logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जालौन जिले के सिरसा कलार थाना प्रभारी ने पकड़ा नाबालिग को भगा ले जाने वाला नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले के सिरसा कलार थाना क्षेत्र से जुड़ी खबर दिखाने जा रहे हैं जहां पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाले युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से नाबालिग लड़की को सकुशल बरामद किया है देखें खास रिपोर्ट देवेश कुमार स्वर्णकार के साथ द न्यूज जालौन पर शुरू एप्प के माध्यम से

2 hrs ago
user_Deves Swarnkar  द न्यूज जालौन
Deves Swarnkar द न्यूज जालौन
जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

जालौन जिले के सिरसा कलार थाना प्रभारी ने पकड़ा नाबालिग को भगा ले जाने वाला नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले के सिरसा कलार थाना क्षेत्र से जुड़ी खबर दिखाने जा रहे हैं जहां पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाले युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से नाबालिग लड़की को सकुशल बरामद किया है देखें खास रिपोर्ट देवेश कुमार स्वर्णकार के साथ द न्यूज जालौन पर शुरू एप्प के माध्यम से

  • user_User2073
    User2073
    Madhogarh, Jalaun
    😡
    45 min ago
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • राहगीरों और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और यातायात बहाल कराया। पुलिस कदौरा में दर्दनाक सड़क हादसा – आमने-सामने भिड़ीं बाइकें, तीन की हालत नाजुक, 9 साल का मासूम सुरक्षित जालौन | कदौरा जनपद जालौन के कदौरा कस्बे में हरिओम गेस्ट हाउस के पास बाइक सवार यूपी 92 एफ 6775 और दूसरी बाइक का नंबर यूपी 92जेड 0307 जो स्पष्ट नहीं देख रहा है उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए और मौके पर ही चीख-पुकार मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों बाइकें तेज गति से आ रही थीं और अचानक आमने-सामने टकरा गईं। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक 9 वर्षीय मासूम बच्चा चमत्कारिक रूप से बच गया। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग दौड़ पड़े और घायलों को सड़क से उठाकर एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कदौरा पहुंचाया गया। घायलों की पहचान इस प्रकार है: संगम सिंह (25 वर्ष) – निवासी लहारा देवेंद्र उर्फ शुक्कू (28 वर्ष) – निवासी लहारा अटल बिहारी – निवासी जमुनापुर, थाना कुठौंद (रिश्तेदारी में आए थे) मासूम सुरक्षित: हादसे में 9 वर्षीय जिगर को हल्की चोटें आई हैं। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत खतरे से बाहर है, जो इस भीषण हादसे में राहत की सबसे बड़ी खबर है। हालत गंभीर: सीएचसी कदौरा में मौजूद डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद तीनों घायलों की हालत नाजुक बताई है। संभावना जताई जा रही है कि गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किया जा सकता है। मौके का मंजर: हादसे के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया। राहगीरों और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और यातायात बहाल कराया। पुलिस जांच जारी: सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है। बड़ा सवाल: आखिर कब थमेगा तेज रफ्तार का कहर? लगातार हो रहे सड़क हादसे प्रशासन और आम लोगों के लिए चिंता का विषय बनते जा रहे हैं। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, हेलमेट का प्रयोग करें और गति सीमा का पालन करें—आपकी एक छोटी सी लापरवाही किसी की जिंदगी छीन सकती है।
    4
    राहगीरों और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और यातायात बहाल कराया।
पुलिस
कदौरा में दर्दनाक सड़क हादसा – आमने-सामने भिड़ीं बाइकें, तीन की हालत नाजुक, 9 साल का मासूम सुरक्षित
जालौन | कदौरा
जनपद जालौन के कदौरा कस्बे में हरिओम गेस्ट हाउस के पास बाइक सवार यूपी 92 एफ 6775 और दूसरी बाइक का नंबर यूपी 92जेड 0307 जो स्पष्ट नहीं देख रहा है 
उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए और मौके पर ही चीख-पुकार मच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों बाइकें तेज गति से आ रही थीं और अचानक आमने-सामने टकरा गईं। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक 9 वर्षीय मासूम बच्चा चमत्कारिक रूप से बच गया। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग दौड़ पड़े और घायलों को सड़क से उठाकर एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कदौरा पहुंचाया गया।
घायलों की पहचान इस प्रकार है:
संगम सिंह (25 वर्ष) – निवासी लहारा
