नववर्ष पर कुशलगढ़ में “रोटरी जल मंदिर” शुभारंभ, जल सेवा का दिया प्रेरक संदेश नव वर्ष की शुभ वेला में रोटरी क्लब कुशलगढ़ द्वारा नगर के मुख्य पीपली चौराहा पर “रोटरी जल मंदिर” प्याऊ का शुभारंभ उपखंड अधिकारी कुशलगढ़ श्री राकेश कुमार न्योल के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में समाजसेवा और जनहित की भावना का उत्कृष्ट उदाहरण देखने को मिला। मुख्य अतिथि राकेश कुमार न्योल ने जल सेवा को मानवता की सच्ची सेवा बताते हुए अधिकाधिक स्थानों पर प्याऊ व पशु-पक्षियों के लिए जल व्यवस्था की अपील की। रोटरी क्लब कुशलगढ़ के अध्यक्ष रौनक सेठ ने बताया कि यह प्याऊ हर वर्ष की तरह राहगीरों को शीतल जल उपलब्ध कराएगा। भामाशाह रमेश तलेसरा ने बताया कि उनका परिवार पिछले 6 वर्षों से इस पुनीत कार्य में सहयोग कर रहा है। कार्यक्रम में पथिक मेहता, मनोहर कावड़िया, धर्मेंद्र कंसारा, यश खाब्या, मनोज सेठ व जितेंद्र जैन सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। संचालन रौनक सेठ ने किया!
नववर्ष पर कुशलगढ़ में “रोटरी जल मंदिर” शुभारंभ, जल सेवा का दिया प्रेरक संदेश नव वर्ष की शुभ वेला में रोटरी क्लब कुशलगढ़ द्वारा नगर के मुख्य पीपली चौराहा पर “रोटरी जल मंदिर” प्याऊ का शुभारंभ उपखंड अधिकारी कुशलगढ़ श्री राकेश कुमार न्योल के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में समाजसेवा और जनहित की भावना का उत्कृष्ट उदाहरण देखने को मिला। मुख्य अतिथि राकेश कुमार न्योल ने जल सेवा को मानवता की सच्ची सेवा बताते हुए अधिकाधिक स्थानों पर प्याऊ व पशु-पक्षियों के लिए जल व्यवस्था की अपील की। रोटरी क्लब कुशलगढ़ के अध्यक्ष रौनक सेठ ने बताया कि यह प्याऊ हर वर्ष की तरह राहगीरों को शीतल जल उपलब्ध कराएगा। भामाशाह रमेश तलेसरा ने बताया कि उनका परिवार पिछले 6 वर्षों से इस पुनीत कार्य में सहयोग कर रहा है। कार्यक्रम में पथिक मेहता, मनोहर कावड़िया, धर्मेंद्र कंसारा, यश खाब्या, मनोज सेठ व जितेंद्र जैन सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। संचालन रौनक सेठ ने किया!
- भारतीय नव वर्ष के उपलक्ष में बांसवाड़ा कुशल बाग मैदान में हो रहे गरबा रास में गरबा डांस करते पुरुष और महिलाएं शहर वासी बहुत ही धूमधाम से गरबे का आनंद लिया1
- बांसवाड़ा जिला कलक्टर डॉ इंद्रजीत यादव ने आज घाटोल उपखंड क्षेत्र का दौरा कर विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन, पेयजल व्यवस्था, स्वच्छता सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का मौके पर जाकर जायजा लिया। दौरे के दौरान जिला कलक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कार्यों में गुणवत्ता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए तथा सभी योजनाओं का लाभ समय पर पात्र व्यक्तियों तक पहुंचना सुनिश्चित किया जाए। इसके पश्चात जिला कलक्टर ने अधिकारियों की बैठक लेकर विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने, क्षेत्र में पेयजल समस्या का त्वरित समाधान करने तथा आमजन की शिकायतों का प्राथमिकता से निस्तारण करने के निर्देश प्रदान किए। जिला कलक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे क्षेत्र में नियमित मॉनिटरिंग करें और सरकार की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें, ताकि आमजन को अधिकतम लाभ मिल सके।3
- जल्दी से जल्दी ज्ञान दे आवश्यकता सफाई करिए सप्लाई होना चाहिए हाई स्कूल में बजाना में1
- Post by Raj Raj1
- Post by Parmeshvar redash1
