#सवाई माधोपुर नगर निकाय चुनाव में #नवनिर्वाचित #पार्षद को धमकाने और #परेशान करने को लेकर बामनवास विधायक इंदिरा मीणा ने एसपी को सौंपा ज्ञापन सवाई माधोपुर। खंडार नगरपालिका चुनाव के बाद पार्षद को धमकाने और परेशान करने का मामला सामने आया है। बामनवास विधायक इंदिरा मीणा ने आज जिला पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी को ज्ञापन सौंपा। विधायक इंदिरा मीणा ने कहा कि वार्ड 19 से नवनिर्वाचित पार्षद मानवेन्द्र आंकोदिया को डराया-धमकाया जा रहा है और उनकी इच्छा के विरुद्ध बाड़ाबंदी में रखा जा रहा है। उन्होंने पुलिस से मामले में निष्पक्ष जांच कर पार्षद को सुरक्षा देने और स्वतंत्र रूप से मतदान में भाग लेने देने की मांग की है। विधायक ने कहा कि लोकतंत्र में हर जनप्रतिनिधि को स्वतंत्र रूप से अपना मत रखने का अधिकार है, किसी को भी डरा-धमकाकर लोकतंत्र का हनन नहीं किया जाना चाहिए।
#सवाई माधोपुर नगर निकाय चुनाव में #नवनिर्वाचित #पार्षद को धमकाने और #परेशान करने को लेकर बामनवास विधायक इंदिरा मीणा ने एसपी को सौंपा ज्ञापन सवाई माधोपुर। खंडार नगरपालिका चुनाव के बाद पार्षद को धमकाने और परेशान करने का मामला सामने आया है। बामनवास विधायक इंदिरा मीणा ने आज जिला पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी को ज्ञापन सौंपा। विधायक इंदिरा मीणा ने कहा कि वार्ड 19 से नवनिर्वाचित पार्षद मानवेन्द्र आंकोदिया को डराया-धमकाया जा रहा है और उनकी इच्छा के विरुद्ध बाड़ाबंदी में रखा जा रहा है। उन्होंने पुलिस से मामले में निष्पक्ष जांच कर पार्षद को सुरक्षा देने और स्वतंत्र रूप से मतदान में भाग लेने देने की मांग की है। विधायक ने कहा कि लोकतंत्र में हर जनप्रतिनिधि को स्वतंत्र रूप से अपना मत रखने का अधिकार है, किसी को भी डरा-धमकाकर लोकतंत्र का हनन नहीं किया जाना चाहिए।
- इटावा बालाजी के जयकारों से गूंजा चौथ का बरवाड़ा, 5वीं पैदल यात्रा रवाना चौथ का बरवाड़ा। धार्मिक आस्था और भक्ति के रंग में रंगे चौथ का बरवाड़ा कस्बे से शनिवार को इटावा बालाजी महाराज के दर्शन के लिए 5वीं पैदल यात्रा रवाना हुई। यात्रा में शामिल श्रद्धालु हाथों में ध्वज लेकर बालाजी महाराज के जयकारे लगाते हुए भक्ति भाव से धाम की ओर रवाना हुए। यात्रा रवाना होने के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह नजर आया। यात्रा मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। ग्रामीणों ने यात्रियों के लिए पानी, चाय सहित अन्य व्यवस्थाएं कीं। भजन-कीर्तन और जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने बताया कि यह पैदल यात्रा प्रतिवर्ष धार्मिक आस्था के साथ निकाली जाती है। यात्रा में शामिल भक्तों ने इटावा बालाजी महाराज से क्षेत्र में सुख-समृद्धि, खुशहाली और अच्छी वर्षा की कामना की। आयोजकों ने बताया कि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। यात्रा को लेकर युवाओं सहित बुजुर्गों और महिलाओं में भी उत्साह दिखाई दिया।1
