Shuru
Apke Nagar Ki App…
बस्सी में विकास के नाम पर जनता की गाढ़ी कमाई को कथित तौर पर 'लावारिस खजाना' मानकर भ्रष्टाचार की फसल काटी जा रही है। बिना किसी तकनीकी निगरानी के करोड़ों रुपये बेतरतीब ढंग से उलीचकर बस्सी को लूटा जा रहा है। भ्रष्टाचार से जुड़े सवालों पर जब इन 'सरकारी छत्रपालों' को बुलाया जाता है, तो उनमें फोन उठाने या मौके पर जाकर लोगों का सामना करने की हिम्मत नहीं है। बस्सी की जनता सीधे पूछ रही है कि भ्रष्टाचार के इन सवालों से भागने वाले अधिकारी भगौड़े हैं या बेशर्म?
Yogesh Kumar Gupta
बस्सी में विकास के नाम पर जनता की गाढ़ी कमाई को कथित तौर पर 'लावारिस खजाना' मानकर भ्रष्टाचार की फसल काटी जा रही है। बिना किसी तकनीकी निगरानी के करोड़ों रुपये बेतरतीब ढंग से उलीचकर बस्सी को लूटा जा रहा है। भ्रष्टाचार से जुड़े सवालों पर जब इन 'सरकारी छत्रपालों' को बुलाया जाता है, तो उनमें फोन उठाने या मौके पर जाकर लोगों का सामना करने की हिम्मत नहीं है। बस्सी की जनता सीधे पूछ रही है कि भ्रष्टाचार के इन सवालों से भागने वाले अधिकारी भगौड़े हैं या बेशर्म?
More news from राजस्थान and nearby areas
- इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी ने एक वीडियो साझा किया है।1
- जयपुर के हरमाड़ा थाना इलाके में लोहा मंडी के पास रविवार दोपहर करीब 3 बजे एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार पति-पत्नी को टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में दोनों पति-पत्नी उछलकर लगभग 20 फीट दूर जा गिरे, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बाइक सवार की पहचान तरुपति विहार निवासी पुष्पेंद्र सिंह और उनकी पत्नी वंदना कंवर के रूप में की गई है।1
- जयपुर सीकर रोड पर एक ओवर स्पीड कार ने रविवार शाम को सड़क पार कर रहे बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी, जिससे वे करीब 20 फीट दूर उछलकर गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हरमाड़ा थाना पुलिस ने सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर घायल पति-पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार जारी है। हरमाड़ा थाना के SHO उदयभान ने बताया कि यह दुर्घटना लोहा मंडी के पास हुई। तरुपति विहार निवासी पुष्पेंद्र सिंह अपनी पत्नी वंदना कंवर के साथ बाइक पर सड़क पार कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार से आ रही एक कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सहित दंपती हवा में उछलकर काफी दूर जा गिरे। पुलिस के अनुसार, हादसे के तुरंत बाद कार का ड्राइवर वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को जब्त कर लिया है और अब फरार ड्राइवर की तलाश में जुट गई है।1
- राजस्थान की राजधानी जयपुर से अनु मीणा आत्महत्या मामले में दिल दहला देने वाला खुलासा सामने आया है। एग्जीक्यूटिव इंजीनियर पति की प्रताड़ना से तंग आकर अनु मीणा ने खुदकुशी कर ली थी, और अब इस केस में सामने आए सीसीटीवी फुटेज ने पति की क्रूरता के ऐसे राज खोले हैं जो रोंगटे खड़े कर देते हैं। फुटेज में दिख रहा है कि पति अनु मीणा की खुदकुशी से कुछ ही दिन पहले बच्चों के सामने ही उसे जूते से बेरहमी से पीट रहा था और उसके मुंह पर थूक रहा था। अनु के परिवार वालों ने करीब 40 दिन बाद आरोपी पति गौतम मीणा, जो पब्लिक वेलफेयर डिपार्टमेंट में इंजीनियर है, सहित कई लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराई है। अनु के बच्चों ने भी अब अपने पिता की दरिंदगी की कहानी बताते हुए रोना शुरू कर दिया है। जयपुर के गोपालपुरा बाईपास के रहने वाले