सुल्तानपुर में आगामी श्रावण मास की कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और सुगम बनाने के लिए सुल्तानपुर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गई है और अपनी व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। यात्रा मार्गों पर श्रद्धालुओं के लिए शुद्ध पेयजल और सुचारु यातायात की व्यवस्था की जाएगी। इसके साथ ही, मार्गों पर पड़ने वाले ढाबों और होटलों में स्वच्छता व रेट लिस्ट की सख्त निगरानी की जाएगी। मुख्य शिवालयों और घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, जहां चोरी, चेन स्नैचिंग और अन्य आपराधिक वारदातों को रोकने के लिए विशेष एक्सपर्ट टीमें तैनात रहेंगी। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पुलिस का सोशल मीडिया सेल भी हाई-टेक सॉफ्टवेयर की मदद से 24 घंटे कड़ी निगरानी रखेगा, ताकि किसी भी भ्रामक खबर, अफवाह या डीपफेक वीडियो के जरिए कानून-व्यवस्था को प्रभावित न किया जा सके। पुलिस अधीक्षक श्रीमती चारु निगम ने आमजन से अपील की है कि वे किसी भी अपुष्ट या भ्रामक सूचना पर भरोसा न करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि यह यात्रा श्रद्धा, सुरक्षा और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।
सुल्तानपुर में आगामी श्रावण मास की कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और सुगम बनाने के लिए सुल्तानपुर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गई है और अपनी व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। यात्रा मार्गों पर श्रद्धालुओं के लिए शुद्ध पेयजल और सुचारु यातायात की व्यवस्था की जाएगी। इसके साथ ही, मार्गों पर पड़ने वाले ढाबों और होटलों में स्वच्छता व रेट लिस्ट की सख्त निगरानी की जाएगी। मुख्य शिवालयों और घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, जहां चोरी, चेन स्नैचिंग और अन्य आपराधिक वारदातों को रोकने के लिए विशेष एक्सपर्ट टीमें तैनात रहेंगी। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पुलिस का सोशल मीडिया सेल भी हाई-टेक सॉफ्टवेयर की मदद से 24 घंटे कड़ी निगरानी रखेगा, ताकि किसी भी भ्रामक खबर, अफवाह या डीपफेक वीडियो के जरिए कानून-व्यवस्था को प्रभावित न किया जा सके। पुलिस अधीक्षक श्रीमती चारु निगम ने आमजन से अपील की है कि वे किसी भी अपुष्ट या भ्रामक सूचना पर भरोसा न करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि यह यात्रा श्रद्धा, सुरक्षा और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।
- उत्तर प्रदेश भाजयुमो के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्री डॉ. रोहित मिश्रा ने बड़ी ललकार भरी है। युवा मोर्चा की इस ललकार के साथ इस बार साल 2027 में हैट्रिक की गूंज साफ तौर पर सुनाई दे रही है।1
- आगामी श्रावण मास में लाखों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ी कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, व्यवस्थित और सुगम बनाने के लिए सुल्तानपुर पुलिस ने अपनी व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पूरे जनपद में विशेष सुरक्षा व्यवस्था लागू की जा रही है। यात्रा मार्गों पर शुद्ध पेयजल, सुचारू यातायात और चिकित्सा सहायता जैसी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं। इसके साथ ही, मार्ग पर संचालित होने वाले ढाबों, होटलों और भोजनालयों में स्वच्छता, खाद्य गुणवत्ता और निर्धारित रेट लिस्ट का कड़ाई से पालन कराया जाएगा, जिसके लिए संबंधित विभागों के साथ मिलकर नियमित निरीक्षण किए जाएंगे। जनपद के प्रमुख शिवालयों, मंदिरों और स्नान घाटों पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं, जहां संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती के साथ सीसीटीवी कैमरों से निगरानी और लगातार पेट्रोलिंग की व्यवस्था रहेगी। भीड़ प्रबंधन के लिए विशेष पुलिस और ट्रैफिक टीमें मुस्तैद रहेंगी। चोरी, चेन स्नैचिंग और जेबकतरी जैसी आपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए विशेष