राहगीरों और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और यातायात बहाल कराया। पुलिस कदौरा में दर्दनाक सड़क हादसा – आमने-सामने भिड़ीं बाइकें, तीन की हालत नाजुक, 9 साल का मासूम सुरक्षित जालौन | कदौरा जनपद जालौन के कदौरा कस्बे में हरिओम गेस्ट हाउस के पास बाइक सवार यूपी 92 एफ 6775 और दूसरी बाइक का नंबर यूपी 92जेड 0307 जो स्पष्ट नहीं देख रहा है उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए और मौके पर ही चीख-पुकार मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों बाइकें तेज गति से आ रही थीं और अचानक आमने-सामने टकरा गईं। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक 9 वर्षीय मासूम बच्चा चमत्कारिक रूप से बच गया। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग दौड़ पड़े और घायलों को सड़क से उठाकर एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कदौरा पहुंचाया गया। घायलों की पहचान इस प्रकार है: संगम सिंह (25 वर्ष) – निवासी लहारा देवेंद्र उर्फ शुक्कू (28 वर्ष) – निवासी लहारा अटल बिहारी – निवासी जमुनापुर, थाना कुठौंद (रिश्तेदारी में आए थे) मासूम सुरक्षित: हादसे में 9 वर्षीय जिगर को हल्की चोटें आई हैं। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत खतरे से बाहर है, जो इस भीषण हादसे में राहत की सबसे बड़ी खबर है। हालत गंभीर: सीएचसी कदौरा में मौजूद डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद तीनों घायलों की हालत नाजुक बताई है। संभावना जताई जा रही है कि गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किया जा सकता है। मौके का मंजर: हादसे के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया। राहगीरों और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और यातायात बहाल कराया। पुलिस जांच जारी: सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है। बड़ा सवाल: आखिर कब थमेगा तेज रफ्तार का कहर? लगातार हो रहे सड़क हादसे प्रशासन और आम लोगों के लिए चिंता का विषय बनते जा रहे हैं। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, हेलमेट का प्रयोग करें और गति सीमा का पालन करें—आपकी एक छोटी सी लापरवाही किसी की जिंदगी छीन सकती है।
राहगीरों और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और यातायात बहाल कराया। पुलिस कदौरा में दर्दनाक सड़क हादसा – आमने-सामने भिड़ीं बाइकें, तीन की हालत नाजुक, 9 साल का मासूम सुरक्षित जालौन | कदौरा जनपद जालौन के कदौरा कस्बे में हरिओम गेस्ट हाउस के पास बाइक सवार यूपी 92 एफ 6775 और दूसरी बाइक का नंबर यूपी 92जेड 0307 जो स्पष्ट नहीं देख रहा है उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकों के
परखच्चे उड़ गए और मौके पर ही चीख-पुकार मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों बाइकें तेज गति से आ रही थीं और अचानक आमने-सामने टकरा गईं। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक 9 वर्षीय मासूम बच्चा चमत्कारिक रूप से बच गया। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग दौड़ पड़े और घायलों को सड़क से उठाकर एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कदौरा पहुंचाया गया। घायलों की पहचान इस प्रकार है: संगम सिंह (25 वर्ष) – निवासी लहारा देवेंद्र उर्फ शुक्कू (28 वर्ष) – निवासी लहारा अटल बिहारी – निवासी जमुनापुर, थाना कुठौंद
(रिश्तेदारी में आए थे) मासूम सुरक्षित: हादसे में 9 वर्षीय जिगर को हल्की चोटें आई हैं। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत खतरे से बाहर है, जो इस भीषण हादसे में राहत की सबसे बड़ी खबर है। हालत गंभीर: सीएचसी कदौरा में मौजूद डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद तीनों घायलों की हालत नाजुक बताई है। संभावना जताई जा रही है कि गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किया जा सकता है। मौके का मंजर: हादसे के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया। राहगीरों और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मौके पर
पहुंचकर स्थिति को संभाला और यातायात बहाल कराया। पुलिस जांच जारी: सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है। बड़ा सवाल: आखिर कब थमेगा तेज रफ्तार का कहर? लगातार हो रहे सड़क हादसे प्रशासन और आम लोगों के लिए चिंता का विषय बनते जा रहे हैं। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, हेलमेट का प्रयोग करें और गति सीमा का पालन करें—आपकी एक छोटी सी लापरवाही किसी की जिंदगी छीन सकती है।
- नूंह सड़क हादसे में जान गंवाने वाले पुलिसकर्मियों को जालौन के उरई में भावुक अंतिम विदाई दी गई। तिरंगे में लिपटे शहीदों को देख परिजनों का दर्द उमड़ पड़ा, एक सिपाही की पत्नी पार्थिव शरीर से लिपटकर बेहोश हो गईं। सरकार ने प्रत्येक शहीद के परिवार को 1.90 करोड़ रुपये की सहायता और आश्रितों को नौकरी देने की घोषणा की है।4
- उत्तर प्रदेश के जालौन में दिवंगत पुलिसकर्मियों को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। इस हृदयविदारक घटनाक्रम ने सभी को भावुक कर दिया।1
- उत्तर प्रदेश बना “ग्रोथ इंजन”, डबल इंजन सरकार से विकास को मिली रफ्तार लखनऊ, बुधवार। उत्तर प्रदेश अब तेजी से “उद्यम प्रदेश” के रूप में अपनी पहचान मजबूत करते हुए देश की अर्थव्यवस्था का प्रमुख “ग्रोथ इंजन” बनता जा रहा है। राज्य में निवेश, उद्योग और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में हो रहे व्यापक सुधारों ने विकास को नई गति दी है। सरकार का कहना है कि “डबल इंजन” मॉडल—केंद्र और राज्य सरकार के समन्वित प्रयास—की वजह से प्रदेश में योजनाओं का क्रियान्वयन तेजी से हो रहा है। इससे न केवल बड़े उद्योगों को बढ़ावा मिला है, बल्कि छोटे और मध्यम उद्यमों के लिए भी नए अवसर पैदा हुए हैं। पिछले कुछ वर्षों में एक्सप्रेसवे, एयरपोर्ट, डिफेंस कॉरिडोर और औद्योगिक पार्क जैसे प्रोजेक्ट्स ने राज्य की कनेक्टिविटी और निवेश आकर्षण को मजबूत किया है। साथ ही, स्टार्टअप और स्वरोजगार योजनाओं के जरिए युवाओं को रोजगार के नए विकल्प उपलब्ध कराए जा रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि बेहतर कानून-व्यवस्था, डिजिटल सेवाओं का विस्तार और निवेश-अनुकूल नीतियां उत्तर प्रदेश को देश की अग्रणी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। सरकार का दावा है कि इन प्रयासों का अंतिम लक्ष्य प्रदेश के हर नागरिक को समृद्ध बनाना और समावेशी विकास सुनिश्चित करना है।1
- उत्तर प्रदेश के जालौन में बदहाल सड़कें 'डबल इंजन' सरकार के विकास के दावों की पोल खोल रही हैं। महीनों से अधूरा सड़क निर्माण कार्य डामर की कमी का हवाला देकर रोका गया है, जिससे ग्रामीण इलाकों में लोगों को भारी परेशानी हो रही है। शिकायतों के बावजूद प्रशासन की उदासीनता से आवागमन और सुरक्षा दोनों पर सवाल खड़े हो गए हैं।1
- उत्तर प्रदेश में ड्यूटी पर तैनात एक पुलिस जवान सड़क हादसे का शिकार हो गया, जिसमें उनकी जान चली गई। इस दुखद घटना से पूरे राज्य में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजन गहरे सदमे में हैं।1
- मिर्ज़ापुर में गैंग लीडर रमेश चंद ओझा और उसके दो साथियों की ₹4 करोड़ की अवैध संपत्ति कुर्क की गई। यह कार्रवाई गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत की गई, जिससे अपराध से अर्जित संपत्ति जब्त हुई।1
- स्लग- हरियाणा के नूंह सड़क हादसे में जान गवाने वाले पुलिसकर्मियों के शव पहुंचे जालौन, ADG की मौजूदगी में राजकीय सम्मान के साथ वीर सपूतों को दी गई अंतिम विदाई रिपोर्ट-भीम राजावत प्लेस-जालौन यूपी डेट-06-05-2026 एंकर हरियाणा के नूंह जनपद में मंगलवार को हुए भीषण सड़क हादसे ने उत्तर प्रदेश के जालौन जिले को गहरे शोक में डुबो दिया है। जालौन के चार पुलिसकर्मियों अपहरण केस में दबिश देने के लिए नूंह स्कॉर्पियो कार से गए हुए थे, इस दौरान एक्सप्रेस वे पर उनकी कार ओवरटेक करने के प्रयास में अनियंत्रित होकर अन्य वाहन से टकरा गई थी। इस दर्दनाक दुर्घटना में जालौन में तैनात दो दरोगा-सत्यभान और मोहित यादव तथा दो सिपाही प्रदीप और अशोक सहित कुल पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। बुधवार सुबह सभी दिवंगत पुलिसकर्मियों के पार्थिव शरीर उरई स्थित पुलिस लाइन लाए गए, जहां का माहौल बेहद गमगीन रहा। साथी पुलिसकर्मियों की आंखें नम थीं और हर कोई अपने वीर साथियों को अंतिम विदाई देने के लिए उमड़ पड़ा। सुबह करीब 10 बजे पूरे राजकीय सम्मान के साथ शहीद पुलिसकर्मियों को अंतिम सलामी दी गई। इस दौरान कानपुर जोन के एडीजी आलोक सिंह, झांसी रेंज के आईजी आकाश कुलहरी, जालौन के पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह, जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय तथा अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। सभी अधिकारियों ने पुष्पचक्र अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी और उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। अंतिम सलामी के बाद सभी पुलिसकर्मियों के पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांवों के लिए रवाना कर दिए गए, जहां पूरे सम्मान और विधि-विधान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। पुलिस लाइन में बड़ी संख्या में अधिकारी और जवान अपने साथियों को अंतिम विदाई देने पहुंच3
- जनपद जालौन के कदौरा में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 71 वर्षीय रिटायर लेखपाल प्रभु दयाल की मौत हो गई। वे बैंक से पेंशन निकालकर अपनी बाइक से घर लौट रहे थे, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें टक्कर मार दी। पुलिस ने डंपर को मौके पर ही कब्जे में ले लिया है और मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।4
- जालौन जिले के सिरसा कलार थाना क्षेत्र में देर रात एक शादी समारोह हंगामेदार हो गया। मेहमानों के बीच आपसी कहासुनी ने ऐसा मोड़ लिया कि पूरा माहौल जंग के मैदान में बदल गया।1