सूर्या इंटरनेशनल में मातृ दिवस पर रंगा रंग आयोजन हुआ। (मातृ दिवस) का आयोजन अत्यंत भव्य एवं भावनात्मक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी आकर्षक प्रस्तुतियों और सम्मान भाव से माताओं का मान बढ़ाया। सूर्या इंटरनेशनल में मातृ दिवस पर रंगा रंग आयोजन हुआ। भावनाओं से भरी मां-बेटे की पहल, बच्चों ने तिलक लगाकर किया सम्मान सूर्या स्कूल में मातृ शक्ति का उत्सव, रिपोर्टर रोहित चौहान संतकबीनगर। जनपद के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान सूर्या इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रांगण में रविवार को ‘मदर्स डे’ (मातृ दिवस) का आयोजन अत्यंत भव्य एवं भावनात्मक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी आकर्षक प्रस्तुतियों और सम्मान भाव से माताओं का मान बढ़ाया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी, प्रबंध निदेशिका श्रीमती सविता चतुर्वेदी, एस.आर. एकेडमी के प्रबंध निदेशक राकेश चतुर्वेदी, शिखा चतुर्वेदी एवं प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव द्वारा मां सरस्वती तथा विद्यालय के संस्थापक स्मृतिशेष पं. सूर्य नारायण चतुर्वेदी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। कार्यक्रम के दौरान प्लेवे से लेकर विभिन्न कक्षाओं के बच्चों ने उपस्थित माताओं को तिलक लगाकर, पुष्प भेंट कर एवं चरण स्पर्श कर सम्मानित किया। बच्चों के इस आदर और प्रेम को देखकर अभिभावक भावुक हो उठे। समारोह को संबोधित करते हुए प्रबंध निदेशक डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने कहा कि मां ही बच्चे की प्रथम शिक्षिका होती है, जो बच्चों को नैतिकता, संस्कार और कर्तव्य का बोध कराकर उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनाती है। प्रबंध निदेशिका सविता चतुर्वेदी ने कहा कि मां अपने आप में एक संपूर्ण पाठशाला है, जो बच्चों के चहुंमुखी विकास के लिए सदैव समर्पित रहती है। वहीं राकेश चतुर्वेदी ने बच्चों की तुलना कच्चे घड़े से करते हुए कहा कि मां के संस्कार ही श्रेष्ठ चरित्र का निर्माण करते हैं। प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव ने मां को त्याग, समर्पण और प्रेम का अनुपम उदाहरण बताया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन द्वारा सभी छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों के लिए नाश्ते और सुरुचिपूर्ण भोजन की भी व्यापक व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक स्वर में मातृ शक्ति के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की।

- सिद्धार्थनगर के शोहरतगढ़ में खनन माफिया खुलेआम अवैध मिट्टी खनन कर रहे हैं, जिससे किसानों की जमीनें बर्बाद हो रही हैं। दिन-रात धड़ल्ले से चल रहे इस खेल पर स्थानीय प्रशासन की चुप्पी पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों में भारी आक्रोश है और वे अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।2
- गोरखपुर के राजघाट पर दादी के अंतिम संस्कार के दौरान एक युवक ने गम में नदी में कूदकर जान देने की कोशिश की। उसके भाई ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे पानी से बाहर निकाला और उसकी जान बचा ली।1
- बस्ती जिले के हर्रैया में सुनील शुक्ला की माता के घर रात 1 बजे पुलिस ने दबिश दी। नोटिस के नाम पर हुई इस कार्रवाई को लेकर सुनील शुक्ला ने प्रशासन पर गंभीर सवाल उठाए हैं।1
- बस्ती के रूधौली में बीआरसी एकेडमी ने रोबोटिक्स प्रदर्शनी का आयोजन किया। छात्रों ने ब्लाइंड स्टिक, स्मार्ट ट्रैफिक लाइट जैसे कई अभिनव प्रोजेक्ट प्रस्तुत कर अपनी तकनीकी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस पहल का उद्देश्य बच्चों में वैज्ञानिक सोच और नवाचार को बढ़ावा देना है।4
