तेज बहाव वाले नाले में बहने से 72 वर्षीय वृद्ध की मौत,परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल गुरसरांय(झांसी)। थाना गुरसरांय क्षेत्र के ग्राम सिंगार में लगातार हो रही बारिश के बीच एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। ग्राम निवासी करीब 72 वर्षीय किशोरी लाल पुत्र भैया लाल बुधवार को अपने घर से लगभग एक किलोमीटर दूर जानवरों के बाड़े में गए थे। रास्ते में पड़ने वाले नाले में बारिश के कारण करीब पांच से छह फीट पानी तेज बहाव के साथ बह रहा था।आशंका है कि इसी दौरान किशोरी लाल नाले के तेज बहाव में बह गए। उनके लापता होने की सूचना डायल-112 के माध्यम से पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही डायल-112 टीम और प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। बुधवार रात तक पुलिस और ग्रामीणों द्वारा उनकी तलाश की गई,लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। गुरुवार सुबह दुबारा तलाश करने पर किशोरी लाल का शव नाले में फंसा हुआ मिला। शव मिलने की खबर से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं एसडीएम भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।मौके पर डिप्टी कलेक्टर गरौठा सुनील कुमार और गुरसरांय थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अखिलेश द्विवेदी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। इस दौरान गरौठा डिप्टी कलेक्टर सुनील कुमार पूरी तरह गरौठा सर्किल में तेज बारिश से जन धन हानि को रोकने के लिए लगातार क्षेत्र में घूम कर नजर रखे हुए हैं सिंगार में 72 वर्षीय किशोरी लाल के परिवार जनों को उन्होंने मौके पर जाकर आश्वासन दिया की इस संबंध में शासन द्वारा जो भी अधिक से अधिक राहत आदि व्यवस्थाएं होगी वह जल्द मुहैया कराई जावेगी इस संबंध में उन्होंने रिपोर्ट भी भेज दी है। उधर दूसरी तरफ उन्होंने क्षेत्र में हो रही तेज बारिश से बचाव के लिए लोगों को सर्तकता वर्तने को कहा है।
तेज बहाव वाले नाले में बहने से 72 वर्षीय वृद्ध की मौत,परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल गुरसरांय(झांसी)। थाना गुरसरांय क्षेत्र के ग्राम सिंगार में लगातार हो रही बारिश के बीच एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। ग्राम निवासी करीब 72 वर्षीय किशोरी लाल पुत्र भैया लाल बुधवार को अपने घर से लगभग एक किलोमीटर दूर जानवरों के बाड़े में गए थे। रास्ते में पड़ने वाले नाले में बारिश के कारण करीब पांच से छह फीट पानी तेज बहाव के साथ बह रहा था।आशंका है कि इसी दौरान किशोरी लाल नाले के तेज बहाव में बह गए। उनके लापता होने की सूचना डायल-112 के माध्यम से पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही डायल-112 टीम और प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। बुधवार रात तक पुलिस और ग्रामीणों द्वारा उनकी तलाश की गई,लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। गुरुवार सुबह दुबारा तलाश करने पर किशोरी लाल का शव नाले में फंसा हुआ
मिला। शव मिलने की खबर से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं एसडीएम भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।मौके पर डिप्टी कलेक्टर गरौठा सुनील कुमार और गुरसरांय थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अखिलेश द्विवेदी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। इस दौरान गरौठा डिप्टी कलेक्टर सुनील कुमार पूरी तरह गरौठा सर्किल में तेज बारिश से जन धन हानि को रोकने के लिए लगातार क्षेत्र में घूम कर नजर रखे हुए हैं सिंगार में 72 वर्षीय किशोरी लाल के परिवार जनों को उन्होंने मौके पर जाकर आश्वासन दिया की इस संबंध में शासन द्वारा जो भी अधिक से अधिक राहत आदि व्यवस्थाएं होगी वह जल्द मुहैया कराई जावेगी इस संबंध में उन्होंने रिपोर्ट भी भेज दी है। उधर दूसरी तरफ उन्होंने क्षेत्र में हो रही तेज बारिश से बचाव के लिए लोगों को सर्तकता वर्तने को कहा है।
- एरच थाना क्षेत्र के ग्राम बामोर के ससोर नाले की तेज बाढ़ में बही कार, छह लोगों क एरच थाना क्षेत्र के ग्राम बामोर के ससोर नाले की तेज बाढ़ में बही कार, छह लोगों की बची जान ग्रामीणों ने जान जोखिम में डालकर दो महिलाओं व दो मासूम बच्चियों समेत सभी को सुरक्षित बाहर निकाला, बड़ा हादसा टला1
- झांसी स्मार्ट सिटी की सड़को का नजारा..... उन्नाव दरवाजे की ओर जाने वाली सड़क झांसी स्मार्ट सिटी की सड़को का नजारा..... उन्नाव दरवाजे की ओर जाने वाली सड़क1
- टहरौली क्षेत्र के किसानों की खरीफ की फसलों लिए आफत बनी भारी बारिश तहसील टहरौली क्षेत्र में भारी बारिश से किसानों के खेत जलमग्न हैं किसानों के द्वारा बोई गई खरीफ की फसलों में मूंग उड़द मूंगफली तिलहन की फसलों को भारी नुकसान हो गया है बंगरी बंगरा निवासी किसान मूलचंद्र कुशवाहा ने कहा कि लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से किसानों के द्वारा बोई गई फसलें खेतों में जल भराव होने से चौपट हो गई हैं और बारिश भी रुकने का नाम नहीं ले रही है जिसके कारण किसानों की चिंता बढ़ गई है1
