आजमगढ़ में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के खिलाफ रानी की सराय पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गिरोह के तीन और शातिर सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई के साथ ही इस मामले में अब तक गिरफ्तार आरोपियों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है। आरोपियों के कब्जे से फर्जी पुलिस वेरिफिकेशन रिपोर्ट, सरकारी दस्तावेज, मोहरें, मोबाइल फोन, ब्रेजा कार समेत बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) चिराग जैन और क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में रानी की सराय पुलिस ने 26/27 जुलाई की रात मोबाइल लोकेशन के आधार पर कोटिला कट के पास आजमगढ़-वाराणसी मुख्य मार्ग पर दबिश दी। यहां से पुलिस ने बिहार निवासी लालू उर्फ राकेश कुमार तथा बलिया निवासी दिनेश कुमार गुप्ता और धर्मेंद्र गुप्ता को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, 20 मई 2026 को अंधौरी गांव निवासी पंकज यादव की तहरीर पर रानी की सराय थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान इन तीनों आरोपियों के नाम सामने आए। पूछताछ में पता चला कि आरोपी खुद को नौकरी दिलाने वाला एजेंट बताकर बेरोजगार युवाओं को सरकारी और निजी संस्थानों में नौकरी दिलाने का झांसा देते थे। इसके बाद उनसे मोटी रकम वसूलकर फर्जी पुलिस वेरिफिकेशन रिपोर्ट, आधार कार्ड, पैन कार्ड, जन्म प्रमाणपत्र और अन्य सरकारी दस्तावेज तैयार कर उन्हें नौकरी का भरोसा दिलाते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चार मोबाइल फोन, दो सिम कार्ड, 11 मोहरें, इंकपैड, पुलिस वेरिफिकेशन प्रोफार्मा, प्रमाणित पुलिस वेरिफिकेशन रिपोर्ट, आधार व पैन कार्ड की प्रतियां, जन्म प्रमाणपत्र की प्रतियां, नागालैंड के सरकारी प्रोफार्मा, एक ब्रेजा कार, रेलवे पहचान पत्र तथा ₹5,360 नकद बरामद किया है। पुलिस का कहना है कि गिरोह के अन्य सदस्यों और संभावित पीड़ितों की पहचान के लिए जांच जारी है।
आजमगढ़ में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के खिलाफ रानी की सराय पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गिरोह के तीन और शातिर सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई के साथ ही इस मामले में अब तक गिरफ्तार आरोपियों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है। आरोपियों के कब्जे से फर्जी पुलिस वेरिफिकेशन रिपोर्ट, सरकारी दस्तावेज, मोहरें, मोबाइल फोन, ब्रेजा कार समेत बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) चिराग जैन और
क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में रानी की सराय पुलिस ने 26/27 जुलाई की रात मोबाइल लोकेशन के आधार पर कोटिला कट के पास आजमगढ़-वाराणसी मुख्य मार्ग पर दबिश दी। यहां से पुलिस ने बिहार निवासी लालू उर्फ राकेश कुमार तथा बलिया निवासी दिनेश कुमार गुप्ता और धर्मेंद्र गुप्ता को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, 20 मई 2026 को अंधौरी गांव निवासी पंकज यादव की तहरीर पर रानी की सराय थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान इन तीनों आरोपियों के नाम सामने आए। पूछताछ में पता चला कि आरोपी खुद को नौकरी दिलाने वाला एजेंट बताकर बेरोजगार युवाओं को सरकारी और
निजी संस्थानों में नौकरी दिलाने का झांसा देते थे। इसके बाद उनसे मोटी रकम वसूलकर फर्जी पुलिस वेरिफिकेशन रिपोर्ट, आधार कार्ड, पैन कार्ड, जन्म प्रमाणपत्र और अन्य सरकारी दस्तावेज तैयार कर उन्हें नौकरी का भरोसा दिलाते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चार मोबाइल फोन, दो सिम कार्ड, 11 मोहरें, इंकपैड, पुलिस वेरिफिकेशन प्रोफार्मा, प्रमाणित पुलिस वेरिफिकेशन रिपोर्ट, आधार व पैन कार्ड की प्रतियां, जन्म प्रमाणपत्र की प्रतियां, नागालैंड के सरकारी प्रोफार्मा, एक ब्रेजा कार, रेलवे पहचान पत्र तथा ₹5,360 नकद बरामद किया है। पुलिस का कहना है कि गिरोह के अन्य सदस्यों और संभावित पीड़ितों की पहचान के लिए जांच जारी है।
