Shuru
Apke Nagar Ki App…
संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, फांसी लगाने की चर्चा बाजपुर। हरलालपुर गांव में 23 वर्षीय विवाहिता मीनाक्षी की बुधवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजन उसे रात करीब तीन बजे उप जिला चिकित्सालय बाजपुर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। विवाहिता द्वारा फांसी लगाए जाने की चर्चा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों का पता चलेगा। घटना के बाद मायके पक्ष में कोहराम मचा हुआ है।
LOVE SHRIVASTAV
संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, फांसी लगाने की चर्चा बाजपुर। हरलालपुर गांव में 23 वर्षीय विवाहिता मीनाक्षी की बुधवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजन उसे रात करीब तीन बजे उप जिला चिकित्सालय बाजपुर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। विवाहिता द्वारा फांसी लगाए जाने की चर्चा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों का पता चलेगा। घटना के बाद मायके पक्ष में कोहराम मचा हुआ है।
More news from उत्तराखंड and nearby areas
- संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, फांसी लगाने की चर्चा बाजपुर। हरलालपुर गांव में 23 वर्षीय विवाहिता मीनाक्षी की बुधवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजन उसे रात करीब तीन बजे उप जिला चिकित्सालय बाजपुर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। विवाहिता द्वारा फांसी लगाए जाने की चर्चा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों का पता चलेगा। घटना के बाद मायके पक्ष में कोहराम मचा हुआ है।1
- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को जनपद नैनीताल भ्रमण के दौरान बरेली रोड स्थित श्री महालक्ष्मी अष्टभुजा मंदिर, बेरीपड़ाव में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, सांसद अजय भट्ट, सांसद अनिल बलूनी, कैबिनेट मंत्री रामसिंह कैड़ा तथा विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने भी मंदिर में पूजा-अर्चना कर माता का आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री ने माँ महालक्ष्मी से प्रदेश एवं देशवासियों की सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने प्रदेश की निरंतर प्रगति और जनकल्याण के लिए भी प्रार्थना की। इस अवसर पर अन्य जनप्रतिनिधि एवं श्रद्धालु भी मौजूद रहे। #उत्तराखंड #उत्तराखंड_समाचार #नैनीताल #हल्द्वानी #बेरीपड़ाव #महालक्ष्मी_मंदिर #मुख्यमंत्री_पुष्कर_सिंह_धामी #भाजपा #नितिन_नवीन #महेंद्र_भट्ट #अजय_भट्ट #उत्तराखंड_सरकार1
- राहुल गांधी ने जारी किया वीडियो, छात्रों से मांगे शिक्षा में सुधार के लिए सुझाव नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने जारी किया वीडियो, छात्रों से मांगे शिक्षा में सुधार के लिए सुझाव। छात्रों की गूंज का अगला कार्यक्रम इंदौर में होने जा रहा हैं। अभी छात्रों की गूंज के हुए तीनों कार्यक्रम हिट हुए हैं। अब इंदौर में क्या कार्यक्रम गुल खिलाएगा, देखते हैं।1
- उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने नैनीताल पहुंचने पर राज्य के विकास, बुनियादी ढांचे और शिक्षा व्यवस्था को लेकर कई की ऐतिहासिक व महत्वपूर्ण घोषणाएं नैनीताल। उत्तराखंड के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने नैनीताल पहुंचने पर राज्य के विकास, बुनियादी ढांचे और शिक्षा व्यवस्था को लेकर कई ऐतिहासिक व महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। एक प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने राज्य की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए कहा कि उत्तराखंड ने शिक्षा के क्षेत्र में एक अभूतपूर्व मील का पत्थर हासिल किया है। वर्ष 2025-26 में उत्तराखंड देश का पूर्ण साक्षर राज्य बन चुका है, जो संपूर्ण प्रदेश के लिए गौरव का विषय है। साक्षरता के इस सर्वोच्च पायदान पर पहुंचने के बाद, अब सरकार का मुख्य प्रयास सूबे की संपूर्ण शिक्षा प्रणाली में गुणात्मक सुधार लाकर उसे देश की शीर्ष 10 रैंकिंग में शामिल कराना है।1
- गोविंद बल्लभ पंत जयंती पर नैनीताल और भवाली में हुए कार्यक्रम,स्कूली बच्चों को किया सम्मानित, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां भवाली/नैनीताल। भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती के अवसर पर नैनीताल विधानसभा क्षेत्र के नैनीताल और भवाली में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों में पंडित गोविंद बल्लभ पंत के व्यक्तित्व एवं महान कार्यों को याद करते हुए उनके योगदान को नमन किया गया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं। देशभक्ति एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले स्कूली बच्चों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तराखण्ड के शिक्षा मंत्री माननीय धन सिंह रावत ने कहा कि पंडित गोविंद बल्लभ पंत ने देश की स्वतंत्रता, लोकतांत्रिक व्यवस्था और समाज के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके आदर्श और विचार आज भी युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणादायी हैं। इस दौरान कार्यक्रम में शामिल सभी गणमान्य लोगों ने 139वीं जयंती के अवसर पर नैनीताल में आयोजित भव्य समारोह में सम्मिलित होकर महान स्वतंत्रता सेनानी एवं राष्ट्रनिर्माता पं. गोविंद बल्लभ पंत जी को श्रद्धापूर्वक नमन किया। समारोह में मुख्य अतिथि उत्तराखंड सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत जी का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। पं. गोविंद बल्लभ पंत जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके राष्ट्र निर्माण, जनसेवा एवं उत्तराखंड के विकास में अतुलनीय योगदान को स्मरण किया गया। कार्यक्रम में विद्यालयी छात्र-छात्राओं ने बैंड एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से समारोह को विशेष बनाया। साथ ही उपस्थित जनसमुदाय को नशे से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर ‘दूध पियो’ कार्यक्रम का भी शुभारंभ किया गया। धन सिंह रावत ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पं. गोविंद बल्लभ पंत जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनके आदर्शों पर चलते हुए युवा पीढ़ी को शिक्षा, संस्कार और राष्ट्रसेवा से जोड़ना तथा नैनीताल को नशामुक्त बनाने के लिए सामूहिक प्रयास करना हम सभी की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम संयोजक पूरन मेहरा जी, गोपाल रावत जी, मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की जी, दर्जा राज्य मंत्री श्रीमती शांति मेहरा जी, दर्जा राज्य मंत्री दिनेश आर्य, ओबीसी मंडल महामंत्री एवं सोशल मीडिया सह- संयोजक गौरव गोस्वामी, महिला आयोग सदस्य श्रीमती विमला अधिकारी जी, डीएसए महासचिव मनोज जोशी जी, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती खेतवाल जी, पूर्व सांसद डॉ. महेंद्र पाल जी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्यामा नारायण जी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता, सामाजिक कार्यकर्ता, विद्यालयी छात्र-छात्राएं एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस दौरान हेम आर्या ने कहा कि पं. गोविंद बल्लभ पंत जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना और उनके दिखाए मार्ग पर आगे बढ़ना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है। उनके जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र एवं समाज के विकास में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं क्षेत्रवासियों ने सहभागिता की और भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत को श्रद्धांजलि अर्पित की।4
- पान दरीबा से सर्राफा बाजार तक की सड़क तत्काल बनाई जाना सुनिश्चित किया जाये - शैलेन्द्र शर्मा *पान दरीबा से सर्राफा बाजार तक की सड़क तत्काल बनाई जाना सुनिश्चित किया जाये - शैलेन्द्र शर्मा* क्षेत्रीय व्यापारियों की पुरजोर मांग पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की एक मीटिंग चंपा कुमारी धर्मशाला में हुई जहां पर पान दरीबा से लेकर जामा मस्जिद सर्राफा बाजार की खराब सड़क को लेकर व्यापारियों ने रोष जताया व्यापारियों का कहना था कि यह रोड आज से चार-पांच महीने पहले डाली गई है जो एक ही बरसात में उखड़ गई एक स्वर में व्यापारियों का कहना यह था कि इस सड़क का निर्माण बहुत ही घटिया क्वालिटी से हुआ है। एक व्यापारी ने बताया कि इस सड़क का निर्माण हाट मिक्स प्लांट के मैटेरियल से होना था जो की मैनुअल सड़क डाली गई और इतनी पतली बेस रोड डाली गई की जिसमें मटेरियल बहुत खराब था जिससे सड़क जगह से खराब हो गई और बजरी उखाड़ना शुरू हो गई और जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं ना तो नालियां ही दुरुस्त की गई और ना ही पानी की कोई निकासी की फ़िक्र की गई। जब भी कोई बरसात होती है तो पानी सड़क पर ऐसे खड़ा रहता है जैसे मानो कोई झील हो। इन समस्याओं को सुनकर व्यापार मंडल अध्यक्ष श्री शैलेंद्र शर्मा जी ने इस समस्या का तत्काल समाधान कराने का भरोसा दिलाया और बताया कि यह मामला पहले से ही व्यापार मंडल के संज्ञान में है और इस सिलसिले में काफी कुछ किया गया है यह सड़क आज कल में ही बन जायेगी लेकिन सभी को अपने अपने क्षेत्र में गुणवत्ता का सजगता से ध्यान दिये जाने हेतु काम होते समय मौजूद रहना होगा। सड़क का निर्माण व्यापारी समाज की संतुष्टि के आधार पर कराया जायेगा। चंद्रप्रकाश रस्तोगी निशांत रस्तोगी अंशुल रस्तोगी मुकुल रस्तोगी विनीत अग्रवाल पुष्कर अग्रवाल मुकेश आर्य शाहिद शमसी शोएब मोहम्मद खान वाजिद अली इमरान सलीम हारीस शम्सी बिलाल शमसी शहाब खान काशिफ खान मुराद खान प्रदीप खंडेलवाल राम गुप्ता शकेब अहमद उज़ैर अहमद जगन्नाथ चावल नासिर खान सादउलहक़3
- बिहार वैशाली लालगंज थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव के पास भारतमाला परियोजना के तहत बन रहें पुल NHI .-139W निर्माणाधीन पुल का भारी आचनाक भर-भराकर गिर गया1
- गोरखपुर के दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय ( DDU ) में छात्रों धरने के दौरान एक दारोगा कि धमकी इतनी फोर्स मंगाऊंगा ठंडा कर दुंगा जान नहीं रहे हो ब्यूरो रिपोर्ट सोनू कुमार उत्तर प्रदेश1