Shuru
Apke Nagar Ki App…
गढ़वा के रामा साहू स्कूल में एक घोटाला होने की बात सामने आई है। इस घोटाले में स्कूल की संयोजिका श्रीमती चंदा देवी का नाम सीधे तौर पर जुड़ा है।
Shital vishwakarma
गढ़वा के रामा साहू स्कूल में एक घोटाला होने की बात सामने आई है। इस घोटाले में स्कूल की संयोजिका श्रीमती चंदा देवी का नाम सीधे तौर पर जुड़ा है।
More news from गढवा and nearby areas
- झारखंड में जेपीएससी परीक्षा को लेकर विधायक सतेंद्र नाथ तिवारी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। विधायक सतेंद्र नाथ तिवारी का आरोप है कि जेपीएससी परीक्षा में भ्रष्टाचार हुआ है।1
- गढ़वा जिले के रंका प्रखंड स्थित भलुवानी मॉडल आंगनवाड़ी का अध्ययन करने के लिए तिलड़ग पंचायत के गिजना आंगनवाड़ी केंद्र की सेविका, सहायिका, माता समिति के सदस्यों और समुदाय के प्रतिनिधियों के लिए एक एक्सपोज़र विज़िट का सफल आयोजन किया गया। लार्सन एंड टुब्रो के सहयोग से संचालित "नई दिशा" परियोजना के तहत बदलाव फोंडेशन द्वारा आयोजित इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य समुदाय को स्वच्छ, बाल-मित्र और गुणवत्तापूर्ण आंगनवाड़ी मॉडल से परिचित कराना था। इस दौरान सभी प्रतिभागियों ने मॉडल आंगनवाड़ी की व्यवस्थाओं, बच्चों के पोषण, स्वच्छता, खेल आधारित शिक्षा और सामुदायिक सहभागिता को बेहद करीब से देखा और समझा। भ्रमण के दौरान प्रतिभागियों को जागरूक करते हुए बताया गया कि एक सुव्यवस्थित आंगनवाड़ी बच्चों के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। साथ ही, सरकारी योजनाओं का प्रभावी लाभ उठाने के लिए समुदाय की सक्रिय भागीदारी को आवश्यक बताया गया। इसके बाद प्रतिभागियों ने बदलाव फोंडेशन के कार्यालय का भी दौरा किया, जहां वीडियो और फोटोग्राफ्स के माध्यम से मॉडल आंगनवाड़ी के सफल प्रयासों और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी दी गई। इस प्रेरक कार्यक्रम का संचालन नेहा कुमारी, अभिजीत, मनोज कुमार एवं हुस्ना ने किया।1
- पलामू जिले के रेहला थाना क्षेत्र के घघुआ मल्लाह टोली में एक विषैले सर्प के डंसने से एक युवक की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि युवक शम्भू चौधरी को किसी विषैले सर्प ने काट लिया था, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। इस दुखद हादसे के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।1
- सोनभद्र के दुद्धी में किसानों का सच्चा साथी मिनी ट्रैक्टर अब बेहद किफायती दामों पर उपलब्ध है। यह मिनी ट्रैक्टर खेती से जुड़े हर काम जैसे कटाई, जोताई, पंपिंग सेट चलाने और माल ढोने के लिए हर समय तैयार रहता है। इन सभी सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए ग्राहकों को दुद्धी स्थित हाई टेक ऑटोमोबाइल पर एक बार जरूर विजिट करने के लिए कहा गया है।1
- उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जनपद के नव सृजित विकास खंड कोन के अंतर्गत शुरू की गई हर्रा कदरा ग्राम समूह पेयजल योजना क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए अभिशाप साबित हो रही है। फ्लोरोसिस से प्रभावित इस क्षेत्र में शुद्ध पेयजल उपलब्ध न होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने जोरदार प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि कार्यदायी संस्था 'विष्णु प्रकाश आर पुंगलिया लिमिटेड' की मनमानी और उदासीनता के कारण सरकारी धन का खुलेआम बंदरबांट किया गया है। लोग आज भी फ्लोराइड युक्त या नदी-नालों का दूषित पानी पीने को विवश हैं और सरकार की महत्वाकांक्षी हर घर नल योजना धरातल पर पूरी तरह विफल साबित हो रही है। ग्रामीणों के अनुसार, कई ग्राम पंचायतों में नल कनेक्शन का कार्य पूरा नहीं हो सका है, लेकिन संबंधित संस्था ने कागजों पर इसे पूर्ण दिखा दिया है। बिछाई गई