logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ग्राम करमोदा में ग्रामीणों ने पेश की आतिथ्य की मिसाल, 9वीं ध्वज पदयात्रा का किया भव्य स्वागत करमोदा। ग्राम बगड़ी से बिजासन माता इंदरगढ़ के लिए निकली 9वीं ध्वज पदयात्रा का ग्राम करमोदा पहुंचने पर ग्रामीणों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ स्वागत किया। ग्रामीणों ने पदयात्रियों को रोककर चाय, बिस्कुट, नमकीन एवं पानी का अल्पाहार कराते हुए सेवा-सत्कार किया। इस दौरान ग्रामीणों की ओर से पदयात्रियों के लिए की गई सेवा और आतिथ्य की सभी ने सराहना की। ग्रामीणों ने श्रद्धालुओं की यात्रा को सुगम बनाने के लिए आत्मीयता के साथ जलपान कराया। पदयात्रियों ने ग्राम करमोदा के ग्रामीणों का सेवा एवं स्वागत के लिए आभार व्यक्त किया।

1 hr ago
user_राजमल सैनी
राजमल सैनी
Local News Reporter सवाई माधोपुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
1 hr ago

ग्राम करमोदा में ग्रामीणों ने पेश की आतिथ्य की मिसाल, 9वीं ध्वज पदयात्रा का किया भव्य स्वागत करमोदा। ग्राम बगड़ी से बिजासन माता इंदरगढ़ के लिए निकली 9वीं ध्वज पदयात्रा का ग्राम करमोदा पहुंचने पर ग्रामीणों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ स्वागत किया। ग्रामीणों ने पदयात्रियों को रोककर चाय, बिस्कुट, नमकीन एवं पानी का अल्पाहार कराते हुए सेवा-सत्कार किया। इस दौरान ग्रामीणों की ओर से पदयात्रियों के लिए की गई सेवा और आतिथ्य की सभी ने सराहना की। ग्रामीणों ने श्रद्धालुओं की यात्रा को सुगम बनाने के लिए आत्मीयता के साथ जलपान कराया। पदयात्रियों ने ग्राम करमोदा के ग्रामीणों का सेवा एवं स्वागत के लिए आभार व्यक्त किया।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • इटावा बालाजी के जयकारों से गूंजा चौथ का बरवाड़ा, 5वीं पैदल यात्रा रवाना चौथ का बरवाड़ा। धार्मिक आस्था और भक्ति के रंग में रंगे चौथ का बरवाड़ा कस्बे से शनिवार को इटावा बालाजी महाराज के दर्शन के लिए 5वीं पैदल यात्रा रवाना हुई। यात्रा में शामिल श्रद्धालु हाथों में ध्वज लेकर बालाजी महाराज के जयकारे लगाते हुए भक्ति भाव से धाम की ओर रवाना हुए। यात्रा रवाना होने के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह नजर आया। यात्रा मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। ग्रामीणों ने यात्रियों के लिए पानी, चाय सहित अन्य व्यवस्थाएं कीं। भजन-कीर्तन और जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने बताया कि यह पैदल यात्रा प्रतिवर्ष धार्मिक आस्था के साथ निकाली जाती है। यात्रा में शामिल भक्तों ने इटावा बालाजी महाराज से क्षेत्र में सुख-समृद्धि, खुशहाली और अच्छी वर्षा की कामना की। आयोजकों ने बताया कि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। यात्रा को लेकर युवाओं सहित बुजुर्गों और महिलाओं में भी उत्साह दिखाई दिया।
    1
    इटावा बालाजी के जयकारों से गूंजा चौथ का बरवाड़ा, 5वीं पैदल यात्रा रवाना

चौथ का बरवाड़ा। धार्मिक आस्था और भक्ति के रंग में रंगे चौथ का बरवाड़ा कस्बे से शनिवार को इटावा बालाजी महाराज के दर्शन के लिए 5वीं पैदल यात्रा रवाना हुई। यात्रा में शामिल श्रद्धालु हाथों में ध्वज लेकर बालाजी महाराज के जयकारे लगाते हुए भक्ति भाव से धाम की ओर रवाना हुए। यात्रा रवाना होने के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह नजर आया।