- मानटाउन थाना क्षेत्र के करेला गांव में कथित हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग का मामला आया सामने। सवाई माधोपुर से बड़ी खबर मानटाउन थाना क्षेत्र के करेला गांव में कथित हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग का मामला आया सामने। रेलवे कर्मचारी को युवती ने व्हाट्सऐप कॉल कर मिलने बुलाया,फिर कथित रूप से कमरे में ले जाकर 4-5 लोगों ने मारपीट की। पीड़ित के जीजा को फोन कर दुष्कर्म के झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर रकम मांगे जाने का आरोप। शिकायत के अनुसार 5 लाख रुपये नकद और 20हजार तीन सौ रुपये ऑनलाइन, कुल 5.20 लाख रुपये ऐंठने का भी लगाया आरोप। वारदात के बाद पीड़ित को कथित तौर पर साहूनगर स्कूल मैदान में छोड़ा गया और फर्जी वीडियो बनाने का भी आरोप। शिकायत में युवती समेत अन्य लोगों पर गिरोह बनाकर इसी तरह की वारदातें करने का आरोप। मानटाउन पुलिस ने BNS की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच की शुरू ।1
- अंतिम सफर में भी बेबसी और अपमान का दंश: रामगढ़ मुराडा में कुंभकर्णी नींद सोई ग्राम पंचायत, मूसलाधार बारिश में भीगती चिता पर अंतिम विदाई देने को मजबूर ग्रामीण अंतिम सफर में भी बेबसी और अपमान का दंश: रामगढ़ मुराडा में कुंभकर्णी नींद सोई ग्राम पंचायत, मूसलाधार बारिश में भीगती चिता पर अंतिम विदाई देने को मजबूर ग्रामीण जिम्मेदारों की संवेदनहीनता पर फूटा जनआक्रोश: श्मशान घाट पर टीनशेड का काम सालों से अधूरा, सरपंच और सेक्रेटरी की चुप्पी से ग्रामीणों में उबल रहा गुस्सा रामगढ़ मुराडा / गंगापुर सिटी: इंसान अपनी पूरी जिंदगी व्यवस्थाओं की लाचारी, अनदेखी और हुक्मरानों की बेरुखी से लड़ते हुए गुजार देता है, लेकिन रामगढ़ मुराडा में पंचायती राज तंत्र की नाकामी का आलम यह है कि मरने के बाद भी इंसान को दो गज सूखी जमीन और सम्मानजनक अंतिम विदाई तक नसीब नहीं हो रही है। विकास के बड़े-बड़े ढोल पीटने वाले ग्राम पंचायत प्रशासन की पोल उस वक्त पूरी तरह खुल गई, जब श्मशान घाट पर मूसलाधार बारिश के बीच ग्रामीणों को खुले आसमान के नीचे एक शव का दाह संस्कार करना पड़ा। छत पर टीन की चादरें न होने से एक तरफ आसमान से पानी बरसता रहा, दूसरी ओर ग्रामीण भीगती चिता को बचाने के लिए हाथ-पैर मारते रहे। यह अमानवीय और रूह कंपा देने वाला दृश्य देखकर हर ग्रामीण की आँखें नम और गुस्सा सातवें आसमान पर पहुँच गया। बारिश के थपेड़ों के बीच जलती चिता, पन्नी और छातों की ओट में अंतिम संस्कार प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हाल ही में जब गाँव में एक शव को अंतिम संस्कार के लिए मुक्तिधाम ले जाया गया, तो मौसम का मिजाज बिगड़ गया और झमाझम बारिश शुरू हो गई। श्मशान घाट पर टीनशेड की छत का कोई नामोनिशान नहीं था; केवल लोहे के खाली ढांचे खड़े मुँह चिढ़ा रहे थे। * चिता को बुझने से बचाने की जद्दोजहद: बारिश की तेज बौछारों से अग्नि शांत न हो जाए, इसके लिए परिजनों और ग्रामीणों ने आनन-फानन में गीली लकड़ियों पर पेट्रोल-घी डालकर आग सुलगाई और ऊपर से तिरपाल व प्लास्टिक की पन्नी तानकर चिता को ढकने की बेबस कोशिश की। * आंसुओं के साथ बरसा रोष: अंतिम यात्रा में शामिल लोग खुद सिर से पाँव तक भीगते रहे। परिजनों का कहना था कि जीवन का अंत तो दुखद था ही, लेकिन अंतिम संस्कार के वक्त हुई यह फजीहत पूरी जिंदगी का सबसे बड़ा दर्द बन गई। सरपंच और सेक्रेटरी की चौखट पर दर्जनों गुहार, नतीजा सिफर गाँव के प्रबुद्ध नागरिकों और आक्रोशित ग्रामीणों का सीधा आरोप है कि श्मशान घाट पर अधूरे पड़े टीनशेड (चादरों) और चारदीवारी के निर्माण कार्य को लेकर पंचायत प्रशासन को कई मर्तबा लिखित और मौखिक रूप से चेताया जा चुका है। * कहाँ गया विकास का बजट?: ग्रामीणों का सवाल है कि जब श्मशान घाट विकास