- सीमलवाड़ा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बैनर तले गुरुवार को राजकीय आचार्य संस्कृत महाविद्यालय, पीठ में विद्यार्थियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक के बाद परिषद के कार्यकर्ताओं ने कॉलेज संयोजक उदयलाल बंजारा व महेंद्र सेवक के नेतृत्व में प्राचार्य हंसराज मीणा को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र समाधान की मांग की। ज्ञापन में विद्यार्थियों ने बताया कि महाविद्यालय में वर्तमान सत्र 2025-26 में लगभग 250 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं, लेकिन उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। छात्रवृत्ति, आर्थिक सहायता, कालीबाई भील मेधावी स्कूटी योजना तथा मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति जैसी योजनाओं के लिए विद्यार्थियों ने अगस्त माह में ही ऑनलाइन आवेदन कर दिए थे, बावजूद इसके आज तक किसी भी प्रकार का भुगतान नहीं हुआ है। विद्यार्थियों का आरोप है कि वर्ष 2024-25 व 2025-26 के सभी आवेदन महाविद्यालय की आईडी पर ही लंबित पड़े हैं और उन्हें विभाग को अग्रेषित नहीं किया गया है। अन्य महाविद्यालयों में जहां इन योजनाओं का लाभ विद्यार्थियों को मिल चुका है, वहीं पीठ महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं पिछले करीब आठ महीनों से इंतजार कर रहे हैं, जिससे उन्हें आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन में महाविद्यालय की अन्य मूलभूत समस्याओं को भी प्रमुखता से उठाया गया। विद्यार्थियों ने बताया कि कॉलेज के पास लगभग 25 बीघा भूमि है, लेकिन सुरक्षा के लिए परकोटा नहीं होने से परिसर असुरक्षित बना हुआ है। वहीं, महाविद्यालय में करीब 70 प्रतिशत छात्राएं अध्ययनरत हैं, बावजूद इसके पर्याप्त शौचालय सुविधा नहीं होने के कारण उन्हें खुले में जाना पड़ता है, जो गंभीर समस्या है। पेयजल की भी उचित व्यवस्था नहीं है। इसके अलावा विद्यार्थियों ने महाविद्यालय में 25 नए कमरों के निर्माण, विश्वविद्यालय परीक्षा केंद्र स्थानीय स्तर पर ही स्थापित करने तथा पूर्व में जनप्रतिनिधियों को दिए गए ज्ञापनों पर अब तक कार्रवाई नहीं होने पर भी नाराजगी जताई। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने प्राचार्य से मांग की कि एक सप्ताह के भीतर छात्रवृत्ति व आर्थिक सहायता के प्रकरणों का निस्तारण कर उन्हें विभाग को अग्रेषित किया जाए तथा महाविद्यालय की मूलभूत सुविधाओं को शीघ्र उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान एबीवीपी के पदाधिकारी व छात्र-छात्राएं मुन्ना आहारी, रीना गरासिया, रेतीना बरजोड , निधि मोरी, रोशनी डामोर, राकेश बरजोड, रवीना मसार,टीना डामोर, सुमित्रा रोत, प्रियंका भामात, नीलम बामणिया, दीपिका डेंडोर मौजूद रहे।2
- भाईयो, जब अपन काम धन्धे पर जाते है,, तो अधिकाश लोग अपने समाज के ही मिलते है , 1,केटरिंग मे बरतन धोना, 2. टेन्ट के कामो मै, यहा पर, अन्य समाज के लोग दिखने नही मिलते इस काम मे न के बराबर,,, ऐसे भाईयो के पास अधिकतर,, बाईक, दो ढाई लाख वाली बाईक होती है,, तो ईतना पेसा लगाकर, कोई धन्धा,, लगा सकते है,, तो रोजगार के लिए भटकना नही पडता है, भाईयो,, 3. नोट:- भाईयो अपन साहुकारों के वहा काम करते हुए भी, 1,गाली सुनते है,, मार भी खा लेते है, व चुपचाप सहन लेते है,, तो अपन गाव मे ऐसी हरकते क्यों करनी, चाकु दिखाना, 1,सडको मे तलवार, रखना,2,लहराते रिल्स बनाना, ये हरकत क्यो करना ,, ऐसी हरकत से बाजार के लोग सिधा बोलते है दैखो ,फोकले, लोगो कि हरकते, अनाप चना,, ओर लास्ट मे पुलिस के हाथ चड जाते हे, बाल उखाड लेते है फिर,, रिपोर्टर: मुकेश निनामा1
- भारतीय नव वर्ष के उपलक्ष में वाहन रैली बांसवाड़ा में शहर भ्रमण कराया गया। इसमें महिला और पुरुष बहुत जोर-शोर से भाग लिए। हिंदू नव वर्ष साल की हार्दिक शुभकामनाएं। ll भारत माता की जय ll1