Shuru
Apke Nagar Ki App…
जब्बार उद्दीन के घर पर मिलाद उन नबी कार्यक्रम आयोजित किया गया रिपोर्टर : इम्तियाज फोनवेल का खास खबर । बिहार नवादा जिला के अकबरपुर प्रखंड के तहत पचरुखी मोहल्ला के समाजसेवी मोहम्मद जब्बार उद्दीन के बड़ा बेटा मोहम्मद जुबेद की शादी के मौके पर मिलाद नदी कार्यक्रम आयोजित किया गया। मिलाद उन नबी खत्म होने पर हल्दी रसम अदा किया गया। मोहम्मद शेरू ने बताया कि 14 अप्रैल 2026 मंगलवार को शादी के बंधन में बंध जाएंगे । इस मौके पर मोहम्मद जमीर, मोहम्मद मुख्तार, कमाल उद्दीन, जमाल उद्दीन, अब्दुल, दानिश, फैजुन इरफान, जसिम, पप्पू, मोहम्मद मुन्ना सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।
Imtiyaj A Fonwel
जब्बार उद्दीन के घर पर मिलाद उन नबी कार्यक्रम आयोजित किया गया रिपोर्टर : इम्तियाज फोनवेल का खास खबर । बिहार नवादा जिला के अकबरपुर प्रखंड के तहत पचरुखी मोहल्ला के समाजसेवी मोहम्मद जब्बार उद्दीन के बड़ा बेटा मोहम्मद जुबेद की शादी के मौके पर मिलाद नदी कार्यक्रम आयोजित किया गया। मिलाद उन नबी खत्म होने पर हल्दी रसम अदा किया गया। मोहम्मद शेरू ने बताया कि 14 अप्रैल 2026 मंगलवार को शादी के बंधन में बंध जाएंगे । इस मौके पर मोहम्मद जमीर, मोहम्मद मुख्तार, कमाल उद्दीन, जमाल उद्दीन, अब्दुल, दानिश, फैजुन इरफान, जसिम, पप्पू, मोहम्मद मुन्ना सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।
More news from बिहार and nearby areas
- भीम आर्मी जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र राजवंशी जी के सरपरस्ती में अकबरपुर प्रखंड में संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर जयंती शोभायात्रा निकाली गई जिसमें शामिल हुए अकबरपुर भाग संख्या -13 से जिला परिषद व जदयू जिलाध्यक्ष राजकिशोर जी तो वहीं हज़ारों की संख्या में मौजूद रहे आम्बेडकरवादी,14 अप्रैल 2026, नवादा बिहार।1
- " वर्षों संघर्ष के बाद बथानी अनुमंडल के खिजरसराय के नौडीहा में निर्मित मॉडल डिग्री कॉलेज में जल्द पढ़ाई शुरू हो _ कॉंग्रेस " नीमचक बथनी अनुमंडल के खिजरसराय के नौडीहा गांव में 12 एकड़ भूमि पर निर्मित मॉडल डिग्री कॉलेज में इसी सत्र जुलाई 2026 से पढ़ाई शुरू कराने की मांग कॉंग्रेस पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार एवं स्थानीय प्रशासन से किया है। आज नव निर्मित मॉडल डिग्री कॉलेज भवन के समक्ष कॉंग्रेस पार्टी के नेता, कार्यकर्ता शांतिपूर्ण प्रदर्शन करते हुए कहा कि सन 2009 में तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के कार्यकाल में बिहार के बथानी अनुमंडल में मॉडल डिग्री बनाने हेतु 22 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया था, जिसके बाद जमीन उपलब्ध कराने हेतु कॉंग्रेस पार्टी वर्षो संघर्ष चलाने के बाद 2022 में नौडीहा गांव में ज़मीन सरकार द्वारा देने के बाद 2024 से निर्माण कार्य शुरू होकर अब पूरी तरह से बन कर तैयार है। प्रदर्शन में उपस्थित बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह प्रवक्ता विजय कुमार मिट्ठू, खिजरसराय प्रखंड कॉंग्रेस कमिटी के अध्यक्ष नवल किशोर शर्मा, राज नंदन दास, गौतम कुमार, टिंकू गिरी, विनोद मिश्रा, अशोक सिंह, दीपक कुमार, कृष्ण सिंह, सुबोध कुमार, शिया नंद यादव, धनंजय दास माले नेता,सत्येंद्र यादव, आदि ने कहा कि मॉडल डिग्री कॉलेज में पढ़ाई शुरू होने से अनुमंडल के खिजरसराय, अतरी , बथानी, मोहरा के छात्रों को काफी सहूलियत होगी। नेताओं ने कहा कि यह मॉडल डिग्री कॉलेज जिला का बेहतरीन कॉलेज होगा, जिसमें आगे छात्रों तथा यहां के स्टाफ हेतु क्वॉर्टर, खेल मैदान सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग भी राज्य सरकार से किया गया । भवदीय विजय कुमार मिट्ठू नवल किशोर शर्मा1
