logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

दिवेर थाना क्षेत्र के छापली घाटे में केमिकल से भरा टेंकर अनियंत्रित होकर ट पलटा दिवेर थाना क्षेत्र के छापरी घाटे में आज एक भीषण अग्निकांड सामने आया जहां एक केमिकल से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया और अचानक उसमें आग लग गई जिलेभर की पांच दमकलो ने आग पर काबू पाया

8 hrs ago
user_Tarun Joshi, Rajsamand
Tarun Joshi, Rajsamand
राजसमंद, राजसमंद, राजस्थान•
8 hrs ago

दिवेर थाना क्षेत्र के छापली घाटे में केमिकल से भरा टेंकर अनियंत्रित होकर ट पलटा दिवेर थाना क्षेत्र के छापरी घाटे में आज एक भीषण अग्निकांड सामने आया जहां एक केमिकल से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया और अचानक उसमें आग लग गई जिलेभर की पांच दमकलो ने आग पर काबू पाया

More news from राजस्थान and nearby areas
  • राजसमंद:आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई,फरारा के जंगलों में 500 लीटर वॉश नष्ट कर भट्टी ढहाई एक को किया गिरफ्तार
    1
    राजसमंद:आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई,फरारा के जंगलों में 500 लीटर वॉश नष्ट कर भट्टी ढहाई एक को किया गिरफ्तार
    user_रिपोर्टर-हस्ती मल साहू
    रिपोर्टर-हस्ती मल साहू
    Citizen Reporter राजसमंद, राजसमंद, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • उदयपुर जिले के वल्लभनगर विधायक उदयलाल डांगी के पिता स्वर्गीय मेघराज डांगी के निधन पर मंगलवार को प्रदेश की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी और पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद्र कटारिया सहित कई गणमान्य हस्तियों ने उनके डबोक स्थित निवास पहुँचकर शोक संवेदनाएं व्यक्त की। *​उपमुख्यमंत्री ने बंधाया ढांढस:-* ​मंगलवार को उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी डबोक स्थित विधायक निवास पहुंचीं। उन्होंने स्वर्गीय मेघराज डांगी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। उपमुख्यमंत्री ने विधायक उदयलाल डांगी के साथ चर्चा करते हुए उन्हें इस दुख की घड़ी में ढांढस बंधाया। इसके पश्चात उन्होंने परिवार की महिलाओं से भी मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी।
    1
    उदयपुर जिले के वल्लभनगर विधायक उदयलाल डांगी के पिता स्वर्गीय मेघराज डांगी के निधन पर मंगलवार को प्रदेश की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी और पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद्र कटारिया सहित कई गणमान्य हस्तियों ने उनके डबोक स्थित निवास पहुँचकर शोक संवेदनाएं व्यक्त की।
*​उपमुख्यमंत्री ने बंधाया ढांढस:-*
​मंगलवार को उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी डबोक स्थित विधायक निवास पहुंचीं। उन्होंने स्वर्गीय मेघराज डांगी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। उपमुख्यमंत्री ने विधायक उदयलाल डांगी के साथ चर्चा करते हुए उन्हें इस दुख की घड़ी में ढांढस बंधाया। इसके पश्चात उन्होंने परिवार की महिलाओं से भी मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी।
    user_Local Tv News Channel
    Local Tv News Channel
    वल्लभनगर, उदयपुर, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • diver ke pas chapli gav ke samp ak kemikl ka tambr palti ho gya abhi tk drive or uske sath ke logo ka ata pta nhi sjjz My tb wnkiehdhujriek