के नाम पर सरकारी बजट आवंटित होता है, तो फिर पिछले कई महीनों से यहाँ लोहे के एंगल लगाकर काम अधूरा क्यों छोड़ दिया गया? टीन की चादरें अब तक क्यों नहीं डाली गईं? * जिम्मेदारों की लापरवाही: ग्राम विकास अधिकारी (सेक्रेटरी) और सरपंच गाँव की इस बुनियादी और बेहद संवेदनशील जरूरत पर आँखें मूंदकर बैठे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि अधिकारियों के लिए यह महज एक कागजी औपचारिकता हो सकती है, लेकिन ग्रामीणों के लिए यह उनके आत्मसम्मान और मृतक की गरिमा से जुड़ा सवाल है। बड़ा आंदोलन करने के मूड में ग्रामीण, कलेक्टर और बीडीओ से जांच की मांग इस शर्मनाक घटना के बाद पूरे गाँव में पंचायत प्रशासन के खिलाफ जबरदस्त उबाल है। युवाओं और ग्रामीणों ने साफ चेतावनी दी है कि यदि 48 घंटे के भीतर श्मशान घाट पर टीनशेड का अधूरा काम शुरू नहीं कराया गया, तो ग्रामीण चुप नहीं बैठेंगे। * कार्रवाई की मांग: ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर (गंगापुर सिटी) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (जिला परिषद) से मांग की है कि श्मशान घाट निर्माण कार्य की तुरंत भौतिक जांच कराई जाए, बजट के उपयोग की जांच हो और दोषी सरपंच व सेक्रेटरी पर कड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की जाए। * धरने की चेतावनी: यदि पंचायत स्तर पर तुरंत संज्ञान नहीं लिया गया, तो ग्रामीण पंचायत मुख्यालय पर ताला जड़ने और उपखंड कार्यालय का घेराव करने के लिए मजबूर होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी स्थानीय प्रशासन की होगी।1
- नारौली डांग में आज झमाझम बारिश, मौसम हुआ सुहावना मौसम है नारौली डांग। क्षेत्र में आज बारिश होने से मौसम का मिजाज बदल गया। बारिश के बाद वातावरण में ठंडक घुल गई और लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली। आसमान में बादल छाए रहने के साथ हुई बारिश से सड़कों और आसपास के इलाकों में पानी नजर आया। बारिश से किसानों के चेहरों पर भी खुशी देखने को मिली। खरीफ फसलों के लिए बारिश को उपयोगी माना जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि बारिश से खेतों में नमी बढ़ी है, जिससे फसलों को लाभ मिलने की उम्मीद है। वहीं बारिश के कारण मौसम सुहावना होने से लोगों ने राहत महसूस की।1
- श्योपुर की रागिनी उम्र 4 साल फर्राटेदार बोलती है हनुमान चालीसा श्योपुर जिले के विजयपुर विकासखंड अंतर्गत बूढ़ेरा गांव में 4 साल की रागनी शर्मा जो बिना हिचकिचाहट के फर्राटेदार हनुमान चालीसा बोल रही है इसे देखने आसपास के ग्रामीण भी पहुंच रहे हैं जो अब चर्चा का विषय बना हुआ है।1
- जैन महिला मंडल लालसोट द्वारा दशलक्षण महोत्सव में शौच धर्म पर एकल नृत्य कार्यक्रम लालसोट उपखंड में श्री दिगंबर जैन महिला मंडल लालसोट के तत्वावधान में मनाए जा रहे पर्वाधिराज दशलक्षण महोत्सव के चतुर्थ दिन उत्तम शौच धर्म पर एकल नृत्य कार्यक्रम का आयोजन श्री दिगंबर जैन नसियाॅ में किया गया इसमें 05से 15 वर्ष के बच्चों मे प्रिंजल, फलक , आराध्या, हार्दिक, यशी, शुभ, आकांक्षा, कृति, दर्शित, लविश, अथर्व, अनावी,सान्वी, प्रथम, सौम्या, ध्रुव ,भूवि, आदित्य ,भव्य रहे कार्यक्रम की शुरुआत उषा बैनाड़ा द्वारा मंगलाचरण से की गई तत्पश्चात वीनू सोनी ने उत्तम शौच धर्म के बारे में बताया कि सिर्फ तन की सफाई नहीं मन को भी साफ रखना है लोभ ईर्ष्या और बुरे विचार छोड़कर