- शिकायत है ❗ 11-5-2026 ई0', सेवा में! माननीय मुख्यमंत्री जी! (श्री श्री 1008 श्री आदित्यनाथ योगी जी), मठाधीश गोरक्षनाथ धाम, (गोरखपुर), राज्य सरकार उत्तर प्रदेश! महोदय! ! आपको अवगत कराया जाता है कि पवन कुमार ओझा उर्फ पवन कुमार पंडित नामक लड़का, किसी प्रकार से लड़कियों का फोटो हासिल करता है । फोटो हसिल हो जाने के बाद एआई टूल्स (AI TOOLS) की मदद से लड़कियों के फोटो का अशलिल फोटो तैयार करके समाज में अनर्गल प्रचार करता है तथा लड़कियों को ,उनके परिवारजनों को ब्लैकमेल करता है। लड़कियां उसके हिसाब से ना चलने पर, उनके परिवारजनों को नाम लिखकर सोसायटी नोट तैयार करता है और उसको साइड नोट को शेयर करता है तथा सबको (परिवार जनों ) को फैनसाने का धमकी देता है। इसके कई फोटो हमारे पास मौजूद है । 👉🏾वीडियो में इसका पुरा बायोडाटा दिया गया है। इसका पता इस प्रकार है:- नाम- पवन कुमार ओझा ऊर्फ पवन कुमार पंडित, पिताजी का नाम ;- श्री अंगद ओझा, निवासी ( गाँव):- खैरी ओझा , पुलिस स्टेशन ( थाना):- हर्रैया, तहसील :- हारैया , जिला :- बस्ती , उत्तर प्रदेश, पवन पंडित उर्फ पवन ओझा का मोबाइल नंबर इस प्रकार है :- 919603751 8 89844 77179 8881719556 9278 113587 88 407 26926 ऊपर दिए गए नंबरों से लड़कियों को फोन किया जाता है । ऐसा लगता है इसमें कई लोग शामिल है। जांच करने के बाद ही पता चलेगा। विषय अति गंभीर है महिलाओं के इज्जत से जुड़ा हुआ सवाल है । मेरे पास साक्षी ( प्रमाण ) मौजूद है। अत: आपसे विनम्र निवेदन है कि इस मनचले युवक ( पवन कुमार ओझा उर्फ पवन कुमार पंडित ) के साथ नियम अनुसार उचित एवं दंडात्मक कार्रवाई किया जाए। जिससे कि लड़कियां / महिलाएं स्वच्छंद रूप से विचरण कर सके! प्रस्तुतीकरण :- संपर्क 9451 509784, सन्त कबीर नगर, उत्तर प्रदेश, पिनकोड :- 272199 विशेष :- कृपया वीडियो का अवलोकन करें!1
- सामाजिक समरसता महारैली में निराश हुई जनता, नही आये कैबिनेट मंत्री वर्चुअल ही रैली को मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने किया संबोधित संतकबीरनगर। जनपद संतकबीरनगर में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के द्वारा सामाजिक समरसता रैली का आयोजन किया गया।जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर को आना था। लेकिन अंतिम समय में कार्यक्रम में मंत्री ओमप्रकाश राजभर नही पंहुचे और भारी संख्या में उमड़ा जनसमुदाय अपने नेता को देखने से वंचित रह गया। कार्यक्रम को वर्चुअल माध्यम से ही मंत्री द्वारा संबोधित किया गया। बताते चलें कि जनपद के खलीलाबाद स्थित जूनियर हाईस्कूल परिसर में सामाजिक समरसता महारैली का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में आमजनता की भारी भीड़ सुबह से कार्यक्रम में पहुचने लगी। कार्यक्रम के आयोजक द्वारा भी युद्धस्तर पर कार्यक्रम की सफलता के लिए तैयारी की गई लेकिन अंतिम समय में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर का आना स्थगित हो गया। जिसके बाद से वर्चुअल माध्यम से रैली को संबोधित किया। लेकिन चंद मिनटों की वर्चुअल भाषण के बाद ही रैली से आमजन के पलायन शुरू हो गया। कुछ देर में ही पंडाल खाली हो गया। पूर्व मंत्री डॉ अरविंद राजभर का भी अभिभाषण नही हो पाया था। उसके पूर्व ही आमजन के पलायन प्रारम्भ हो गया। इतने बड़े स्तर पर आयोजित महारैली जिसमे गैर जनपदों से भी बड़ी संख्या में आमजनता इस भीषण गर्मी में पंहुची थी लेकिन आमजनता अपने नेता के दीदार से वंचित हो गई। इस दौरान कार्यक्रम आयोजक जितेंद्र सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि सेमरियावां मुमताज अहमद, मुहम्मद अजीम, माला पासवान, शिखर गुप्ता आदि कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।4
- संत कबीर नगर के तामेश्वर नाथ धाम स्थित गांव में 24 साल भारतीय सेना की सेवा कर सेवानिवृत्त हुए ज्ञानेश्वर भारती 'सोनू' का भव्य स्वागत किया गया। अमित भारती के नेतृत्व में एक ऐतिहासिक रैली निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया। उनका परिवार जिले में एक गौरवशाली फौजी परिवार के रूप में जाना जाता है, जिसके सात सदस्य देश की सेना में सेवाएं दे चुके हैं।2
- बस्ती के कलवारी थाना क्षेत्र में अवैध खनन जोरों पर है, जिससे योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति पर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस और खनन अधिकारियों की कथित मिलीभगत से उपजाऊ खेत गड्ढों में बदल रहे हैं, राजस्व का भारी नुकसान हो रहा है और सड़कों पर मौत दौड़ रही है। शिकायतों के बावजूद कार्रवाई न होने से जिलाधिकारी कृतिका ज्योत्सना पर भी सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं।2