देवेंद्र उर्फ शुक्कू (28 वर्ष) – निवासी लहारा
अटल बिहारी – निवासी जमुनापुर, थाना कुठौंद (रिश्तेदारी में आए थे)
मासूम सुरक्षित:
हादसे में 9 वर्षीय जिगर को हल्की चोटें आई हैं। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत खतरे से बाहर है, जो इस भीषण हादसे में राहत की सबसे बड़ी खबर है।
हालत गंभीर:
सीएचसी कदौरा में मौजूद डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद तीनों घायलों की हालत नाजुक बताई है। संभावना जताई जा रही है कि गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किया जा सकता है।
मौके का मंजर:
हादसे के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया। राहगीरों और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और यातायात बहाल कराया।
पुलिस जांच जारी:
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है।
बड़ा सवाल: आखिर कब थमेगा तेज रफ्तार का कहर? लगातार हो रहे सड़क हादसे प्रशासन और आम लोगों के लिए चिंता का विषय बनते जा रहे हैं।
वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, हेलमेट का प्रयोग करें और गति सीमा का पालन करें—आपकी एक छोटी सी लापरवाही किसी की जिंदगी छीन सकती है।
    user_विजय राज शर्मा भद्रावती टाइम्स
    विजय राज शर्मा भद्रावती टाइम्स
    Newspaper publisher जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    13 min ago
  • कोंच कोतवाली पुलिस ने जालौन में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने बुधवार दोपहर चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए चोरी का ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद किया और दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। हालांकि, एक अन्य आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में अपराधियों की धर-पकड़ के लिए एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में, कोंच कोतवाली पुलिस बुधवार को कोंच-एट रोड पर संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की सघन चेकिंग कर रही थी। इस चेकिंग के दौरान ही पुलिस ने चोरी के इस मामले का खुलासा किया।
    1
    कोंच कोतवाली पुलिस ने जालौन में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने बुधवार दोपहर चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए चोरी का ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद किया और दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। हालांकि, एक अन्य आरोपी मौके से फरार हो गया।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में अपराधियों की धर-पकड़ के लिए एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में, कोंच कोतवाली पुलिस बुधवार को कोंच-एट रोड पर संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की सघन चेकिंग कर रही थी। इस चेकिंग के दौरान ही पुलिस ने चोरी के इस मामले का खुलासा किया।
    user_Bheem rajawat 9628800458
    Bheem rajawat 9628800458
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • आखिर कौन है जयंती माता,पुजारी ने उनके बारे में क्या बोल दिया, अभी सुने..... Newskhabri24 जालौन जिले में स्थित जालौन वाली माता मंदिर क्षेत्र की प्राचीन और आस्था का प्रमुख केंद्र माना जाता है। यह मंदिर देवी दुर्गा के एक स्वरूप को समर्पित है, जिन्हें स्थानीय लोग “जालौन वाली माता” के नाम से पुकारते हैं। माना जाता है कि इस मंदिर की स्थापना कई सौ वर्ष पहले हुई थी, जब क्षेत्र में धार्मिक जागरूकता और शक्ति उपासना का विशेष महत्व था। स्थानीय मान्यताओं के अनुसार, प्राचीन समय में यहां किसी संत या भक्त को माता का साक्षात्कार हुआ था, जिसके बाद इस स्थान पर मंदिर का निर्माण कराया गया। धीरे-धीरे यह स्थान श्रद्धालुओं के बीच प्रसिद्ध होता गया और दूर-दूर से लोग यहां दर्शन के लिए आने लगे। मंदिर में विशेष रूप से नवरात्रि के दौरान भव्य आयोजन होते हैं। इन दिनों में हजारों श्रद्धालु माता के दर्शन करने पहुंचते हैं और मेले जैसा वातावरण बन जाता है। भक्त यहां अपनी मनोकामनाएं लेकर आते हैं और पूर्ण होने पर पुनः दर्शन के लिए आते हैं। समय के साथ मंदिर का कई बार जीर्णोद्धार (renovation) भी किया गया है, जिससे इसकी संरचना और सुविधाएं बेहतर हुई हैं। आज यह मंदिर न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान का भी महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है। इस प्रकार, जालौन वाली माता मंदिर का इतिहास आस्था, लोकविश्वास और परंपराओं से जुड़ा हुआ है, जो आज भी लोगों की श्रद्धा को मजबूत बनाए हुए है।
    1
    आखिर कौन है जयंती माता,पुजारी ने उनके बारे में क्या बोल दिया, अभी सुने.....
