कोटा में जूते के सोल में छुपा रखा था जर्दा-चरस की पुड़िया, होमगार्ड जवान गिरफ्तार, कोटा सेंट्रल जेल के अंदर लेकर जा रहा था कोटा सेंट्रल जेल में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए है। यहां तैनात होमगार्ड जवान नशे की सामग्री जेल के अंदर ले जाते पकड़ा गया है। तलाशी में होमगार्ड के जूते के सोल के अंदर छुपाया गया जर्दा और चरस की पुड़िया बरामद हुई है, जिस पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। सेंट्रल जेल के आरएसी कंपनी प्रभारी धर्मेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि होमगार्ड जवान कीर्ति शर्मा (55) एक महीने से जेल में ड्यूटी पर तैनात था। वह बुधवार सुबह करीब 10 बजे ड्यूटी चेंज के दौरान करीब पांच मिनट देरी से पहुंचा। सुरक्षा जवानों पर नियमित सुरक्षा जांच जल्दी करने का दबाव बनाया। इस पर जवानों को शक हुआ और गहन तलाशी ली। तलाशी के दौरान होमगार्ड के जूते और मोजे उतरवाए गए। जांच में जूते के सोल के अंदर छुपाई गई जर्दा और चरस की पुड़िया बरामद हुई। पूछताछ के दौरान होमगार्ड ने कहा कि वह बीमार है। यह सामग्री वह खुद के लिए 3 हजार रुपए में लेकर आया था। हालांकि इस स्पष्टीकरण के बावजूद सुरक्षा नियमों के उल्लंघन को गंभीर मानते हुए तत्काल कार्रवाई की गई।

- Post by VKH NEWS1
- कोटा। कोटा उत्तर क्षेत्र में आरएफआईडी के माध्यम से टिपर्स की मूवमेंट की ट्रेकिंग का कार्य पूरा हो चुका है तथा उसका ट्रायल रन किया जा रहा है। कोटा दक्षिण क्षेत्र में भी इसी सप्ताह यह कार्य पूरा कर लिया जाएगा। यह जानकारी नगर निगम आयुक्त ओमप्रकाश मेहरा ने मंगलवार को नगर निगम भवन में स्थित इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर के निरीक्षण के बाद दी। आयुक्त मेहरा ने बताया कि शहर में घर-घर कचरा संग्रहण का कार्य कर रहे टीपर्स की प्रभावी मॉनिटरिंग के लिए नगर निगम भवन में इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर की स्थापना की गई है। मॉनिटरिंग के लिए विभिन्न क्षेत्रों में घरों पर आरएफआईडी लगाई जा रही है। कोटा उत्तर क्षेत्र में 18000 आरएफआईडी लगाने का काम पूरा हो चुका है और उनके माध्यम से टीपर्स की मॉनिटरिंग का ट्रायल रन भी पूरा हो चुका है। कोटा दक्षिण क्षेत्र में भी 20000 मकानों पर आरएफआईडी लगाए जा चुके हैं। निरीक्षण के दौरान संवेदक को निर्देश दिए गए कि कोटा दक्षिण क्षेत्र में भी आरएफआईडी टैग के माध्यम से टिपर्स की मॉनिटरिंग का कार्य इसी सप्ताह प्रारंभ कर दिया जाए। इसके साथ ही आमजन के लिए बन रहे एप को भी सिस्टम के साथ इंटीग्रेट करने का काम जल्द पूरा किया जाए। - एक माह में लाइव करें ऐप : आयुक्त मेहरा ने संवेदक को ऐप को भी एक माह में आमजन के लिए लाइव करने के निर्देश दिए। ऐप लाइव होने पर आमजन भी अपने क्षेत्र की ऑनलाइन मूवमेंट ट्रेक कर सकेगे। इसके अलावा वे टीपर नहीं आने, क्षेत्र में कचरा पड़ा होने सहित सफाई से संबंधित विभिन्न प्रकार की शिकायतें भी एप के माध्यम से ही दर्ज करवा सकेंगे। - 21 जनों की टीम रखती है नजर : इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल रूम में एक सुपरवाइजर और 20 एक्जीक्यूटिव्स की टीम शहर में विभिन्न स्थानों पर घर-घर कचरा संग्रहण कार्य में लगे टीपर्स की मॉनिटरिंग करती है। आरएफआईडी टैग के कारण टीपर्स की मूवमेंट कंट्रोल रूम में लगे एक विशाल स्क्रीन पर नजर आती है। यदि कोई टीपर अपने क्षेत्र में नहीं पहुंचा है या एक ही जगह पर खड़ा दिखाई दे रहा है तो कंट्रोल रूम से ही टीपर चालक को फोन कर कारण पूछा जाता है।1
- पढ़ना,रहना,खाना,फ्री फ्री फ्री 🤗 सीट्स लिमिटेड से आज ही ज्वाइन करे 📞7976594282 / 9982369900 #kota #kethun #freeeducation #foryoupage #trending1
- कोटा में बड़े भाई के कंपनी में हुई आपसी झगड़े में बीच में बोलने पर बदमाशों ने छोटे भाई की चाकुओं से हत्या कर दी। जिसकी सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और गंभीर हालत में युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। जिसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करा परिजनों को सौंप दिया।1
- Post by Kishan Lal jangid1
- कोटा में करणी सेना के कार्यकर्ता राजा अमेरा को कोटा पुलिस ने राहुल गांधी को गोली मारने की धमकी देने के आरोप में हिरासत में लिया। वीडियो सामने आने के बाद कोटा पुलिस राजा आमेरा को पूछताछ के लिए ले गई। आमेरा ने कहा- वीडियो के बारे में कोई जानकारी नहीं है। विपक्षी पार्टियां फेक आईडी बनाकर यह चाल चल रही हैं। आमेरा ने कहा- मैं सनातन से जुड़ा हुआ हूं। देश को हिंदू राष्ट्र बनाना चाहता हूं। एसपी तेजस्विनी गौतम ने बताया- पुलिस को एक वीडियो प्राप्त हुआ था, जिसमें उद्योग नगर थाना क्षेत्र के प्रेम नगर निवासी राज आमेरा नामक युवक कांग्रेस सांसदों और राहुल गांधी को गोली मारने की धमकी दे रहा था। वीडियो के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है।1
- महाराष्ट्र: पुणे के शिवनेरी किले में कल रात भगदड़: शिवाजी जयंती पर हादसे में 3 श्रद्धालु घायल...1
- राहुल गांधी को गोली मारने की धमकी देने वाले करणी सेना के कार्यकर्ता राजा आमेरा को कोटा पुलिस ने हिरासत में लिया। वीडियो सामने आने के बाद कोटा पुलिस राजा आमेरा को पूछताछ के लिए ले गई।1