Shuru
Apke Nagar Ki App…
कंचौसी नगर पंचायत क्षेत्र के पीएमश्री स्कूल सड़रामऊ में सर्व शिक्षा अभियान के तहत चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पंचायत कंचौसी के चेयरमैन राजेंद्र सिंह राजू शामिल हुए तथा छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये ।
कुमार पंकज
कंचौसी नगर पंचायत क्षेत्र के पीएमश्री स्कूल सड़रामऊ में सर्व शिक्षा अभियान के तहत चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पंचायत कंचौसी के चेयरमैन राजेंद्र सिंह राजू शामिल हुए तथा छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये ।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- 📍 खबर कानपुर देहात | भोगनीपुर उधारी विवाद में युवक पर जानलेवा हमला, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप कानपुर देहात के भोगनीपुर थाना क्षेत्र में उधारी के विवाद को लेकर एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस पर शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई न करने का गंभीर आरोप लगाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत अमरौधा निवासी अशोक कुमार (पुत्र रामबाबू) मेहनत-मजदूरी और सटरिंग का कार्य कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। पीड़ित के मुताबिक, दिनांक 3 अप्रैल 2026 को वह अपने काम से जा रहा था, तभी हिमांशु, प्रशांत व अन्य लोग उसके घर में घुस आए और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने 27 हजार रुपये की उधारी को लेकर विवाद करते हुए अशोक कुमार पर सटरिंग में इस्तेमाल होने वाली लोहे की बल्लियों से हमला किया और जान से मारने की धमकी दी। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। पीड़ित का कहना है कि उसने उसी दिन भोगनीपुर थाने में शिकायत दी, लेकिन पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। आरोप है कि अगले दिन 4 अप्रैल को आरोपी फिर से एक कथित स्थानीय भाजपा नेता संजय संखवार के साथ लाठी-डंडों से लैस होकर उसके घर पहुंचे और दोबारा मारपीट व धमकी दी। अशोक कुमार का आरोप है कि आरोपी प्रभावशाली होने के कारण पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है, बल्कि उसे ही झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जा रही है। पीड़ित ने उच्च अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। अब सवाल यह है कि शिकायत के बावजूद पुलिस कब कार्रवाई करेगी और पीड़ित को न्याय कब मिलेगा?3
- पड़ोसी की पराली से लगी आग, 10 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख कानपुर देहात के विकासखंड संदलपुर क्षेत्र के कौरू मोहम्मदपुर गांव में रविवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। पड़ोसी किसान द्वारा खेत में जलाई जा रही पराली की चिंगारी उड़कर दूसरे किसान के खेत में जा गिरी, जिससे देखते ही देखते खड़ी गेहूं की फसल में भीषण आग लग गई। पीड़ित किसान अनुरुद्ध सिंह सेंगर ने बताया कि उनके पड़ोसी किसान ओमप्रकाश अपने खेत में गेहूं की पराली जला रहे थे। इसी दौरान उठी चिंगारी उनके खेत में खड़ी गेहूं की फसल पर गिर गई और कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। खेतों में काम कर रहे किसानों ने आग की लपटें देख तुरंत शोर मचाया और मौके पर पहुंचकर दमकल विभाग को सूचना दी। हालांकि दमकल के पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने एकजुट होकर पानी डालकर आग पर काबू पा लिया। ग्रामीणों की तत्परता से आसपास खड़ी अन्य किसानों की फसलें जलने से बच गईं। इस आगजनी में अनुरुद्ध सिंह सेंगर की करीब 10 बीघा गेहूं की पूरी फसल जलकर नष्ट हो गई, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। तहसीलदार सिकंदरा राकेश चंद्रा ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही लेखपाल को मौके पर भेजा गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर पीड़ित किसान को दैवीय आपदा राहत कोष से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।1
- जनपद में 14 अप्रैल को भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती मनाए जाने को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं लेकिन शोभायात्रा और जयंती कार्यक्रमों की अनुमति को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने सोमवार को ककोर स्थित मुख्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी इंद्रमणि त्रिपाठी को एक ज्ञापन सौंपा। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि पूरे जनपद के लिए एक समान आदेश जारी किया जाए, जिससे सभी स्थानों पर बिना किसी भेदभाव के शोभायात्राएं निकाली जा सकें और जयंती कार्यक्रमों का आयोजन किया जा सके।1
