झींझक दिल्ली हावड़ा रेल मार्ग पर डाउन लाइन पार करते समय अधेड़ की हुई मौत परिजनों में मचा कोहराम झींझक दिल्ली हावड़ा रेल मार्ग पर डाउन लाइन पार करते समय अधेड़ की हुई मौत परिजनों में मचा कोहराम झींझक रेलवे स्टेशन पर रविवार शाम एक अधेड़ व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। यह घटना दिल्ली–हावड़ा रेलमार्ग पर डाउन लाइन पार करते समय हुई। मृतक की पहचान उसके नाती विकास ने शैलेश सविता उर्फ गुड्डू (55 वर्ष) के रूप में की है। मृतक शैलेश सविता उर्फ गुड्डू पुत्र रामचंद्र, रसूलाबाद थाना क्षेत्र के छोटी नार गांव के निवासी थे। घटना रविवार रात करीब 8:30 बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलने पर जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। जीआरपी के मुताबिक, मृतक के पास से एक कीपैड मोबाइल और आधार कार्ड की फोटोकॉपी मिली, जिससे उसके परिजनों को सूचना दी गई। नाती विकास ने अपने बाबा की पहचान की। विकास ने बताया कि उनके बाबा शैलेश सविता पिछले 40 वर्षों से कानपुर के विश्व बैंक बर्रा में रह रहे थे और गोविंदपुरी में हेयर सैलून की दुकान चलाते थे। मृतक अपने पीछे पत्नी गुड्डी, तीन बेटियां पूजा, माला, ज्योति और सबसे छोटे बेटे गोलू को छोड़ गए हैं। परिजनों के अनुसार, शैलेश सविता रविवार सुबह कानपुर जाने के लिए तैयार थे, लेकिन उनकी ट्रेन छूट गई थी। इसके बाद वह शाम करीब 3 बजे दोबारा घर से कानपुर के लिए निकले थे। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। जीआरपी चौकी इंचार्ज अर्पित तिवारी ने सोमवार 11 बजे बताया कि शव का पंचनामा भरकर आगे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही

- सिकंदरा थाना क्षेत्र के महमूदपुर गांव के पास सूर्या ढाबा के सामने शनिवार की देर रात करीब 9 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। मृतक की पहचान ताकिर उर्फ भूरा (45 वर्ष) निवासी भोगनीपुर के रूप में हुई है, जो मैजिक वाहन चला रहा था। जानकारी के मुताबिक, पुखराया के अहरौली निवासी रहीश के पुत्र शहबाज की बारात मैजिक वाहन से इटावा जा रही थी। रास्ते में बाराती चाय-नाश्ते के लिए सूर्या ढाबा के सामने रुके थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार और अनियंत्रित कंटेनर ट्रक ने खड़ी मैजिक गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि चालक भूरा की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बेकाबू कंटेनर ने दो अन्य कारों को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे अफरा-तफरी मच गई। घटना में एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया, जिसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।1
- अक्षयतृतीया के पावन पर्व पर भगवान परशुराम की जन्म जयंती पर रथ शोभायात्रा दोपहर 3:00 बजे से श्री भूतेश्वर मंदिर औरैया से निकाली जाएगी कृपया आप सभी सनातनी सादर आमंत्रित है1
- औरैया। 14 अप्रैल को ककोर स्थित समाजवादी जिला कार्यालय पर संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। जिसको लेकर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष ने बताया कि डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की जयंती सपा के जिला कार्यालय पर सुबह 9:00 बजे से मनाई जाएगी। उसके उपरांत सभी विधानसभाओं में कार्यक्रम आयोजित होंगे। सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की।1
- गेंहू के खोतों में लगी भीषण आग से किसानों में मचा हाहाकार औरैया जिले के विकास खंड बिधूना के ग्राम उसराहा में रविवार को एक भीषण अग्निकांड ने किसानों को भारी नुकसान पहुंचाया। हाईटेंशन लाइन के तार से निकली चिंगारी ने देखते ही देखते खेतों में आग लगा दी, जिससे करीब 200 बीघा में खड़ी गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी और हाहाकार मच गया। बताया गया कि आग इतनी तेजी से फैली कि ग्रामीणों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। तेज हवा के कारण लपटें और भड़क उठीं, जिससे आसपास के खेत भी चपेट में आ गए। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की विकरालता के सामने वे बेबस नजर आए। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक किसानों की महीनों की मेहनत राख में बदल चुकी थी। इस अग्निकांड में शैलेंद्र भदौरिया, सतीश भदौरिया उसराहा, प्रमोद यादव, लज्जाराम यादव, शिवपाल यादव, अनिल यादव, सुरेश नागर, रामप्रकाश दोहरे, इंद्रेश यादव, सुभाष यादव, राधे पाल, रामनरेश यादव और शिशुपाल यादव सहित कई किसानों की गेहूं की फसल पूरी तरह नष्ट हो गई। आग की चपेट में आकर पड़ोसी गांव तक नुकसान पहुंचा और भारत सिंह के घर को भी क्षति हुई। पूर्व प्रधान विटोलकुंवर, राजेन्द्र सिंह कुशवाह, डाक्टर घनश्याम सिंह सेंगर, सुखराम सिंह भदौरिया, किरन सिंह भदौरिया, योगेश राजावत, ब्रजमोहन सिंह सेंगर और अखिलेश शाक्य ने प्रशासन से पीड़ित किसानों को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है। उपजिलाधिकारी बिधूना गरिमा सोनकिया ने बताया कि लेखपाल से क्षति का आकलन कराकर शासन स्तर से मदद दिलाई जाएगी।1