    1
    diver ke pas  chapli gav ke samp ak kemikl ka tambr palti ho gya abhi tk drive or uske sath  ke logo ka ata pta nhi sjjz My tb wnkiehdhujriek
    user_Nainsa rajput
    Nainsa rajput
    देवगढ़, राजसमंद, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • रानी सहित ग्रामीण इलाकों में मूसलाधार बारिश, गर्मी से राहत रानी। क्षेत्र सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में सोमवार को मौसम ने अचानक करवट ली और मूसलाधार बारिश का दौर शुरू हो गया। दोपहर बाद आसमान में काले बादल छा गए, जिसके बाद तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बारिश हुई। करीब आधे घंटे से अधिक समय तक हुई बारिश से सड़कों और निचले इलाकों में पानी भर गया। वहीं तेज हवाओं के कारण कुछ स्थानों पर पेड़ों की टहनियां टूटने और बिजली आपूर्ति बाधित होने की भी खबरें सामने आई हैं। बारिश के चलते भीषण गर्मी और उमस से लोगों को बड़ी राहत मिली। तापमान में गिरावट दर्ज होने से मौसम सुहावना हो गया। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में यह बदलाव आया है। आने वाले दिनों में भी बादल छाने, तेज हवाएं चलने और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
    1
    रानी सहित ग्रामीण इलाकों में मूसलाधार बारिश, गर्मी से राहत
रानी। क्षेत्र सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में सोमवार को मौसम ने अचानक करवट ली और मूसलाधार बारिश का दौर शुरू हो गया। दोपहर बाद आसमान में काले बादल छा गए, जिसके बाद तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बारिश हुई।
करीब आधे घंटे से अधिक समय तक हुई बारिश से सड़कों और निचले इलाकों में पानी भर गया। वहीं तेज हवाओं के कारण कुछ स्थानों पर पेड़ों की टहनियां टूटने और बिजली आपूर्ति बाधित होने की भी खबरें सामने आई हैं।
बारिश के चलते भीषण गर्मी और उमस से लोगों को बड़ी राहत मिली। तापमान में गिरावट दर्ज होने से मौसम सुहावना हो गया।
मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में यह बदलाव आया है। आने वाले दिनों में भी बादल छाने, तेज हवाएं चलने और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
    user_B L BHATI
    B L BHATI
    Court reporter रानी, पाली, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • पश्चिम बंगाल असम व पांडेचेरी में भाजपा कि जीत होने पर नाडोल मंडल ने मनाया जीत का जश्न व उत्सव नाडोल। बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर भाजपा नाडोल मंडल कि ओर से नाडोल रूपमुनि चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा नाडोल मंडल अध्यक्ष सतीश सोनी की उपस्थिति में कार्यकर्ताओं द्वारा फटाकेजलाकर खुशीया मनाई साथ ही एक दुसरे का मुह मीठा कराया गया । नाडोल मंडल अध्यक्ष सतीश सोनी ने बताया की पश्चिमी बंगाल, आसाम और पांडुचेरी में भाजपा को बहुमत मिलने के बाद नाडोल में भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला । कार्यकर्ताओं ने पश्चिमी बंगाल में भाजपा कि पहली बार बहुमत से जीत को ऐतिहासिक बताया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पार्टी की रणनीति और कार्यकर्ताओं की कडी मेहनत का यह परिणाम देखने को मिला । इस मौके पर मडल अध्यक्ष सतीश सोनी, प्रधान प्रतिनिधि अमरसिंह राजपुरोहित, उपप्रधान मानवेंद्रसिंह राठौर ,ओबीसी मोर्चा जिला मन्त्री वजाराम घांची,किसान मोर्चा जिला मन्त्री अमरपुरी गोस्वामी, मंडल महामंत्री रूपाराम चौधरी, मोडसिंह कुम्पावत,मंडल उपाध्यक्ष भोपालसिंह राजपुरोहित,मंडल मंत्री गीता भाटी जीएसएस अध्यक्ष जब्बरसिंह सोलंकी , मन की बात के संयोजक सकाराम चौधरी, ओगडराम चौधरी गजेंद्रसिंह मेड़तीया,हंसाराम चौधरी, बूथ अध्यक्ष विश्पाल सिंह मेड़तीया,पूनाराम चौधरी, मोहनसिंह राजपुरोहित, मांगीलाल मेघवाल, महावीरसिंह मेड़तीया, गजाराम चौधरी, महेंद्र बोहरा, राजूराम चौधरी सहित सेकण्डों कार्यकर्ता उपस्थित थे