डीआई, एचडीपीई और एमडीपीई पाइपलाइन की गहराई मानक के अनुरूप नहीं है और पाइप की गुणवत्ता भी खराब है, जिससे हल्की बरसात में भी पाइपलाइन ध्वस्त हो जाती है। ग्रामीणों का आरोप है कि संस्था ने अपनी पीठ थपथपाने के लिए अधिकांश ग्राम प्रधानों और पंचायत की जल समितियों से झूठे प्रमाण पत्र बनवाकर शासन स्तर पर भेज दिए। लोगों ने सीएम हेल्पलाइन पर भी शिकायत की थी, लेकिन संबंधित विभाग ने बिना कार्य पूरा किए ही जांच आख्या लगा दी, जिससे विभागीय अधिकारियों की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। इस योजना के ठप होने से कचनरवा, कुड़वा, सिधवादामर, बड़ाप, मधुरी सहित लगभग 32 गांवों में जलापूर्ति वर्षों से ठप है। रविवार को समाजसेवी गंगा प्रसाद यादव की अगुवाई में कुड़वा में जोरदार प्रदर्शन किया गया, जिसमें जल निगम और कार्यदायी संस्था के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की गई। प्रदर्शन के दौरान गंगा यादव, जयराम और कलावती देवी ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में लगभग दो वर्षों से जलापूर्ति नहीं हो पा रही है। दूषित पानी पीने से जवान लोग बूढ़े दिखने लगे हैं, बच्चों के दांत पीले पड़ रहे हैं और लोग फ्लोरोसिस की चपेट में आकर अपनी जान गंवा रहे हैं। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने और भ्रष्ट कार्यदायी संस्था को तत्काल ब्लैक लिस्ट करने की मांग की है। इस संबंध में जल निगम के एई ममूर अली ने बताया कि कोन विंढमगंज मुख्य मार्ग पर मेन पाइप डैमेज होने के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है, जिसे पीडब्ल्यूडी से मिलकर जल्द ही ठीक करा दिया जाएगा, जिसके बाद नियमित पानी मिलने लगेगा।3
- बलरामपुर के रामानुजगंज वार्ड क्रमांक 03, रवि परा से एक बेहद ही चिंताजनक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो ने नगर की सत्ता में पिछले 12 वर्षों से बैठी भाजपा सरकार की पोल खोलकर रख दी है। भाजपा सरकार हमेशा मीडिया और मंचों पर अपनी झूठी वाहवाही लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ती है, लेकिन इस वीडियो के जरिए विकास के दावों की असली सच्चाई अब सबके सामने आ चुकी है।1
- गढ़वा के आरसीआईटी (RCIT) कॉलेज परिसर में स्थित मां अष्टभुजी और साईं मंदिर का छठा वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न हो गया है।1
- सोनभद्र के दुद्धी अंतर्गत विंढमगंज थाना क्षेत्र के ग्राम घिवही में रविवार अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहाँ रहने वाले महेंद्र प्रसाद की 45 वर्षीय पत्नी राधा देवी तेज बारिश के बीच अपने कच्चे मकान में बकरियों की सुरक्षा कर रही थीं, तभी अचानक मकान की एक कच्ची दीवार भरभराकर गिर गई। दीवार के मलबे में दबने से राधा देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना की जोरदार आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और मलबे को हटाकर राधा देवी को बाहर निकाला। परिजनों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए 108 एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलते ही एम्बुलेंस टीम के ईएमटी पंकज व चालक सुभाष ने उन्हें त्वरित इलाज के लिए तत्काल सीएचसी दुद्धी पहुँचाया। यहाँ चिकित्सक डॉ. सुनील सिंह ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज हेतु जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया। डॉ. सुनील सिंह ने बताया कि राधा देवी की प्राथमिक जांच में बायीं टांग में फ्रैक्चर की आशंका है और शरीर के विभिन्न हिस्सों में अंदरूनी चोटों के लक्षण नजर आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि दर्द निवारक और प्राथमिक बंदोबस्त देकर उनकी हालत स्थिर करने के बाद उन्हें आगे की जांच और उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।2