तहसील कपासन के पटवारी का निलंबन एवं चार्जशीट जारी, रात्रि चौपाल में प्राप्त परिवाद पर त्वरित कार्रवाई। चित्तौड़गढ़।जिला प्रशासन द्वारा शिकायतों के निस्तारण में सख्त रुख अपनाते हुए तहसील कपासन के एक पटवारी को निलंबित करने के साथ ही उसके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई के तहत चार्जशीट जारी की गई है। जिला कलक्टर द्वारा 23 अप्रैल को उपखण्ड कार्यालय कपासन में किए गए निरीक्षण एवं ग्राम पंचायत निंबाहेड़ा में आयोजित रात्रि चौपाल के दौरान गोवर्धनपुरा निवासी परिवादी द्वारा लिखित परिवाद प्रस्तुत किया गया। परिवाद में पटवार हल्का करजाली के पटवारी के विरुद्ध विद्युत कनेक्शन स्थानांतरण से संबंधित कार्य में अनियमितता एवं कार्य में लापरवाही की शिकायत की गई। इसके अतिरिक्त कपासन उपखण्ड के निंबाहेड़ा में आयोजित रात्रि चौपाल के दौरान भी संबंधित परिवार द्वारा अपनी शिकायत रखी गई, जिस पर जिला प्रशासन ने गंभीरता से संज्ञान लिया। जिला कलक्टर के निर्देश पर उपखण्ड अधिकारी कपासन द्वारा मामले की जांच कराई गई। जांच में आरोप प्रथम दृष्टया सत्य पाए जाने पर संबंधित पटवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया तथा उसके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई के तहत चार्जशीट भी जारी की गई है।
तहसील कपासन के पटवारी का निलंबन एवं चार्जशीट जारी, रात्रि चौपाल में प्राप्त परिवाद पर त्वरित कार्रवाई। चित्तौड़गढ़।जिला प्रशासन द्वारा शिकायतों के निस्तारण में सख्त रुख अपनाते हुए तहसील कपासन के एक पटवारी को निलंबित करने के साथ ही उसके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई के तहत चार्जशीट जारी की गई है। जिला कलक्टर द्वारा 23 अप्रैल को उपखण्ड कार्यालय कपासन में किए गए निरीक्षण एवं ग्राम पंचायत निंबाहेड़ा में आयोजित रात्रि चौपाल के दौरान गोवर्धनपुरा निवासी परिवादी द्वारा लिखित परिवाद प्रस्तुत किया गया। परिवाद में पटवार हल्का करजाली के पटवारी के विरुद्ध विद्युत कनेक्शन स्थानांतरण से संबंधित कार्य में अनियमितता एवं कार्य में लापरवाही की शिकायत की गई। इसके अतिरिक्त कपासन उपखण्ड के निंबाहेड़ा में आयोजित रात्रि चौपाल के दौरान भी संबंधित परिवार द्वारा अपनी शिकायत रखी गई, जिस पर जिला प्रशासन ने गंभीरता से संज्ञान लिया। जिला कलक्टर के निर्देश पर उपखण्ड अधिकारी कपासन द्वारा मामले की जांच कराई गई। जांच में आरोप प्रथम दृष्टया सत्य पाए जाने पर संबंधित पटवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया तथा उसके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई के तहत चार्जशीट भी जारी की गई है।
- अब बहुत हो चुका। कानून को ढाल बनाकर बेगुनाह लोगों की जिंदगी से खेलना बंद होना चाहिए। जब भी कोई शादीशुदा महिला शिकायत लेकर थाने पहुंचे, तो सबसे पहले साफ और कड़क शब्दों में चेतावनी मिलनी चाहिए— "सच है तो पूरा सिस्टम आपके साथ है… लेकिन अगर एक प्रतिशत भी झूठ निकला, तो सीधी कार्रवाई आपके खिलाफ होगी—झूठा केस, साजिश और कानून का दुरुपयोग!" यही एक लाइन आधे से ज्यादा फर्जी मामलों की हवा निकाल देगी। क्योंकि सच को डर नहीं लगता, डर लगता है सिर्फ झूठ को। आज सच्चाई ये है कि कानून का खौफ अपराधियों से ज्यादा कई बार बेगुनाह परिवार झेल रहे हैं। घर उजड़ रहे हैं… रिश्ते टूट रहे हैं… मासूम बच्चों का भविष्य बर्बाद हो रहा है— और वजह? झूठे आरोप और कानून का गलत इस्तेमाल! ✔️ अब सीधा नियम होना चाहिए: झूठ पकड़ा गया = तुरंत केस दर्ज झूठे आरोप = सख्त सजा कानून का दुरुपयोग = कोई माफी नहीं अगर शुरुआत में ही सख्ती हो जाए, तो न थाने बेवजह भरेंगे, न अदालतों पर बोझ बढ़ेगा, और सबसे जरूरी— बेगुनाह लोगों की जिंदगी बचेगी। अब समय है साफ संदेश देने का— कानून खिलौना नहीं है… और जो इसे हथियार बनाएगा, उसे उसकी कीमत चुकानी ही पड़ेगी।1
