Shuru
Apke Nagar Ki App…
जालौन कोतवाली क्षेत्र के अकोढ़ी दुबे गांव में जमीन विवाद को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस घटना में देवर और उसके परिजनों पर अपनी जेठानी और उसके बेटे पर हमला करने का आरोप है। रविवार को हुई यह वारदात गांव में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जमीन को लेकर दोनों पक्षों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था, जो रविवार को हिंसक रूप ले बैठा। इसी दौरान देवर पक्ष के लोगों ने महिला और उसके बेटे पर डंडों, लात-घूंसों से हमला कर दिया। पीड़ित महिला अपने बेटे को गोद में लेकर खुद को बचाने की गुहार लगाती रही, लेकिन हमलावरों ने मारपीट जारी रखी।
Bheem rajawat 9628800458
जालौन कोतवाली क्षेत्र के अकोढ़ी दुबे गांव में जमीन विवाद को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस घटना में देवर और उसके परिजनों पर अपनी जेठानी और उसके बेटे पर हमला करने का आरोप है। रविवार को हुई यह वारदात गांव में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जमीन को लेकर दोनों पक्षों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था, जो रविवार को हिंसक रूप ले बैठा। इसी दौरान देवर पक्ष के लोगों ने महिला और उसके बेटे पर डंडों, लात-घूंसों से हमला कर दिया। पीड़ित महिला अपने बेटे को गोद में लेकर खुद को बचाने की गुहार लगाती रही, लेकिन हमलावरों ने मारपीट जारी रखी।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले से स्मार्ट मीटर के विरोध की खबर दिखाने जा रहे हैं दरअसल आज़ जालौन तहसील में एक दर्जन से अधिक महिलाओं ने मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन देखें खास रिपोर्ट देवेश कुमार स्वर्णकार के साथ1
- सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन, परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को शील्ड व मेडल प्रदान 📍 जालौन। एसएस कन्हैयालाल अग्रवाल मैमोरियल बाल विद्या मंदिर का वार्षिकोत्सव एवं परीक्षाफल वितरण समारोह विद्यालय ऑडिटोरियम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मेधावी छात्र-छात्राओं को शील्ड एवं मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रबंधक पूरनलाल अग्रवाल ने की, जबकि निदेशक विपुल अग्रवाल एवं खुशबू अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई। इसके पश्चात विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत मार्शल आर्ट प्रदर्शन ने उपस्थित जनों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में बच्चों ने गीत, नृत्य एवं एकांकी प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर निदेशक विपुल अग्रवाल एवं खुशबू अग्रवाल ने कहा कि छात्रों की मेहनत का परिणाम परीक्षा परिणाम में स्पष्ट दिखाई दे रहा है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया और कहा कि जो छात्र स्थान प्राप्त नहीं कर सके, वे निराश न होकर आगे और अधिक परिश्रम करें। परीक्षा परिणाम में विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। पीजी, एलकेजी, यूकेजी से लेकर कक्षा 11 तक के छात्रों ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। इस अवसर पर विधि अग्रवाल, आशीष चतुर्वेदी, नंदकुमार राठौर, रश्मि गुप्ता एवं मीनाक्षी दीक्षित सहित अन्य अतिथियों ने मेधावियों को शील्ड एवं मेडल पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन विनय गुप्ता एवं शिखा गुप्ता ने किया।1
- बिग ब्रेकिंग जालौन माधौगढ़ रिपोर्टर दविंदर सिंह 👉 माधौगढ़ नगर में एक बार फिर स्मार्ट मीटर को लेकर जनता का गुस्सा फूट पड़ा 👉 चितौरा बस स्टैंड चौराहे पर लोगों ने किया जोरदार धरना-प्रदर्शन, यातायात पूरी तरह ठप 👉 “स्मार्ट मीटर नहीं, जनता पर बोझ” — नारों के साथ बिजली विभाग के खिलाफ हल्ला बोल 👉 बार-बार शिकायतों के बावजूद सुनवाई न होने से लोगों में भारी आक्रोश 👉 प्रदर्शनकारियों का आरोप — स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिल में बेतहाशा बढ़ोतरी 👉 आम जनता बोली — “ये सुविधा नहीं, जेब पर डकैती है” 👉 मौके पर प्रशासन और बिजली विभाग के अधिकारी पहुंचे, लोगों को समझाने की कोशिश जारी 👉 मांगें पूरी न होने पर आंदोलन और होगा तेज 👉 मामला माधौगढ़ तहसील क्षेत्र के माधौगढ़ नगर का 👉 जनता सड़कों पर, अब देखना होगा प्रशासन क्या करता है बड़ा फैसला!1