Newskhabri24
जालौन जिले में स्थित जालौन वाली माता मंदिर क्षेत्र की प्राचीन और आस्था का प्रमुख केंद्र माना जाता है। यह मंदिर देवी दुर्गा के एक स्वरूप को समर्पित है, जिन्हें स्थानीय लोग “जालौन वाली माता” के नाम से पुकारते हैं। माना जाता है कि इस मंदिर की स्थापना कई सौ वर्ष पहले हुई थी, जब क्षेत्र में धार्मिक जागरूकता और शक्ति उपासना का विशेष महत्व था।
स्थानीय मान्यताओं के अनुसार, प्राचीन समय में यहां किसी संत या भक्त को माता का साक्षात्कार हुआ था, जिसके बाद इस स्थान पर मंदिर का निर्माण कराया गया। धीरे-धीरे यह स्थान श्रद्धालुओं के बीच प्रसिद्ध होता गया और दूर-दूर से लोग यहां दर्शन के लिए आने लगे।
मंदिर में विशेष रूप से नवरात्रि के दौरान भव्य आयोजन होते हैं। इन दिनों में हजारों श्रद्धालु माता के दर्शन करने पहुंचते हैं और मेले जैसा वातावरण बन जाता है। भक्त यहां अपनी मनोकामनाएं लेकर आते हैं और पूर्ण होने पर पुनः दर्शन के लिए आते हैं।
समय के साथ मंदिर का कई बार जीर्णोद्धार (renovation) भी किया गया है, जिससे इसकी संरचना और सुविधाएं बेहतर हुई हैं। आज यह मंदिर न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान का भी महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है।
इस प्रकार, जालौन वाली माता मंदिर का इतिहास आस्था, लोकविश्वास और परंपराओं से जुड़ा हुआ है, जो आज भी लोगों की श्रद्धा को मजबूत बनाए हुए है।
    user_Kishan kumar
    Kishan kumar
    Local News Reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • जालौन जिले के सिरसा कलार थाना प्रभारी ने पकड़ा नाबालिग को भगा ले जाने वाला नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले के सिरसा कलार थाना क्षेत्र से जुड़ी खबर दिखाने जा रहे हैं जहां पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाले युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से नाबालिग लड़की को सकुशल बरामद किया है देखें खास रिपोर्ट देवेश कुमार स्वर्णकार के साथ द न्यूज जालौन पर शुरू एप्प के माध्यम से
    1
    जालौन जिले के सिरसा कलार थाना प्रभारी ने पकड़ा नाबालिग को भगा ले जाने वाला 
नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले के सिरसा कलार थाना क्षेत्र से जुड़ी खबर दिखाने जा रहे हैं जहां पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाले युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से नाबालिग लड़की को सकुशल बरामद किया है 
देखें खास रिपोर्ट देवेश कुमार स्वर्णकार के साथ द न्यूज जालौन पर शुरू एप्प के माध्यम से
    user_Deves Swarnkar  द न्यूज जालौन
    Deves Swarnkar द न्यूज जालौन
    जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • जालौन पुलिस लाइन में शोक की लहर सड़क हादसे में जान गंवाने वाले पुलिसकर्मियों को दी गई श्रद्धांजलि* सब दिखाते हैं खबर हम दिखाते हैं हकीकत समीर मंसूरी की कलम से 🖋️ 🖋️ 🖋️ 🖋️ *जालौन पुलिस लाइन में शोक की लहर सड़क हादसे में जान गंवाने वाले पुलिसकर्मियों को दी गई श्रद्धांजलि* जनपद जालौन में पुलिस लाइन परिसर में एक भावुक शोकसभा का आयोजन किया गया जहां हरियाणा के नूंह में हुए सड़क हादसे में जान गंवाने वाले पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई इस दर्दनाक हादसे में दो दारोगा और दो सिपाहियों की मृत्यु हो गई थी जिससे पुलिस महकमे में शोक की लहर है आप को बता दें कि श्रद्धांजलि के दौरान दिवंगत पुलिसकर्मियों को गार्ड ऑफ ऑनर देकर अंतिम विदाई दी गई वहीं एडीजी कानपुर डीआईजी झांसी और जिलाधिकारी व एसपी सहित कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे वहीं सभी अधिकारियों ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और उन्हें हर संभव सहायता का आश्वासन दिया वहीं पुलिसकर्मियों और अधिकारियों ने दिवंगत साथियों की सेवाओं को याद करते हुए उन्हें नमन किया वातावरण गमगीन रहा और सभी की आंखें नम
    1
    जालौन पुलिस लाइन में शोक की लहर सड़क हादसे में जान गंवाने वाले पुलिसकर्मियों को दी गई श्रद्धांजलि*
सब दिखाते हैं खबर हम दिखाते हैं हकीकत 
समीर मंसूरी की कलम से 🖋️ 🖋️ 🖋️ 🖋️ 
*जालौन पुलिस लाइन में शोक की लहर सड़क हादसे में जान गंवाने वाले पुलिसकर्मियों को दी गई श्रद्धांजलि*
जनपद जालौन में पुलिस लाइन परिसर में एक भावुक शोकसभा का आयोजन किया गया जहां हरियाणा के नूंह में हुए सड़क हादसे में जान गंवाने वाले पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई इस दर्दनाक हादसे में दो दारोगा और दो सिपाहियों की मृत्यु हो गई थी जिससे पुलिस महकमे में शोक की लहर है
आप को बता दें कि श्रद्धांजलि के दौरान दिवंगत पुलिसकर्मियों को गार्ड ऑफ ऑनर देकर अंतिम विदाई दी गई वहीं एडीजी कानपुर डीआईजी झांसी और जिलाधिकारी व एसपी सहित कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे वहीं सभी अधिकारियों ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और उन्हें हर संभव सहायता का आश्वासन दिया
वहीं पुलिसकर्मियों और अधिकारियों ने दिवंगत साथियों की सेवाओं को याद करते हुए उन्हें नमन किया वातावरण गमगीन रहा और सभी की आंखें नम
    user_Samir mansuri
    Samir mansuri
    जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • जालौन जनपद में शादी समारोह के दौरान डीजे को लेकर हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। रात में मामला शांत होने के बाद भी, अगली सुबह कुछ ग्रामीणों ने बारातियों पर हमला कर दिया, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    3
    जालौन जनपद में शादी समारोह के दौरान डीजे को लेकर हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। रात में मामला शांत होने के बाद भी, अगली सुबह कुछ ग्रामीणों ने बारातियों पर हमला कर दिया, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    user_Satyendra kumar
    Satyendra kumar
    जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • महिला ने लगाए युवक पर छेड़खानी के आरोप क्षेत्राधिकार को दिया महिला ने प्रार्थना पत्र और लगाई न्याय की गुहार ब्रेकिंग न्यूज़ जालौन 👉 महिला ने युवक पर सरेआम छेड़छाड़ का लगाया गंभीर आरोप 👉 विरोध करने पर महिला के साथ आरोपी ने की छीना-झपटी, मौके पर मचा हड़कंप 👉 रात में घर पहुंचकर दी धमकी, मकान खाली कराने का बनाया दबाव 👉 “दरवाजा नहीं खोला तो अंजाम भुगतने की दी चेतावनी” – पीड़िता 👉 थाना रामपुरा में शिकायत के बावजूद नहीं हुई कोई कार्रवाई 👉 पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल, पीड़िता ने लगाए गंभीर आरोप 👉प्रार्थना पत्र देने के बावजूद भी पुलिस ने नहीं की कोई कार्यवही 👉 दोबारा पीछा कर लोहे की छड़ से हमला करने की कोशिश का आरोप 👉 स्टैंड पर मौजूद लोगों ने बचाई महिला की जान 👉 आरोपी की दबंगई से सहमी पीड़िता, कभी भी हो सकती है बड़ी वारदात 👉 पीड़िता ने क्षेत्राधिकारी से लगाई न्याय की गुहार 👉 “जान-माल का है खतरा, सुरक्षा दिलाई जाए” – महिला की मांग 👉मामला माधौगढ़ तहसील क्षेत्र के थाना रामपुरा का
    1
    महिला ने लगाए युवक पर छेड़खानी के आरोप क्षेत्राधिकार को दिया महिला ने प्रार्थना पत्र और लगाई न्याय की गुहार
ब्रेकिंग न्यूज़ जालौन
👉 महिला ने युवक पर सरेआम छेड़छाड़ का लगाया गंभीर आरोप
👉 विरोध करने पर  महिला के साथ आरोपी ने की छीना-झपटी, मौके पर मचा हड़कंप
👉 रात में घर पहुंचकर दी धमकी, मकान खाली कराने का बनाया दबाव
👉 “दरवाजा नहीं खोला तो अंजाम भुगतने की दी चेतावनी” – पीड़िता
👉 थाना रामपुरा में शिकायत के बावजूद नहीं हुई कोई कार्रवाई
👉 पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल, पीड़िता ने लगाए गंभीर आरोप
👉प्रार्थना पत्र देने के बावजूद भी पुलिस ने नहीं की कोई कार्यवही 
👉 दोबारा पीछा कर लोहे की छड़ से हमला करने की कोशिश का आरोप 
👉 स्टैंड पर मौजूद लोगों ने बचाई महिला की जान
👉 आरोपी की दबंगई से सहमी पीड़िता, कभी भी हो सकती है बड़ी वारदात
👉 पीड़िता ने क्षेत्राधिकारी से लगाई न्याय की गुहार
👉 “जान-माल का है खतरा, सुरक्षा दिलाई जाए” – महिला की मांग
👉मामला माधौगढ़ तहसील क्षेत्र के थाना रामपुरा का
    user_दविंदर सिंह जालौन
    दविंदर सिंह जालौन
    Court reporter माधौगढ़, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • स्लग- हरियाणा के नूंह सड़क हादसे में जान गवाने वाले पुलिसकर्मियों के शव पहुंचे जालौन, ADG की मौजूदगी में राजकीय सम्मान के साथ वीर सपूतों को दी गई अंतिम विदाई रिपोर्ट-भीम राजावत प्लेस-जालौन यूपी डेट-06-05-2026 एंकर हरियाणा के नूंह जनपद में मंगलवार को हुए भीषण सड़क हादसे ने उत्तर प्रदेश के जालौन जिले को गहरे शोक में डुबो दिया है। जालौन के चार पुलिसकर्मियों अपहरण केस में दबिश देने के लिए नूंह स्कॉर्पियो कार से गए हुए थे, इस दौरान एक्सप्रेस वे पर उनकी कार ओवरटेक करने के प्रयास में अनियंत्रित होकर अन्य वाहन से टकरा गई थी। इस दर्दनाक दुर्घटना में जालौन में तैनात दो दरोगा-सत्यभान और मोहित यादव तथा दो सिपाही प्रदीप और अशोक सहित कुल पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। बुधवार सुबह सभी दिवंगत पुलिसकर्मियों के पार्थिव शरीर उरई स्थित पुलिस लाइन लाए गए, जहां का माहौल बेहद गमगीन रहा। साथी पुलिसकर्मियों की आंखें नम थीं और हर कोई अपने वीर