घाटोल उपखंड क्षेत्र के दौरे पर जिला कलक्टर, व्यवस्थाओं का लिया जायजा बांसवाड़ा जिला कलक्टर डॉ इंद्रजीत यादव ने आज घाटोल उपखंड क्षेत्र का दौरा कर विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन, पेयजल व्यवस्था, स्वच्छता सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का मौके पर जाकर जायजा लिया। दौरे के दौरान जिला कलक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कार्यों में गुणवत्ता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए तथा सभी योजनाओं का लाभ समय पर पात्र व्यक्तियों तक पहुंचना सुनिश्चित किया जाए। इसके पश्चात जिला कलक्टर ने अधिकारियों की बैठक लेकर विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने, क्षेत्र में पेयजल समस्या का त्वरित समाधान करने तथा आमजन की शिकायतों का प्राथमिकता से निस्तारण करने के निर्देश प्रदान किए। जिला कलक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे क्षेत्र में नियमित मॉनिटरिंग करें और सरकार की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें, ताकि आमजन को अधिकतम लाभ मिल सके।
घाटोल उपखंड क्षेत्र के दौरे पर जिला कलक्टर, व्यवस्थाओं का लिया जायजा बांसवाड़ा जिला कलक्टर डॉ इंद्रजीत यादव ने आज घाटोल उपखंड क्षेत्र का दौरा कर विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन, पेयजल व्यवस्था, स्वच्छता सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का मौके पर जाकर जायजा लिया। दौरे के दौरान जिला कलक्टर ने संबंधित अधिकारियों
को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कार्यों में गुणवत्ता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए तथा सभी योजनाओं का लाभ समय पर पात्र व्यक्तियों तक पहुंचना सुनिश्चित किया जाए। इसके पश्चात जिला कलक्टर ने अधिकारियों की बैठक लेकर विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा की। बैठक
में उन्होंने लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने, क्षेत्र में पेयजल समस्या का त्वरित समाधान करने तथा आमजन की शिकायतों का प्राथमिकता से निस्तारण करने के निर्देश प्रदान किए। जिला कलक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे क्षेत्र में नियमित मॉनिटरिंग करें और सरकार की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें, ताकि आमजन को अधिकतम लाभ मिल सके।
- HarishkataraGhatol, Banswara🙏7 hrs ago
- नव वर्ष की शुभ वेला में रोटरी क्लब कुशलगढ़ द्वारा नगर के मुख्य पीपली चौराहा पर “रोटरी जल मंदिर” प्याऊ का शुभारंभ उपखंड अधिकारी कुशलगढ़ श्री राकेश कुमार न्योल के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में समाजसेवा और जनहित की भावना का उत्कृष्ट उदाहरण देखने को मिला। मुख्य अतिथि राकेश कुमार न्योल ने जल सेवा को मानवता की सच्ची सेवा बताते हुए अधिकाधिक स्थानों पर प्याऊ व पशु-पक्षियों के लिए जल व्यवस्था की अपील की। रोटरी क्लब कुशलगढ़ के अध्यक्ष रौनक सेठ ने बताया कि यह प्याऊ हर वर्ष की तरह राहगीरों को शीतल जल उपलब्ध कराएगा। भामाशाह रमेश तलेसरा ने बताया कि उनका परिवार पिछले 6 वर्षों से इस पुनीत कार्य में सहयोग कर रहा है। कार्यक्रम में पथिक मेहता, मनोहर कावड़िया, धर्मेंद्र कंसारा, यश खाब्या, मनोज सेठ व जितेंद्र जैन सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। संचालन रौनक सेठ ने किया!1
- Post by Raj Raj1
- Post by Parmeshvar redash1