- भाई साहब जिंदा रहूंगा तो दूसरी बीवी ले आऊंगा इसलिए खाना बनाना सीख लिया 😝💯👈1
- बारावफात का जुलूस हर्षोल्लास से निकला, पुलिस रही सतर्क समथर (झांसी)। जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर मुस्लिम समाज ने बारावफात का जुलूस हर्षोल्लास एवं आपसी सौहार्द के साथ निकाला। खान बहादुर मस्जिद से शुरू हुआ जुलूस चौपड़ बाजार, अग्गा बाजार, महाराजा छतरी चौराहा व हरीपुरी होते हुए वापस मस्जिद पहुंचकर संपन्न हुआ।जुलूस में बच्चे, युवा, बुजुर्गों के साथ नगर के संभ्रांत नागरिक शामिल हुए। जगह-जगह दूध, खीर, हलवा व शरबत वितरित किया गया। वक्ताओं ने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के संदेशों पर प्रकाश डालते हुए भाईचारे और इंसानियत का संदेश दिया। इस दौरान मौलाना इकबाल खां, हाफिज रिजवान, हाफिज मुख्तार, शब्बीर पठान, रियाज मेवाती, समाजसेवी शमीम डीलेक्स, पूर्व पार्षद नफीस खां, पार्षद अरविंद श्रीवास, पार्षद प्रतिनिधि कासिम खां सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। थानाध्यक्ष अतुल कुमार राजपूत पुलिस बल के साथ मौजूद रहे और अराजक तत्वों पर पैनी नजर रखी। जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।4
- रक्षाबंधन पर उरई रेलवे स्टेशन पर दिखी अपेक्षाकृत कम भीड़, सामान्य नजर आए हालात उरई। रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर गुरुवार शाम उरई रेलवे स्टेशन का नजारा सामान्य दिनों की अपेक्षा अलग दिखाई दिया। त्योहार के चलते यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ने की उम्मीद के बीच शाम के समय स्टेशन परिसर में अपेक्षाकृत कम संख्या में यात्री नजर आए। स्टेशन के प्लेटफॉर्म और परिसर में कुछ लोग बैठे दिखाई दिए, जबकि यात्रियों की भीड़ अपेक्षाकृत कम रही। रक्षाबंधन पर ट्रेनों में आवागमन बढ़ने की संभावना के बावजूद शाम के समय स्टेशन पर स्थिति शांत और सामान्य नजर आई। त्योहार के मौके पर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा एवं यात्री सुविधाओं को लेकर भी व्यवस्थाएं महत्वपूर्ण रहती हैं। यात्रियों की संख्या कम होने से स्टेशन परिसर में फिलहाल किसी तरह की अफरा-तफरी दिखाई नहीं दी।1
- कानपुर में 100 करोड़ का खेल! नगर निगम ठेके में वसूली, 7 फर्म ब्लैकलिस्ट!! नगर निगम में अवैध वसूली, डराने-धमकाने एवं ठेकों में अनियमितता के संबंध में अब तक कुल छ: अभियोग पंजीकृत किए गए हैं। दो अभियुक्त गिरफ्तार हो चुके हैं, जबकि अभियुक्त गोविंद शर्मा फरार है, जिसकी लोकेशन राजस्थान में मिली है। शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी। जांच में ठेकों को प्रभावित करने, ठेकेदारों पर दबाव बनाने एवं अवैध वसूली के तथ्य सामने आए हैं। नगर निगम की पुरानी ठेका प्रक्रिया समाप्त कर अब लंबित एवं आगामी कार्यों में ऑनलाइन ई-टेंडरिंग अपनाई जाएगी। लगभग ₹100 करोड़ के टेंडर निरस्त कर शीघ्र रिटेंडरिंग की कार्रवाई की जा रही है। प्रकरण में संबंधित फर्मों, बैंक खातों एवं वित्तीय लेन-देन की जांच की जा रही है तथा लगभग सात फर्मों को ब्लैकलिस्ट किया गया है। अधिकारियों की संभावित संलिप्तता की भी जांच होगी और दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी। माननीय मुख्यमंत्री जी की जीरो टॉलरेंस नीति के अनुरूप प्रकरण में निष्पक्ष एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। बाइट- श्री रघुबीर लाल, पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट कानपुर नगर।1
- मातवाना मोहल्ले में बारिश का कहर, घरों में घुसा पानी गुरसराय। गुरसराय नगर के मोहल्ला मातवाना में पिछले 24 घंटे से अधिक समय से लगातार हो रही बारिश के चलते जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। लगातार बारिश के कारण मोहल्ले की गलियां और मुख्य सड़कें जलमग्न हो गई हैं। कई घरों में बारिश का पानी घुसने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मुख्य सड़कों पर करीब चार फीट तक पानी भर गया है, जिसके चलते आवागमन प्रभावित हो गया है। सड़क पर तेज बहाव के साथ पानी चलने से दोपहिया और छोटे वाहनों को निकलने में भी परेशानी हो रही है। वहीं घरों में पानी घुसने से लोगों को सामान सुरक्षित स्थानों पर रखने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार बारिश के बावजूद जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण स्थिति गंभीर होती जा रही है। लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से जलभराव वाले क्षेत्रों से जल्द पानी निकलवाने और स्थायी जल निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट1