सिकंदरा में ई-रिक्शा चालकों की मनमानी, सवारी परमिट के बावजूद ढो रहे भारी सामान, जिम्मेदार बने अंजान सिकंदरा क्षेत्र में बैटरी चालित ई-रिक्शा चालकों की मनमानी लगातार बढ़ती नजर आ रही है। नियमानुसार इन वाहनों को केवल सवारियां ढोने के लिए परमिट दिया जाता है, लेकिन इसके बावजूद कई चालक खुलेआम सरिया, लोहे के एंगल और अन्य भारी सामान लादकर सड़कों पर दौड़ रहे हैं। सोमवार दोपहर करीब 2 बजे स्थानीय लोगों ने बताया कि इस तरह की ओवरलोडिंग और खतरनाक सामान ले जाने से सड़क पर चलने वाले बाइक और कार सवारों की सुरक्षा पर गंभीर खतरा बना रहता है। कई बार दुर्घटना की स्थिति भी बन चुकी है, लेकिन जिम्मेदार विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। जानकारी के अनुसार, पड़ोसी जनपद औरैया में ई-रिक्शा से माल ढुलाई पर प्रतिबंध लगाया जा चुका है, लेकिन सिकंदरा क्षेत्र में इसका कोई खास असर देखने को नहीं मिल रहा है। यहां अब भी नियमों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है। इतना ही नहीं, कई ई-रिक्शा बिना पूरे कागजात और आवश्यक परमिशन के ही सड़कों पर संचालित हो रहे हैं। इसके बावजूद न तो ट्रैफिक पुलिस और न ही स्थानीय थाना स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई होती दिखाई दे रही है। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि आखिर प्रशासन कब इन नियमों की अनदेखी करने वाले ई-रिक्शा चालकों पर सख्ती करेगा, या फिर लोगों की जान जोखिम में डालकर यह सिलसिला यूं ही चलता
सिकंदरा में ई-रिक्शा चालकों की मनमानी, सवारी परमिट के बावजूद ढो रहे भारी सामान, जिम्मेदार बने अंजान सिकंदरा क्षेत्र में बैटरी चालित ई-रिक्शा चालकों की मनमानी लगातार बढ़ती नजर आ रही है। नियमानुसार इन वाहनों को केवल सवारियां ढोने के लिए परमिट दिया जाता है, लेकिन इसके बावजूद कई चालक खुलेआम सरिया, लोहे के एंगल और अन्य भारी सामान लादकर सड़कों पर दौड़ रहे हैं। सोमवार दोपहर करीब 2 बजे स्थानीय लोगों ने बताया कि इस तरह की ओवरलोडिंग और खतरनाक सामान ले जाने से सड़क पर चलने वाले बाइक और कार सवारों की सुरक्षा पर गंभीर खतरा बना रहता है। कई बार दुर्घटना की स्थिति भी बन चुकी है, लेकिन जिम्मेदार विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। जानकारी के अनुसार, पड़ोसी जनपद औरैया में ई-रिक्शा से माल ढुलाई पर प्रतिबंध लगाया जा चुका है, लेकिन सिकंदरा क्षेत्र में इसका कोई खास असर देखने को नहीं मिल रहा है। यहां अब भी नियमों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है। इतना ही नहीं, कई ई-रिक्शा बिना पूरे कागजात और आवश्यक परमिशन के ही सड़कों पर संचालित हो रहे हैं। इसके बावजूद न तो ट्रैफिक पुलिस और न ही स्थानीय थाना स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई होती दिखाई दे रही है। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि आखिर प्रशासन कब इन नियमों की अनदेखी करने वाले ई-रिक्शा चालकों पर सख्ती करेगा, या फिर लोगों की जान जोखिम में डालकर यह सिलसिला यूं ही चलता
- 📍 खबर कानपुर देहात | भोगनीपुर उधारी विवाद में युवक पर जानलेवा हमला, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप कानपुर देहात के भोगनीपुर थाना क्षेत्र में उधारी के विवाद को लेकर एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस पर शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई न करने का गंभीर आरोप लगाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत अमरौधा निवासी अशोक कुमार (पुत्र रामबाबू) मेहनत-मजदूरी और सटरिंग का कार्य कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। पीड़ित के मुताबिक, दिनांक 3 अप्रैल 2026 को वह अपने काम से जा रहा था, तभी हिमांशु, प्रशांत व अन्य लोग उसके घर में घुस आए और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने 27 हजार रुपये की उधारी को लेकर विवाद करते हुए अशोक कुमार पर सटरिंग में इस्तेमाल होने वाली लोहे की बल्लियों से हमला किया और जान से मारने की धमकी दी। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। पीड़ित का कहना है कि उसने उसी दिन भोगनीपुर थाने में शिकायत दी, लेकिन पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। आरोप है कि अगले दिन 4 अप्रैल को आरोपी फिर से एक कथित स्थानीय भाजपा नेता संजय संखवार के साथ लाठी-डंडों से लैस होकर उसके घर पहुंचे और दोबारा मारपीट व धमकी दी। अशोक कुमार का आरोप है कि आरोपी प्रभावशाली होने के कारण पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है, बल्कि उसे ही झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जा रही है। पीड़ित ने उच्च अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। अब सवाल यह है कि शिकायत के बावजूद पुलिस कब कार्रवाई करेगी और पीड़ित को न्याय कब मिलेगा?3
- झींझक दिल्ली हावड़ा रेल मार्ग पर डाउन लाइन पार करते समय अधेड़ की हुई मौत परिजनों में मचा कोहराम झींझक रेलवे स्टेशन पर रविवार शाम एक अधेड़ व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। यह घटना दिल्ली–हावड़ा रेलमार्ग पर डाउन लाइन पार करते समय हुई। मृतक की पहचान उसके नाती विकास ने शैलेश सविता उर्फ गुड्डू (55 वर्ष) के रूप में की है। मृतक शैलेश सविता उर्फ गुड्डू पुत्र रामचंद्र, रसूलाबाद थाना क्षेत्र के छोटी नार गांव के निवासी थे। घटना रविवार रात करीब 8:30 बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलने पर जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। जीआरपी के मुताबिक, मृतक के पास से एक कीपैड मोबाइल और आधार कार्ड की फोटोकॉपी मिली, जिससे उसके परिजनों को सूचना दी गई। नाती विकास ने अपने बाबा की पहचान की। विकास ने बताया कि उनके बाबा शैलेश सविता पिछले 40 वर्षों से कानपुर के विश्व बैंक बर्रा में रह रहे थे और गोविंदपुरी में हेयर सैलून की दुकान चलाते थे। मृतक अपने पीछे पत्नी गुड्डी, तीन बेटियां पूजा, माला, ज्योति और सबसे छोटे बेटे गोलू को छोड़ गए हैं। परिजनों के अनुसार, शैलेश सविता रविवार सुबह कानपुर जाने के लिए तैयार थे, लेकिन उनकी ट्रेन छूट गई थी। इसके बाद वह शाम करीब 3 बजे दोबारा घर से कानपुर के लिए निकले थे। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। जीआरपी चौकी इंचार्ज अर्पित तिवारी ने सोमवार 11 बजे बताया कि शव का पंचनामा भरकर आगे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही1