    3
    पश्चिम बंगाल असम व पांडेचेरी में भाजपा कि जीत होने पर नाडोल मंडल ने मनाया जीत का जश्न व उत्सव 
नाडोल। बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर भाजपा नाडोल मंडल कि ओर से नाडोल रूपमुनि चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा नाडोल मंडल अध्यक्ष सतीश सोनी की उपस्थिति में कार्यकर्ताओं द्वारा फटाकेजलाकर खुशीया मनाई साथ ही एक दुसरे का मुह मीठा कराया गया । नाडोल मंडल अध्यक्ष सतीश सोनी ने बताया की पश्चिमी बंगाल, आसाम और पांडुचेरी में भाजपा को बहुमत मिलने के बाद नाडोल में भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला  । कार्यकर्ताओं ने पश्चिमी बंगाल में भाजपा कि पहली बार बहुमत से जीत को ऐतिहासिक बताया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पार्टी की रणनीति और कार्यकर्ताओं की कडी मेहनत का यह परिणाम देखने को मिला । इस मौके पर मडल अध्यक्ष सतीश सोनी, प्रधान प्रतिनिधि अमरसिंह राजपुरोहित, उपप्रधान मानवेंद्रसिंह राठौर ,ओबीसी मोर्चा जिला मन्त्री वजाराम घांची,किसान मोर्चा जिला मन्त्री अमरपुरी गोस्वामी, मंडल महामंत्री रूपाराम चौधरी, मोडसिंह कुम्पावत,मंडल उपाध्यक्ष भोपालसिंह राजपुरोहित,मंडल मंत्री गीता भाटी जीएसएस अध्यक्ष जब्बरसिंह सोलंकी , मन की बात के संयोजक सकाराम चौधरी, ओगडराम चौधरी गजेंद्रसिंह मेड़तीया,हंसाराम चौधरी, बूथ अध्यक्ष विश्पाल सिंह मेड़तीया,पूनाराम चौधरी, मोहनसिंह राजपुरोहित, मांगीलाल मेघवाल, महावीरसिंह मेड़तीया, गजाराम चौधरी, महेंद्र बोहरा, राजूराम चौधरी सहित सेकण्डों कार्यकर्ता उपस्थित थे
    user_Umed Joya
    Umed Joya
    Voice of people रानी, पाली, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • पवन अग्रवाल चिकारड़ा। भीषण गर्मी से जूझ रहे क्षेत्र में मौसम ने अचानक करवट लेते हुए राहत तो दी, लेकिन इसके साथ ही कई तरह की परेशानियां भी खड़ी कर दीं। पिछले तीन दिनों से आसमान से आग बरस रही थी और तापमान 45 डिग्री के आसपास पहुंच गया था, लेकिन सोमवार शाम को हुई तेज बारिश और ओलावृष्टि ने मौसम को पूरी तरह बदल दिया। तापमान गिरकर करीब 30 डिग्री तक पहुंच गया, जबकि रात्रि तापमान भी 25 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया। सोमवार देर रात मौसम ने उग्र रूप ले लिया। रात करीब 12 बजे के बाद तेज बिजली चमकने, मेघ गर्जना और तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश का दौर शुरू हुआ, जो तड़के 3 बजे तक जारी रहा। इस दौरान 10 से 15 मिनट तक बेर के आकार के हल्के ओले भी गिरे। तेज हवा के साथ हुई बारिश ने कई स्थानों पर मकानों के भीतर तक पानी पहुंचा दिया। गांव में नालियों की सफाई नहीं होने से जल निकासी बाधित रही, जिससे गली-मोहल्लों में पानी भर गया। कई निचले इलाकों के घरों में पानी घुस गया, जिससे ग्रामीणों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। तेज हवा और बारिश के बाद वातावरण में अचानक ठंडक घुल गई और खुले में बैठना