logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

तेज रफ्तार का कहर,कौशांबी में स्कूली बस ने बाइक सवार को कुचला मौके पर मौत कौशांबी। जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। थाना कौशांबी क्षेत्र के गरौली चौकी अंतर्गत सोनवारा गांव के पास मंगलवार सुबह करीब 9 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बस चालक और खलासी वाहन छोड़कर फरार हो गए, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मिली जानकारी के अनुसार जहांगीर का पुरवा निवासी पिंटू (40) पुत्र रामचंद्र मंगलवार सुबह अपने घर से बाइक लेकर काम पर जा रहा था। वह किसी माली के यहां काम के सिलसिले में निकला था। जैसे ही वह सोनवारा गांव के समीप पहुंचा, सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कूली बस ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिंटू करीब 10 फीट दूर जा गिरा। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उसके कपड़े तक फट गए और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बाइक भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के बाद बस कुछ दूरी पर जाकर रुक गई, लेकिन चालक और खलासी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए। गनीमत रही कि उस समय बस में कोई स्कूली बच्चे सवार नहीं थे, क्योंकि बस बच्चों को लेने जा रही थी। वरना हादसा और भी भयावह हो सकता था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही फरार चालक और खलासी की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिजन मौके पर पहुंच गए। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पिंटू अपने पीछे पत्नी सुनीता देवी, दो बेटियां करिश्मा, रेशमा और एक बेटा राज छोड़ गया है। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। स्थानीय लोगों ने इस घटना को लेकर आक्रोश जताते हुए तेज रफ्तार वाहनों पर सख्ती से नियंत्रण की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह के दर्दनाक हादसों को रोका जा सके।

10 hrs ago
user_सन्त लाल मौर्य पत्रकार
सन्त लाल मौर्य पत्रकार
Media and information sciences faculty सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • पूर्व प्रधान की मौत से भड़का आक्रोश, परिजनों ने किया चक्का जाम! ​संदीपन घाट थाना इलाके के आलमचंद में सोमवार सुबह हुई सनसनीखेज फायरिंग की घटना ने मंगलवार को उस वक्त उग्र रूप ले लिया, जब घायल पूर्व प्रधान मनोज कुमार ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
    1
    पूर्व प्रधान की मौत से भड़का आक्रोश, परिजनों ने किया चक्का जाम!
​संदीपन घाट थाना इलाके के आलमचंद में सोमवार सुबह हुई सनसनीखेज फायरिंग की घटना ने मंगलवार को उस वक्त उग्र रूप ले लिया, जब घायल पूर्व प्रधान मनोज कुमार ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
    user_Talib Siddique
    Talib Siddique
    Classified ads newspaper publisher सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by Local news tv
    1
    Post by Local news tv
    user_Local news tv
    Local news tv
    Content Creator (YouTuber) सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    1
    Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    user_कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by D.D.NEWS UTTER PRADESH
    1
    Post by D.D.NEWS UTTER PRADESH
    user_D.D.NEWS UTTER PRADESH
    D.D.NEWS UTTER PRADESH
    Journalist सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी
    1
    Post by प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी
    user_प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी
    प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • महिला की बेरहमी से पिटाई का आरोप ➡बीच बचाव करने आए पति को भी पीटा ➡पति गुलाम गौस गंभीर रूप से घायल ➡देवर समेत 4 पर पिटाई का आरोप ➡पीड़ित दंपति ने पुलिस से की शिकायत ➡कोखराज थाना इलाके का पूरा मामला
    1
    महिला की बेरहमी से पिटाई का आरोप
➡बीच बचाव करने आए पति को भी पीटा
➡पति गुलाम गौस गंभीर रूप से घायल
➡देवर समेत 4 पर पिटाई का आरोप
➡पीड़ित दंपति ने पुलिस से की शिकायत
➡कोखराज थाना इलाके का पूरा मामला
    user_Kaushambi dainik live
    Kaushambi dainik live