- नीमच से बड़ी खबर: आम रास्ते पर कब्जे का आरोप, कॉलोनी वासियों में आक्रोश मध्य प्रदेश के नीमच जिले की जैन कॉलोनी से एक विवादित मामला सामने आया है, जहां आम रास्ते पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाया गया है। जैन कॉलोनी के निवासियों ने जिला कलेक्टर को शिकायत देते हुए आरोप लगाया है कि पारस नागौरी और उनके पुत्र अभिषेक नागौरी द्वारा मकान निर्माण के दौरान निर्धारित सीमा से आगे बढ़कर आम रास्ते पर जबरन टाइल्स लगाकर कब्जा किया जा रहा है। कॉलोनी वासियों का कहना है कि जब उन्होंने इस कब्जे का विरोध किया, तो आरोपियों द्वारा गाली-गलौच की गई और महिलाओं के साथ भी अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। इतना ही नहीं, शासन-प्रशासन का डर दिखाकर धमकियां देने का भी आरोप लगाया गया है। 🚨 डर और दबाव का माहौल शिकायतकर्ताओं का कहना है कि आरोपी प्रभावशाली होने के कारण राजनीतिक और आर्थिक दबाव बनाकर लोगों को डराने-धमकाने का प्रयास कर रहे हैं। कॉलोनी वासियों ने प्रशासन से मांग की है कि— 👉 आम रास्ते से अवैध कब्जा हटाया जाए 👉 आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए 👉 और क्षेत्र में कानून व्यवस्था सुनिश्चित की जाए निवासियों का कहना है कि आम रास्ता सभी के उपयोग के लिए होता है और इस प्रकार का कब्जा उनके दैनिक जीवन को प्रभावित कर रहा है। 👉 अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में कितनी तेजी से कार्रवाई करता है और क्या कॉलोनी वासियों को न्याय मिल पाता है या नहीं।2
- स्थानीय हनुमान जी के मंदिर पर गणेश मूर्ति स्थापना व शिव पार्वती स्थापना का महापर्व चल रहा है इस कार्यक्रम में कई अनुष्ठान किए जा रहे हैं4
- उदयपुर जिले के वल्लभनगर उपखण्ड क्षेत्र के ऐतिहासिक गांव मेनार में ब्रह्म सागर की पाल पर स्थित प्राचीन श्रीनीलकंठ महादेव एवं हनुमान मंदिर के जीर्णोद्धार के उपलक्ष्य में पांच दिवसीय रुद्र मारुति महायज्ञ का भव्य शुभारंभ हुआ। आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का सैलाब उमड़ पड़ा है। धार्मिक अनुष्ठानों के बीच प्रधान जोड़ी हेतु घी हवन की अंतिम धर्म बोली 2,21,000/- रुपये पर छूटी। ग्रामीणों व आयोजन समिति के तत्वावधान में पंडित अंबालाल शर्मा व शंकरलाल चौबीसा के सानिध्य में मंगलवार को अनुष्ठान संपन्न हुए। ग्रामीण प्रेमशंकर व नाथूलाल रामावत ने बताया कि ब्रह्म सागर की पाल पर हेमाद्री स्नान के लिए सभी यजमान जोड़ों का आगमन हुआ।1
- रायला में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर मनाया तीन राज्यों में जीत का जश्न रायला भारतीय जनता पार्टी द्वारा बंगाल, असम और पांडिचेरी के विधानसभा चुनावों में शानदार प्रदर्शन और जीत दर्ज करने पर रायला कस्बे में भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया। इस बड़ी सफलता की खुशी में स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की और एक-दूसरे का मुँह मीठा कराकर बधाई दी। जैसे ही चुनाव परिणाम भाजपा के पक्ष में आने शुरू हुए, कस्बे के मुख्य चौराहों पर कार्यकर्ता एकत्रित होने लगे। कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय और भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारों के साथ माहौल को उत्सव में बदल दिया। ढोल-नगाड़ों की थाप पर कार्यकर्ता थिरकते नजर आए और पटाखों की गूंज से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो गया। जीत की खुशी साझा करते हुए वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत का परिणाम है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आमजन और राहगीरों को भी मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया। इस विजय उत्सव के दौरान अशोक कचौलिया, रवि शर्मा, ईश्वर खटिक, विक्रम छिप्पा, नरेश पाराशर, सांवर मल, कैलाश सोमानी, गोविंद तेली, भैरू लाल, रामपाल, सुनील, ज्ञान चंद सहित इनके साथ बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद थे, जिन्होंने एकजुट होकर जीत का जश्न मनाया और भविष्य में भी पार्टी की मजबूती के लिए संकल्प लिया।3
