सदरपुर कस्बे का एतिहासिक जुलूस बड़े ही धूमधाम से निकला। सुरक्षा व्यवस्था के लिए भारी पुलिसबल तैनात रहा सदरपुर (सीतापुर) पैगंबर-ए-इस्लाम मोहम्मद साहब की यौम-ए-पैदाइश पर पूरे कस्बे में धूमधाम से जुलूस-ए-मोहम्मदी का जुलूस निकाला गया। जुलूस में इलाके के हजारों लोग शामिल हुए। शांति व्यवस्था बने रखने के लिए जगह जगह पुलिस मुस्तैद रही। कस्बा सदरपुर में मंगलवार को बड़े ही धूमधाम से जुलूस ए मोहम्मदी का जुलूस निकाला गया। जुलूस में काबा, मस्जिद-ए-नबी और ऊंट, घोड़े समेत अन्य आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की गईं। जुलूस में बाहरी और इलाकाई करीब एक सैकड़ा अंजुमनें शामिल हुई।सभी अंजुमने नाते पाक सुनते सुनाते और रसूल पाक की शान में नारे लगाते हुए जुलूस के साथ चल रहे थे। जुलूस हर साल की तरह इस वर्ष भी परम्परागत तरीके से जामा मस्जिद, मदीना मस्जिद और गौसिया मस्जिद से निकला, और अपने कदीमी रास्तों से होता हुआ बड़े चौराहे पर पहुंचा। उसके बाद छोटे चौराहे पर जुलूस में शामिल सभी अंजुमनों को अंजुमन शबाबुल मुस्लमीन की तरफ से मिठाई और पुरुस्कार से समानित किया गया। पूरे कस्बे में आई अंजुमनों को इनाम देने के लिए 12 मंच अलग अलग मोहल्ले वालों ने बनाया था। हजारों की संख्या में लोग जुलूस में उपस्थित रहे। अपने हाथों में इस्लामिक और राष्ट्रीय झंडों को पकड़ कर जुलूस के साथ साथ कदीमी रास्तों पर नारे लगाते हुए चल रहे थे। जगह जगह कस्बे के लोगों द्वारा बाहर से आए मेहमानों और अंजुमनों के लिए चाय नास्ते का इंतजाम किया गया। बिचकोठरी, खुरवल, पुरानी बाजार, कटरा मोहल्ला होते अपने स्थान पर पहुंची अंजुमनों को सुन सुनाकर कर जुलूस का समापन किया गया। बाहर से आई अंजुमनों द्वारा नात पढ़ी गईं और उन्हें पुरस्कार दिए गए, शांति पूर्वक जुलूस संपन्न हुआ।
सदरपुर कस्बे का एतिहासिक जुलूस बड़े ही धूमधाम से निकला। सुरक्षा व्यवस्था के लिए भारी पुलिसबल तैनात रहा सदरपुर (सीतापुर) पैगंबर-ए-इस्लाम मोहम्मद साहब की यौम-ए-पैदाइश पर पूरे कस्बे में धूमधाम से जुलूस-ए-मोहम्मदी का जुलूस निकाला गया। जुलूस में इलाके के हजारों लोग शामिल हुए। शांति व्यवस्था बने रखने के लिए जगह जगह पुलिस मुस्तैद रही। कस्बा सदरपुर में मंगलवार को बड़े ही धूमधाम से जुलूस ए मोहम्मदी का जुलूस निकाला गया। जुलूस में काबा, मस्जिद-ए-नबी और ऊंट, घोड़े समेत अन्य आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की गईं। जुलूस में बाहरी और इलाकाई करीब एक सैकड़ा अंजुमनें शामिल हुई।सभी अंजुमने नाते पाक सुनते सुनाते और
रसूल पाक की शान में नारे लगाते हुए जुलूस के साथ चल रहे थे। जुलूस हर साल की तरह इस वर्ष भी परम्परागत तरीके से जामा मस्जिद, मदीना मस्जिद और गौसिया मस्जिद से निकला, और अपने कदीमी रास्तों से होता हुआ बड़े चौराहे पर पहुंचा। उसके बाद छोटे चौराहे पर जुलूस में शामिल सभी अंजुमनों को अंजुमन शबाबुल मुस्लमीन की तरफ से मिठाई और पुरुस्कार से समानित किया गया। पूरे कस्बे में आई अंजुमनों को इनाम देने के लिए 12 मंच अलग अलग मोहल्ले वालों ने बनाया था। हजारों की
संख्या में लोग जुलूस में उपस्थित रहे। अपने हाथों में इस्लामिक और राष्ट्रीय झंडों को पकड़ कर जुलूस के साथ साथ कदीमी रास्तों पर नारे लगाते हुए चल रहे थे। जगह जगह कस्बे के लोगों द्वारा बाहर से आए मेहमानों और अंजुमनों के लिए चाय नास्ते का इंतजाम किया गया। बिचकोठरी, खुरवल, पुरानी बाजार, कटरा मोहल्ला होते अपने स्थान पर पहुंची अंजुमनों को सुन सुनाकर कर जुलूस का समापन किया गया। बाहर से आई अंजुमनों द्वारा नात पढ़ी गईं और उन्हें पुरस्कार दिए गए, शांति पूर्वक जुलूस संपन्न हुआ।
- रक्षाबंधन के पावन त्यौहार को देखते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य की महिलाओं के लिए एक विशेष और बड़े उपहार की घोषणा की है इस योजना के तहत 27, 28 और 29 अगस्त को प्रदेश की हर बेटी बहन और माता अपने एक सहयात्री (Companion) के साथ उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (Upsrtc) की साधारण बसों के साथ- साथ सभी प्रमुख शहरों में चलने वाली सिटी बसों में पूरी तरह निशुल्क सफर करेंगी1
- *बारावफात सेवा स्टॉल फतेहपुर में हजारों लोगों को मिल्क बादाम और ठंडा पानी बांटा *बारावफात सेवा स्टॉल फतेहपुर में हजारों लोगों को मिल्क बादाम और ठंडा पानी बांटा गया* रवि रावत की रिपोर्ट बाराबंकी के फतेहपुर कस्बे में बुधवार को बारावफात के अवसर पर मुस्लिम आना फंड द्वारा एक भव्य जुलूस निकाला गया। इस दौरान, प्रेस क्लब फतेहपुर ने सट्टी बाजार चौराहे पर एक सेवा स्टॉल लगाया, जहाँ जुलूस में शामिल हजारों लोगों को मिल्क बादाम और ठंडा पानी वितरित किया गया। नगर के विभिन्न मोहल्लों से होता हुआ यह जुलूस जब सट्टी बाजार चौराहे पर पहुंचा, तो प्रेस क्लब के पदाधिकारियों और सदस्यों ने स्वयं व्यवस्था संभालते हुए लोगों को पेय पदार्थ उपलब्ध कराए। गर्मी के बीच ठंडे पेय मिलने से जुलूस में शामिल अंजुमनों के सदस्यों और आम लोगों को काफी राहत मिली। सेवा स्टॉल पर पूरे कार्यक्रम के दौरान भीड़ बनी रही। प्रेस क्लब फतेहपुर की इस पहल की जुलूस में शामिल लोगों और स्थानीय नागरिकों ने सराहना की। लोगों ने कहा कि पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहने के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति प्रेस क्लब की यह पहल सराहनीय है। इस सेवा स्टॉल के माध्यम से संगठन ने सामाजिक एकता, भाईचारे और आपसी सौहार्द का संदेश दिया। प्रेस क्लब फतेहपुर के अध्यक्ष नलिन कुमार निगम ने बताया कि प्रेस क्लब समय-समय पर सामाजिक एवं जनहित से जुड़े कार्यक्रमों में सहभागिता करता रहेगा। उन्होंने जोर दिया कि पत्रकारिता केवल खबरें पहुंचाने तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करना भी पत्रकारों का कर्तव्य है। बारावफात के अवसर पर लगाया गया यह सेवा स्टॉल इसी भावना का प्रतीक है। इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष सर्वेश श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष हयातुर्हमान, महामंत्री अहमद सईद, कोषाध्यक्ष अशोक रस्तोगी, संगठन मंत्री सचिन कुमार और मीडिया प्रभारी वीरेन्द्र सिंह सहित रिजवान मुनीर, अजमत अली, प्रियांशु मिश्रा, इंद्रजीत वर्मा, पुष्पेंद्र कुमार, मोहम्मद गुफरान, जावेद अख्तर, प्रेम चंद्र, श्रियंक शर्मा और हरीश कुमार जैसे सदस्य भी मौजूद रहे।1
