उत्तर प्रदेश बना “ग्रोथ इंजन”, डबल इंजन सरकार से विकास को मिली रफ्तार लखनऊ, बुधवार। उत्तर प्रदेश अब तेजी से “उद्यम प्रदेश” के रूप में अपनी पहचान मजबूत करते हुए देश की अर्थव्यवस्था का प्रमुख “ग्रोथ इंजन” बनता जा रहा है। राज्य में निवेश, उद्योग और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में हो रहे व्यापक सुधारों ने विकास को नई गति दी है। सरकार का कहना है कि “डबल इंजन” मॉडल—केंद्र और राज्य सरकार के समन्वित प्रयास—की वजह से प्रदेश में योजनाओं का क्रियान्वयन तेजी से हो रहा है। इससे न केवल बड़े उद्योगों को बढ़ावा मिला है, बल्कि छोटे और मध्यम उद्यमों के लिए भी नए अवसर पैदा हुए हैं। पिछले कुछ वर्षों में एक्सप्रेसवे, एयरपोर्ट, डिफेंस कॉरिडोर और औद्योगिक पार्क जैसे प्रोजेक्ट्स ने राज्य की कनेक्टिविटी और निवेश आकर्षण को मजबूत किया है। साथ ही, स्टार्टअप और स्वरोजगार योजनाओं के जरिए युवाओं को रोजगार के नए विकल्प उपलब्ध कराए जा रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि बेहतर कानून-व्यवस्था, डिजिटल सेवाओं का विस्तार और निवेश-अनुकूल नीतियां उत्तर प्रदेश को देश की अग्रणी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। सरकार का दावा है कि इन प्रयासों का अंतिम लक्ष्य प्रदेश के हर नागरिक को समृद्ध बनाना और समावेशी विकास सुनिश्चित करना है।

- उत्तर प्रदेश बना “ग्रोथ इंजन”, डबल इंजन सरकार से विकास को मिली रफ्तार लखनऊ, बुधवार। उत्तर प्रदेश अब तेजी से “उद्यम प्रदेश” के रूप में अपनी पहचान मजबूत करते हुए देश की अर्थव्यवस्था का प्रमुख “ग्रोथ इंजन” बनता जा रहा है। राज्य में निवेश, उद्योग और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में हो रहे व्यापक सुधारों ने विकास को नई गति दी है। सरकार का कहना है कि “डबल इंजन” मॉडल—केंद्र और राज्य सरकार के समन्वित प्रयास—की वजह से प्रदेश में योजनाओं का क्रियान्वयन तेजी से हो रहा है। इससे न केवल बड़े उद्योगों को बढ़ावा मिला है, बल्कि छोटे और मध्यम उद्यमों के लिए भी नए अवसर पैदा हुए हैं। पिछले कुछ वर्षों में एक्सप्रेसवे, एयरपोर्ट, डिफेंस कॉरिडोर और औद्योगिक पार्क जैसे प्रोजेक्ट्स ने राज्य की कनेक्टिविटी और निवेश आकर्षण को मजबूत किया है। साथ ही, स्टार्टअप और स्वरोजगार योजनाओं के जरिए युवाओं को रोजगार के नए विकल्प उपलब्ध कराए जा रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि बेहतर कानून-व्यवस्था, डिजिटल सेवाओं का विस्तार और निवेश-अनुकूल नीतियां उत्तर प्रदेश को देश की अग्रणी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। सरकार का दावा है कि इन प्रयासों का अंतिम लक्ष्य प्रदेश के हर नागरिक को समृद्ध बनाना और समावेशी विकास सुनिश्चित करना है।1
- मिर्ज़ापुर में गैंग लीडर रमेश चंद ओझा और उसके दो साथियों की ₹4 करोड़ की अवैध संपत्ति कुर्क की गई। यह कार्रवाई गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत की गई, जिससे अपराध से अर्जित संपत्ति जब्त हुई।1
- उत्तर प्रदेश सरकार ने शिक्षामित्रों का मानदेय ₹10,000 से बढ़ाकर ₹18,000 प्रतिमाह करने का ऐतिहासिक फैसला लिया है। इसके साथ ही उन्हें कैशलेस चिकित्सा सुविधा का भी लाभ मिलेगा, जो 01 अप्रैल 2026 से प्रभावी होगा। इस घोषणा से पूरे प्रदेश के शिक्षामित्रों में खुशी की लहर दौड़ गई है।1
- अपहृत की तलाश में हरियाणा के नूंह गए जालौन पुलिस के 5 जवान एक सड़क हादसे में शहीद हो गए। इस दर्दनाक घटना में दो SI और दो सिपाही समेत कुल पांच पुलिसकर्मियों ने कर्तव्य पथ पर अपनी जान गंवाई।1
