राजनगर में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई: तीन अवैध चुलाई अड्डे ध्वस्त, 40 लीटर शराब व 1100 किलो जावा महुआ बरामद जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उत्पाद विभाग ने राजनगर थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अवैध चुलाई अड्डों को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान भारी मात्रा में अवैध शराब और जावा महुआ बरामद किया गया। उपायुक्त श्री नीतिश कुमार सिंह के निर्देश और अधीक्षक उत्पाद श्री क्षितिज विजय मिंज के मार्गदर्शन में उत्पाद विभाग की टीम ने राजनगर थाना क्षेत्र के मुंडाकाटी, विश्रामपुर और मंझगांव टोला जोगोडा में छापामारी अभियान चलाया। अभियान के दौरान टीम ने लगभग 40 लीटर अवैध चुलाई शराब और करीब 1100 किलोग्राम जावा महुआ बरामद किया। मौके पर चल रहे तीनों अवैध अड्डों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया। बरामद सामग्री को विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत जब्त करने के बाद नष्ट कर दिया गया। हालांकि, छापेमारी की भनक लगते ही सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। उत्पाद विभाग ने स्पष्ट किया है कि नामजद और अज्ञात अभियुक्तों के खिलाफ झारखंड उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। विभाग ने दोहराया कि जिले में अवैध शराब निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा और इसमें संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। यह कार्रवाई क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार पर लगाम लगाने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।

- 40 साल पहले के डॉक्टर और वर्तमान डॉक्टर में फर्क समझिए बंदे ने क्या सही पकड़ा है🙏🏻1
- Post by Gautam Raftaar media1
- सिल्ली : जय माता दी यात्रा मंच सिल्ली द्वारा रेलवे ओवरब्रिज के समीप शनिवार रात 9 बजे से 12 वां माता जागरण आयोजित किया गया है। मंच के सदस्य पिछले कई दिनों से तैयारी में जुटे थे और अब सारी व्यवस्था पूरी हो गई है। कार्यक्रम में बिहार के राहुल सिंह, धनबाद की वीणा कौर, बोकारो की खुशी साहू एवं रांची की नित्या सिंह एवं साथियों द्वारा भजन एवं मनमोहक झांकी की प्रस्तुति दी जाएगी। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए मंच के संतोष साहू एवं चिंटू साव ने बताया कि जय माता दी यात्रा मंच सिल्ली पिछले 11 साल से लगातार धार्मिक आयोजन करता आ रहा है। मंच के माध्यम से हर साल श्रद्धालुओं का जत्था माता वैष्णो देवी दर्शन के लिए कटरा जाते हैं। जागरण आयोजन भी मंच की वार्षिक परंपरा का हिस्सा है।1
- पढ़ाई के लिए विद्यार्थियों को सुनहरा मौका, Jharkhand TET Preparations 20261
- गोला क्षेत्र के सोसो निवासी सचिन कुमार की बेटी साक्षी श्रेया ने अपने माता पिता का नाम रोशन की1
- जब कोई नेता किसी सड़क को क्रॉस करता है तो सड़क के दोनों तरफ आम नागरिकों के लिए रास्ता को बंद कर दिया जाता है यह कौन सी व्यवस्था है? केपी अहमद, अमन समाज पार्टी आम जनता को घंटों रोकना कई बार अनुचित लगता है एम्बुलेंस, छात्र, कामकाजी लोग प्रभावित होते हैं लोकतंत्र में "जनता सर्वोपरि" का सिद्धांत कमजोर पड़ता दिखता है1
- उपभोक्ता आयोग ने बीमा कंपनी को वाहन मालिक को एक लाख रूपये मुआवजा देने का फैसला सुनाया चाईबासा के जिला उपभोक्ता आयोग ने बीमा कंपनी द्वारा दावा खारिज करने को मनमाना मानते हुए परिवादी बसंत कुमार के पक्ष में फैसला सुनाया है। आयोग ने कंपनी को ₹1 लाख मुआवजा देने का आदेश दिया, जिसमें दावा राशि, मानसिक क्षतिपूर्ति और वाद व्यय शामिल हैं। साथ ही 45 दिनों में भुगतान नहीं करने पर 9% ब्याज देने का निर्देश दिया गया है। #consumercourt #Chaibasanews #चाईबासान्यायव्यवस्था #कोल्हानखबर #पसिंहभूमसमाचार #chaibasacrimenews #lohanchalnews #BreakingNews1
- Post by Jharkhand News Feed1
- “रांची के कांटाटोली में अफरा-तफरी, चलती गाड़ी में भड़की आग”1