- दिवेर थाना क्षेत्र के छापरी घाटे में आज एक भीषण अग्निकांड सामने आया जहां एक केमिकल से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया और अचानक उसमें आग लग गई जिलेभर की पांच दमकलो ने आग पर काबू पाया1
- चित्तौड़गढ़। श्रमिकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय मजदूर संघ के नेतृत्व में जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री व श्रम मंत्री राजस्थान सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा गया। जिला मंत्री सागरमल टांक के नेतृत्व में सौंपे गए इस ज्ञापन में बिड़ला चंदेरिया सीमेंट खदान ठेका श्रमिकों की 14 सूत्रीय मांगों के साथ-साथ विभिन्न मजदूर संघों की ओर से 9 सूत्रीय मांग पत्र भी शामिल किया गया। ज्ञापन में ठेका श्रमिकों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाते हुए ठेका श्रम अधिनियम के तहत संस्थानों का पंजीयन सुनिश्चित करने, स्थायी प्रकृति के कार्य ठेके पर नहीं करवाने, श्रमिकों को पहचान पत्र व नियुक्ति पत्र देने, न्यूनतम वेतन का भुगतान हर माह की 7 तारीख तक सुनिश्चित करने जैसी मांगें प्रमुख रहीं। इसके अलावा श्रमिकों को सेवानिवृत्ति लाभ, ओवरटाइम भुगतान, श्रमिक कार्ड के लाभ, समान काम का समान वेतन, सामूहिक बीमा, सेवानिवृत्ति आयु 60 वर्ष करने, वेज बोर्ड लागू करने, प्रत्येक जिले में ईएसआई अस्पताल की सुविधा, वेतन सीमा 40 हजार तक बढ़ाने, न्यूनतम पेंशन 20 हजार करने, मेडिकल बीमा का दायरा बढ़ाने तथा स्थायी कर्मचारियों को आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने जैसी मांगें भी रखी गईं। इस दौरान विभिन्न सीमेंट प्लांट व मजदूर संगठनों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।3
- 🚨 आत्महत्या समाधान नहीं — एक स्थायी दर्द है आज कई लोग तनाव, धोखा, आर्थिक परेशानी या पारिवारिक विवादों में घिरकरआत्महत्या जैसा कदम उठाने की सोच तक पहुंच जाते हैं…लेकिन सच यह है — हर समस्या का हल है, बस वक्त और सहारा चाहिए। 💔 याद रखें:एक पल का फैसला आपकी पूरी जिंदगी ही नहीं,आपके परिवार की दुनिया भी तोड़ देता है। 🧠 जब मन टूटे, तो ये करें:✔️ अकेले मत रहें — किसी भरोसेमंद व्यक्ति से बात करें✔️ अपनी भावनाएं दबाएं नहीं — रोना भी कमजोरी नहीं है✔️ प्रोफेशनल मदद लें — काउंसलिंग या हेल्पलाइन से जुड़ें✔️ खुद को समय दें — हालात बदलते हैं, दर्द भी कम होता है 📞 मदद लेना जरूरी है:अगर आप भारत में हैं, तो आप Kiran Mental Health Helpline (1800-599-0019) पर कॉल कर सकते हैंयह पूरी तरह गोपनीय और 24×7 उपलब्ध है 🙏 एक अपील:अगर आपका कोई अपना चुप रहने लगा है, उदास है या दूरी बना रहा है —उसे नजरअंदाज मत करें… एक बातचीत उसकी जिंदगी बचा सकती है 💪 जिंदगी अनमोल है — इसे खत्म नहीं, संभालना है 👉 हार मत मानो… मदद मांगो… जिंदगी को एक और मौका दो #आत्महत्या_रोकथाम #मानसिक_स्वास्थ्य #LifeMatters #StayStrong #आप_अकेले_नहीं_हैं1
- उदयपुर जिले के वल्लभनगर विधायक उदयलाल डांगी के पिता स्वर्गीय मेघराज डांगी के निधन पर मंगलवार को प्रदेश की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी और पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद्र कटारिया सहित कई गणमान्य हस्तियों ने उनके डबोक स्थित निवास पहुँचकर शोक संवेदनाएं व्यक्त की। *उपमुख्यमंत्री ने बंधाया ढांढस:-* मंगलवार को उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी डबोक स्थित विधायक निवास पहुंचीं। उन्होंने स्वर्गीय मेघराज डांगी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। उपमुख्यमंत्री ने विधायक उदयलाल डांगी के साथ चर्चा करते हुए उन्हें इस दुख की घड़ी में ढांढस बंधाया। इसके पश्चात उन्होंने परिवार की महिलाओं से भी मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी।1