प्रशिक्षित टीमें सक्रिय की गई हैं और सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मी भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में निगरानी रखेंगे। इसके अलावा, सोशल मीडिया पर अफवाहों, भ्रामक खबरों और डीपफेक वीडियो पर लगाम लगाने के लिए पुलिस का सोशल मीडिया सेल हाई-टेक सॉफ्टवेयर की मदद से लगातार मॉनिटरिंग करेगा और शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाली सामग्री पोस्ट करने वालों के खिलाफ तत्काल विधिक कार्रवाई की जाएगी। सुल्तानपुर की पुलिस अधीक्षक श्रीमती चारु निगम ने बताया कि कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों, क्षेत्राधिकारियों और संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। इसके साथ ही, उन्होंने जनपदवासियों और कांवड़ यात्रियों से पुलिस प्रशासन का सहयोग करने, यातायात नियमों का पालन करने, किसी भी अफवाह पर विश्वास न करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।1
- सुलतानपुर के लंभुआ तहसील क्षेत्र में सावन माह में होने वाले जलाभिषेक और कांवड़ यात्रा को लेकर तैयारियां परखने के लिए जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह और पुलिस अधीक्षक चारु निगम ने जमीनी निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बाबा जनवारी नाथ धाम सहित क्षेत्र के अन्य प्रमुख धामों और मंदिरों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा, साफ-सफाई, बैरिकेडिंग, पार्किंग और श्रद्धालुओं को मिलने वाली विभिन्न सुविधाओं का जायजा लिया। इस मौके पर लंभुआ की उपजिलाधिकारी प्रीति जैन, खंड विकास अधिकारी नीलिमा गुप्ता और लंभुआ थाना प्रभारी धीरज कुमार सिंह भी मौजूद रहे। निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और सुगम दर्शन कराने के लिए सभी जरूरी इंतजाम समय रहते पूरे किए जाएं।1
- सुलतानपुर के लम्भुआ में डकाही बाईपास पर अपनी सही दिशा में चल रहे एक ट्रक चालक को एक टेंपो चालक ने भला-बुरा कहा और धमकी दी। दरअसल, ट्रक में गैस लदी होने के कारण काफी वजन था, जिससे प्रेशर ब्रेक कभी भी फेल होने का खतरा बना हुआ था। इसी वजह से ट्रक ड्राइवर लगातार टेंपो वाले को समझाने का प्रयास कर रहा था, लेकिन टेंपो चालक ने उसकी बात समझने के बजाय लोकल होने का फायदा उठाया और ट्रक ड्राइवर को बार-बार धमकी दी।1
- सुल्तानपुर में आगामी श्रावण मास की कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और सुगम बनाने के लिए सुल्तानपुर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गई है और अपनी व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। यात्रा मार्गों पर श्रद्धालुओं के लिए शुद्ध पेयजल और सुचारु यातायात की व्यवस्था की जाएगी। इसके साथ ही, मार्गों पर पड़ने वाले ढाबों और होटलों में स्वच्छता व रेट लिस्ट की सख्त निगरानी की जाएगी। मुख्य शिवालयों और घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, जहां चोरी, चेन स्नैचिंग और अन्य आपराधिक वारदातों को रोकने के लिए विशेष एक्सपर्ट टीमें तैनात रहेंगी। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पुलिस का सोशल मीडिया सेल भी हाई-टेक सॉफ्टवेयर की मदद से 24 घंटे कड़ी निगरानी रखेगा, ताकि किसी भी भ्रामक खबर, अफवाह या डीपफेक वीडियो के जरिए कानून-व्यवस्था को प्रभावित न किया जा सके। पुलिस अधीक्षक श्रीमती चारु निगम ने आमजन से अपील की है कि वे किसी भी अपुष्ट या भ्रामक सूचना पर भरोसा न करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि यह यात्रा श्रद्धा, सुरक्षा और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।1