- विद्या निकेतन माध्यमिक विद्यालय, पीठ में गुरुवार को चैत्र शुक्ल एकम के पावन अवसर पर हिन्दू नव वर्ष 2083 का कार्यक्रम हर्षोल्लास एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार एवं विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक एवं सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से नव वर्ष का स्वागत किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिसर सहित बस स्टैंड एवं प्रमुख चौराहों पर आकर्षक रंगोलियां बनाई गईं, जिन्होंने सभी का ध्यान आकर्षित किया। इसके साथ ही विद्यार्थियों एवं कार्यकर्ताओं की 10 टोलियां बनाकर उन्हें विभिन्न स्थानों—बस स्टैंड, पिपली चौक, परवडी चौक, कलालवाड़ा, बड़ी आथोर एवं छोटी आथोर—में भेजा गया। इन टोलियों ने आमजन के बीच जाकर लोगों को तिलक लगाकर तथा मिश्री एवं नीम की पत्तियां खिलाकर भारतीय नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं। इस अनूठे आयोजन का उद्देश्य भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना और समाज में सकारात्मक संदेश देना रहा। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष महेंद्रजी डेचिया, संरक्षक प्रवीण सिंह चौहान, भगवत सिंह चुंडावत, विक्रम सिंह चौहान, सुनील जैन, सतीश कोठारी, मनोज प्रजापत, प्रदीप सिंह चौहान, चिराग प्रजापत, संस्था प्रधान जयंतीलाल प्रजापत, चेतनलाल लबाना, महेंद्र सिंह चौहान, बाबूलाल डामोर, नागेंद्र सिंह चौहान, प्रकाशचंद्र लबाना, दीपक ननोमा, अजय दर्जी, प्रकाशजी, हेमंत वाघेला, टीना परमार सहित अनेक गणमान्यजन एवं विद्यालय के भैया-बहन उपस्थित रहे। इस अवसर पर सभी अतिथियों ने भारतीय संस्कृति के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को अपनी परंपराओं से जुड़े रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। उत्सव जयंती प्रभारी सुश्री टिंकल दर्जी ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रकार के आयोजन से विद्यार्थियों में सांस्कृतिक चेतना का विकास होता है तथा समाज में एक सकारात्मक संदेश जाता है।1
- हेलो गाइस यह राजस्थान प्रतापगढ़ नेशनल हाईवे है जो अभी तक सिंगल पट्टी का है और आपको पता ही होगा जैसे कि राजस्थान के अलावा बाइक बाकी कई राज्यों में जैसे गुजरात के मध्य प्रदेश से महाराष्ट्र में चलते हैं1
- यहां एक्सीडेंट आसपुर के आगे पुजारा में हुआ था1
- विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति की बहनों द्वारा नव वर्ष के अवसर पर मां अंबरदीप बैंगलोर गेट के बाहर औजरिया बायपास रोड मेन रोड पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बहनों, भाइयों एवं बच्चों ने मिलकर राहगीरों का तिलक लगाकर स्वागत किया तथा मिश्री और गुड़ खिलाकर नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान घंटी और शंखनाद से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। उपस्थित प्रमुख सदस्यों में मातृशक्ति जिला संयोजिका साक्षी दक, चंद्रिका दवे, कौशल्या पांडे, शकुंतला दवे, रेखा चोबिसा, गायत्री दवे, अरुणा चौहान, सुषमा पांडे, अरुण चौहान, सुभाष जी दवे, गंगाराम जी पांडे, कन्हैया लाल जी यादव, भव्य चौबीसा एवं हेरम दवे शामिल रहे। मातृशक्ति जिला संयोजिका ने नगर, मोहल्ला वासियों एवं देशवासियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए सभी के घर-परिवार में सुख-समृद्धि की कामना की। साथ ही सभी से अपने घरों में मिठाई बनाने, शाम को रंगोली सजाने एवं पांच दीपक जलाने का आह्वान किया।1
- आज नव वर्ष के उपलक्ष में हरदेव जोशी रंगमंच पर रंगारंग कार्यक्रम का प्रोग्राम रखा गया जिसमें सभी स्कूल के छात्र-छात्राओं ने हरसोलश के साथ भाग लेकर अपना कला प्रदर्शित किया1
- Post by Raj Raj1