- स्लग- हरियाणा के नूंह सड़क हादसे में जान गवाने वाले पुलिसकर्मियों के शव पहुंचे जालौन, ADG की मौजूदगी में राजकीय सम्मान के साथ वीर सपूतों को दी गई अंतिम विदाई प्लेस-जालौन यूपी रिपोर्टर *भीम राजावत डेट-06-05-2026 एंकर....... हरियाणा के नूंह जनपद में मंगलवार को हुए भीषण सड़क हादसे ने उत्तर प्रदेश के जालौन जिले को गहरे शोक में डुबो दिया है। जालौन के चार पुलिसकर्मियों अपहरण केस में दबिश देने के लिए नूंह स्कॉर्पियो कार से गए हुए थे, इस दौरान एक्सप्रेस वे पर उनकी कार ओवरटेक करने के प्रयास में अनियंत्रित होकर अन्य वाहन से टकरा गई थी। इस दर्दनाक दुर्घटना में जालौन में तैनात दो दरोगा-सत्यभान और मोहित यादव तथा दो सिपाही प्रदीप और अशोक सहित कुल पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। बुधवार सुबह सभी दिवंगत पुलिसकर्मियों के पार्थिव शरीर उरई स्थित पुलिस लाइन लाए गए, जहां का माहौल बेहद गमगीन रहा। साथी पुलिसकर्मियों की आंखें नम थीं और हर कोई अपने वीर साथियों को अंतिम विदाई देने के लिए उमड़ पड़ा। सुबह करीब 10 बजे पूरे राजकीय सम्मान के साथ शहीद पुलिसकर्मियों को अंतिम सलामी दी गई। इस दौरान कानपुर जोन के एडीजी आलोक सिंह, झांसी रेंज के आईजी आकाश कुलहरी, जालौन के पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह, जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय तथा अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। सभी अधिकारियों ने पुष्पचक्र अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी और उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। अंतिम सलामी के बाद सभी पुलिसकर्मियों के पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांवों के लिए रवाना कर दिए गए, जहां पूरे सम्मान और विधि-विधान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। पुलिस लाइन में बड़ी संख्या में अधिकारी और जवान अपने साथियों को अंतिम विदाई देने पहुंचे थे।4
- रुरा झींझक मार्ग पर एक कोल्ड स्टोरेज के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिला, पुलिस ने शव को मोर्चरी भेजा रुरा थाना क्षेत्र के रुरा झींझक मार्ग पर एक कोल्ड स्टोरेज के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिला जिसमें कीड़े पड़ गए थे।वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेजा।थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि शव करीब एक सप्ताह पुराना प्रतीत हो रहा है।मृतक की उम्र करीब 35 से 40 वर्ष प्रतीत हो रही है।शव को मोर्चरी भिजवाया गया है।शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे है।1
- जालौन जिले के सिरसा कलार थाना प्रभारी ने पकड़ा नाबालिग को भगा ले जाने वाला नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले के सिरसा कलार थाना क्षेत्र से जुड़ी खबर दिखाने जा रहे हैं जहां पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाले युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से नाबालिग लड़की को सकुशल बरामद किया है देखें खास रिपोर्ट देवेश कुमार स्वर्णकार के साथ द न्यूज जालौन पर शुरू एप्प के माध्यम से1
- पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार के भविष्य को लेकर एक भाजपा सांसद ने चौंकाने वाला दावा किया है। उन्होंने कहा कि राज्य में आप सरकार कुछ ही महीनों तक चलेगी और उनके नेता दिल्ली लौट जाएंगे। सांसद ने लोगों से आप की कथित धमकियों से न डरने की अपील भी की।1