- यूजीसी बिल वापस लेने और आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन सीतापुर जनपद की बिसवां तहसील में यूजीसी बिल को वापस लेने और आरक्षण व्यवस्था का आधार जाति के बजाय आर्थिक स्थिति को बनाए जाने की मांग को लेकर कस्बे के पत्थर शिवाला मंदिर प्रांगण में एकत्र होकर पैदल मार्च कर विरोध प्रकट करते हुए तहसील परिसर में राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी,बिसवां राहुल सिंह को सौंपा गया। ज्ञापन में कहा गया है कि प्रस्तावित यूजीसी बिल से समाज के एक वर्ग के साथ भेदभाव की स्थिति उत्पन्न होने की आशंका है, जिसका सामाजिक सौहार्द पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। ज्ञापन में जाति, धर्म, भाषा, संप्रदाय और क्षेत्रवाद की दूरियां समाप्त कर सामाजिक समानता एवं सौहार्द को मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि यूजीसी बिल/कानून को वापस लेने के लिए उचित कदम उठाए जाएं। साथ ही आरक्षण का आधार जाति के स्थान पर केवल आर्थिक स्थिति को बनाए जाने, सरकारी एवं अर्धसरकारी संस्थानों में चयन का आधार योग्यता निर्धारित करने तथा जातिगत आरक्षण व्यवस्था को समाप्त करने की मांग की गई। ज्ञापन में कहा गया कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को समान अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में व्यवस्था बनाई जानी चाहिए, जिससे समाज में समानता और सामाजिक सौहार्द कायम रह सके। इस अवसर पर अश्वनी कुमार त्रिपाठी, तुषार शर्मा,हरिओम बाजपेयी, आशीष कुमार मिश्रा,चन्दन त्रिवेदी,नीरज मिश्रा,विजय अवस्थी,आशुतोष मिश्रा,धनेश त्रिपाठी समेत सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित रहे3
- आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग को लेकर सवर्ण समाज की हुंकार यूजीसी एक्ट वापस लेने और एससी-एसटी एक्ट में संशोधन की मांग, एसडीएम को सौंपा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन रामनगर, बाराबंकी आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू करने और यूजीसी एक्ट को समाप्त करने की मांग को लेकर गुरुवार को रामनगर में सवर्ण समाज ने जोरदार प्रदर्शन किया। पूर्व ब्लॉक प्रमुख ब्रजपाल सिंह ‘ज्ञानू’ के संयोजन में डाक बंगले से तहसील मुख्यालय तक निकली रैली में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। रैली के दौरान प्रदर्शनकारियों ने कहा कि आरक्षण का आधार आर्थिक होना चाहिए, ताकि वास्तविक रूप से जरूरतमंद लोगों को इसका लाभ मिल सके। साथ ही एससी-एसटी एक्ट में आवश्यक संशोधन कर किसी भी वर्ग के निर्दोष व्यक्ति के साथ अन्याय और भेदभाव की आशंका समाप्त करने की मांग उठाई गई। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि कानून का उद्देश्य कमजोर वर्ग को संरक्षण और मजबूती देना है, लेकिन किसी निर्दोष को कानून के दुरुपयोग का शिकार नहीं होना चाहिए। सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों के साथ भेदभाव को भी उन्होंने अनुचित बताया। प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति के नाम संबोधित मांगपत्र उपजिलाधिकारी आकांक्षा गुप्ता को सौंपा गया। युवाओं ने मांगें पूरी न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। प्रदर्शन में प्रभात सिंह, अमित सिंह आजाद, ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, रिंकू, विवेक सिंह, धर्म सिंह, मनोज मिश्रा, आशीष यादव, आदित्य मिश्रा, संदीप सिंह राना और अर्जुन सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।1