साथियों को अंतिम विदाई देने के लिए उमड़ पड़ा। सुबह करीब 10 बजे पूरे राजकीय सम्मान के साथ शहीद पुलिसकर्मियों को अंतिम सलामी दी गई। इस दौरान कानपुर जोन के एडीजी आलोक सिंह, झांसी रेंज के आईजी आकाश कुलहरी, जालौन के पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह, जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय तथा अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। सभी अधिकारियों ने पुष्पचक्र अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी और उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। अंतिम सलामी के बाद सभी पुलिसकर्मियों के पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांवों के लिए रवाना कर दिए गए, जहां पूरे सम्मान और विधि-विधान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। पुलिस लाइन में बड़ी संख्या में अधिकारी और जवान अपने साथियों को अंतिम विदाई देने पहुंचे थे
    1
    स्लग- हरियाणा के नूंह सड़क हादसे में जान गवाने वाले पुलिसकर्मियों के शव पहुंचे जालौन, ADG की मौजूदगी में राजकीय सम्मान के साथ वीर सपूतों को दी गई अंतिम विदाई

रिपोर्ट-भीम राजावत 
प्लेस-जालौन यूपी
डेट-06-05-2026

एंकर
हरियाणा के नूंह जनपद में मंगलवार को हुए भीषण सड़क हादसे ने उत्तर प्रदेश के जालौन जिले को गहरे शोक में डुबो दिया है। जालौन के चार पुलिसकर्मियों अपहरण केस में दबिश देने के लिए नूंह स्कॉर्पियो कार से गए हुए थे, इस दौरान एक्सप्रेस वे पर उनकी कार ओवरटेक करने के प्रयास में अनियंत्रित होकर अन्य वाहन से टकरा गई थी। इस दर्दनाक दुर्घटना में जालौन में तैनात दो दरोगा-सत्यभान और मोहित यादव तथा दो सिपाही प्रदीप और अशोक सहित कुल पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई।

बुधवार सुबह सभी दिवंगत पुलिसकर्मियों के पार्थिव शरीर उरई स्थित पुलिस लाइन लाए गए, जहां का माहौल बेहद गमगीन रहा। साथी पुलिसकर्मियों की आंखें नम थीं और हर कोई अपने वीर साथियों को अंतिम विदाई देने के लिए उमड़ पड़ा। सुबह करीब 10 बजे पूरे राजकीय सम्मान के साथ शहीद पुलिसकर्मियों को अंतिम सलामी दी गई।

इस दौरान कानपुर जोन के एडीजी आलोक सिंह, झांसी रेंज के आईजी आकाश कुलहरी, जालौन के पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह, जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय तथा अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। सभी अधिकारियों ने पुष्पचक्र अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी और उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

अंतिम सलामी के बाद सभी पुलिसकर्मियों के पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांवों के लिए रवाना कर दिए गए, जहां पूरे सम्मान और विधि-विधान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। पुलिस लाइन में बड़ी संख्या में अधिकारी और जवान अपने साथियों को अंतिम विदाई देने पहुंचे थे
    user_Bheem rajawat 9628800458
    Bheem rajawat 9628800458
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.