स्लग- हरियाणा के नूंह सड़क हादसे में जान गवाने वाले पुलिसकर्मियों के शव पहुंचे जालौन, ADG की मौजूदगी में राजकीय सम्मान के साथ वीर सपूतों को दी गई अंतिम विदाई रिपोर्ट-भीम राजावत प्लेस-जालौन यूपी डेट-06-05-2026 एंकर हरियाणा के नूंह जनपद में मंगलवार को हुए भीषण सड़क हादसे ने उत्तर प्रदेश के जालौन जिले को गहरे शोक में डुबो दिया है। जालौन के चार पुलिसकर्मियों अपहरण केस में दबिश देने के लिए नूंह स्कॉर्पियो कार से गए हुए थे, इस दौरान एक्सप्रेस वे पर उनकी कार ओवरटेक करने के प्रयास में अनियंत्रित होकर अन्य वाहन से टकरा गई थी। इस दर्दनाक दुर्घटना में जालौन में तैनात दो दरोगा-सत्यभान और मोहित यादव तथा दो सिपाही प्रदीप और अशोक सहित कुल पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। बुधवार सुबह सभी दिवंगत पुलिसकर्मियों के पार्थिव शरीर उरई स्थित पुलिस लाइन लाए गए, जहां का माहौल बेहद गमगीन रहा। साथी पुलिसकर्मियों की आंखें नम थीं और हर कोई अपने वीर साथियों को अंतिम विदाई देने के लिए उमड़ पड़ा। सुबह करीब 10 बजे पूरे राजकीय सम्मान के साथ शहीद पुलिसकर्मियों को अंतिम सलामी दी गई। इस दौरान कानपुर जोन के एडीजी आलोक सिंह, झांसी रेंज के आईजी आकाश कुलहरी, जालौन के पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह, जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय तथा अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। सभी अधिकारियों ने पुष्पचक्र अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी और उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। अंतिम सलामी के बाद सभी पुलिसकर्मियों के पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांवों के लिए रवाना कर दिए गए, जहां पूरे सम्मान और विधि-विधान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। पुलिस लाइन में बड़ी संख्या में अधिकारी और जवान अपने साथियों को अंतिम विदाई देने पहुंचे थे

- जालौन में शोक की लहर नम आंखों से शहीदों को अंतिम विदाई / शहीद स्मारक तक गूंज उठी शोक की लहर* सब दिखाते हैं खबर हम दिखाते हकीकत समीर मंसूरी की कलम से 🖋️ 🖋️ 🖋️ 🖋️ *जालौन में शोक की लहर नम आंखों से शहीदों को अंतिम विदाई / शहीद स्मारक तक गूंज उठी शोक की लहर* *शहीदों की अंतिम विदाई पर पत्नी मयूरी पार्थिव शरीर से लिपटकर बिलख पड़ीं / और बेहोश हो गई* जनपद जालौन में आज हर तरफ गम और सन्नाटा पसरा हुआ है नूंह में हुए भीषण सड़क हादसे में जान गंवाने वाले पुलिसकर्मियों के पार्थिव शरीर जैसे ही उरई पहुंचे माहौल पूरी तरह भावुक हो गया वहीं पुलिस लाइन से लेकर अमर शहीद स्मारक तक लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी और हर आंख नम नजर आई आप को बता दें कि तिरंगे में लिपटे जवानों को देखते ही परिजनों का दर्द फूट पड़ा सबसे मार्मिक दृश्य तब सामने आया जब सिपाही प्रदीप कुमार की पत्नी मयूरी वर्मा अपने पति के पार्थिव शरीर से लिपटकर बिलख पड़ीं और बेहोश हो गईं हाल ही में बंधा उनका वैवाहिक बंधन इस हादसे में टूट गया जिसने वहां मौजूद हर शख्स को झकझोर कर रख दिया इसी के मद्देनजर रखते हुए हम आप को बता दें कि श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पुलिस और प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे वहीं पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह एएसपी डॉ. ईशान सोनी डीजी आलोक सिंह आईजी आकाश कुलहरी डीएम राजेश कुमार पांडेय और विधायक विनोद चतुर्वेदी सहित सभी ने शहीदों को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और परिजनों को सांत्वना दी वहीं उरई पुलिस लाइन में पूरे राजकीय सम्मान के साथ गार्ड ऑफ ऑनर देकर शहीदों को अंतिम सलामी दी गई बता दें कि चारों शहीद पुलिसकर्मियों के पार्थिव शरीर उनके गृह जनपद कन्नौज कासगंज रायबरेली और बांदा के लिए रवाना किए गए वहीं सरकार ने प्रत्येक शहीद के परिवार को 1.90 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने और आश्रितों को पुलिस विभाग में नौकरी देने की घोषणा की है वहीं डीजी आलोक सिंह ने कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा पुलिस विभाग शहीदों के परिवारों के साथ खड़ा है वहीं यह सिर्फ एक अंतिम विदाई नहीं बल्कि उन वीर जवानों को श्रद्धांजलि है जिन्होंने अपने कर्तव्य का पालन करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया जालौन आज उनके सम्मान में शोकमग्न है4
- उत्तर प्रदेश के जालौन में दिवंगत पुलिसकर्मियों को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। इस हृदयविदारक घटनाक्रम ने सभी को भावुक कर दिया।1