भी मुश्किल हो गया। मंगलवार को दिनभर हल्की उमस के बाद शाम होते-होते फिर बादल छा गए और ठंडी हवाएं चलने लगीं। खबर लिखे जाने तक मौसम का यही बदला हुआ मिजाज बना रहा। बारिश का असर खेती-किसानी पर भी पड़ा है। खेतों में रखा सूखा चारा भीगकर खराब हो गया, जिससे किसानों को नुकसान उठाना पड़ा। वहीं खेतों पर बंधे मवेशी भी अचानक आई बारिश से खुद को बचा नहीं पाए और भीग गए। बिजली व्यवस्था चरमराई, पूरी रात अंधेरे में गुजरी तेज हवा और बारिश के कारण बिजली व्यवस्था भी बुरी तरह प्रभावित रही। रात करीब 1 बजे गुल हुई बिजली सुबह 8 बजे जाकर बहाल हुई, जिससे ग्रामीणों को पूरी रात अंधेरे में बितानी पड़ी। इसके बाद भी दिनभर बिजली आंख-मिचौली करती रही। लगातार लाइन फॉल्ट के चलते 12 घंटे से अधिक समय तक आपूर्ति बाधित रही, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। बिजली नहीं होने से घरों में लगे इनवर्टर भी जवाब दे गए और दैनिक कार्य प्रभावित रहे। वहीं अस्पतालों में भी मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग करते हुए कहा कि इस प्रकार की स्थिति में त्वरित सुधार आवश्यक है। अचानक बदले मौसम ने जहां लोगों को भीषण गर्मी से राहत दी, वहीं दूसरी ओर अव्यवस्थित व्यवस्थाओं की पोल भी खोल दी।
    3
    पवन अग्रवाल
चिकारड़ा। भीषण गर्मी से जूझ रहे क्षेत्र में मौसम ने अचानक करवट लेते हुए राहत तो दी, लेकिन इसके साथ ही कई तरह की परेशानियां भी खड़ी कर दीं। पिछले तीन दिनों से आसमान से आग बरस रही थी और तापमान 45 डिग्री के आसपास पहुंच गया था, लेकिन सोमवार शाम को हुई तेज बारिश और ओलावृष्टि ने मौसम को पूरी तरह बदल दिया। तापमान गिरकर करीब 30 डिग्री तक पहुंच गया, जबकि रात्रि तापमान भी 25 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया।
सोमवार देर रात मौसम ने उग्र रूप ले लिया। रात करीब 12 बजे के बाद तेज बिजली चमकने, मेघ गर्जना और तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश का दौर शुरू हुआ, जो तड़के 3 बजे तक जारी रहा। इस दौरान 10 से 15 मिनट तक बेर के आकार के हल्के ओले भी गिरे। तेज हवा के साथ हुई बारिश ने कई स्थानों पर मकानों के भीतर तक पानी पहुंचा दिया।
गांव में नालियों की सफाई नहीं होने से जल निकासी बाधित रही, जिससे गली-मोहल्लों में पानी भर गया। कई निचले इलाकों के घरों में पानी घुस गया, जिससे ग्रामीणों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। तेज हवा और बारिश के बाद वातावरण में अचानक ठंडक घुल गई और खुले में बैठना भी मुश्किल हो गया।
मंगलवार को दिनभर हल्की उमस के बाद शाम होते-होते फिर बादल छा गए और ठंडी हवाएं चलने लगीं। खबर लिखे जाने तक मौसम का यही बदला हुआ मिजाज बना रहा।
बारिश का असर खेती-किसानी पर भी पड़ा है। खेतों में रखा सूखा चारा भीगकर खराब हो गया, जिससे किसानों को नुकसान उठाना पड़ा। वहीं खेतों पर बंधे मवेशी भी अचानक आई बारिश से खुद को बचा नहीं पाए और भीग गए।
बिजली व्यवस्था चरमराई, पूरी रात अंधेरे में गुजरी
तेज हवा और बारिश के कारण बिजली व्यवस्था भी बुरी तरह प्रभावित रही। रात करीब 1 बजे गुल हुई बिजली सुबह 8 बजे जाकर बहाल हुई, जिससे ग्रामीणों को पूरी रात अंधेरे में बितानी पड़ी। इसके बाद भी दिनभर बिजली आंख-मिचौली करती रही। लगातार लाइन फॉल्ट के चलते 12 घंटे से अधिक समय तक आपूर्ति बाधित रही, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया।
