Shuru
Apke Nagar Ki App…
मिर्ज़ापुर: सिटी कोतवाली के सामने तीन मंजिला शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का नपाध्यक्ष ने किया शिलान्यास।
मेट्रो संदेश न्यूज़
मिर्ज़ापुर: सिटी कोतवाली के सामने तीन मंजिला शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का नपाध्यक्ष ने किया शिलान्यास।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- मृत्यु को प्रेस वार्ता से जोड़ने के आरोपों पर निष्पक्ष जांच की मांग भदोही। विधु गुप्ता की जमीन पर कथित अवैध कब्जे के मामले को लेकर जन शक्ति भदोही संस्था सक्रिय हो गई है। संस्था के मैनेजर वैभव गुप्ता राज ने बताया कि पिछले दिनों प्रेस वार्ता कर मामले की जानकारी दी गई थी। उन्होंने कहा कि संस्था के पास अब तक एक दर्जन से अधिक मामले आए हैं, जिनका परीक्षण किया जा रहा है। जल्द ही जिलाधिकारी से मुलाकात कर मामलों में कार्रवाई की मांग की जाएगी। इसी बीच एक व्यक्ति की मृत्यु को प्रेस वार्ता और उससे जुड़े घटनाक्रम से जोड़ने के आरोपों पर संबंधित पक्ष ने स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच की मांग की है। जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि बिना ठोस साक्ष्य किसी मृत्यु को प्रेस वार्ता या किसी व्यक्ति से जोड़ना उचित नहीं है। मृत्यु के वास्तविक कारण का निर्धारण चिकित्सकीय अभिलेखों, उपलब्ध साक्ष्यों और सक्षम जांच के आधार पर किया जाना चाहिए। विज्ञप्ति में कहा गया कि एससी-एसटी एक्ट अथवा अन्य कानून के तहत कार्रवाई की मांग का परीक्षण तथ्यों और कानूनी प्रावधानों के आधार पर होना चाहिए। किसी शिकायत या आरोप मात्र से अपराध सिद्ध नहीं होता। संबंधित पक्ष ने अधिकारियों से पूरे प्रकरण की स्वतंत्र, निष्पक्ष और तथ्य-आधारित जांच कराने की मांग की है। साथ ही सभी पक्षों से अपील की गई कि मृत्यु जैसे संवेदनशील मामले में बिना प्रमाण किसी सार्वजनिक कार्यक्रम या व्यक्ति से संबंध जोड़कर निष्कर्ष निकालने से बचें।1
- सतीश पाल का sed #song#love#status#jbj#muick#prjent#up#now#short#vayrlreel#video#tre #nding#topten#goodLook #trendingshorts #goodcunten1
- योग से निरोग, देश की तरक्की में सहयोग - सारिका श्रीवास्तव 27/09/2026 ** गोपीगंज। धरती को बचाने और इंसानी सेहत को एक नई जिंदगी देने के संकल्प के साथ रविवार को भदोही साइकिलिंग क्लब ने एक ऐसा ऐतिहासिक और भव्य जागरूकता महा-अभियान छेड़ा, जिसने पूरे क्षेत्र में एक नई चेतना फूंक दी है। *पर्यावरण योद्धा 'साइकिल मैन भदोही' अताउल मुस्तफा अंसारी* के नेतृत्व में जब साइकिलों का काफिला सड़कों पर उतरा, तो नजारा देखने लायक था। इस महा-यात्रा का मुख्य उद्देश्य न सिर्फ सोई हुई पर्यावरण चेतना को जगाना है, बल्कि हर नागरिक के दिल में राष्ट्रप्रेम की उस ज्वाला को प्रज्वलित करना है जो देश की प्रगति का आधार है। *राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बड़े चौराहे से* इस भव्य साइकिल यात्रा का शुभारंभ होकर जन-जागरूकता का संदेश समेटे यह यात्रा लाई बाज़ार, पड़ाव, कांजी हाउस, झिलियापुल, शहीद तिराहा, काली देवी जैसे मुख्य मार्गों से गुजरते हुए विहान बालिका आवासीय विद्यालय मिर्ज़ापुर रोड पहुँची। विशाल