- सुल्तानपुर जनपद में कादीपुर तहसील के अंतर्गत अखंड नगर ब्लॉक की ग्राम सभा बनगाँवाडीह पंचायत भवन में कोटे की बहाली के लिए आज चुनाव का आयोजन किया गया। लंबे समय से कोटे की बहाली न होने के कारण गांव के लोगों को राशन लाने के लिए दूसरे ग्राम सभा के कोटेदार के यहां जाना पड़ता था। इससे ग्रामीणों को काफी असुविधा हो रही थी और लोगों में इसे लेकर गहरा रोष देखा जा रहा था। आज कोटे के चुनाव को लेकर ग्रामीणों में बड़ी उत्सुकता देखी गई और भारी भीड़ उमड़ी। लोगों में इस बात को लेकर भी काफी नाराजगी थी क्योंकि इससे पहले दो बार कोटा चुनाव निरस्त किया जा चुका था। प्रशासनिक स्तर से हुई बातचीत में पता चला है कि कोटा बहाली की यह प्रक्रिया कोई स्थाई रूप से नहीं है और न ही इसमें कोई वोटिंग की व्यवस्था की गई है। कोटे का चुनाव सीधे तौर पर कराने के लिए जितने भी प्रत्याशी सामने आएंगे, उनके पक्षकारों को अलग-अलग लाइनों में खड़ा कर दिया जाएगा। इस प्रक्रिया में पहली प्राथमिकता गांव में समूह चलाने वाली महिलाओं को दी जाएगी और बाद में काउंटिंग होने पर जिसके पक्ष में ज्यादा लोग खड़े होंगे, उसे विजयी घोषित कर दिया जाएगा। इस चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए अखंड नगर थाना की पुलिस बल मौके पर तैनात है। पुलिस प्रशासन किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पूरी तरह मुस्तैद है।4
- सुल्तानपुर के कोतवाली नगर क्षेत्र के तुराबखानी (लाखीपुर) में बिजली का काम करने के दौरान करंट लगने से लंभुआ क्षेत्र के कुबेरशाह पट्टी गांव निवासी युवक दुर्गेश की मौत हो गई। इस मामले में ठेकेदार द्वारा मृतक के परिजनों को ढाई लाख रुपये का चेक दिए जाने के बाद, गुरुवार दोपहर धोपाप घाट पर उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। अंतिम संस्कार के दौरान लंभुआ सर्किल के क्षेत्राधिकारी ऋतिक कपूर और लंभुआ व चांदा थाने की पुलिस बल वहां मौजूद रहा। इससे पहले, मृतक के परिजनों ने उचित मुआवजे और दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर अंतिम संस्कार करने से साफ इनकार कर दिया था। मृतक के जीजा रिंकू ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि दुर्गेश ठेकेदार भोले सिंह के माध्यम से काम पर गया था। ठेकेदार ने दुर्गेश को रात में काम न करने की हिदायत दी थी और फोन पर भी मना किया था, लेकिन इसके बावजूद कुछ स्थानीय लोगों ने कथित तौर पर उस पर जबरन उठाकर काम करने का दबाव बनाया। इसी दबाव के बीच रात में काम करते समय करंट की चपेट में आने से दुर्गेश की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे के बाद पीड़ित परिजनों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और न्याय दिलाने की मांग की है। पुलिस ने इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है और उसका कहना है कि जांच से सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।4
- सुलतानपुर के कुड़वार थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध असलहों की तस्करी करने वाले दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक चारु निगम के निर्देश पर जिले में चलाए जा रहे अभियान के तहत कुड़वार पुलिस को यह सफलता मिली। पुलिस टीम ने शुक्रवार शाम 4 बजे मुखबिर की सूचना पर देवराम का पुरवा मजरा रवनिया पूरब क्षेत्र में घेराबंदी कर दोनों को दबोच लिया। इनके कब्जे से एक .32 बोर की पिस्टल, 12 बोर के दो कट्टे, आठ जिंदा कारतूस और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक स्कॉर्पियो गाड़ी बरामद की गई है। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त का कारोबार करते हैं और बरामद असलहों को बेचने के इरादे से ही सुलतानपुर शहर जा रहे थे। पुलिस कार्रवाई के दौरान उनके दो साथी कामरान और आकाश मिश्रा मौके से फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक, फरार कामरान के पास दो .315 बोर के कट्टे और आकाश मिश्रा के पास एक .315 बोर का कट्टा तथा एक बड़ी नाल वाली .315 बोर की अद्धी थी। फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीमों का गठन कर उनकी तलाश तेज कर दी गई है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान 24 वर्षीय अंकित यादव (निवासी पलिया सरकौड़ा, कुड़वार) और 23 वर्षीय अभिषेक पाण्डेय (निवासी सरैया पूरे विसेन, कुड़वार; स्थायी पता- जुडूपुर, बंधुआकलां) के रूप में हुई है। पुलिस ने कुड़वार थाने में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।4