यात्रा मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। ग्रामीणों ने यात्रियों के लिए पानी, चाय सहित अन्य व्यवस्थाएं कीं। भजन-कीर्तन और जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने बताया कि यह पैदल यात्रा प्रतिवर्ष धार्मिक आस्था के साथ निकाली जाती है। यात्रा में शामिल भक्तों ने इटावा बालाजी महाराज से क्षेत्र में सुख-समृद्धि, खुशहाली और अच्छी वर्षा की कामना की। आयोजकों ने बताया कि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। यात्रा को लेकर युवाओं सहित बुजुर्गों और महिलाओं में भी उत्साह दिखाई दिया।
    user_Ravi  Rajasthan Patrika
    Ravi Rajasthan Patrika
    Photographer चौथ का बरवाड़ा, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • मानटाउन थाना क्षेत्र के करेला गांव में कथित हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग का मामला आया सामने। सवाई माधोपुर से बड़ी खबर मानटाउन थाना क्षेत्र के करेला गांव में कथित हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग का मामला आया सामने। रेलवे कर्मचारी को युवती ने व्हाट्सऐप कॉल कर मिलने बुलाया,फिर कथित रूप से कमरे में ले जाकर 4-5 लोगों ने मारपीट की। पीड़ित के जीजा को फोन कर दुष्कर्म के झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर रकम मांगे जाने का आरोप। शिकायत के अनुसार 5 लाख रुपये नकद और 20हजार तीन सौ रुपये ऑनलाइन, कुल 5.20 लाख रुपये ऐंठने का भी लगाया आरोप। वारदात के बाद पीड़ित को कथित तौर पर साहूनगर स्कूल मैदान में छोड़ा गया और फर्जी वीडियो बनाने का भी आरोप। शिकायत में युवती समेत अन्य लोगों पर गिरोह बनाकर इसी तरह की वारदातें करने का आरोप। मानटाउन पुलिस ने BNS की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच की शुरू ।
    1
    मानटाउन थाना क्षेत्र के करेला गांव में कथित हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग का मामला आया सामने।
सवाई माधोपुर से बड़ी खबर
मानटाउन थाना क्षेत्र के करेला गांव में कथित हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग का मामला आया सामने।
रेलवे कर्मचारी को युवती ने व्हाट्सऐप कॉल कर मिलने बुलाया,फिर कथित रूप से कमरे में ले जाकर 4-5 लोगों ने मारपीट की।
पीड़ित के जीजा को फोन कर दुष्कर्म के झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर रकम मांगे जाने का आरोप।
शिकायत के अनुसार 5 लाख रुपये नकद और 20हजार तीन सौ रुपये ऑनलाइन, कुल 5.20 लाख रुपये ऐंठने का भी लगाया आरोप।
वारदात के बाद पीड़ित को कथित तौर पर साहूनगर स्कूल मैदान में छोड़ा गया और फर्जी वीडियो बनाने का भी आरोप।
शिकायत में युवती समेत अन्य लोगों पर गिरोह बनाकर इसी तरह की वारदातें करने का आरोप।
मानटाउन पुलिस ने BNS की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच की शुरू ।
    user_Rakesh Agarwal
    Rakesh Agarwal
    पत्रकारिता Sawai Madhopur, Rajasthan•
    20 hrs ago