- Post by Ramadhar Kumar1
- राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के संस्थापक अलंकार अग्निहोत्री ने जनपद औरैया के क्रांतिकारियों की भूमि और यह नगर में मीटिंग की राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा की सदस्यता ग्रहण करने का सभी श्रवण समाज से निवेदन किया एवं आवाहन किया उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा सरकार बनाने जा रही है कृपया ज्यादा से ज्यादा श्रवण समाज समर्थन करें स्वागत सम्मान समारोह में सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित रहे आचार्य मुखिया पंडित जी, अंजुल चौबे ,आरती नंदन तिवारी, अनुराग पांडे जी ,विमल पांडेय, गौरव बाजपेई, सौरभ पांडे,राजमणि उर्फ लल्ला तिवारी, पंकज अवस्थी, पंकज मिश्रा, एवं सैकड़ो की संख्या में सभी लोग उपस्थित रहे मंत्र पूजन के साथ कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया एवं जनपद औरैया वासीयो से आग्रह किया गया राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा का तीनों सीटों पर ज्यादा से ज्यादा सपोर्ट और समर्थन करें जिससे आने वाले समय में राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के प्रत्याशी विजय घोषित हो1
- हरदोई पुलिस लाइन में प्रशिक्षण ले रहे औरैया निवासी सिपाही गौरव कुमार उर्फ राजन श्रीवास्तव की शारदा नहर में नहाते समय डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि टड़ियावां क्षेत्र में यह हादसा उस समय हुआ जब वह नहर में स्नान कर रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने सिपाही का शव बरामद कर लिया। मृतक गौरव कुमार शहर के सत्तेवर मोहल्ले के निवासी थे। इस दुखद घटना की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया है और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर3
- अक्षयतृतीया के पावन पर्व पर भगवान परशुराम की जन्म जयंती पर रथ शोभायात्रा दोपहर 3:00 बजे से श्री भूतेश्वर मंदिर औरैया से निकाली जाएगी कृपया आप सभी सनातनी सादर आमंत्रित है1
- *समीक्षा अधिकारी बनीं आकांक्षा चौरसिया का आज भव्य स्वागत समारोह* वाराणसी :- जनपद की होनहार बेटी आकांक्षा चौरसिया ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की प्रतिष्ठित परीक्षा उत्तीर्ण कर समीक्षा अधिकारी (Review Officer) पद हासिल कर न सिर्फ अपने परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिजनों, रिश्तेदारों एवं दादा स्वर्गीय लालजी प्रसाद एवं दादी श्रीमती कमला देवी और क्षेत्रवासियों में हर्ष और उत्साह का माहौल है। आकांक्षा चौरसिया, जंसा थाना क्षेत्र के देईपुर गांव की निवासी हैं। वह दुर्गा प्रसाद चौरसिया एवं सीता चौरसिया की सुपुत्री हैं एवं उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा हाईस्कूल तक अर्जुन प्रसाद मेमोरियल स्कूल, मिर्जामुराद से तथा इंटरमीडिएट सेंट जांस स्कूल, भट्टी लोहता से प्राप्त किया। इसके बाद उन्होंने राजा बलवंत सिंह कॉलेज, ज्ञानपुर से बी.एससी. में गोल्ड मेडल हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आकांक्षा ने वर्ष 2023 में प्रयागराज में रहकर पहली बार इस परीक्षा में प्रयास किया था। कठिन परिश्रम, निरंतर प्रयास और अटूट समर्पण के बल पर उन्होंने वर्ष 2026 में यह सफलता हासिल की, जो आज युवाओं के लिए एक प्रेरणा स्रोत बन चुकी है। उनकी इस ऐतिहासिक सफलता पर चाचा संजय चौरसिया ने बताया कि परिवार की ओर से उनके गृह आगमन पर एक भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, रिश्तेदार एवं शुभचिंतक बड़ी संख्या में शामिल रहें। आयोजक उनके चाचा श्री राजकुमार चौरसिया जी ने बताया कि आकांक्षा की यह उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि यदि लक्ष्य के प्रति सच्ची लगन और मेहनत हो, तो कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। आकांक्षा चौरसिया की यह सफलता पूरे वाराणसी जनपद के लिए गर्व का विषय है और आने वाली पीढ़ी को आगे बढ़ने की नई दिशा प्रदान करती है।1
- औरैया। 14 अप्रैल को ककोर स्थित समाजवादी जिला कार्यालय पर संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। जिसको लेकर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष ने बताया कि डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की जयंती सपा के जिला कार्यालय पर सुबह 9:00 बजे से मनाई जाएगी। उसके उपरांत सभी विधानसभाओं में कार्यक्रम आयोजित होंगे। सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की।1