- औरैया में आग का भीषण तांडव: पुर्वा भदौरिया में 200 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, किसानों में मचा कोहराम मातवी : बेला/औरैया (रिपोर्ट: विकास अवस्थी): औरैया जनपद के बेला थाना क्षेत्र के अंतर्गत कैंथवा मोड़ के पास स्थित पुर्वा भदौरिया में उस वक्त भारी हड़कंप मच गया, जब खेतों में खड़ी गेहूं की पकी हुई फसल में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज और विकराल थीं कि देखते ही देखते उन्होंने एक बड़े भूभाग को अपनी चपेट में ले लिया। आग की भयावहता को देखकर आसपास के किसानों में दहशत फैल गई और कोहराम मच गया। स्थानीय लोग तुरंत अपने स्तर पर आग पर काबू पाने की जद्दोजहद में जुट गए और तत्काल घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस भयानक अग्निकांड में तकरीबन 200 बीघा गेहूं की फसल पूरी तरह से जलकर खाक हो गई है। किसानों के खून-पसीने की महीनों की गाढ़ी कमाई और फसल चंद मिनटों में राख के ढेर में तब्दील हो गई, जिससे पीड़ित किसानों का रो-रोकर बुरा हाल है। आग लगने के स्पष्ट कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है, लेकिन इस दर्दनाक घटना ने अन्नदाताओं को गहरा आर्थिक आघात पहुंचाया है। अब पीड़ित किसानों ने भारी नुकसान को देखते हुए प्रशासन से तत्काल उचित मुआवजे की गुहार लगाई है।1
- श्री संकट मोचन मंदिर धर्मशाला में आयोजित सुंदरकांड कार्यक्रम में शामिल हुआ जिसमें मुख्य रूप से मौजूद जिलाधिकारी औरैया श्री इंद्रमणि त्रिपाठी जी,पूर्व जिलाध्यक्ष श्री भुवन प्रकाश गुप्ता जी व अन्य सम्मानित जन।4
- परौंख में ‘गांव चलो’ अभियान के मंच पर बिगड़ी सेहत, भाजपा जिला मंत्री विनोद नायक का हृदयघात से निधन; जिले में शोक की लहर भाजपा के नवनियुक्त जिला मंत्री विनोद नायक का रविवार को गांव चलो अभियान के दौरान अचानक हृदयघात से निधन हो गया। उनके आकस्मिक निधन की खबर से जिले भर में शोक की लहर दौड़ गई। सिकंदरा निवासी विनोद नायक डेरापुर तहसील के परौंख गांव में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे। रविवार सुबह करीब 11:30 बजे मंच से संबोधन के दौरान उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई और वे गिर पड़े। मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने उन्हें तुरंत डेरापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां मौजूद डाक्टर वरून द्विवेदी नें प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति देखते हुए कानपुर रेफर कर दिया गया। सूचना मिलते ही भाजपा जिला अध्यक्ष रेणुका सचान उन्हें कानपुर लेकर पहुंचीं, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिला अध्यक्ष ने इसे पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए कहा कि विनोद नायक एक समर्पित और सक्रिय कार्यकर्ता थे। उनके निधन पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया1
- मंगलपुर थाना क्षेत्र के कौरु मोहम्मदपुर सुल्तानपुर गांव में रविवार दोपहर एक बड़ा अग्निकांड हो गया। पड़ोसी किसान द्वारा खेत में जलाई जा रही पराली की चिंगारी से एक अन्य किसान के खेत में आग लग गई, जिससे करीब 10 बीघा गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई। गांव निवासी अनिरुद्ध सिंह सेंगर ने बताया कि उनके पड़ोसी ओमप्रकाश अपने खेत में गेहूं की पराली जला रहे थे। इसी दौरान आग की चिंगारी उड़कर उनके खेत में जा गिरी, जिससे खड़ी फसल में आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटें उठती देख आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और दमकल विभाग को सूचना दी। हालांकि दमकल के पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पा लिया, जिससे आसपास के अन्य खेतों में खड़ी फसल को बचा लिया गया। घटना में अनिरुद्ध सिंह की करीब 10 बीघा गेहूं की फसल पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई। सूचना पर प्रशासन हरकत में आया। तहसीलदार सिकंदरा राकेश चंद्रा ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही लेखपाल को मौके पर भेजकर नुकसान का आकलन कराया जा रहा है।1
- Post by MV news (RNI-33081/78)1