    Voice of people सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • कौशांबी। जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। थाना कौशांबी क्षेत्र के गरौली चौकी अंतर्गत सोनवारा गांव के पास मंगलवार सुबह करीब 9 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बस चालक और खलासी वाहन छोड़कर फरार हो गए, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मिली जानकारी के अनुसार जहांगीर का पुरवा निवासी पिंटू (40) पुत्र रामचंद्र मंगलवार सुबह अपने घर से बाइक लेकर काम पर जा रहा था। वह किसी माली के यहां काम के सिलसिले में निकला था। जैसे ही वह सोनवारा गांव के समीप पहुंचा, सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कूली बस ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिंटू करीब 10 फीट दूर जा गिरा। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उसके कपड़े तक फट गए और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बाइक भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के बाद बस कुछ दूरी पर जाकर रुक गई, लेकिन चालक और खलासी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए। गनीमत रही कि उस समय बस में कोई स्कूली बच्चे सवार नहीं थे, क्योंकि बस बच्चों को लेने जा रही थी। वरना हादसा और भी भयावह हो सकता था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही फरार चालक और खलासी की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिजन मौके पर पहुंच गए। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पिंटू अपने पीछे पत्नी सुनीता देवी, दो बेटियां करिश्मा, रेशमा और एक बेटा राज छोड़ गया है। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। स्थानीय लोगों ने इस घटना को लेकर आक्रोश जताते हुए तेज रफ्तार वाहनों पर सख्ती से नियंत्रण की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह के दर्दनाक हादसों को रोका जा सके।
    1
    कौशांबी। जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। थाना कौशांबी क्षेत्र के गरौली चौकी अंतर्गत सोनवारा गांव के पास मंगलवार सुबह करीब 9 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बस चालक और खलासी वाहन छोड़कर फरार हो गए, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
मिली जानकारी के अनुसार जहांगीर का पुरवा निवासी पिंटू (40) पुत्र रामचंद्र मंगलवार सुबह अपने घर से बाइक लेकर काम पर जा रहा था। वह किसी माली के यहां काम के सिलसिले में निकला था। जैसे ही वह सोनवारा गांव के समीप पहुंचा, सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कूली बस ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिंटू करीब 10 फीट दूर जा गिरा। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उसके कपड़े तक फट गए और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बाइक भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के बाद बस कुछ दूरी पर जाकर रुक गई, लेकिन चालक और खलासी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए। गनीमत रही कि उस समय बस में कोई स्कूली बच्चे सवार नहीं थे, क्योंकि बस बच्चों को लेने जा रही थी। वरना हादसा और भी भयावह हो सकता था।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही फरार चालक और खलासी की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिजन मौके पर पहुंच गए। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पिंटू अपने पीछे पत्नी सुनीता देवी, दो बेटियां करिश्मा, रेशमा और एक बेटा राज छोड़ गया है। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
स्थानीय लोगों ने इस घटना को लेकर आक्रोश जताते हुए तेज रफ्तार वाहनों पर सख्ती से नियंत्रण की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह के दर्दनाक हादसों को रोका जा सके।
    user_सन्त लाल मौर्य पत्रकार
    सन्त लाल मौर्य पत्रकार
    Media and information sciences faculty सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • ​संदीपन घाट थाना इलाके के आलमचंद में सोमवार सुबह हुई सनसनीखेज फायरिंग की घटना ने मंगलवार को उस वक्त उग्र रूप ले लिया, जब घायल पूर्व प्रधान मनोज कुमार ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
    1
    ​संदीपन घाट थाना इलाके के आलमचंद में सोमवार सुबह हुई सनसनीखेज फायरिंग की घटना ने मंगलवार को उस वक्त उग्र रूप ले लिया, जब घायल पूर्व प्रधान मनोज कुमार ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
    user_Talib Siddique
    Talib Siddique
    Classified ads newspaper publisher सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.