साइकिल यात्रा के *विहान बालिका आवासीय विद्यालय मिर्ज़ापुर रोड* पहुँचने पर माहौल उत्सवमय हो गया। विद्यालय की यशस्वी वार्डन सारिका श्रीवास्तव के कुशल नेतृत्व में अध्यापिका अर्चना मौर्या, श्रद्धा रैकवार, अंकिता मोहन नामदेव, निधि बाजपेयी एवं समस्त छात्राओं ने अभूतपूर्व गर्मजोशी दिखाई। उन्होंने पुष्पवर्षा, करतल ध्वनि और गगनभेदी जयघोष के बीच इन पर्यावरण प्रहरियों का पलक-पावड़े बिछाकर ऐतिहासिक अभिनंदन किया। विहान बालिका आवासीय विद्यालय की *यशस्वी वार्डन सारिका श्रीवास्तव* ने कहा कि आज की इस अंधी भागदौड़ और आपाधापी भरी जिंदगी में इंसान इतना व्यस्त हो चुका है कि वह अपने सबसे अनमोल धन—अपने शरीर—को ही भूल बैठा है। यही कारण है कि आज का युवा अपनी तरुणाई में ही गंभीर बीमारियों का शिकार हो रहा है। विशेषकर हमारी गृहणियाँ (हाउसवाइफ), जो पूरे घर का तो ख्याल रखती हैं, लेकिन योग और व्यायाम के अभाव में खुद मोटापा, कमर दर्द और जोड़ों के असहनीय दर्द से जूझ रही हैं। यह स्थिति न केवल चिंताजनक है, बल्कि विचारणीय भी है।" उन्होंने देश के नागरिकों का आह्वान करते हुए आगे कहा, "स्वस्थ शरीर ही सुखी जीवन का आधार है। इसलिए हर व्यक्ति को प्रतिदिन कम से कम आधा घंटा अपने स्वास्थ्य, योग और व्यायाम के लिए अवश्य निकालना चाहिए। याद रखिए, जब आप स्वयं पूर्णतः स्वस्थ और ऊर्जावान रहेंगे, तभी अपने कार्यक्षेत्र में शत-प्रतिशत योगदान दे पाएंगे। एक स्वस्थ नागरिक से एक समृद्ध परिवार बनता है, और समृद्ध परिवारों के योग से ही हमारा राष्ट्र उन्नति के शिखर पर पहुँचेगा। राष्ट्र की तरक्की का रास्ता हर नागरिक के उत्तम स्वास्थ्य से होकर ही गुजरता है।" विहान बालिका आवासीय विद्यालय की यशस्वी वार्डन सारिका श्रीवास्तव ने विधिवत *हरी झंडी दिखाकर* इस गौरवशाली साइकिल यात्रा को अगले गंतव्य के लिए रवाना किया और स्वयं साइकिल लेकर यात्रा में शामिल हुईं। विहान बालिका आवासीय विद्यालय से प्रारंभ हुई यह चेतना यात्रा *मिर्ज़ापुर रोड, ककराही* के विभिन्न अंचलों से गुजरते हुए आगे बढ़ी। पूरी यात्रा के दौरान साइकिल सवारों का अदम्य उत्साह और संकल्प देखते ही बनता था। 'साइकिल चलाएँ, ईंधन बचाएँ', 'वृक्ष लगाओ, पर्यावरण बचाओ' और 'करो योग, रहो निरोग' जैसे गगनभेदी नारों से संपूर्ण वातावरण गुंजायमान हो उठा। 'हिंदुस्तान जिंदाबाद', 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम्' के राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत उद्घोष के साथ सभी यात्रियों ने एक सुर में संकल्प लिया—'हम सबने यह ठाना है, पूरे उत्तर प्रदेश को स्वस्थ बनाना है।' जनमानस को स्वास्थ्य और प्रकृति के प्रति जागरूक करने का यह पुनीत अभियान अपने उद्देश्य को पूरा करते हुए पुनः विहान बालिका आवासीय विद्यालय स्कूल पहुँचा, जहाँ हर्षोल्लास के साथ इसका भव्य समापन हुआ। इस मुहिम को सफल बनाने में मुख्य रूप से प्रवीण श्रीवास्तव, इंद्रजीत सिंह, उजाला, निधि, दृष्टि, लवली, अंकिता, काजल, जिज्ञासा, खुशबू, पलक, कनकलता, नंदनी, साधना, विनोद सिंह फौजी, विष्णु कांत पांडेय, बनारसी बिंद, प्रमोद मौर्या, राजीव जायसवाल, जगदीश यादव, जिगर गुप्ता, रितिक कनौजिया, अहेम मोदनवाल, सभाजीत गौतम, अनुराग