  • अंतिम सफर में भी बेबसी और अपमान का दंश: रामगढ़ मुराडा में कुंभकर्णी नींद सोई ग्राम पंचायत, मूसलाधार बारिश में भीगती चिता पर अंतिम विदाई देने को मजबूर ग्रामीण अंतिम सफर में भी बेबसी और अपमान का दंश: रामगढ़ मुराडा में कुंभकर्णी नींद सोई ग्राम पंचायत, मूसलाधार बारिश में भीगती चिता पर अंतिम विदाई देने को मजबूर ग्रामीण जिम्मेदारों की संवेदनहीनता पर फूटा जनआक्रोश: श्मशान घाट पर टीनशेड का काम सालों से अधूरा, सरपंच और सेक्रेटरी की चुप्पी से ग्रामीणों में उबल रहा गुस्सा रामगढ़ मुराडा / गंगापुर सिटी: इंसान अपनी पूरी जिंदगी व्यवस्थाओं की लाचारी, अनदेखी और हुक्मरानों की बेरुखी से लड़ते हुए गुजार देता है, लेकिन रामगढ़ मुराडा में पंचायती राज तंत्र की नाकामी का आलम यह है कि मरने के बाद भी इंसान को दो गज सूखी जमीन और सम्मानजनक अंतिम विदाई तक नसीब नहीं हो रही है। विकास के बड़े-बड़े ढोल पीटने वाले ग्राम पंचायत प्रशासन की पोल उस वक्त पूरी तरह खुल गई, जब श्मशान घाट पर मूसलाधार बारिश के बीच ग्रामीणों को खुले आसमान के नीचे एक शव का दाह संस्कार करना पड़ा। छत पर टीन की चादरें न होने से एक तरफ आसमान से पानी बरसता रहा, दूसरी ओर ग्रामीण भीगती चिता को बचाने के लिए हाथ-पैर मारते रहे। यह अमानवीय और रूह कंपा देने वाला दृश्य देखकर हर ग्रामीण की आँखें नम और गुस्सा सातवें आसमान पर पहुँच गया। बारिश के थपेड़ों के बीच जलती चिता, पन्नी और छातों की ओट में अंतिम संस्कार प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हाल ही में जब गाँव में एक शव को अंतिम संस्कार के लिए मुक्तिधाम ले जाया गया, तो मौसम का मिजाज बिगड़ गया और झमाझम बारिश शुरू हो गई। श्मशान घाट पर टीनशेड की छत का कोई नामोनिशान नहीं था; केवल लोहे के खाली ढांचे खड़े मुँह चिढ़ा रहे थे। * चिता को बुझने से बचाने की जद्दोजहद: बारिश की तेज बौछारों से अग्नि शांत न हो जाए, इसके लिए परिजनों और ग्रामीणों ने आनन-फानन में गीली लकड़ियों पर पेट्रोल-घी डालकर आग सुलगाई और ऊपर से तिरपाल व प्लास्टिक की पन्नी तानकर चिता को ढकने की बेबस कोशिश की। * आंसुओं के साथ बरसा रोष: अंतिम यात्रा में शामिल लोग खुद सिर से पाँव तक भीगते रहे। परिजनों का कहना था कि जीवन का अंत तो दुखद था ही, लेकिन अंतिम संस्कार के वक्त हुई यह फजीहत पूरी जिंदगी का सबसे बड़ा दर्द बन गई। सरपंच और सेक्रेटरी की चौखट पर दर्जनों गुहार, नतीजा सिफर गाँव के प्रबुद्ध नागरिकों और आक्रोशित ग्रामीणों का सीधा आरोप है कि श्मशान घाट पर अधूरे पड़े टीनशेड (चादरों) और चारदीवारी के निर्माण कार्य को लेकर पंचायत प्रशासन को कई मर्तबा लिखित और मौखिक रूप से चेताया जा चुका है। * कहाँ गया विकास का बजट?: ग्रामीणों का सवाल है कि जब श्मशान घाट विकास के नाम पर सरकारी बजट आवंटित होता है, तो फिर पिछले कई महीनों से यहाँ लोहे के एंगल लगाकर काम अधूरा क्यों छोड़ दिया गया? टीन की चादरें अब तक क्यों नहीं डाली गईं? * जिम्मेदारों की लापरवाही: ग्राम विकास अधिकारी (सेक्रेटरी) और सरपंच गाँव की इस बुनियादी और बेहद संवेदनशील जरूरत पर आँखें मूंदकर बैठे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि अधिकारियों के लिए यह महज एक कागजी औपचारिकता हो सकती है, लेकिन ग्रामीणों के लिए यह उनके आत्मसम्मान और मृतक की गरिमा से जुड़ा सवाल है। बड़ा आंदोलन करने के मूड में ग्रामीण, कलेक्टर और बीडीओ से जांच की मांग इस शर्मनाक घटना के बाद पूरे गाँव में पंचायत प्रशासन के खिलाफ जबरदस्त उबाल है। युवाओं और ग्रामीणों ने साफ चेतावनी दी है कि यदि 48 घंटे के भीतर श्मशान घाट पर टीनशेड का अधूरा काम शुरू नहीं कराया गया, तो ग्रामीण चुप नहीं बैठेंगे। * कार्रवाई की मांग: ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर (गंगापुर सिटी) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (जिला परिषद) से मांग की है कि श्मशान घाट निर्माण कार्य की तुरंत भौतिक जांच कराई जाए, बजट के उपयोग की जांच हो और दोषी सरपंच व सेक्रेटरी पर कड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की जाए। * धरने की चेतावनी: यदि पंचायत स्तर पर तुरंत संज्ञान नहीं लिया गया, तो ग्रामीण पंचायत मुख्यालय पर ताला जड़ने और उपखंड कार्यालय का घेराव करने के लिए मजबूर होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी स्थानीय प्रशासन की होगी।
