कौरु गांव में संदिग्ध हालात में गेहूं की खड़ी फसल में लगी भीषण आग, करीब 10 बीघा फसल जलकर राख, प्रशासन ने शुरू कराया नुकसान का आकलन मंगलपुर थाना क्षेत्र के कौरु मोहम्मदपुर सुल्तानपुर गांव में रविवार दोपहर एक बड़ा अग्निकांड हो गया। पड़ोसी किसान द्वारा खेत में जलाई जा रही पराली की चिंगारी से एक अन्य किसान के खेत में आग लग गई, जिससे करीब 10 बीघा गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई। गांव निवासी अनिरुद्ध सिंह सेंगर ने बताया कि उनके पड़ोसी ओमप्रकाश अपने खेत में गेहूं की पराली जला रहे थे। इसी दौरान आग की चिंगारी उड़कर उनके खेत में जा गिरी, जिससे खड़ी फसल में आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटें उठती देख आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और दमकल विभाग को सूचना दी। हालांकि दमकल के पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पा लिया, जिससे आसपास के अन्य खेतों में खड़ी फसल को बचा लिया गया। घटना में अनिरुद्ध सिंह की करीब 10 बीघा गेहूं की फसल पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई। सूचना पर प्रशासन हरकत में आया। तहसीलदार सिकंदरा राकेश चंद्रा ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही लेखपाल को मौके पर भेजकर नुकसान का आकलन कराया जा रहा है।
कौरु गांव में संदिग्ध हालात में गेहूं की खड़ी फसल में लगी भीषण आग, करीब 10 बीघा फसल जलकर राख, प्रशासन ने शुरू कराया नुकसान का आकलन मंगलपुर थाना क्षेत्र के कौरु मोहम्मदपुर सुल्तानपुर गांव में रविवार दोपहर एक बड़ा अग्निकांड हो गया। पड़ोसी किसान द्वारा खेत में जलाई जा रही पराली की चिंगारी से एक अन्य किसान के खेत में आग लग गई, जिससे करीब 10 बीघा गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई। गांव निवासी अनिरुद्ध सिंह सेंगर ने बताया कि उनके पड़ोसी ओमप्रकाश अपने खेत में गेहूं की पराली जला रहे थे। इसी दौरान आग की चिंगारी उड़कर उनके खेत में जा गिरी, जिससे खड़ी फसल में आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटें उठती देख आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और दमकल विभाग को सूचना दी। हालांकि दमकल के पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पा लिया, जिससे आसपास के अन्य खेतों में खड़ी फसल को बचा लिया गया। घटना में अनिरुद्ध सिंह की करीब 10 बीघा गेहूं की फसल पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई। सूचना पर प्रशासन हरकत में आया। तहसीलदार सिकंदरा राकेश चंद्रा ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही लेखपाल को मौके पर भेजकर नुकसान का आकलन कराया जा रहा है।
- झींझक दिल्ली हावड़ा रेल मार्ग पर डाउन लाइन पार करते समय अधेड़ की हुई मौत परिजनों में मचा कोहराम झींझक रेलवे स्टेशन पर रविवार शाम एक अधेड़ व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। यह घटना दिल्ली–हावड़ा रेलमार्ग पर डाउन लाइन पार करते समय हुई। मृतक की पहचान उसके नाती विकास ने शैलेश सविता उर्फ गुड्डू (55 वर्ष) के रूप में की है। मृतक शैलेश सविता उर्फ गुड्डू पुत्र रामचंद्र, रसूलाबाद थाना क्षेत्र के छोटी नार गांव के निवासी थे। घटना रविवार रात करीब 8:30 बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलने पर जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। जीआरपी के मुताबिक, मृतक के पास से एक कीपैड मोबाइल और आधार कार्ड की फोटोकॉपी मिली, जिससे उसके परिजनों को सूचना दी गई। नाती विकास ने अपने बाबा की पहचान की। विकास ने बताया कि उनके बाबा शैलेश सविता पिछले 40 वर्षों से कानपुर के विश्व बैंक बर्रा में रह रहे थे और गोविंदपुरी में हेयर सैलून की दुकान चलाते थे। मृतक अपने पीछे पत्नी गुड्डी, तीन बेटियां पूजा, माला, ज्योति और सबसे छोटे बेटे गोलू को छोड़ गए हैं। परिजनों के अनुसार, शैलेश सविता रविवार सुबह कानपुर जाने के लिए तैयार थे, लेकिन उनकी ट्रेन छूट गई थी। इसके बाद वह शाम करीब 3 बजे दोबारा घर से कानपुर के लिए निकले थे। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। जीआरपी चौकी इंचार्ज अर्पित तिवारी ने सोमवार 11 बजे बताया कि शव का पंचनामा भरकर आगे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही1