बिजली नहीं होने से घरों में लगे इनवर्टर भी जवाब दे गए और दैनिक कार्य प्रभावित रहे। वहीं अस्पतालों में भी मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग करते हुए कहा कि इस प्रकार की स्थिति में त्वरित सुधार आवश्यक है।
अचानक बदले मौसम ने जहां लोगों को भीषण गर्मी से राहत दी, वहीं दूसरी ओर अव्यवस्थित व्यवस्थाओं की पोल भी खोल दी।
    user_पवन अग्रवाल
    पवन अग्रवाल
    Local News Reporter डूंगला, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    1 hr ago
  • तरुण जोशी राजसमंद 9414 239 644 हाईवे पर केमिकल से भरे टैंकर में लगी आग, जिले की पांच दमकलों ने पाया आग पर काबू, घटना के दौरान दोनों तरफ लगी वाहनों की लंबी कतारे, दिवेर थाना क्षेत्र के छापली घाटे की घटना, राजसमंद जिले के छापली घाट में मंगलवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया, जब केमिकल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया और उसमें भीषण आग लग गई। हादसा करीब दोपहर पौने दो बजे उस समय हुआ, जब टैंकर उदयपुर से अजमेर की ओर जा रहा था। टैंकर पलटते ही उसमें आग भड़क उठी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। आग की गंभीरता को देखते हुए फोरलेन हाईवे पर तुरंत यातायात बंद कर दिया गया और लोगों को सुरक्षित दूरी पर रहने की हिदायत दी गई। सूचना मिलने पर दिवेर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभाला। वहीं पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना मिलते ही आमेट, राजसमंद और देवगढ़ से कुल 5 फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।फिलहाल टैंकर में लगी आग पूरी तरह बुझ चुकी है, लेकिन ड्राइवर और खलासी की स्थिति को लेकर अभी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। टैंकर हटाने के बाद ही जनहानि की स्थिति साफ हो सकेगी।
    2
    तरुण जोशी 
राजसमंद 
9414 239 644
हाईवे पर केमिकल से भरे टैंकर में लगी आग,
जिले की पांच दमकलों ने पाया आग पर काबू,
घटना के दौरान दोनों तरफ लगी वाहनों की लंबी कतारे,
दिवेर थाना क्षेत्र के छापली घाटे की घटना,
राजसमंद जिले के छापली घाट में मंगलवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया, जब केमिकल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया और उसमें भीषण आग लग गई। हादसा करीब दोपहर पौने दो बजे उस समय हुआ, जब टैंकर उदयपुर से अजमेर की ओर जा रहा था। टैंकर पलटते ही उसमें आग भड़क उठी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया।
आग की गंभीरता को देखते हुए फोरलेन हाईवे पर तुरंत यातायात बंद कर दिया गया और लोगों को सुरक्षित दूरी पर रहने की हिदायत दी गई। सूचना मिलने पर दिवेर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभाला।
वहीं पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना मिलते ही आमेट, राजसमंद और देवगढ़ से कुल 5 फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।फिलहाल टैंकर में लगी आग पूरी तरह बुझ चुकी है, लेकिन ड्राइवर और खलासी की स्थिति को लेकर अभी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। टैंकर हटाने के बाद ही जनहानि की स्थिति साफ हो सकेगी।
    user_Tarun Joshi, Rajsamand
    Tarun Joshi, Rajsamand