    1
    अंतिम सफर में भी बेबसी और अपमान का दंश: रामगढ़ मुराडा में कुंभकर्णी नींद सोई ग्राम पंचायत, मूसलाधार बारिश में भीगती चिता पर अंतिम विदाई देने को मजबूर ग्रामीण
अंतिम सफर में भी बेबसी और अपमान का दंश: रामगढ़ मुराडा में कुंभकर्णी नींद सोई ग्राम पंचायत, मूसलाधार बारिश में भीगती चिता पर अंतिम विदाई देने को मजबूर ग्रामीण
जिम्मेदारों की संवेदनहीनता पर फूटा जनआक्रोश: श्मशान घाट पर टीनशेड का काम सालों से अधूरा, सरपंच और सेक्रेटरी की चुप्पी से ग्रामीणों में उबल रहा गुस्सा
रामगढ़ मुराडा / गंगापुर सिटी:
इंसान अपनी पूरी जिंदगी व्यवस्थाओं की लाचारी, अनदेखी और हुक्मरानों की बेरुखी से लड़ते हुए गुजार देता है, लेकिन रामगढ़ मुराडा में पंचायती राज तंत्र की नाकामी का आलम यह है कि मरने के बाद भी इंसान को दो गज सूखी जमीन और सम्मानजनक अंतिम विदाई तक नसीब नहीं हो रही है। विकास के बड़े-बड़े ढोल पीटने वाले ग्राम पंचायत प्रशासन की पोल उस वक्त पूरी तरह खुल गई, जब श्मशान घाट पर मूसलाधार बारिश के बीच ग्रामीणों को खुले आसमान के नीचे एक शव का दाह संस्कार करना पड़ा। छत पर टीन की चादरें न होने से एक तरफ आसमान से पानी बरसता रहा, दूसरी ओर ग्रामीण भीगती चिता को बचाने के लिए हाथ-पैर मारते रहे। यह अमानवीय और रूह कंपा देने वाला दृश्य देखकर हर ग्रामीण की आँखें नम और गुस्सा सातवें आसमान पर पहुँच गया।
बारिश के थपेड़ों के बीच जलती चिता, पन्नी और छातों की ओट में अंतिम संस्कार
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हाल ही में जब गाँव में एक शव को अंतिम संस्कार के लिए मुक्तिधाम ले जाया गया, तो मौसम का मिजाज बिगड़ गया और झमाझम बारिश शुरू हो गई। श्मशान घाट पर टीनशेड की छत का कोई नामोनिशान नहीं था; केवल लोहे के खाली ढांचे खड़े मुँह चिढ़ा रहे थे।
* चिता को बुझने से बचाने की जद्दोजहद: बारिश की तेज बौछारों से अग्नि शांत न हो जाए, इसके लिए परिजनों और ग्रामीणों ने आनन-फानन में गीली लकड़ियों पर पेट्रोल-घी डालकर आग सुलगाई और ऊपर से तिरपाल व प्लास्टिक की पन्नी तानकर चिता को ढकने की बेबस कोशिश की।
* आंसुओं के साथ बरसा रोष: अंतिम यात्रा में शामिल लोग खुद सिर से पाँव तक भीगते रहे। परिजनों का कहना था कि जीवन का अंत तो दुखद था ही, लेकिन अंतिम संस्कार के वक्त हुई यह फजीहत पूरी जिंदगी का सबसे बड़ा दर्द बन गई।
सरपंच और सेक्रेटरी की चौखट पर दर्जनों गुहार, नतीजा सिफर
गाँव के प्रबुद्ध नागरिकों और आक्रोशित ग्रामीणों का सीधा आरोप है कि श्मशान घाट पर अधूरे पड़े टीनशेड (चादरों) और चारदीवारी के निर्माण कार्य को लेकर पंचायत प्रशासन को कई मर्तबा लिखित और मौखिक रूप से चेताया जा चुका है।
* कहाँ गया विकास का बजट?: ग्रामीणों का सवाल है कि जब श्मशान घाट विकास के नाम पर सरकारी बजट आवंटित होता है, तो फिर पिछले कई महीनों से यहाँ लोहे के एंगल लगाकर काम अधूरा क्यों छोड़ दिया गया? टीन की चादरें अब तक क्यों नहीं डाली गईं?