- दिल्ली के जंतर-मंतर पर 20 जुलाई को प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर अखिलेश यादव ने सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार छात्र-नौजवानों पर लगातार केस और मुकदमे दर्ज कर रही है। अखिलेश यादव ने कहा कि चेतना को चुनौती नहीं देनी चाहिए, लेकिन मोदी सरकार के लिए अब चेतना ही सबसे बड़ी चुनौती बन गई है। मामले पर आगे के रुख को लेकर उन्होंने कहा कि हम सभी बैठकर बात करेंगे कि क्या तय करना है।1
- आजमगढ़ में 30 जुलाई से शुरू होने वाले ऐतिहासिक सावन मेले और कावड़ यात्रा को सकुशल तथा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। इसी क्रम में जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी ने संयुक्त रूप से भंवरनाथ मंदिर परिसर और उसके बाह्य मार्गों का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मंदिर परिसर में साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। इसके साथ ही मंदिर के बाहरी रास्तों, पार्किंग स्थलों और कावड़ियों के आने-जाने वाले मार्गों की स्थिति का भी मुआयना किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कावड़ यात्रा के प्रमुख मार्गों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, सीसीटीवी कैमरों से निरंतर निगरानी, जगह-जगह मेडिकल कैंप, एम्बुलेंस की समय पर उपलब्धता, सुगम यातायात के लिए पुख्ता डायवर्जन प्लान और मूलभूत सुविधाओं को समय रहते दुरुस्त करने के निर्देश दिए। डीएम ने कड़े शब्दों में कहा कि "सावन मेला और कावड़ यात्रा करोड़ों आस्थावानों का पर्व है। इसे शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराना प्रशासन की मुख्य जिम्मेदारी है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।" इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी ने भी सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करते हुए समय से पहले सभी व्यवस्थाएं पूरी करने की हिदायत दी।2
- आजमगढ़ पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। फर्जी दस्तावेज तैयार कर सरकारी और निजी नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के 3 और शातिर अभियुक्तों को रानी की सराय पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस मामले में अब तक कुल 12 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस के अनुसार, आरोपी फर्जी पुलिस वेरिफिकेशन, आधार कार्ड, पैन कार्ड, जन्म प्रमाणपत्र समेत अन्य कूटरचित दस्तावेज तैयार कर नौकरी का झांसा देकर लोगों से धनराशि वसूलते थे। कार्रवाई के दौरान मोबाइल फोन, मोहरें, फर्जी दस्तावेज, सरकारी प्रोफार्मा, एक ब्रेजा कार और अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों व संभावित पीड़ितों की तलाश जारी है।1
- उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. प्रियंका मौर्या ने आजमगढ़ के 100 शैया अस्पताल में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में चल रही व्यवस्थाओं की पड़ताल की। निरीक्षण के दौरान डॉ. प्रियंका मौर्या ने पाया कि कुछ डॉक्टर बाहर की दवाएं लिख रहे हैं। इस पर उन्होंने डॉक्टरों को कड़ी फटकार लगाई और व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। डॉ. प्रियंका मौर्या ने कहा कि अस्पताल में मरीजों को बेहतर इलाज मिलना चाहिए और डॉक्टरों को सरकारी नियमों का पालन करना चाहिए।1
- आजमगढ़ के सिधारी थाना पुलिस ने मोबाइल चोरी की एक घटना का सफल खुलासा किया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी किया गया ओप्पो A3X 5G मोबाइल फोन बरामद किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन सिंह और क्षेत्राधिकारी नगर शुभम तोदी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की। उपनिरीक्षक मनीष मिश्र ने पुलिस टीम के साथ बेलनाडीह मोड़ के पास से संदीप राजभर (24 वर्ष) निवासी बेलनाडीह, थाना सिधारी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने कुछ दिन पहले सिधारी बाजार स्थित एक मिठाई की दुकान से यह मोबाइल चोरी किया था। उसकी निशानदेही पर चोरी का ओप्पो A3X 5G मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सिधारी में दर्ज मुकदमा संख्या 310/2026 के तहत धारा 303(2) एवं 317(2) बीएनएस में अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।1