- सिकंदरा थाना क्षेत्र के घसमऊ गांव में शनिवार देर रात घर में घुसकर महिला और उसके बेटे के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में महिला घायल हो गई, जिसे परिजनों ने एंबुलेंस की मदद से सीएचसी सिकंदरा में भर्ती कराया। सूचना पर डायल 112 पुलिस भी मौके पर पहुंची। जानकारी के अनुसार घसमऊ गांव निवासी नीरज प्रभा पत्नी भगवान स्वरूप ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शनिवार रात करीब 9:30 बजे सहजपुर निवासी सोहित, अंकित समेत चार अज्ञात लोग उनके घर में घुस आए और उनके पुत्र आनंद कुमार के साथ मारपीट करने लगे। बेटे को बचाने पहुंची महिला के साथ भी आरोपियों ने मारपीट कर दी, जिससे वह घायल हो गई। घायल महिला को तत्काल उपचार के लिए सीएचसी सिकंदरा में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज किया। सिकंदरा थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने रविवार को करीब 6बजे बताया कि मामले की सूचना मिली है। तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है, जांच के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।1
- औरैया। अम्बेडकर जयंती के अवसर पर 14 अप्रैल को होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियां जनपद में उत्साहपूर्वक जारी हैं। इसी क्रम में शोभायात्राओं और जयंती आयोजनों की अनुमति को लेकर उठे सवालों पर प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के बीच सकारात्मक संवाद की दिशा में पहल हुई है। जानकारी के अनुसार, कुछ स्थानों पर शोभायात्रा और सार्वजनिक कार्यक्रमों की अनुमति को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। इस विषय को गंभीरता से लेते हुए समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने सोमवार को ककोर स्थित मुख्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी इंद्रमणि त्रिपाठी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मांग की कि पूरे जनपद के लिए एक समान और स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए जाएं, ताकि सभी स्थानों पर बिना किसी भेदभाव के कार्यक्रम आयोजित किए जा सकें। सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि डॉ. भीमराव अम्बेडकर के प्रति आस्था रखने वाले लाखों लोगों के लिए यह दिन अत्यंत महत्वपूर्ण है। ऐसे में सभी को शांतिपूर्ण और गरिमापूर्ण ढंग से शोभायात्राएं निकालने और जयंती मनाने का अवसर मिलना चाहिए। उन्होंने प्रशासन से अपील की कि पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए सभी आयोजनों को अनुमति प्रदान की जाए। इस पर जिलाधिकारी ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए आश्वासन दिया कि सभी पक्षों की भावनाओं का सम्मान करते हुए एक संतुलित और व्यावहारिक समाधान निकाला जाएगा। प्रशासन का उद्देश्य कानून-व्यवस्था बनाए रखते हुए सभी आयोजनों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना है। जनपद में इस पहल के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि आपसी सहयोग और संवाद के माध्यम से सभी कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित होंगे और डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पूरे सम्मान और उत्साह के साथ मनाई जाएगी।3
- कंचौसी नगर पंचायत क्षेत्र के पीएमश्री स्कूल सड़रामऊ में सर्व शिक्षा अभियान के तहत चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पंचायत कंचौसी के चेयरमैन राजेंद्र सिंह राजू शामिल हुए तथा छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये ।2
- जनपद में 14 अप्रैल को भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती मनाए जाने को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं लेकिन शोभायात्रा और जयंती कार्यक्रमों की अनुमति को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने सोमवार को ककोर स्थित मुख्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी इंद्रमणि त्रिपाठी को एक ज्ञापन सौंपा। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि पूरे जनपद के लिए एक समान आदेश जारी किया जाए, जिससे सभी स्थानों पर बिना किसी भेदभाव के शोभायात्राएं निकाली जा सकें और जयंती कार्यक्रमों का आयोजन किया जा सके।1
- राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के संस्थापक अलंकार अग्निहोत्री ने जनपद औरैया के क्रांतिकारियों की भूमि और यह नगर में मीटिंग की राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा की सदस्यता ग्रहण करने का सभी श्रवण समाज से निवेदन किया एवं आवाहन किया उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा सरकार बनाने जा रही है कृपया ज्यादा से ज्यादा श्रवण समाज समर्थन करें स्वागत सम्मान समारोह में सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित रहे आचार्य मुखिया पंडित जी, अंजुल चौबे ,आरती नंदन तिवारी, अनुराग पांडे जी ,विमल पांडेय, गौरव बाजपेई, सौरभ पांडे,राजमणि उर्फ लल्ला तिवारी, पंकज अवस्थी, पंकज मिश्रा, एवं सैकड़ो की संख्या में सभी लोग उपस्थित रहे मंत्र पूजन के साथ कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया एवं जनपद औरैया वासीयो से आग्रह किया गया राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा का तीनों सीटों पर ज्यादा से ज्यादा सपोर्ट और समर्थन करें जिससे आने वाले समय में राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के प्रत्याशी विजय घोषित हो1
- *समीक्षा अधिकारी बनीं आकांक्षा चौरसिया का आज भव्य स्वागत समारोह* वाराणसी :- जनपद की होनहार बेटी आकांक्षा चौरसिया ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की प्रतिष्ठित परीक्षा उत्तीर्ण कर समीक्षा अधिकारी (Review Officer) पद हासिल कर न सिर्फ अपने परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिजनों, रिश्तेदारों एवं दादा स्वर्गीय लालजी प्रसाद एवं दादी श्रीमती कमला देवी और क्षेत्रवासियों में हर्ष और उत्साह का माहौल है। आकांक्षा चौरसिया, जंसा थाना क्षेत्र के देईपुर गांव की निवासी हैं। वह दुर्गा प्रसाद चौरसिया एवं सीता चौरसिया की सुपुत्री हैं एवं उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा हाईस्कूल तक अर्जुन प्रसाद मेमोरियल स्कूल, मिर्जामुराद से तथा इंटरमीडिएट सेंट जांस स्कूल, भट्टी लोहता से प्राप्त किया। इसके बाद उन्होंने राजा बलवंत सिंह कॉलेज, ज्ञानपुर से बी.एससी. में गोल्ड मेडल हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आकांक्षा ने वर्ष 2023 में प्रयागराज में रहकर पहली बार इस परीक्षा में प्रयास किया था। कठिन परिश्रम, निरंतर प्रयास और अटूट समर्पण के बल पर उन्होंने वर्ष 2026 में यह सफलता हासिल की, जो आज युवाओं के लिए एक प्रेरणा स्रोत बन चुकी है। उनकी इस ऐतिहासिक सफलता पर चाचा संजय चौरसिया ने बताया कि परिवार की ओर से उनके गृह आगमन पर एक भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, रिश्तेदार एवं शुभचिंतक बड़ी संख्या में शामिल रहें। आयोजक उनके चाचा श्री राजकुमार चौरसिया जी ने बताया कि आकांक्षा की यह उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि यदि लक्ष्य के प्रति सच्ची लगन और मेहनत हो, तो कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। आकांक्षा चौरसिया की यह सफलता पूरे वाराणसी जनपद के लिए गर्व का विषय है और आने वाली पीढ़ी को आगे बढ़ने की नई दिशा प्रदान करती है।1
- पड़ोसी की पराली से लगी आग, 10 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख कानपुर देहात के विकासखंड संदलपुर क्षेत्र के कौरू मोहम्मदपुर गांव में रविवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। पड़ोसी किसान द्वारा खेत में जलाई जा रही पराली की चिंगारी उड़कर दूसरे किसान के खेत में जा गिरी, जिससे देखते ही देखते खड़ी गेहूं की फसल में भीषण आग लग गई। पीड़ित किसान अनुरुद्ध सिंह सेंगर ने बताया कि उनके पड़ोसी किसान ओमप्रकाश अपने खेत में गेहूं की पराली जला रहे थे। इसी दौरान उठी चिंगारी उनके खेत में खड़ी गेहूं की फसल पर गिर गई और कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। खेतों में काम कर रहे किसानों ने आग की लपटें देख तुरंत शोर मचाया और मौके पर पहुंचकर दमकल विभाग को सूचना दी। हालांकि दमकल के पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने एकजुट होकर पानी डालकर आग पर काबू पा लिया। ग्रामीणों की तत्परता से आसपास खड़ी अन्य किसानों की फसलें जलने से बच गईं। इस आगजनी में अनुरुद्ध सिंह सेंगर की करीब 10 बीघा गेहूं की पूरी फसल जलकर नष्ट हो गई, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। तहसीलदार सिकंदरा राकेश चंद्रा ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही लेखपाल को मौके पर भेजा गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर पीड़ित किसान को दैवीय आपदा राहत कोष से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।1