रिटायर्ड हेड कांस्टेबल रोहिताश मीणा ने अपनी बेटी अनु मीणा की शादी लगभग 11 साल पहले 25 जुलाई 2015 को गौतम मीणा से की थी, जिसमें उन्होंने करीब 60 लाख रुपये खर्च किए थे और दहेज में होंडा सिटी कार व पांच लाख रुपये नकद भी दिए थे। आरोप है कि गौतम मीणा शादी के कुछ ही दिन बाद से दहेज की मांग को लेकर अनु को प्रताड़ित करने लगा था और अक्सर शराब के नशे में उससे मारपीट करता था। उनके दो बच्चे हैं, बेटा माहिर (जन्म 08 जुलाई 2016) और बेटी समाइरा (जन्म 21 जनवरी 2018)। केस दर्ज होने के बाद से आरोपी पति और अन्य लोग फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।1
- एक छात्र की आत्महत्या के मामले को लेकर अब राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इस प्रकरण में पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा और कलेक्टर के बीच हुई बातचीत के दौरान कई गंभीर मुद्दे सामने आए हैं। मृतक छात्र के परिजनों ने प्रशासनिक अधिकारियों पर दबाव डालने और धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का स्पष्ट आरोप है कि न्याय मांगने पर संबंधित अफसर उन्हें डराने-धमकाने की कोशिश कर रहे हैं। इस बीच, पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने इस पूरे मामले में एक निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए प्रशासन की कार्यशैली पर भी तीखे सवाल उठाए हैं। इस घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है, और विपक्ष लगातार सरकार व प्रशासन को घेरने में जुटा हुआ है। परिजन लगातार दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।1
- राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का अजमेर से कोटा तक रोडवेज बस में सफर इन दिनों चर्चा का विषय बन गया है। बताया जा रहा है कि बस में बैठकर फोटो खिंचवाने के बाद जब मंत्री जी अपनी सीट से उठने लगे, तो उन्हें पीछे से आवाज आई — “साहब, बस में ही बिराजिए… कैमरामैन अभी आ रहा है!” इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने सवाल उठाने शुरू कर दिए कि मंत्री का यह सफर आम जनता की समस्याएं समझने के लिए था या केवल कैमरे और प्रचार के लिए। विपक्षी नेताओं और कई यूजर्स ने इसे “फोटोशूट राजनीति” बताते हुए सरकार पर निशाना साधा है। वहीं, मंत्री के समर्थकों का कहना है कि रोडवेज बस में उनका सफर आम लोगों से जुड़ने की एक कोशिश है, लेकिन वायरल हुई “कैमरामैन अभी आ रहा है…” वाली टिप्पणी ने इस पूरे घटनाक्रम को एक राजनीतिक बहस में बदल दिया है।1
- जयपुर के हरमाड़ा थाना इलाके में लोहा मंडी के पास रविवार दोपहर करीब 3 बजे एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार पति-पत्नी को टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में पति-पत्नी उछलकर करीब 20 फीट दूर जा गिरे, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक सवारों की पहचान तरुपति विहार निवासी पुष्पेंद्र सिंह और उनकी पत्नी वंदना कंवर के रूप में हुई है। टक्कर के बाद दोनों की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है।1
- बस्सी में विकास के नाम पर जनता की गाढ़ी कमाई को कथित तौर पर 'लावारिस खजाना' मानकर भ्रष्टाचार की फसल काटी जा रही है। बिना किसी तकनीकी निगरानी के करोड़ों रुपये बेतरतीब ढंग से उलीचकर बस्सी को लूटा जा रहा है। भ्रष्टाचार से जुड़े सवालों पर जब इन 'सरकारी छत्रपालों' को बुलाया जाता है, तो उनमें फोन उठाने या मौके पर जाकर लोगों का सामना करने की हिम्मत नहीं है। बस्सी की जनता सीधे पूछ रही है कि भ्रष्टाचार के इन सवालों से भागने वाले अधिकारी भगौड़े हैं या बेशर्म?1