- उत्तर प्रदेश बना “ग्रोथ इंजन”, डबल इंजन सरकार से विकास को मिली रफ्तार लखनऊ, बुधवार। उत्तर प्रदेश अब तेजी से “उद्यम प्रदेश” के रूप में अपनी पहचान मजबूत करते हुए देश की अर्थव्यवस्था का प्रमुख “ग्रोथ इंजन” बनता जा रहा है। राज्य में निवेश, उद्योग और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में हो रहे व्यापक सुधारों ने विकास को नई गति दी है। सरकार का कहना है कि “डबल इंजन” मॉडल—केंद्र और राज्य सरकार के समन्वित प्रयास—की वजह से प्रदेश में योजनाओं का क्रियान्वयन तेजी से हो रहा है। इससे न केवल बड़े उद्योगों को बढ़ावा मिला है, बल्कि छोटे और मध्यम उद्यमों के लिए भी नए अवसर पैदा हुए हैं। पिछले कुछ वर्षों में एक्सप्रेसवे, एयरपोर्ट, डिफेंस कॉरिडोर और औद्योगिक पार्क जैसे प्रोजेक्ट्स ने राज्य की कनेक्टिविटी और निवेश आकर्षण को मजबूत किया है। साथ ही, स्टार्टअप और स्वरोजगार योजनाओं के जरिए युवाओं को रोजगार के नए विकल्प उपलब्ध कराए जा रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि बेहतर कानून-व्यवस्था, डिजिटल सेवाओं का विस्तार और निवेश-अनुकूल नीतियां उत्तर प्रदेश को देश की अग्रणी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। सरकार का दावा है कि इन प्रयासों का अंतिम लक्ष्य प्रदेश के हर नागरिक को समृद्ध बनाना और समावेशी विकास सुनिश्चित करना है।1
- उत्तर प्रदेश के जालौन में बदहाल सड़कें 'डबल इंजन' सरकार के विकास के दावों की पोल खोल रही हैं। महीनों से अधूरा सड़क निर्माण कार्य डामर की कमी का हवाला देकर रोका गया है, जिससे ग्रामीण इलाकों में लोगों को भारी परेशानी हो रही है। शिकायतों के बावजूद प्रशासन की उदासीनता से आवागमन और सुरक्षा दोनों पर सवाल खड़े हो गए हैं।1
- उत्तर प्रदेश में ड्यूटी पर तैनात एक पुलिस जवान सड़क हादसे का शिकार हो गया, जिसमें उनकी जान चली गई। इस दुखद घटना से पूरे राज्य में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजन गहरे सदमे में हैं।1
- मिर्ज़ापुर में गैंग लीडर रमेश चंद ओझा और उसके दो साथियों की ₹4 करोड़ की अवैध संपत्ति कुर्क की गई। यह कार्रवाई गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत की गई, जिससे अपराध से अर्जित संपत्ति जब्त हुई।1
- स्लग- हरियाणा के नूंह सड़क हादसे में जान गवाने वाले पुलिसकर्मियों के शव पहुंचे जालौन, ADG की मौजूदगी में राजकीय सम्मान के साथ वीर सपूतों को दी गई अंतिम विदाई रिपोर्ट-भीम राजावत प्लेस-जालौन यूपी डेट-06-05-2026 एंकर हरियाणा के नूंह जनपद में मंगलवार को हुए भीषण सड़क हादसे ने उत्तर प्रदेश के जालौन जिले को गहरे शोक में डुबो दिया है। जालौन के चार पुलिसकर्मियों अपहरण केस में दबिश देने के लिए नूंह स्कॉर्पियो कार से गए हुए थे, इस दौरान एक्सप्रेस वे पर उनकी कार ओवरटेक करने के प्रयास में अनियंत्रित होकर अन्य वाहन से टकरा गई थी। इस दर्दनाक दुर्घटना में जालौन में तैनात दो दरोगा-सत्यभान और मोहित यादव तथा दो सिपाही प्रदीप और अशोक सहित कुल पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। बुधवार सुबह सभी दिवंगत पुलिसकर्मियों के पार्थिव शरीर उरई स्थित पुलिस लाइन लाए गए, जहां का माहौल बेहद गमगीन रहा। साथी पुलिसकर्मियों की आंखें नम थीं और हर कोई अपने वीर साथियों को अंतिम विदाई देने के लिए उमड़ पड़ा। सुबह करीब 10 बजे पूरे राजकीय सम्मान के साथ शहीद पुलिसकर्मियों को अंतिम सलामी दी गई। इस दौरान कानपुर जोन के एडीजी आलोक सिंह, झांसी रेंज के आईजी आकाश कुलहरी, जालौन के पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह, जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय तथा अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। सभी अधिकारियों ने पुष्पचक्र अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी और उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। अंतिम सलामी के बाद सभी पुलिसकर्मियों के पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांवों के लिए रवाना कर दिए गए, जहां पूरे सम्मान और विधि-विधान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। पुलिस लाइन में बड़ी संख्या में अधिकारी और जवान अपने साथियों को अंतिम विदाई देने पहुंच3
- जनपद जालौन के कदौरा में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 71 वर्षीय रिटायर लेखपाल प्रभु दयाल की मौत हो गई। वे बैंक से पेंशन निकालकर अपनी बाइक से घर लौट रहे थे, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें टक्कर मार दी। पुलिस ने डंपर को मौके पर ही कब्जे में ले लिया है और मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।4
- जालौन जिले के सिरसा कलार थाना क्षेत्र में देर रात एक शादी समारोह हंगामेदार हो गया। मेहमानों के बीच आपसी कहासुनी ने ऐसा मोड़ लिया कि पूरा माहौल जंग के मैदान में बदल गया।1