Shuru
Apke Nagar Ki App…
कौशांबी में पूर्व प्रधानों पर हमलों से सनसनी पंचायत चुनाव से पहले कौशांबी में हिंसा बढ़ती दिख रही है। संदीपन घाट क्षेत्र में पूर्व प्रधान मनोज कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जबकि कोखराज क्षेत्र में पूर्व प्रधान रामनरेश को दिनदहाड़े पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने इमामगंज हाईवे जाम कर दिया, “पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद” के नारे लगाए। जाम के चलते एंबुलेंस तक फंस गई और आवागमन पूरी तरह बाधित रहा। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, लेकिन इलाके में डर और गुस्से का माहौल बना हुआ है। 📍 रिपोर्ट: पत्रकार ज्ञानचंद, जिला संवाददाता कौशांबी कौशांबी जनपद में हर मामला पकड़ लेता है टूल, न्याय न मिलने पर परिजनों ने हाइवे को किया जाम काफी देर तक एंबुलेंस भी जाम में फंसी रही।
D.D.NEWS UTTER PRADESH

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- पूर्व प्रधान की मौत से भड़का आक्रोश, परिजनों ने किया चक्का जाम! संदीपन घाट थाना इलाके के आलमचंद में सोमवार सुबह हुई सनसनीखेज फायरिंग की घटना ने मंगलवार को उस वक्त उग्र रूप ले लिया, जब घायल पूर्व प्रधान मनोज कुमार ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।1
- Post by Local news tv1
- Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज1
- Post by D.D.NEWS UTTER PRADESH1
- Post by प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी1
- महिला की बेरहमी से पिटाई का आरोप ➡बीच बचाव करने आए पति को भी पीटा ➡पति गुलाम गौस गंभीर रूप से घायल ➡देवर समेत 4 पर पिटाई का आरोप ➡पीड़ित दंपति ने पुलिस से की शिकायत ➡कोखराज थाना इलाके का पूरा मामला1
- कौशांबी। जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। थाना कौशांबी क्षेत्र के गरौली चौकी अंतर्गत सोनवारा गांव के पास मंगलवार सुबह करीब 9 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बस चालक और खलासी वाहन छोड़कर फरार हो गए, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मिली जानकारी के अनुसार जहांगीर का पुरवा निवासी पिंटू (40) पुत्र रामचंद्र मंगलवार सुबह अपने घर से बाइक लेकर काम पर जा रहा था। वह किसी माली के यहां काम के सिलसिले में निकला था। जैसे ही वह सोनवारा गांव के समीप पहुंचा, सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कूली बस ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिंटू करीब 10 फीट दूर जा गिरा। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उसके कपड़े तक फट गए और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बाइक भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के बाद बस कुछ दूरी पर जाकर रुक गई, लेकिन चालक और खलासी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए। गनीमत रही कि उस समय बस में कोई स्कूली बच्चे सवार नहीं थे, क्योंकि बस बच्चों को लेने जा रही थी। वरना हादसा और भी भयावह हो सकता था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही फरार चालक और खलासी की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिजन मौके पर पहुंच गए। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पिंटू अपने पीछे पत्नी सुनीता देवी, दो बेटियां करिश्मा, रेशमा और एक बेटा राज छोड़ गया है। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। स्थानीय लोगों ने इस घटना को लेकर आक्रोश जताते हुए तेज रफ्तार वाहनों पर सख्ती से नियंत्रण की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह के दर्दनाक हादसों को रोका जा सके।1
- संदीपन घाट थाना इलाके के आलमचंद में सोमवार सुबह हुई सनसनीखेज फायरिंग की घटना ने मंगलवार को उस वक्त उग्र रूप ले लिया, जब घायल पूर्व प्रधान मनोज कुमार ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।1