    राजसमंद, राजसमंद, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • उदयपुर जिले के वल्लभनगर थाना क्षेत्र के विजयपुरा गांव में सोमवार रात आए तेज अंधड़ के साथ ही तकनीकी खामी के चलते ग्रामीणों को परेशान होना पड़ा। जानकारी के अनुसार 11 हजार वोल्ट की लाइन में आए फॉल्ट के कारण पूरे गांव के घरों में हाई वोल्टेज करंट दौड़ गया। इस हादसे में एक दुधारू गाय की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि करीब 30 घरों में रखे लाखों रुपये के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जलकर राख हो गए।
    1
    उदयपुर जिले के वल्लभनगर थाना क्षेत्र के विजयपुरा गांव में सोमवार रात आए तेज अंधड़ के साथ ही तकनीकी खामी के चलते ग्रामीणों को परेशान होना पड़ा। जानकारी के अनुसार 11 हजार वोल्ट की लाइन में आए फॉल्ट के कारण पूरे गांव के घरों में हाई वोल्टेज करंट दौड़ गया। इस हादसे में एक दुधारू गाय की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि करीब 30 घरों में रखे लाखों रुपये के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जलकर राख हो गए।
    user_Local Tv News Channel
    Local Tv News Channel
    वल्लभनगर, उदयपुर, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • चांगवा में 8 से 10 मई तक श्री जगदम्बा माताजी मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव, तैयारियां तेज रानी। ग्राम पंचायत कीरवा के अंतर्गत चांगवा गांव में नवनिर्मित श्री जगदम्बा माताजी मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर 8 से 10 मई तक तीन दिवसीय भव्य महोत्सव आयोजित होगा। आयोजन को लेकर ग्रामीणों में उत्साह है और तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। श्री जगदम्बा सेवा समिति अध्यक्ष वेनाराम परमार ने बताया कि मंगलवार को गुड़ा दुर्गादास में भैरुजी उपासक व भोपाजी उमगराम गुर्जर की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में गांव के ग्रामीणों व युवा कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। महाप्रसादी कार्यक्रम के लिए फले चुन्दड़ी पत्रिका का विमोचन कर वितरण किया गया। साथ ही बिजली, पानी, छाया, हेलीपैड, सुरक्षा व्यवस्था सहित विभिन्न व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी तय की गई। बैठक में छत्तीस कौम के ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के प्रथम दिन 8 मई को गणेश पूजन, यज्ञ भूमि शुद्धि, मंडप स्थापना, प्रायश्चित हवन, ग्राम देवता पूजन सहित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान होंगे। रात्रि में भजन संध्या का आयोजन होगा, जिसमें रमेश माली एंड पार्टी व अनिता जांगिड प्रस्तुति देंगे, साथ ही कैलाश मोदी व लवली राजपुरोहित द्वारा नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा। द्वितीय दिन 9 मई को शोभायात्रा निकालकर प्रतिमाजी का नगर भ्रमण कराया जाएगा। इसके साथ नवचंडी यज्ञ, जलाधिवास, घृताधिवास, पुष्पाधिवास, फलाधिवास व धान्याधिवास जैसे कार्यक्रम होंगे। रात्रि में “एक शाम जगदम्बा माताजी के नाम” भजन संध्या में रमेश माली एंड पार्टी (पाली), महावीर सांखला (नागौर), सोनू सिसोदिया (कोशीलाव) भजनों की प्रस्तुति देंगे, वहीं नूतन गेहलोत, दीपिका राव व राहुल राजस्थानी नृत्य प्रस्तुत करेंगे। तृतीय दिन 10 मई को प्रातः पूजा-अर्चना के बाद 108 कलशों से महास्नान व अभिषेक किया जाएगा। अभिजीत मुहूर्त में माताजी की प्राण-प्रतिष्ठा, ध्वजारोहण, शिखर कलश स्थापना, पूर्णाहुति एवं महाप्रसादी (फले चुन्दड़ी) का आयोजन होगा। प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में श्री श्री 1008 अवघेशानंद महाराज ब्रह्मचारी (सुरजकुंड धाम), महंत राजभारती महाराज (मोहिवाड़ा मठ), भोपाजी उगमाराम गुर्जर व भीखाराम देवासी का सानिध्य रहेगा। कार्यक्रम में प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत, राज्य मंत्री ओटाराम देवासी, सांसद पी.पी. चौधरी, विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत सहित कई जनप्रतिनिधि भाग लेंगे। ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी से पूरे गांव में भक्ति और उत्सव का माहौल बना हुआ है।