* जिम्मेदारों की लापरवाही: ग्राम विकास अधिकारी (सेक्रेटरी) और सरपंच गाँव की इस बुनियादी और बेहद संवेदनशील जरूरत पर आँखें मूंदकर बैठे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि अधिकारियों के लिए यह महज एक कागजी औपचारिकता हो सकती है, लेकिन ग्रामीणों के लिए यह उनके आत्मसम्मान और मृतक की गरिमा से जुड़ा सवाल है।
बड़ा आंदोलन करने के मूड में ग्रामीण, कलेक्टर और बीडीओ से जांच की मांग
इस शर्मनाक घटना के बाद पूरे गाँव में पंचायत प्रशासन के खिलाफ जबरदस्त उबाल है। युवाओं और ग्रामीणों ने साफ चेतावनी दी है कि यदि 48 घंटे के भीतर श्मशान घाट पर टीनशेड का अधूरा काम शुरू नहीं कराया गया, तो ग्रामीण चुप नहीं बैठेंगे।
* कार्रवाई की मांग: ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर (गंगापुर सिटी) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (जिला परिषद) से मांग की है कि श्मशान घाट निर्माण कार्य की तुरंत भौतिक जांच कराई जाए, बजट के उपयोग की जांच हो और दोषी सरपंच व सेक्रेटरी पर कड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की जाए।
* धरने की चेतावनी: यदि पंचायत स्तर पर तुरंत संज्ञान नहीं लिया गया, तो ग्रामीण पंचायत मुख्यालय पर ताला जड़ने और उपखंड कार्यालय का घेराव करने के लिए मजबूर होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी स्थानीय प्रशासन की होगी।
    user_Ramsingh Meena
    Ramsingh Meena
    तालावारा, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • नारौली डांग में आज झमाझम बारिश, मौसम हुआ सुहावना मौसम है नारौली डांग। क्षेत्र में आज बारिश होने से मौसम का मिजाज बदल गया। बारिश के बाद वातावरण में ठंडक घुल गई और लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली। आसमान में बादल छाए रहने के साथ हुई बारिश से सड़कों और आसपास के इलाकों में पानी नजर आया। बारिश से किसानों के चेहरों पर भी खुशी देखने को मिली। खरीफ फसलों के लिए बारिश को उपयोगी माना जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि बारिश से खेतों में नमी बढ़ी है, जिससे फसलों को लाभ मिलने की उम्मीद है। वहीं बारिश के कारण मौसम सुहावना होने से लोगों ने राहत महसूस की।
    1
    नारौली डांग में आज झमाझम बारिश, मौसम हुआ सुहावना मौसम है 
नारौली डांग। क्षेत्र में आज बारिश होने से मौसम का मिजाज बदल गया। बारिश के बाद वातावरण में ठंडक घुल गई और लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली। आसमान में बादल छाए रहने के साथ हुई बारिश से सड़कों और आसपास के इलाकों में पानी नजर आया।
बारिश से किसानों के चेहरों पर भी खुशी देखने को मिली। खरीफ फसलों के लिए बारिश को उपयोगी माना जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि बारिश से खेतों में नमी बढ़ी है, जिससे फसलों को लाभ मिलने की उम्मीद है। वहीं बारिश के कारण मौसम सुहावना होने से लोगों ने राहत महसूस की।
    user_Vipin Singhal
    Vipin Singhal