- औरैया के अयाना थाना क्षेत्र के ग्राम महारतपुर में पानी की टंकी में संदिग्ध कंकाल मिलने से इलाके में मचा हड़कंप, सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू।1
- औरैया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को महिलाओं ने सामूहिक रूप से सुना। “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” के तहत संसद व विधानसभा में 50% आरक्षण की दी गई जानकारी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साह के साथ सहभागिता की। भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष डॉ. सर्वेश कठेरिया भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। जिला अध्यक्ष ने कहा यह अधिनियम महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम। भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की सक्रिय मौजूदगी से कार्यक्रम रहा सफल1
- *ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया -* औरैया में भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित हुआ वर्चुअल कार्यक्रम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को महिलाओं ने सामूहिक रूप से सुना। “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” के तहत संसद व विधानसभा में 50% आरक्षण की दी गई जानकारी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साह के साथ सहभागिता की। भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष डॉ. सर्वेश कठेरिया भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। जिला अध्यक्ष ने कहा यह अधिनियम महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम। भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की सक्रिय मौजूदगी से कार्यक्रम रहा सफल।1
- कंचौसी नगर पंचायत क्षेत्र के पीएमश्री स्कूल सड़रामऊ में सर्व शिक्षा अभियान के तहत चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पंचायत कंचौसी के चेयरमैन राजेंद्र सिंह राजू शामिल हुए तथा छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये ।2
- सिकंदरा थाना क्षेत्र के रसधान ओवर ब्रिज के पास सोमवार शाम करीब 5 बजे एक स्कूटी सवार युवक ब्रेकर के कारण अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया, जिससे वह घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार औरैया जनपद निवासी अमित द्विवेदी किसी काम से अकबरपुर गए थे। वहां से लौटते समय जैसे ही वह रसधान ओवर ब्रिज के पास सर्विस लेन में बने ब्रेकर के पास पहुंचे, अचानक उनकी स्कूटी अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में वह सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घटना की सूचना पर रसधान चौकी प्रभारी रजनीश कुमार वर्मा मौके पर पहुंचे और घायल को तत्काल अस्पताल भिजवाया, जहां उनका उपचार किया गया।1
- पड़ोसी की पराली से लगी आग, 10 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख कानपुर देहात के विकासखंड संदलपुर क्षेत्र के कौरू मोहम्मदपुर गांव में रविवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। पड़ोसी किसान द्वारा खेत में जलाई जा रही पराली की चिंगारी उड़कर दूसरे किसान के खेत में जा गिरी, जिससे देखते ही देखते खड़ी गेहूं की फसल में भीषण आग लग गई। पीड़ित किसान अनुरुद्ध सिंह सेंगर ने बताया कि उनके पड़ोसी किसान ओमप्रकाश अपने खेत में गेहूं की पराली जला रहे थे। इसी दौरान उठी चिंगारी उनके खेत में खड़ी गेहूं की फसल पर गिर गई और कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। खेतों में काम कर रहे किसानों ने आग की लपटें देख तुरंत शोर मचाया और मौके पर पहुंचकर दमकल विभाग को सूचना दी। हालांकि दमकल के पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने एकजुट होकर पानी डालकर आग पर काबू पा लिया। ग्रामीणों की तत्परता से आसपास खड़ी अन्य किसानों की फसलें जलने से बच गईं। इस आगजनी में अनुरुद्ध सिंह सेंगर की करीब 10 बीघा गेहूं की पूरी फसल जलकर नष्ट हो गई, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। तहसीलदार सिकंदरा राकेश चंद्रा ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही लेखपाल को मौके पर भेजा गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर पीड़ित किसान को दैवीय आपदा राहत कोष से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।1
- औरैया में भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित हुआ वर्चुअल कार्यक्रम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को महिलाओं ने सामूहिक रूप से सुना। “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” के तहत संसद व विधानसभा में 50% आरक्षण की दी गई जानकारी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साह के साथ सहभागिता की। भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष डॉ. सर्वेश कठेरिया भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। जिला अध्यक्ष ने कहा यह अधिनियम महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम। भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की सक्रिय मौजूदगी से कार्यक्रम रहा सफल।1