शर्मा, सरफराज अहमद, अर्चना मौर्या, श्रद्धा रैकवार, अंकिता मोहन नामदेव, निधि बाजपेयी, श्याम सुंदर बिंद, अबू हरैरा अंसारी, संदीप बिंद, अबू दर्दा अंसारी, आदर्श बिंद, आशीष बिंद, फैज आलम, रोहित कुमार, राजा बिंद, अजहान खान, रविंद्र बिंद, बृजेश बिंद, हमजा सिद्दीकी, मुज्तबा अंसारी, आदित्य बिंद, इरफान अंसारी, यशस्वी बिंद, मोजस्सीम खान, सक्षम बिंद, ताहा खान, रोहित बिंद, नीरज बिंद, अभी कनौजिया, हिमांशु बिंद, बद्री प्रसाद बिंद, उज्जवल गुप्ता, अनित बिंद, नैतिक कनौजिया, पप्पू मोदनवाल सहित बड़ी संख्या में युवाओं ने हिस्सा लिया।2
- भदोही में आयोजित होने जा रहे 50वें इंडिया कार्पेट एक्सपो यानी गोल्डन जुबली संस्करण को लेकर कालीन उद्योग से जुड़े लोगों में खासा उत्साह है। यह ऐतिहासिक आयोजन 4 से 7 अक्टूबर 2026 तक कार्पेट एक्सपो मार्ट, भदोही में आयोजित होगा। इसी सिलसिले में The Bhadohi News के पत्रकार ने कालीन निर्यातक वसीम अख्तर से खास बातचीत की और जाना कि इस गोल्डन जुबली कार्पेट एक्सपो में क्या खास देखने को मिलेगा, विदेशी खरीदारों की भागीदारी कैसी रहने की उम्मीद है और भदोही के कालीन कारोबार को इससे क्या संभावनाएं हैं। पांच दशक पूरे कर रहा यह एक्सपो भारतीय हस्तनिर्मित कालीनों, नए डिजाइनों और वैश्विक बाजार के बीच व्यापारिक संबंधों को मजबूत करने का महत्वपूर्ण मंच बनने जा रहा है। इस बार भारत की BRICS अध्यक्षता 2026 के संदर्भ में BRICS देशों के बाजारों पर भी विशेष फोकस रखा गया है। India Carpet Expo अब सुनिए कालीन निर्यातक वसीम अख्तर से खास बातचीत…1
- भदोही के मोढ़ में स्व. प्रेम शंकर दुबे की प्रथम पुण्य तिथि पर भव्य श्रद्धांजलि समारोह भदोही के मोढ़ में स्व. प्रेम शंकर दुबे की प्रथम पुण्य तिथि पर भव्य श्रद्धांजलि समारोह1
- वाराणसी के ऊपरवार में नापी के बाद लगाए गए खूंटे उखाड़ने का आरोप पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी वाराणसी के ऊपरवार में नापी के बाद लगाए गए खूंटे उखाड़ने का आरोप पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी सेवापुरी। वाराणसी के कपसेठी थाना क्षेत्र के उपरवार गांव निवासी कमला शंकर ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर गांव के ही दो लोगों पर जमीन की नापी के बाद लगाए गए खूंटे उखाड़ने, गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। प्रार्थना पत्र के अनुसार, कमला शंकर को अराजी संख्या 157 में 0.012 हेक्टेयर भूमि सरकार की ओर से प्राप्त हुई है। इसी अराजी संख्या में क्रम संख्या 18 पर उपरवार गांव निवासी उर्मिला देवी पत्नी राजेश को भी 0.012 हेक्टेयर भूमि आवंटित हुई है। भूमि की पैमाइश और कब्जे के लिए संपूर्ण समाधान दिवस पर तहसील में प्रार्थना पत्र दिया गया था। आरोप है कि प्रार्थना पत्र के आधार पर 1 जुलाई 2026 को हल्का लेखपाल और कानूनगो ने मौके पर पहुंचकर भूमि की नापी की तथा सीमांकन के लिए खूंटे गाड़कर कब्जा दिलाया। आरोप है कि उसी रात गांव निवासी रामपति और सभापति पुत्र स्व. मग्गन ने मौके पर पहुंचकर लगाए गए खूंटे उखाड़कर फेंक दिए। विरोध करने पर दोनों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। वही इस मामले कपसेठी पुलिस ने शनिवार की देर रात करीब 11 बजे मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है1