    Artist सपोटरा, करौली, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • श्योपुर की रागिनी उम्र 4 साल फर्राटेदार बोलती है हनुमान चालीसा श्योपुर जिले के विजयपुर विकासखंड अंतर्गत बूढ़ेरा गांव में 4 साल की रागनी शर्मा जो बिना हिचकिचाहट के फर्राटेदार हनुमान चालीसा बोल रही है इसे देखने आसपास के ग्रामीण भी पहुंच रहे हैं जो अब चर्चा का विषय बना हुआ है।
    1
    श्योपुर की रागिनी उम्र 4 साल फर्राटेदार बोलती है हनुमान चालीसा 
श्योपुर जिले के विजयपुर विकासखंड अंतर्गत बूढ़ेरा गांव में 4 साल की रागनी शर्मा जो बिना हिचकिचाहट के फर्राटेदार हनुमान चालीसा बोल रही है इसे देखने आसपास के ग्रामीण भी पहुंच रहे हैं जो अब चर्चा का विषय बना हुआ है।
    user_SHEOPUR NEWS FIRST
    SHEOPUR NEWS FIRST
    Building society Sheopur, Madhya Pradesh•
    19 hrs ago
  • भारत विकास परिषद हम्मीर शाखा द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सामूहिक गान प्रतियोगिता में चंद्र सागर दिगंबर जैन विद्यालय प्रथम सवाई माधोपुर। भारत विकास परिषद हम्मीर शाखा के तत्वावधान में राष्ट्रीय चेतना के स्वर राष्ट्रीय सामूहिक गान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों की टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सामूहिक गान की प्रस्तुतियों के आधार पर श्री चंद्र सागर दिगंबर जैन माध्यमिक विद्यालय की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। रणथंभौर चिल्ड्रन एकेडमी की टीम द्वितीय तथा आदर्श विद्या मंदिर स्कूल की टीम तृतीय स्थान पर रही। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में पंडित सीताराम राव, अशोक मिश्रा एवं प्रसिद्ध गायिका रानू सेन रहे। निर्णायकों ने प्रतिभागी विद्यालयों की प्रस्तुतियों का मूल्यांकन किया। शाखा अध्यक्ष राजेश गोयल ने सभी प्रतिभागी विद्यालयों एवं निर्णायक मंडल का आभार व्यक्त किया। उन्होंने आयोजन के लिए स्थान उपलब्ध करवाने पर आदर्श विद्या मंदिर परिवार का भी धन्यवाद किया। कार्यक्रम में परिषद परिवार के विष्णु माथुर, राजेश गोयल, मनीष मंत्री, प्रेम प्रकाश पाराशर, महेश गुप्ता, चंद्रमोहन शर्मा, जितेंद्र शर्मा, मातृशक्ति सुमन गोयल, मीनाक्षी मंत्री सहित अन्य सदस्य तथा विद्यालय परिवार के छात्र-छात्राएं एवं गुरुजन उपस्थित रहे।
    4
    भारत विकास परिषद हम्मीर शाखा द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सामूहिक गान प्रतियोगिता में चंद्र सागर दिगंबर जैन विद्यालय प्रथम
सवाई माधोपुर।
भारत विकास परिषद हम्मीर शाखा के तत्वावधान में राष्ट्रीय चेतना के स्वर राष्ट्रीय सामूहिक गान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों की टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सामूहिक गान की प्रस्तुतियों के आधार पर श्री चंद्र सागर दिगंबर जैन माध्यमिक विद्यालय की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। रणथंभौर चिल्ड्रन एकेडमी की टीम द्वितीय तथा आदर्श विद्या मंदिर स्कूल की टीम तृतीय स्थान पर रही।
प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में पंडित सीताराम राव, अशोक मिश्रा एवं प्रसिद्ध गायिका रानू सेन रहे। निर्णायकों ने प्रतिभागी विद्यालयों की प्रस्तुतियों का मूल्यांकन किया।
शाखा अध्यक्ष राजेश गोयल ने सभी प्रतिभागी विद्यालयों एवं निर्णायक मंडल का आभार व्यक्त किया। उन्होंने आयोजन के लिए स्थान उपलब्ध करवाने पर आदर्श विद्या मंदिर परिवार का भी धन्यवाद किया।
कार्यक्रम में परिषद परिवार के विष्णु माथुर, राजेश गोयल, मनीष मंत्री, प्रेम प्रकाश पाराशर, महेश गुप्ता, चंद्रमोहन शर्मा, जितेंद्र शर्मा, मातृशक्ति सुमन गोयल, मीनाक्षी मंत्री सहित अन्य सदस्य तथा विद्यालय परिवार के छात्र-छात्राएं एवं गुरुजन उपस्थित रहे।
    user_Sudeep Kumar Gaur
    Sudeep Kumar Gaur
    Local News Reporter बामनवास, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • #सवाई माधोपुर नगर निकाय चुनाव में #नवनिर्वाचित #पार्षद को धमकाने और #परेशान करने को लेकर बामनवास विधायक इंदिरा मीणा ने एसपी को सौंपा ज्ञापन सवाई माधोपुर। खंडार नगरपालिका चुनाव के बाद पार्षद को धमकाने और परेशान करने का मामला सामने आया है। बामनवास विधायक इंदिरा मीणा ने आज जिला पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी को ज्ञापन सौंपा। विधायक इंदिरा मीणा ने कहा कि वार्ड 19 से नवनिर्वाचित पार्षद मानवेन्द्र आंकोदिया को डराया-धमकाया जा रहा है और उनकी इच्छा के विरुद्ध बाड़ाबंदी में रखा जा रहा है। उन्होंने पुलिस से मामले में निष्पक्ष जांच कर पार्षद को सुरक्षा देने और स्वतंत्र रूप से मतदान में भाग लेने देने की मांग की है। विधायक ने कहा कि लोकतंत्र में हर जनप्रतिनिधि को स्वतंत्र रूप से अपना मत रखने का अधिकार है, किसी को भी डरा-धमकाकर लोकतंत्र का हनन नहीं किया जाना चाहिए।
    1
    #सवाई माधोपुर नगर निकाय चुनाव में #नवनिर्वाचित #पार्षद को धमकाने और #परेशान करने को लेकर बामनवास विधायक इंदिरा मीणा ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

सवाई माधोपुर। खंडार नगरपालिका चुनाव के बाद पार्षद को धमकाने और परेशान करने का मामला सामने आया है। बामनवास विधायक इंदिरा मीणा ने आज जिला पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी को ज्ञापन सौंपा।

विधायक इंदिरा मीणा ने कहा कि वार्ड 19 से नवनिर्वाचित पार्षद मानवेन्द्र आंकोदिया को डराया-धमकाया जा रहा है और उनकी इच्छा के विरुद्ध बाड़ाबंदी में रखा जा रहा है। उन्होंने पुलिस से मामले में निष्पक्ष जांच कर पार्षद को सुरक्षा देने और स्वतंत्र रूप से मतदान में भाग लेने देने की मांग की है। विधायक ने कहा कि लोकतंत्र में हर जनप्रतिनिधि को स्वतंत्र रूप से अपना मत रखने का अधिकार है, किसी को भी डरा-धमकाकर लोकतंत्र का हनन नहीं किया जाना चाहिए।
    user_राजमल सैनी
    राजमल सैनी
    Local News Reporter सवाई माधोपुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • *मीना कॉलोनी में सड़क के बीच जर्जर बिजली का पोल, जिम्मेदार अधिकारी कब लेंगे संज्ञान?* सवाई माधोपुर मीना कॉलोनी में सड़क के बीच स्थित एक जर्जर बिजली का पोल लंबे समय से दुर्घटना की आशंका का कारण बना हुआ है। स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क के बीच होने के कारण कचरे की गाड़ी की टक्कर से पोल क्षतिग्रस्त हुआ था। मामला संपर्क पोर्टल पर दर्ज होने के बाद मौके पर पहुंचे लाइनमैन ने बताया कि सहायक अभियंता कार्यालय से आवश्यक कार्रवाई के बाद समाधान किया जाएगा। इसके बावजूद स्थानीय लोगों का कहना है कि अब लाइनमैन एवं जेईएन द्वारा पोल को पुनः उसी स्थान पर लगाने की बात कही जा रही है। *ऐसे में सवाल उठना स्वाभाविक है—* सवाल यह है कि जब सड़क के बीच होने के कारण पोल पहले ही वाहन की टक्कर का शिकार हो चुका है, तो उसे दोबारा उसी स्थान पर लगाने का औचित्य क्या है? *क्या किसी बड़े हादसे का इंतजार है?* जिम्मेदार अधिकारी से स्पष्ट आग्रह है कि मौके का स्वयं निरीक्षण कर सड़क के बीच स्थित जर्जर पोल को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करवाने की कार्रवाई सुनिश्चित करें, ताकि भविष्य में किसी दुर्घटना की स्थिति उत्पन्न न हो। नागरिकों की सुरक्षा से जुड़े इस मामले में कब तक विद्युत विभाग के जिम्मेदार अधिकारी मौके पर पहुंचकर स्थायी समाधान करेंगे?
    1
    *मीना कॉलोनी में सड़क के बीच जर्जर बिजली का पोल, जिम्मेदार अधिकारी कब लेंगे संज्ञान?*
सवाई माधोपुर मीना कॉलोनी में सड़क के बीच स्थित एक जर्जर बिजली का पोल लंबे समय से दुर्घटना की आशंका का कारण बना हुआ है। स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क के बीच होने के कारण कचरे की गाड़ी की टक्कर से पोल क्षतिग्रस्त हुआ था।
मामला संपर्क पोर्टल पर दर्ज होने के बाद मौके पर पहुंचे लाइनमैन ने बताया कि सहायक अभियंता कार्यालय से आवश्यक कार्रवाई के बाद समाधान किया जाएगा। इसके बावजूद स्थानीय लोगों का कहना है कि अब लाइनमैन एवं जेईएन द्वारा पोल को पुनः उसी स्थान पर लगाने की बात कही जा रही है।
*ऐसे में सवाल उठना स्वाभाविक है—*
सवाल यह है कि जब सड़क के बीच होने के कारण पोल पहले ही वाहन की टक्कर का शिकार हो चुका है, तो उसे दोबारा उसी स्थान पर लगाने का औचित्य क्या है?
*क्या किसी बड़े हादसे का इंतजार है?*
जिम्मेदार अधिकारी से स्पष्ट आग्रह है कि मौके का स्वयं निरीक्षण कर सड़क के बीच स्थित जर्जर पोल को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करवाने की कार्रवाई सुनिश्चित करें, ताकि भविष्य में किसी दुर्घटना की स्थिति उत्पन्न न हो।
नागरिकों की सुरक्षा से जुड़े इस मामले में कब तक विद्युत विभाग के जिम्मेदार अधिकारी मौके पर पहुंचकर स्थायी समाधान करेंगे?
    user_Rakesh Agarwal
    Rakesh Agarwal
    पत्रकारिता Sawai Madhopur, Rajasthan•
    23 hrs ago
  • श्योपुर जिले गौरस में तहसील पर अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर भड़के लोग ग्रामीणों ने बताया कि बह गौरस के तहसील पर अपनी समस्या को लेकर पहुंचे है पर अधिकारी से लेकर कर्मचारी मौके पर मौजूद नहीं है
    1
    श्योपुर जिले गौरस में तहसील पर अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर भड़के लोग 
ग्रामीणों ने बताया कि बह गौरस के तहसील पर अपनी समस्या को लेकर पहुंचे है पर अधिकारी से लेकर कर्मचारी मौके पर मौजूद नहीं है
    user_SHEOPUR NEWS FIRST
    SHEOPUR NEWS FIRST
    Building society Sheopur, Madhya Pradesh•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.