- राम नगर यूजीसी रोल बैक प्रदर्शन में जमकर लगे योगी मोदी के नारे यूजीसी रोल बैक और आरक्षण में सुधार को लेकर बाराबंकी जिले के रामनगर डाक बंगले से तहसील के लिए रवाना हुए सवर्ण समाज के युवा। यूजीसी का विरोध करते हुए योगी मोदी के खिलाफ नारा लगाते हुए डाक बंगले से होते हुए तहसील रामनगर पहुंच कर उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा ज्ञापन देने में पूर्व ब्लॉक प्रमुख ज्ञानू सिंह अमित सिंह व अन्य लोगों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा4
- शादी के डेढ़ महीने बाद पत्नी प्रेमी संग पकड़ी गई पति को सुलाने के लिए देती थी नींद की गोलीं फिर कमरे में रंगें हाथों पकड़ा झांसी के चिरगांव में शादी के करीब डेढ़ महीने बाद पति ने पत्नी को कथित प्रेमी के साथ कमरे में अत्तिजनक स्थित में पकड़ने का दावा किया पति ने आरोप लगाया कि पत्नी उसे सुलाने के लिए नींद की गोलीं देती थी और उसके सोने के बाद कथित प्रेमी से मिलती थी मामले में पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई शुरू की है नींद की गोलीं समेत गंभीर आरोप लगाया1
- हिमाचल में मारपीट के बाद सीतापुर के युवक की मौत, महमूदपुर पहुंच रहा शव सदरपुर (सीतापुर)। थाना सदरपुर क्षेत्र के ग्राम महमूदपुर निवासी 22 वर्षीय रवि कुमार पुत्र शिवनाथ की हिमाचल प्रदेश में मारपीट के बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव उसके पैतृक गांव महमूदपुर पहुंच रहा है। रवि कुमार बद्दी पुलिस जिले के थाना मनपुरा क्षेत्र स्थित विन्सम कंपनी में काम करता था। 24 अगस्त को किसी बात को लेकर उसकी जय सिंह पुत्र रामचंद्र और सुनील पुत्र रामचंद्र से कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। हालत बिगड़ने पर उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया, जहां 25 अगस्त को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में थाना मनपुरा में 26 अगस्त को मुकदमा अपराध संख्या 72/2026 के तहत धारा 103 व 3(5) बीएनएस में अभियोग दर्ज किया गया है।2
- तेज बारिश का कहर, भरभराकर गिरी कच्ची दीवार; मलबे में दबकर 13 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से घायल। सदरपुर (सीतापुर)क्षेत्र में लगातार हो रही तेज बारिश आफत बनकर टूटी है। सदरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत अंगेठुआ के तुरनी गांव में बीती रात एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां तेज बारिश के चलते एक कच्ची दीवार अचानक भर भराकर गिर गई। हादसे के वक्त घर में सो रहा 13 वर्षीय किशोर मलबे के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक, तुरनी गांव निवासी रियाज अली (पुत्र मुस्तकीम) अपने परिवार के साथ घर में सो रहे थे। रात करीब 2:00 बजे मूसलाधार बारिश के दौरान अचानक उनके कच्चे मकान की दीवार ढह गई,जिससे चीख-पुकार मच गई। हादसे में रियाज अली का 13 वर्षीय बेटा मोहम्मद सलमान मलबे की सीधी चपेट में आ गया। ग्रामीणों ने फौरन राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए भारी मलबा हटाया और सलमान को बाहर निकाला। इसके साथ ही घर के अंदर फंसी उसकी मां शबनम और दो बहनों—शहनाज व मेनाज को भी सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। मलबे में दबने से गंभीर रूप से घायल सलमान को आनन-फानन में नजदीकी निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उसका इलाज जारी है।1