- सतीश पाल का sed #song#love#status#jbj#muick#prjent#up#now#short#vayrlreel#video#tre #nding#topten#goodLook #trendingshorts #goodcunten1
- भदोही में आयोजित होने जा रहे 50वें इंडिया कार्पेट एक्सपो यानी गोल्डन जुबली संस्करण को लेकर कालीन उद्योग से जुड़े लोगों में खासा उत्साह है। यह ऐतिहासिक आयोजन 4 से 7 अक्टूबर 2026 तक कार्पेट एक्सपो मार्ट, भदोही में आयोजित होगा।1
- सूरत जिले के पलसाना तालुका में स्वास्थ्य विभाग की गंभीर लापरवाही सामने आई है। ममता दिवस टीकाकरण कार्यक्रम के दौरान पांच बच्चों को पैरासिटामोल की गोली के बजाय गलती से डायबिटीज की बेहद भारी दवा दे दी गई। दवा के गंभीर साइड इफेक्ट के कारण सभी पांच बच्चों को तुरंत अलग-अलग अस्पतालों के आईसीयू (ICU) वार्ड में भर्ती कराना पड़ा। कणाव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) के अंतर्गत आने वाले सब सेंटर पलसाना 1 में टीकाकरण सत्र आयोजित किया गया था। 7 बच्चों को टीका लगाया गया था। आम तौर पर टीकाकरण के बाद बुखार या दर्द से बचने के लिए बच्चों को पैरासिटामोल दी जाती है, लेकिन यहां ड्यूटी पर मौजूद कर्मचारी ने बड़ी गलती करते हुए पैरासिटामोल के बजाय डायबिटीज के मरीजों को दी जाने वाली 'ग्लाइमपिराइड-2 एमजी' दवा दे दी। यह भारी दवा पेट में जाते ही बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी। स्थिति खराब होते ही परिजनों ने अपने बच्चों को अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया। जिला स्वास्थ्य तंत्र और वरिष्ठ अधिकारियों ने तुरंत अस्पताल पहुंचकर इलाज की समीक्षा की। सूरत जिले के पलसाना तालुका में स्वास्थ्य विभाग की गंभीर लापरवाही सामने आई है। ममता दिवस टीकाकरण कार्यक्रम के दौरान पांच बच्चों को पैरासिटामोल की गोली के बजाय गलती से डायबिटीज की बेहद भारी दवा दे दी गई। दवा के गंभीर साइड इफेक्ट के कारण सभी पांच बच्चों को तुरंत अलग-अलग अस्पतालों के आईसीयू (ICU) वार्ड में भर्ती कराना पड़ा। कणाव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) के अंतर्गत आने वाले सब सेंटर पलसाना 1 में टीकाकरण सत्र आयोजित किया गया था। 7 बच्चों को टीका लगाया गया था। आम तौर पर टीकाकरण के बाद बुखार या दर्द से बचने के लिए बच्चों को पैरासिटामोल दी जाती है, लेकिन यहां ड्यूटी पर मौजूद कर्मचारी ने बड़ी गलती करते हुए पैरासिटामोल के बजाय डायबिटीज के मरीजों को दी जाने वाली 'ग्लाइमपिराइड-2 एमजी' दवा दे दी। यह भारी दवा पेट में जाते ही बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी। स्थिति खराब होते ही परिजनों ने अपने बच्चों को अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया। जिला स्वास्थ्य तंत्र और वरिष्ठ अधिकारियों ने तुरंत अस्पताल पहुंचकर इलाज की समीक्षा की। फिलहाल सभी बच्चों की स्थिति स्थिर बताई जा रही है और वे डॉक्टरों की लगातार निगरानी में हैं। यह घटना सामने आते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। प्राथमिक जांच के बाद गंभीर लापरवाही बरतने वाली महिला हेल्थ वर्कर को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है।4