मन को निर्मल बनाना है यही उत्तम शौच है शुद्ध विचार, शुद्ध व्यवहार ,शुद्ध आत्मा की ओर उत्तम शौच धर्म एक कदम है सभी बच्चो को ताराचंद कमलेश कुमार अनिल कुमार बैनाडा की तरफ से पुरस्कार वितरण किया गया, जैन महिला मंडल के अध्यक्ष श्वेता जैन ने बताया कि उत्तम आर्जव धर्म के दिन महेंद्र कुमार शिखर चंद जैन सोनी की तरफ से पुरस्कार वितरण किया गया। कार्यक्रम प्रभारी तेजमती बडजात्या, अन्नू बैनाड़ा रहे मंच संचालन श्वेता जैन ने किया इस दौरान समाज के शिखर बडजात्या,रविंद्र जैन,मोहित सोनी, मोहित बडजात्या, रौनक सोनी, विमला कासलीवाल, पिंकी सोनी , रीटा श्रीमाल, प्रिया गंगवाल, वंशिका जैन सोनी, अंजलि बैनाड़ा सहित समाज की अनेक महिला पुरुष उपस्थित थे।4
- #सवाई माधोपुर नगर निकाय चुनाव में #नवनिर्वाचित #पार्षद को धमकाने और #परेशान करने को लेकर बामनवास विधायक इंदिरा मीणा ने एसपी को सौंपा ज्ञापन सवाई माधोपुर। खंडार नगरपालिका चुनाव के बाद पार्षद को धमकाने और परेशान करने का मामला सामने आया है। बामनवास विधायक इंदिरा मीणा ने आज जिला पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी को ज्ञापन सौंपा। विधायक इंदिरा मीणा ने कहा कि वार्ड 19 से नवनिर्वाचित पार्षद मानवेन्द्र आंकोदिया को डराया-धमकाया जा रहा है और उनकी इच्छा के विरुद्ध बाड़ाबंदी में रखा जा रहा है। उन्होंने पुलिस से मामले में निष्पक्ष जांच कर पार्षद को सुरक्षा देने और स्वतंत्र रूप से मतदान में भाग लेने देने की मांग की है। विधायक ने कहा कि लोकतंत्र में हर जनप्रतिनिधि को स्वतंत्र रूप से अपना मत रखने का अधिकार है, किसी को भी डरा-धमकाकर लोकतंत्र का हनन नहीं किया जाना चाहिए।1
- श्योपुर जिले गौरस में तहसील पर अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर भड़के लोग ग्रामीणों ने बताया कि बह गौरस के तहसील पर अपनी समस्या को लेकर पहुंचे है पर अधिकारी से लेकर कर्मचारी मौके पर मौजूद नहीं है1
- भारत विकास परिषद हम्मीर शाखा द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सामूहिक गान प्रतियोगिता में चंद्र सागर दिगंबर जैन विद्यालय प्रथम सवाई माधोपुर। भारत विकास परिषद हम्मीर शाखा के तत्वावधान में राष्ट्रीय चेतना के स्वर राष्ट्रीय सामूहिक गान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों की टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सामूहिक गान की प्रस्तुतियों के आधार पर श्री चंद्र सागर दिगंबर जैन माध्यमिक विद्यालय की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। रणथंभौर चिल्ड्रन एकेडमी की टीम द्वितीय तथा आदर्श विद्या मंदिर स्कूल की टीम तृतीय स्थान पर रही। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में पंडित सीताराम राव, अशोक मिश्रा एवं प्रसिद्ध गायिका रानू सेन रहे। निर्णायकों ने प्रतिभागी विद्यालयों की प्रस्तुतियों का मूल्यांकन किया। शाखा अध्यक्ष राजेश गोयल ने सभी प्रतिभागी विद्यालयों एवं निर्णायक मंडल का आभार व्यक्त किया। उन्होंने आयोजन के लिए स्थान उपलब्ध करवाने पर आदर्श विद्या मंदिर परिवार का भी धन्यवाद किया। कार्यक्रम में परिषद परिवार के विष्णु माथुर, राजेश गोयल, मनीष मंत्री, प्रेम प्रकाश पाराशर, महेश गुप्ता, चंद्रमोहन शर्मा, जितेंद्र शर्मा, मातृशक्ति सुमन गोयल, मीनाक्षी मंत्री सहित अन्य सदस्य तथा विद्यालय परिवार के छात्र-छात्राएं एवं गुरुजन उपस्थित रहे।4