नवरात्रि के पहले दिन1
- Post by पंकज गुप्ता "पत्रकार"1