बाराबंकी में मिलावटखोरों पर शिकंजाः रक्षाबंधन से पहले 3416 किलो नमकीन जब्त, खोया-पनीर इकाइयों की जांच बाराबंकी। में रक्षाबंधन पर्व से पहले खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में बाराबंकी और अयोध्या की संयुक्त टीम ने अहमदपुर टोल प्लाजा पर खाद्य पदार्थों से लदे 22 वाहनों की जांच की। कार्रवाई के दौरान खोया, पनीर और नमकीन के चार नमूने लिए गए। प्रथम दृष्टया मानकों के विपरीत पाए जाने की आशंका पर टीम ने 3,416 किलोग्राम नमकीन जब्त की, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 3 लाख 21 हजार रुपये है।अभियान के तहत नवाबगंज तहसील के कोडरी गांव में खोया निर्माण इकाइयों का सघन निरीक्षण किया गया। टीम ने चार निर्माण इकाइयों से खोया के चार नमूने जांच के लिए लिए। इसके अलावा देवा क्षेत्र में पनीर और खोया निर्माण इकाइयों की जांच की गई। यहां संचालकों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता के मानकों का पालन करने के निर्देश दिए गए।
बाराबंकी में मिलावटखोरों पर शिकंजाः रक्षाबंधन से पहले 3416 किलो नमकीन जब्त, खोया-पनीर इकाइयों की जांच बाराबंकी। में रक्षाबंधन पर्व से पहले खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में बाराबंकी और अयोध्या की संयुक्त टीम ने अहमदपुर टोल प्लाजा पर खाद्य पदार्थों से लदे 22 वाहनों की जांच की। कार्रवाई के दौरान खोया, पनीर और नमकीन के चार नमूने लिए गए। प्रथम दृष्टया मानकों के विपरीत पाए जाने की आशंका पर टीम ने 3,416 किलोग्राम नमकीन जब्त की, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 3 लाख 21 हजार रुपये है।अभियान के तहत नवाबगंज तहसील के कोडरी गांव में खोया निर्माण इकाइयों का सघन निरीक्षण किया गया। टीम ने चार निर्माण इकाइयों से खोया के चार नमूने जांच के लिए लिए। इसके अलावा देवा क्षेत्र में पनीर और खोया निर्माण इकाइयों की जांच की गई। यहां संचालकों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता के मानकों का पालन करने के निर्देश दिए गए।
- विधायक साकेंद्र वर्मा ने सीएम योगी को लिखा पत्र आलू भंडारण, अनुदान में किसानों क रवि रावत की रिपोर्ट बाराबंकी में किसानों से जुड़ी समस्याओं को लेकर विधानसभा कुर्सी क्षेत्र के विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर आलू भंडारण और उस पर मिलने वाले सरकारी अनुदान से संबंधित समस्याओं के समाधान की मांग की है। विधायक ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में किसानों को हो रही तकनीकी और दस्तावेजी परेशानियों का उल्लेख करते हुए संबंधित विभाग को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देने का अनुरोध किया है। विधायक ने अपने पत्र में बताया कि कुर्सी विधानसभा क्षेत्र में कुल 42 कोल्ड स्टोरेज संचालित हैं। वर्ष 2026 में इन कोल्ड स्टोरेज में करीब 93 लाख 74 हजार पैकेट आलू का भंडारण किया गया था। बड़ी संख्या में किसानों ने अपनी आलू की उपज को सुरक्षित रखने के लिए इन कोल्ड स्टोरेज का उपयोग किया। उन्होंने बताया कि आलू भंडारण के बाद किसानों को सरकार की ओर से मिलने वाले अनुदान का लाभ प्राप्त करने में तकनीकी और दस्तावेजी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इससे पात्र किसानों को अनुदान की प्रक्रिया पूरी करने में परेशानी हो रही है। विधायक ने मुख्यमंत्री से किसानों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की है, ताकि पात्र किसानों को नियमानुसार अनुदान का लाभ मिल सके1
- तेज रफ्तार बाइक ने 17 वर्षीय शुभम को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक काफी दूर जाकर गिरी। कुशीनगर: दो बाइकों की जोरदार टक्कर में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। टर्न लेते समय पीछे से आई तेज रफ्तार बाइक ने 17 वर्षीय शुभम को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक काफी दूर जाकर गिरी। गंभीर रूप से घायल शुभम की कुछ देर बाद मौत हो गई। वहीं दूसरा चालक भी गंभीर रूप से घायल है, इस हादसे का खौफनाक मंजर CCTV में कैद हो गया।1
- स्वाइन फ्लू के 120 मामले आए सामने .... स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी जारी गौतम बुद्ध नगर में स्वाइन फ्लू के 120 मामले सामने आए स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी कर भीड़ से बचने, खांसते-छींकते समय मुंह ढकने और बिना डॉक्टर की सलाह के दवा न लेने की अपील की है 20 बेड का वेंटिलेटर युक्त ICU तैयार, स्वास्थ्य केंद्रों पर दवाएं उपलब्ध डॉ. मदन मोहन मणि त्रिपाठी, CMO नोएडा1
- सदरपुर कस्बे का एतिहासिक जुलूस बड़े ही धूमधाम से निकला। सुरक्षा व्यवस्था के लिए भारी पुलिसबल तैनात रहा सदरपुर (सीतापुर) पैगंबर-ए-इस्लाम मोहम्मद साहब की यौम-ए-पैदाइश पर पूरे कस्बे में धूमधाम से जुलूस-ए-मोहम्मदी का जुलूस निकाला गया। जुलूस में इलाके के हजारों लोग शामिल हुए। शांति व्यवस्था बने रखने के लिए जगह जगह पुलिस मुस्तैद रही। कस्बा सदरपुर में मंगलवार को बड़े ही धूमधाम से जुलूस ए मोहम्मदी का जुलूस निकाला गया। जुलूस में काबा, मस्जिद-ए-नबी और ऊंट, घोड़े समेत अन्य आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की गईं। जुलूस में बाहरी और इलाकाई करीब एक सैकड़ा अंजुमनें शामिल हुई।सभी अंजुमने नाते पाक सुनते सुनाते और रसूल पाक की शान में नारे लगाते हुए जुलूस के साथ चल रहे थे। जुलूस हर साल की तरह इस वर्ष भी परम्परागत तरीके से जामा मस्जिद, मदीना मस्जिद और गौसिया मस्जिद से निकला, और अपने कदीमी रास्तों से होता हुआ बड़े चौराहे पर पहुंचा। उसके बाद छोटे चौराहे पर जुलूस में शामिल सभी अंजुमनों को अंजुमन शबाबुल मुस्लमीन की तरफ से मिठाई और पुरुस्कार से समानित किया गया। पूरे कस्बे में आई अंजुमनों को इनाम देने के लिए 12 मंच अलग अलग मोहल्ले वालों ने बनाया था। हजारों की संख्या में लोग जुलूस में उपस्थित रहे। अपने हाथों में इस्लामिक और राष्ट्रीय झंडों को पकड़ कर जुलूस के साथ साथ कदीमी रास्तों पर नारे लगाते हुए चल रहे थे। जगह जगह कस्बे के लोगों द्वारा बाहर से आए मेहमानों और अंजुमनों के लिए चाय नास्ते का इंतजाम किया गया। बिचकोठरी, खुरवल, पुरानी बाजार, कटरा मोहल्ला होते अपने स्थान पर पहुंची अंजुमनों को सुन सुनाकर कर जुलूस का समापन किया गया। बाहर से आई अंजुमनों द्वारा नात पढ़ी गईं और उन्हें पुरस्कार दिए गए, शांति पूर्वक जुलूस संपन्न हुआ।3
- आप सभी देशवासियों को ईद मिलादुन्नबी की दिली मुबारकबाद अब्दुल मुईद जिला संवाददाता बाराबंकी धारा लक्ष्य समाचार 99369006771
- *ब्रेकिंग न्यूज* *शाबाश हजरतगंज पुलिस शाबाश* *हजरतगंज इंस्पेक्टर विक्रम सिंह के नेतृत्व में कार्य कर रहे सचिवालय चौकी प्रभारी बागेश कुमार शर्मा का सराहनीय कार्य* *बारिश में असहाय दृष्टिबाधित व्यक्ति की मदद को दौड़े चौकी प्रभारी* सचिवालय सुरक्षित गंतव्य तक पहुंचाया *लखनऊ तेज बारिश के बीच अटल चौराहे पर पुलिस की मानवीय संवेदनशीलता की मिसाल देखने को मिली* 25 अगस्त 2026 को करीब 3 बजे *चौकी प्रभारी सचिवालय बागेश कुमार शर्मा वीवीआईपी ड्यूटी के दौरान अटल चौराहे पर मौजूद थे* *इसी दौरान उनकी नजर एक दृष्टिबाधित व्यक्ति पर पड़ी*, जो बारिश में असहाय अवस्था में भीग रहा था *चौकी प्रभारी बागेश शर्मा तत्काल उसके पास पहुंचे* और सहारा देकर उसे सुरक्षित चौकी के पास लाए पानी पिलाने के बाद उसकी स्थिति की जानकारी ली गई *इसके बाद उन्होंने स्वयं ऑटो रिक्शा की व्यवस्था कर उसका किराया अपने स्तर से दिया और दृष्टिबाधित व्यक्ति को सकुशल उसके गंतव्य के लिए रवाना किया* *चौकी प्रभारी के इस संवेदनशील कदम की सराहना हो रही है। यह घटना दर्शाती है कि पुलिस की जिम्मेदारी केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं* बल्कि जरूरतमंद और असहाय लोगों की मदद करना भी है *“वर्दी का असली सम्मान तब है, जब वह किसी असहाय की आंखों में उम्मीद और दिल में भरोसा जगा दे।”* *उत्सव सिंह* *ब्रेकिंग न्यूज* *शाबाश हजरतगंज पुलिस शाबाश* *हजरतगंज इंस्पेक्टर विक्रम सिंह के नेतृत्व में कार्य कर रहे सचिवालय चौकी प्रभारी बागेश कुमार शर्मा का सराहनीय कार्य* *बारिश में असहाय दृष्टिबाधित व्यक्ति की मदद को दौड़े चौकी प्रभारी* सचिवालय सुरक्षित गंतव्य तक पहुंचाया *लखनऊ तेज बारिश के बीच अटल चौराहे पर पुलिस की मानवीय संवेदनशीलता की मिसाल देखने को मिली* 25 अगस्त 2026 को करीब 3 बजे *चौकी प्रभारी सचिवालय बागेश कुमार शर्मा वीवीआईपी ड्यूटी के दौरान अटल चौराहे पर मौजूद थे* *इसी दौरान उनकी नजर एक दृष्टिबाधित व्यक्ति पर पड़ी*, जो बारिश में असहाय अवस्था में भीग रहा था *चौकी प्रभारी बागेश शर्मा तत्काल उसके पास पहुंचे* और सहारा देकर उसे सुरक्षित चौकी के पास लाए पानी पिलाने के बाद उसकी स्थिति की जानकारी ली गई *इसके बाद उन्होंने स्वयं ऑटो रिक्शा की व्यवस्था कर उसका किराया अपने स्तर से दिया और दृष्टिबाधित व्यक्ति को सकुशल उसके गंतव्य के लिए रवाना किया* *चौकी प्रभारी के इस संवेदनशील कदम की सराहना हो रही है। यह घटना दर्शाती है कि पुलिस की जिम्मेदारी केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं* बल्कि जरूरतमंद और असहाय लोगों की मदद करना भी है *“वर्दी का असली सम्मान तब है, जब वह किसी असहाय की आंखों में उम्मीद और दिल में भरोसा जगा दे।”* *उत्सव सिंह*1
- बाराबंकी पुलिस अधीक्षक ने महादेव धाम में खुद संभाला मोर्चा वीडियो हो रहा सोशल मीडिया पर वायरल सोमवार को प्राचीन लोधेश्वर महादेवा धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए बाराबंकी पुलिस अधीक्षक अर्पित विजय वर्गीय ने स्वयं मोर्चा संभाला श्रद्धालुओं की समस्त सुख सुविधाओं का धयान रखते हुए SP ने खुद ही कराए श्रद्धालुओं को भगवान महादेव के दर्शन जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा श्रावण मास मेला/कांवड़ मेला के चतुर्थ सोमवार के दृष्टिगत लोधेश्वर महादेवा मंदिर एवं कांवड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा, सम्बन्धित को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश* आज दिनांक 24.08.2026 को श्रावण मास/कांवड़ मेला के चतुर्थ सोमवार के दृष्टिगत जिलाधिकारी बाराबंकी श्री ईशान प्रताप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री अर्पित विजयवर्गीय द्वारा संयुक्त रूप से थाना रामनगर क्षेत्रान्तर्गत स्थित प्रसिद्ध लोधेश्वर महादेवा मंदिर पहुंचकर मेला परिसर एवं कांवड़ियों/श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान अधिकारियों द्वारा मंदिर परिसर, दर्शन एवं जलाभिषेक व्यवस्था तथा कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं के आवागमन मार्ग का निरीक्षण किया गया। साथ ही कांवड़ यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था, वाहनों के रूट डायवर्जन, पुलिस पिकेट, बैरियर, पेट्रोलिंग एवं प्रमुख स्थानों पर तैनात पुलिस बल की व्यवस्था का भी जायजा लिया गया। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा सम्बन्धित अधिकारियों को श्रद्धालुओं एवं कांवड़ियों की सुविधा एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता के साथ ड्यूटी करने तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये। अधिकारियों द्वारा मेला क्षेत्र में लगातार निगरानी रखते हुए श्रद्धालुओं को सुगम एवं सुरक्षित दर्शन/जलाभिषेक सुनिश्चित कराने तथा कांवड़ियों की यात्रा को व्यवस्थित एवं सुरक्षित ढंग से सम्पन्न कराने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।1
- बाराबंकी के फतेहपुर तहसील क्षेत्र में बाइक और कार की टक्कर, 25 वर्षीय युवक गंभीर बाराबंकी के फतेहपुर में लोधेश्वर महादेवा धाम से दर्शन कर लौट रहे एक युवक की बाइक में अज्ञात कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कर चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया बाइक चालक युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो घायल युवक को आसपास के मौजूद लोगों ने एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर पहुंचा जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद मौजूद चिकित्साको ने बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया प्राप्त जानकारी के अनुसार इनायतपुर गांव निवासी 25 वर्षीय रिंकू पुत्र दिनेश कुमार अपनी मोटरसाइकिल से घर लौट रहा थे इसी दौरान एक अज्ञात कार ने उसकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी भीषण थी कि रिंकू सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद कार चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। आसपास के मौजूद लोगों ने घटना की सूचना रिंकू के परिजनों को दी।1