    1
    चांगवा में 8 से 10 मई तक श्री जगदम्बा माताजी मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव, तैयारियां तेज
रानी। ग्राम पंचायत कीरवा के अंतर्गत चांगवा गांव में नवनिर्मित श्री जगदम्बा माताजी मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर 8 से 10 मई तक तीन दिवसीय भव्य महोत्सव आयोजित होगा। आयोजन को लेकर ग्रामीणों में उत्साह है और तैयारियां जोरों पर चल रही हैं।
श्री जगदम्बा सेवा समिति अध्यक्ष वेनाराम परमार ने बताया कि मंगलवार को गुड़ा दुर्गादास में भैरुजी उपासक व भोपाजी उमगराम गुर्जर की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में गांव के ग्रामीणों व युवा कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। महाप्रसादी कार्यक्रम के लिए फले चुन्दड़ी पत्रिका का विमोचन कर वितरण किया गया। साथ ही बिजली, पानी, छाया, हेलीपैड, सुरक्षा व्यवस्था सहित विभिन्न व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी तय की गई। बैठक में छत्तीस कौम के ग्रामीण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के प्रथम दिन 8 मई को गणेश पूजन, यज्ञ भूमि शुद्धि, मंडप स्थापना, प्रायश्चित हवन, ग्राम देवता पूजन सहित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान होंगे। रात्रि में भजन संध्या का आयोजन होगा, जिसमें रमेश माली एंड पार्टी व अनिता जांगिड प्रस्तुति देंगे, साथ ही कैलाश मोदी व लवली राजपुरोहित द्वारा नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा।
द्वितीय दिन 9 मई को शोभायात्रा निकालकर प्रतिमाजी का नगर भ्रमण कराया जाएगा। इसके साथ नवचंडी यज्ञ, जलाधिवास, घृताधिवास, पुष्पाधिवास, फलाधिवास व धान्याधिवास जैसे कार्यक्रम होंगे। रात्रि में “एक शाम जगदम्बा माताजी के नाम” भजन संध्या में रमेश माली एंड पार्टी (पाली), महावीर सांखला (नागौर), सोनू सिसोदिया (कोशीलाव) भजनों की प्रस्तुति देंगे, वहीं नूतन गेहलोत, दीपिका राव व राहुल राजस्थानी नृत्य प्रस्तुत करेंगे।
तृतीय दिन 10 मई को प्रातः पूजा-अर्चना के बाद 108 कलशों से महास्नान व अभिषेक किया जाएगा। अभिजीत मुहूर्त में माताजी की प्राण-प्रतिष्ठा, ध्वजारोहण, शिखर कलश स्थापना, पूर्णाहुति एवं महाप्रसादी (फले चुन्दड़ी) का आयोजन होगा।
प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में श्री श्री 1008 अवघेशानंद महाराज ब्रह्मचारी (सुरजकुंड धाम), महंत राजभारती महाराज (मोहिवाड़ा मठ), भोपाजी उगमाराम गुर्जर व भीखाराम देवासी का सानिध्य रहेगा। कार्यक्रम में प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत, राज्य मंत्री ओटाराम देवासी, सांसद पी.पी. चौधरी, विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत सहित कई जनप्रतिनिधि भाग लेंगे।
ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी से पूरे गांव में भक्ति और उत्सव का माहौल बना हुआ है।
    user_B L BHATI
    B L BHATI
    Court reporter रानी, पाली, राजस्थान•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.