- अकबरपुर: आज सुबह ज्ञान शिखा भारती पब्लिक स्कूल की एक वैन बच्चों को लेकर जाते समय भीषण दुर्घटना का शिकार होने से बाल-बाल बची। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पैजुना की ओर से आ रही वैन की रफ्तार अत्यधिक तेज थी, जिसके कारण चालक ने नियंत्रण खो दिया और गाड़ी फतेहपुर- लक्ष्मी बिगहा के बीच सड़क किनारे पुल के नीचे गड्ढे में जा गिरी। बाल-बाल बचे बच्चे: गनीमत रही कि गिरने के बाद गाड़ी चारों पहियों के बल खड़ी रही, जिससे बड़ा हादसा टल गया। चालक की लापरवाही: हादसे के तुरंत बाद चालक मौके की नजाकत देख गाड़ी निकालकर भागने में सफल रहा। घायल: स्थानीय लोगों के अनुसार कई बच्चों को मामूली चोटें आई हैं। अफरा-तफरी: सूचना मिलते ही बदहवास परिजन घटनास्थल पर पहुँचे। चौकीदार के पहुँचने से पहले ही वैन वहाँ से जा चुकी थी। स्कूल वाहनों की बेलगाम रफ्तार मासूमों की जिंदगी पर भारी पड़ सकती है। प्रशासन को इस पर सख्त रुख अपनाने की जरूरत है।1
- दो ट्रेलरों की टक्कर में चालक गंभीर रूप से घायल नवादा (हिसुआ) से एक बड़ी सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है। हिसुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत तिलैया पुल के समीप मंगलवार की रात करीब 10 बजे दो ट्रेलरों के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक ट्रेलर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में एक ट्रेलर का चालक बुरी तरह घायल हो गया। दुर्घटना के बाद चालक के दोनों पैर गाड़ी में फंस गए, जिससे वह काफी देर तक वाहन के अंदर ही तड़पता रहा। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जुट गए। घटना की सूचना मिलते ही हिसुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से राहत कार्य शुरू किया गया। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद चालक को सुरक्षित बाहर निकाला जा सका। बताया जा रहा है कि हादसे में चालक के दोनों पैर टूट गए हैं और उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। घायल को तत्काल हिसुआ अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।1
- नवादा के VIP कॉलोनी स्थित कांग्रेस कार्यालय में असली कांग्रेसी गण द्वारा भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके विचारों को याद किया। कार्यक्रम में सामाजिक न्याय, समानता और संविधान की रक्षा को लेकर विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने बाबा साहेब के संघर्ष और योगदान को याद करते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। 👉 वीडियो को पूरा देखें और चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें।1
- बिहार में टेक्नोलॉजी का काम नहीं है1
- दर्शन गांव के समीप अनियंत्रित कोयला लदा ट्रक पलटा, चालक-उपचालक सुरक्षित गोविंदपुर थाना क्षेत्र के दर्शन गांव के समीप मंगलवार को एक कोयला लदा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और ट्रक चालक व उपचालक दोनों सुरक्षित बच निकले। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोयला लदा ट्रक झारखंड की ओर से आ रहा था। इसी दौरान दर्शन गांव के पास सामने से आ रही एक कार को बचाने के प्रयास में ट्रक चालक ने संतुलन खो दिया। और ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। हालांकि हादसा काफी गंभीर था, लेकिन राहत की बात यह रही कि किसी प्रकार की जान-माल की क्षति नहीं हुई। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर तेज रफ्तार और अचानक सामने आने वाले वाहनों के कारण इस तरह की घटनाएं अक्सर हो जाती हैं। उन्होंने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों को रोका जा सके। यह जानकारी मंगलवार साम 4 बजे प्राप्त हुई1
- Post by हेमन्त कुमार सिंह1