- नोएडा सेक्टर 65 से बड़ी खबर 💼 सैलरी को लेकर कर्मचारियों में नाराज़गी तेज नोएडा सेक्टर 65 में काम कर रहे कर्मचारियों के बीच सैलरी को लेकर असंतोष बढ़ता जा रहा है। समय पर वेतन न मिलने और भुगतान में कटौती जैसी समस्याओं को लेकर कर्मचारियों ने एकजुट होकर आवाज़ उठानी शुरू कर दी है। ✊ कर्मचारियों का कहना है कि मेहनत के मुताबिक पूरा और समय पर वेतन मिलना उनका अधिकार है। ✊ यूनियन के माध्यम से अपनी मांगों को मजबूती से रखने की तैयारी चल रही है। 📢 कर्मचारियों ने साफ कहा — "जब तक हक नहीं मिलेगा, संघर्ष जारी रहेगा!" 🔴 क्या प्रशासन और कंपनी इस मुद्दे पर जल्द कोई कदम उठाएगी?2
- तहसील सदर में उपजिलाधिकारी अजय आनन्द वर्मा के नेतृत्व में राजस्व टीम ने ग्राम इकौरापुर में बड़ी कार्रवाई की। खसरा संख्या 822 (चरागाह) व 908 (खेल मैदान) की करीब 0.765 व 0.461 हेक्टेयर भूमि से अतिक्रमण हटाया गया। हर्ष मिश्रा द्वारा फसल बोकर किए गए कब्जे को जेसीबी से हटाकर जमीन को कब्जा मुक्त कराया गया। प्रशासन के अनुसार नोटिस के बावजूद कब्जा नहीं हटाया गया था। मुक्त कराई गई ग्राम सभा की भूमि की अनुमानित कीमत करीब 90 लाख रुपये बताई गई है।2
- सिकंदरा क्षेत्र के पटेल नगर निवासी भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री विनोद नायक का रविवार को गांव चलो अभियान के दौरान परौख गांव में अचानक तबीयत बिगड़ने से निधन हो गया। बताया गया कि कार्यक्रम के दौरान संबोधन देते समय उन्हें अचानक हार्ट अटैक आया, जिसके बाद उनकी हालत गंभीर हो गई। उन्हें तत्काल उपचार के लिए ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। विनोद नायक परौख गांव में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे थे। कार्यक्रम स्थल पर कार्यकर्ताओं ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया था। इसके बाद जैसे ही उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करना शुरू किया, तभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। उनके असामयिक निधन की खबर मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। पार्टी ने इसे बड़ी क्षति बताया है। सोमवार को दोपहर करीब 2 बजे यमुना नदी तट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री अजीत सिंह पाल सहित भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- Post by Bheem rajawat 96288004581
- खास खबर है जालौन जिले के जालौन कोतवाली क्षेत्र से जुड़ी हुई जहां आज़ पुलिस ने एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है इसके पास से अवैध असलहा कारतूस बरामद किए गए हैं देखें खास रिपोर्ट देवेश कुमार स्वर्णकार के साथ1
- सिकंदरा क्षेत्र में बैटरी चालित ई-रिक्शा चालकों की मनमानी लगातार बढ़ती नजर आ रही है। नियमानुसार इन वाहनों को केवल सवारियां ढोने के लिए परमिट दिया जाता है, लेकिन इसके बावजूद कई चालक खुलेआम सरिया, लोहे के एंगल और अन्य भारी सामान लादकर सड़कों पर दौड़ रहे हैं। सोमवार दोपहर करीब 2 बजे स्थानीय लोगों ने बताया कि इस तरह की ओवरलोडिंग और खतरनाक सामान ले जाने से सड़क पर चलने वाले बाइक और कार सवारों की सुरक्षा पर गंभीर खतरा बना रहता है। कई बार दुर्घटना की स्थिति भी बन चुकी है, लेकिन जिम्मेदार विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। जानकारी के अनुसार, पड़ोसी जनपद औरैया में ई-रिक्शा से माल ढुलाई पर प्रतिबंध लगाया जा चुका है, लेकिन सिकंदरा क्षेत्र में इसका कोई खास असर देखने को नहीं मिल रहा है। यहां अब भी नियमों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है। इतना ही नहीं, कई ई-रिक्शा बिना पूरे कागजात और आवश्यक परमिशन के ही सड़कों पर संचालित हो रहे हैं। इसके बावजूद न तो ट्रैफिक पुलिस और न ही स्थानीय थाना स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई होती दिखाई दे रही है। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि आखिर प्रशासन कब इन नियमों की अनदेखी करने वाले ई-रिक्शा चालकों पर सख्ती करेगा, या फिर लोगों की जान जोखिम में डालकर यह सिलसिला यूं ही चलता1