भरवारी में निर्माण कार्य में अनियमितता का आरोप, शिकायत पहुंची अधिकारियों तक कौशांबी जनपद के नगर पालिका परिषद भरवारी के वार्ड नंबर 12 कृष्णा नगर में इंटरलॉकिंग सड़क और नाली निर्माण कार्य को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। स्थानीय लोगों ने ठेकेदार पर गंभीर आरोप लगाए हैं कि निर्माण कार्य निर्धारित एस्टीमेट के अनुसार नहीं कराया जा रहा है। 📍 आरोप है कि कमलेश के घर से आरसीसी सड़क तक लगभग 180 मीटर के निर्माण कार्य में मानक सामग्री का उपयोग नहीं किया जा रहा। बताया जा रहा है कि इंटरलॉकिंग में M30 ईंटों का प्रयोग नहीं किया गया, जबकि एस्टीमेट में इसका स्पष्ट उल्लेख है। इसके अलावा GSB गिट्टी और अन्य निर्माण सामग्री भी मानकों के अनुरूप नहीं डाली जा रही है। 👤 मामले को लेकर शिकायतकर्ता ने JE देश दीपक को फोन के माध्यम से अवगत कराया है। साथ ही उन्होंने कहा कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं होती है तो वह उच्च अधिकारियों से मिलकर शिकायत दर्ज कराएंगे। ⚠️ स्थानीय लोगों में निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर नाराजगी देखी जा रही है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है।

- Post by प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी1
- Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज1
- वो देखे लोग किस किस तरीके से UGC का विरोध कर रहे है !! निश्चित रूप से कानूनन नंबर प्लेट पर ये लिखना ठीक नहीं है और अगर पुलिस ने कार्रवाई की है तो उचित है लेकिन UGC का नया नियम भी ठीक नहीं है भेदभाव करने वाला है सरकार कब इसे वापस लेगी ख़ुद के स्तर पर !! या माफ़ी माँगेगी !! अगर ये गलत है तो वो भी ग़लत है !!1
- Post by Govind Patrakar Kaushambi1
- कौशांबी/प्रयागराज.... मंगलवार 6 अप्रैल को मनौरी तकी गंज में लगा खाटू श्याम बाबा का दरबार, लगा विशाल भंडारा। डीजे की धुन पर झूमे भक्त। उमड़ी भक्तो की भीड़। ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत ख़बर हिन्दी दैनिक PRIME 18 NEWS1
- ऊंचाहार, रायबरेली। जनपद के ऊंचाहार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धारूपुर मजरे मिर्जापुर एहरी में दबंगों के हौसले बुलंद हैं। सोमवार सुबह मामूली घरेलू विवाद को लेकर गांव के ही कुछ दबंगों ने एक परिवार पर लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में महिलाओं समेत कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, लेकिन हैरानी की बात यह है कि पीड़ित पक्ष सुबह से थाने में न्याय की गुहार लगा रहा है और अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। क्या है पूरा मामला? प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित वसील अहमद पुत्र मुंशीरजा ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि सुबह करीब 8:00 बजे गांव के ही रहने वाले अजमेर, कल्लू, रुकशाद और संतराज ने एक राय होकर उनके घर पर हमला बोल दिया। आरोप है कि दबंगों ने गाली-गलौज करते हुए वशीर, उनके पिता मुंशीरजा और माता इकरारुन्निशा को लाठी-डंडों व कुल्हाड़ी से जमकर पीटा। गर्भवती महिला को भी नहीं बख्शा पीड़ित का आरोप है कि हमलावरों ने घर की महिलाओं के साथ भी मारपीट की। मारपीट के दौरान घर की एक महिला, जो कि गर्भवती बताई जा रही है, उसे भी चोटें आई हैं। हमले में वशीर और उनके पिता के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल घटना के तुरंत बाद पीड़ित परिवार न्याय की उम्मीद में ऊंचाहार थाने पहुँचा। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक पीड़ित परिवार थाने में ही बैठा है, लेकिन पुलिस द्वारा अभी तक मामले में कोई ठोस कार्रवाई या प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है। स्थानीय पुलिस की इस सुस्ती से दबंगों के हौसले और अधिक बढ़ते नजर आ रहे हैं। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने और जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।1
- Post by रिपोर्टर-धर्मराज निषाद1
- Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज1