logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

#प्रयागराज : सर्किट हाउस में हुई विश्व पत्रकार महासंघ की बैठक, दिल्ली के जंतर-मंतर पर करेंगे प्रदर्शन... ऐसी खबरों के लिए चैनल को फेसबुक यूट्यूब इंस्टाग्राम पर फॉलो करें...

8 hrs ago
user_T B NEWS
T B NEWS
Chail, Kaushambi•
8 hrs ago

#प्रयागराज : सर्किट हाउस में हुई विश्व पत्रकार महासंघ की बैठक, दिल्ली के जंतर-मंतर पर करेंगे प्रदर्शन... ऐसी खबरों के लिए चैनल को फेसबुक यूट्यूब इंस्टाग्राम पर फॉलो करें...

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • कौशाम्बी –: नगर पंचायत सराय अकिल में रविवार को निकाली गई ऐतिहासिक रंगभरी होली की बारात के दौरान उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब भावनटोलीया और मौलवीगंज मोहल्ले के बीच अचानक पथराव की घटना हो गई। देखते ही देखते दोनों मोहल्लों में अफरा-तफरी मच गई और लोगों में दहशत फैल गई। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि सराय अकिल में हर वर्ष होली के अवसर पर सात दिनों तक रंग खेलने और रंगभरी होली की पारंपरिक बारात निकालने की परंपरा है। इसी क्रम में रविवार को बुद्धपुरी ब्राम्हण टोला से विशाल बारात नगर भ्रमण के लिए निकली थी, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल थे। बारात जब भावनटोलीया और मौलवीगंज क्षेत्र के बीच पहुंची, तभी किसी बात को लेकर कहासुनी के बाद पथराव शुरू हो गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक इतने बड़े और भीड़भाड़ वाले आयोजन के बावजूद मौके पर पर्याप्त पुलिस फोर्स मौजूद नहीं थी, जिससे स्थिति अचानक बिगड़ गई। पथराव की सूचना मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और हालात बिगड़ने लगे। स्थिति को काबू में करने के लिए बाद में पुलिस प्रशासन को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। हालात को नियंत्रित करने के लिए तीन थानों की पुलिस फोर्स मौके पर बुलानी पड़ी, जिसके बाद इलाके में गश्त बढ़ाकर माहौल को शांत कराया गया। फिलहाल पूरे क्षेत्र में पुलिस बल तैनात कर स्थिति पर नजर रखी जा रही है। सूत्रों का कहना है कि सराय अकिल की रंगभरी होली में हर वर्ष बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ती है और संभावित विवाद को देखते हुए पहले से पीएसी व भारी पुलिस बल तैनात किया जाता रहा है। लेकिन इस बार इतने बड़े पारंपरिक आयोजन के बावजूद बारात की सुरक्षा में केवल एक दरोगा और कुछ सिपाहियों को ही लगाया गया था। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर इतनी बड़ी भीड़ वाले कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था इतनी कमजोर क्यों रखी गई और इसकी जिम्मेदारी किसकी है। घटना के दौरान मौके पर मौजूद एक स्थानीय पत्रकार का मोबाइल भी छीने जाने की बात सामने आई है, जिससे पत्रकारों में भी नाराजगी देखी जा रही है। वहीं इस पूरे मामले पर जब थाना सराय अकिल के इंस्पेक्टर वीर प्रताप सिंह से जानकारी लेने की कोशिश की गई तो उनका कहना था कि “अभी मैं व्यस्त हूं, अभी किसी भी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। जैसे ही तहरीर मिलती है, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    1
    कौशाम्बी –: नगर पंचायत सराय अकिल में रविवार को निकाली गई ऐतिहासिक रंगभरी होली की बारात के दौरान उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब भावनटोलीया और मौलवीगंज मोहल्ले के बीच अचानक पथराव की घटना हो गई। देखते ही देखते दोनों मोहल्लों में अफरा-तफरी मच गई और लोगों में दहशत फैल गई। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि सराय अकिल में हर वर्ष होली के अवसर पर सात दिनों तक रंग खेलने और रंगभरी होली की पारंपरिक बारात निकालने की परंपरा है। इसी क्रम में रविवार को बुद्धपुरी ब्राम्हण टोला से विशाल बारात नगर भ्रमण के लिए निकली थी, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल थे। बारात जब भावनटोलीया और मौलवीगंज क्षेत्र के बीच पहुंची, तभी किसी बात को लेकर कहासुनी के बाद पथराव शुरू हो गया।
स्थानीय लोगों के मुताबिक इतने बड़े और भीड़भाड़ वाले आयोजन के बावजूद मौके पर पर्याप्त पुलिस फोर्स मौजूद नहीं थी, जिससे स्थिति अचानक बिगड़ गई। पथराव की सूचना मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और हालात बिगड़ने लगे। स्थिति को काबू में करने के लिए बाद में पुलिस प्रशासन को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। हालात को नियंत्रित करने के लिए तीन थानों की पुलिस फोर्स मौके पर बुलानी पड़ी, जिसके बाद इलाके में गश्त बढ़ाकर माहौल को शांत कराया गया। फिलहाल पूरे क्षेत्र में पुलिस बल तैनात कर स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
सूत्रों का कहना है कि सराय अकिल की रंगभरी होली में हर वर्ष बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ती है और संभावित विवाद को देखते हुए पहले से पीएसी व भारी पुलिस बल तैनात किया जाता रहा है। लेकिन इस बार इतने बड़े पारंपरिक आयोजन के बावजूद बारात की सुरक्षा में केवल एक दरोगा और कुछ सिपाहियों को ही लगाया गया था। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर इतनी बड़ी भीड़ वाले कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था इतनी कमजोर क्यों रखी गई और इसकी जिम्मेदारी किसकी है। घटना के दौरान मौके पर मौजूद एक स्थानीय पत्रकार का मोबाइल भी छीने जाने की बात सामने आई है, जिससे पत्रकारों में भी नाराजगी देखी जा रही है। वहीं इस पूरे मामले पर जब थाना सराय अकिल के इंस्पेक्टर वीर प्रताप सिंह से जानकारी लेने की कोशिश की गई तो उनका कहना था कि “अभी मैं व्यस्त हूं, अभी किसी भी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। जैसे ही तहरीर मिलती है, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    user_Jitendra kumar
    Jitendra kumar
    Reporter चैल, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • Post by Questions News
    1
    Post by Questions News
    user_Questions News
    Questions News
    Media company इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • प्रयागराज के सिविल लाइन्स मे स्थित PVR मॉल के ठीक सामने पेट्रोल पंप पर अचानक एक ब्लैक कार तेज़ी से अंदर घुसी और वहाँ पेट्रोल डलवा रहे एक व्यक्ति के पैर पर इतनी ज़ोर से टक्कर मारी की उसका पैर टूट गया। तत्काल उसको हॉस्पिटल ले जाया गया। वहीं बगल में खड़ी गाड़ी भी टक्कर से टूट गई।
    1
    प्रयागराज के सिविल लाइन्स मे स्थित PVR मॉल के ठीक सामने पेट्रोल पंप पर अचानक एक ब्लैक कार तेज़ी से अंदर घुसी और वहाँ पेट्रोल डलवा रहे एक व्यक्ति के पैर पर इतनी ज़ोर से टक्कर मारी की उसका पैर टूट गया। तत्काल उसको हॉस्पिटल ले जाया गया। वहीं बगल में खड़ी गाड़ी भी टक्कर से टूट गई।
    user_Ptrakar Deepak Shukla
    Ptrakar Deepak Shukla
    इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by गुरु ज्ञान
    1
    Post by गुरु ज्ञान
    user_गुरु ज्ञान
    गुरु ज्ञान
    इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • *मा0 उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य प्रादेशिक सरस मेले के द्वितीय दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में हुए सम्मिलित* *माननीय उपमुख्यमंत्री जी द्वारा 637 स्वयं सहायता समूहों को रिवाल्विंग फंड के रूप में एक करोड़ 91 लाख रुपए एवं 1020 स्वयं सहायता समूहों को सामुदायिक निवेश निधि के रूप में 15 करोड़ 30 लाख रुपए का डेमो चेक प्रदान किया गया* *स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं प्रदेश के आर्थिक और सामाजिक परिवर्तन की मजबूत आधारशिला* *महिलाओं के आर्थिक रूप से सशक्त बनने से परिवार, समाज और राष्ट्र भी होगा समृद्ध-माननीय उपमुख्यमंत्री* *मेले में आने वाले लोग समूह की दीदियो द्वारा लगाए स्टालों पर जाकर उनके द्वारा निर्मित उत्पादों में से कुछ समानों की खरीदारी अवश्य करें-यूपी मुख्यमंत्री* *सरस महोत्सव जैसे आयोजनों के माध्यम से स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तैयार किए गए उत्पादों को बड़े बाजार तक पहुंचाने का मिलता हैं अवसर-माननीय उप मुख्यमंत्री* *कार्यक्रम के द्वितीय दिवस माननीय सांसद व गायक श्री मनोज तिवारी, पद्मश्री श्री कैलाश खेर, तृप्ति शाक्या के द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए* *प्रयागराज 15 मार्च* मा0 उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी रविवार को परेड ग्राउंड में आयोजित प्रादेशिक सरस मेले के द्वितीय दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम के द्वितीय दिवस माननीय सांसद व गायक श्री मनोज तिवारी, पद्मश्री श्री कैलाश खेर, गायिका तृप्ति शाक्या के द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। सरस मेला 10 दिनों तक लगातार चलता रहेगा, जिसमें विभिन्न कलाकारों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जायेगी। सरस मेले विभिन्न विभागों के द्वारा वृहद स्तर पर उनसे सम्बंधित स्टॉल लगाये गये है। माननीय उपमुख्यमंत्री जी के द्वारा मेले में लगाए गए स्टालों पर जाकर स्वयं सहायता समूह के द्वारा निर्मित उत्पादों का अवलोकन किया गया तथा उनसे उत्पादों के बारे में जानकारी प्राप्त की। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने सरस महोत्सव के द्वितीय दिवस के अवसर पर अपने उद्बोधन में कहा कि स्वयं सहायता समूह (SHG) से जुड़ी महिलाएं आज प्रदेश के आर्थिक और सामाजिक परिवर्तन की मजबूत आधारशिला बन रही हैं। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर उन्हें ‘लखपति दीदी’ बनाने के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। माननीय उप मुख्यमंत्री जी ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों से अपील करते हुए कहा कि 10 दिवसीय सरस मेले में गरीबो के जीवन में ख़ुशहाली लाने ,उनकी आर्थिक संवृद्घि हेतु एवं महिलाओं के सशक्तिकरण तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से समूह की दीदियो के द्वारा निर्मित उत्पादों की बिक्री तथा उनके उत्पादों की पहचान हेतु स्टाल लगाए गये हैं इसलिये आप सभी लोग कुछ समानों की खरीदारी अवश्य करे। माननीय उप मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं के जीवन में व्यापक परिवर्तन आया है। जो महिलाएं पहले घर की चाहरदीवारी तक सीमित रहती थीं, आज वे अपने परिश्रम और उद्यमिता से परिवार की आय बढ़ाने के साथ-साथ गांव और समाज में सम्मान प्राप्त कर रही हैं। उन्होंने कहा कि इन समूहों से जुड़ने के बाद महिलाओं की सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ी है और उन्हें परिवार तथा समाज में पहले से अधिक सम्मान मिल रहा है। माननीय उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य वर्ष 2026 तक उत्तर प्रदेश में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं की संख्या को 1करोड 10 लाख से बढ़ाकर 3 करोड़ तक पहुंचाना है। साथ ही प्रदेश में एक करोड़ ‘लखपति दीदी’ बनाना है। उन्होंने कहा कि देश के यशश्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देशभर में छह करोड़ महिलाओं को ‘लखपति दीदी’ बनाने का संकल्प लिया गया है, जिसके लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं आज कपड़ा निर्माण, खाद्य प्रसंस्करण, डेयरी, कैंटीन संचालन, परिवहन तथा अन्य कई प्रकार के उद्यमों के माध्यम से आर्थिक गतिविधियों को आगे बढ़ा रही हैं। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति मिली है और महिलाएं परिवार की आय बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है कि स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं केवल छोटे स्तर तक ही सीमित न रहें, बल्कि उन्हें उद्योग, उत्पादन, प्रसंस्करण और विपणन के क्षेत्र में भी आगे बढ़ाया जाए। सरस महोत्सव जैसे आयोजनों के माध्यम से इन महिलाओं द्वारा तैयार किए गए उत्पादों को बड़े बाजार तक पहुंचाने का अवसर मिलता है, जिससे उनकी आय में निरंतर वृद्धि होती है। माननीय उप मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति में हुए व्यापक सुधार के कारण महिलाओं को सुरक्षित वातावरण मिला है। अपराधियों और माफियाओं पर सख्त कार्रवाई के चलते महिलाएं निर्भय होकर आगे बढ़ रही हैं और अपने उद्यमों को विकसित कर रही हैं। सरकार के सहयोग से ये महिलाएं तेजी से “लखपति दीदी” बनने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। इससे न केवल उनकी आय में वृद्धि हुई है, बल्कि समाज में उनका सम्मान और आत्मविश्वास भी बढ़ा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है कि स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं केवल छोटे स्तर तक ही सीमित न रहें, बल्कि उन्हें उद्योग, उत्पादन, प्रसंस्करण और विपणन के क्षेत्र में भी आगे बढ़ाया जाए। सरस महोत्सव जैसे आयोजनों के माध्यम से इन महिलाओं द्वारा तैयार किए गए उत्पादों को बड़े बाजार तक पहुंचाने का अवसर मिलता है, जिससे उनकी आय में निरंतर वृद्धि होती है। जब महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त होंगी, तभी परिवार, समाज और राष्ट्र भी सशक्त होगा। उन्होंने उपस्थित जनसमुदाय से आह्वान किया कि वे सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं और स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि सरकार समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए बिना किसी भेदभाव के कार्य कर रही है और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए हर संभव सहयोग प्रदान किया जा रहा है। माननीय उप मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2047 तक ‘विकसित भारत’ के निर्माण का संकल्प लिया गया है, जिसमें महिलाओं की भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं और सरकार उनके हर कदम पर सहयोग के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की इस मुहिम को और मजबूत बनाने के लिए सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं तथा प्रदेश को विकास के नए शिखर पर पहुंचाने में सहभागी बनें। माननीय उपमुख्यमंत्री जी द्वारा 637 स्वयं सहायता समूहों को रिवाल्विंग फंड के रूप में एक करोड़ 91 लाख रुपए एवं 1020 स्वयं सहायता समूहों को सामुदायिक निवेश निधि के रूप में 15 करोड़ 30 लाख रुपए का डेमो चेक प्रदान किया गया। माननीय उपमुख्यमंत्री जी ने अपने संबोधन में बताया कि परेड ग्राउंड में लगे सरस मेले में देश के आठ अन्य प्रदेशों की महिलाओं के स्टाल, प्रदेश के 38 जनपदों के स्टॉल एवं प्रयागराज के 40 स्टालों पर स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा मेले के प्रथम दिन लगभग 14 लाख रुपए की बिक्री की गई। इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा श्री दिलीप पटेल जी, मा. सांसद फूलपुर श्री प्रवीण पटेल, माननीय सांसद भदोही श्री विनोद कुमार बिंद, मा. महापौर श्री उमेश चंद्र गणेश केसरवानी, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वी. के. सिंह , विधान परिषद के मा. सदस्यगण डॉ. के. पी. श्रीवास्‍तव, श्री सुरेंद्र चौधरी, मा. विधायकगण फाफामऊ श्री गुरु प्रसाद मौर्य, माननीय विधायक शहर उत्तरी श्री हर्षवर्धन वाजपेयी, माननीय विधायक फूलपुर श्री दीपक पटेल , माननीय विधायक करछना श्री पीयूष रंजन निषाद , माननीय विधायक कोराव श्री राजमणि कोल, माननीय विधायक चायल पूजा पाल, भाजपा महानगर अध्यक्ष श्री संजय गुप्ता , भाजपा यमुनापार अध्यक्ष श्री राजेश शुक्ल, गंगापार अध्यक्ष श्रीमती निर्मला पासवान, पूर्व सांसद प्रोफेसर रीता बहुगुणा जोशी, श्रीमती केसरी देवी पटेल, पूर्व महापौर श्रीमती अभिलाषा गुप्ता नंदी सहित अन्य माननीय जनप्रतिनिधिगणों के अलावा मिशन निदेशक ग्रामीण आजीविका मिशन श्रीमती दीपा रंजन, सीडीओ हर्षिका सिंह एवं अन्य गणमान्यजन की गरिमामयी उपस्थिति रही।
    8
    *मा0 उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य प्रादेशिक सरस मेले के द्वितीय दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में हुए सम्मिलित*
*माननीय उपमुख्यमंत्री जी द्वारा 637 स्वयं सहायता समूहों को रिवाल्विंग फंड के रूप में एक करोड़ 91 लाख रुपए एवं 1020 स्वयं सहायता समूहों को सामुदायिक निवेश निधि के रूप में 15 करोड़ 30 लाख रुपए का डेमो चेक प्रदान किया गया*
*स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं प्रदेश के आर्थिक और सामाजिक परिवर्तन की मजबूत आधारशिला*
*महिलाओं के आर्थिक रूप से सशक्त बनने से परिवार, समाज और राष्ट्र भी होगा समृद्ध-माननीय उपमुख्यमंत्री*
*मेले में आने वाले लोग समूह की दीदियो द्वारा लगाए स्टालों पर जाकर उनके द्वारा निर्मित उत्पादों में से कुछ समानों की खरीदारी अवश्य करें-यूपी मुख्यमंत्री*
*सरस महोत्सव जैसे आयोजनों के माध्यम से स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तैयार किए गए उत्पादों को बड़े बाजार तक पहुंचाने का मिलता हैं अवसर-माननीय उप मुख्यमंत्री*
*कार्यक्रम के द्वितीय दिवस माननीय सांसद व गायक श्री मनोज तिवारी, पद्मश्री श्री कैलाश खेर, तृप्ति शाक्या के द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए*
*प्रयागराज 15 मार्च*
मा0 उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी रविवार को परेड ग्राउंड में आयोजित प्रादेशिक सरस मेले के द्वितीय दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम के द्वितीय दिवस माननीय सांसद व गायक श्री मनोज तिवारी, पद्मश्री श्री कैलाश खेर, गायिका तृप्ति शाक्या के द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। सरस मेला 10 दिनों तक लगातार चलता रहेगा, जिसमें विभिन्न कलाकारों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जायेगी। सरस मेले विभिन्न विभागों के द्वारा वृहद स्तर पर उनसे सम्बंधित स्टॉल लगाये गये है। माननीय उपमुख्यमंत्री जी के द्वारा मेले में लगाए गए स्टालों पर जाकर स्वयं सहायता समूह के द्वारा निर्मित उत्पादों का अवलोकन किया गया तथा उनसे उत्पादों के बारे में जानकारी प्राप्त की।
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने सरस महोत्सव के द्वितीय दिवस के अवसर पर अपने उद्बोधन में कहा कि स्वयं सहायता समूह (SHG) से जुड़ी महिलाएं आज प्रदेश के आर्थिक और सामाजिक परिवर्तन की मजबूत आधारशिला बन रही हैं। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर उन्हें ‘लखपति दीदी’ बनाने के संकल्प के साथ कार्य कर रही है।
माननीय उप मुख्यमंत्री जी ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों से अपील करते हुए कहा कि 10 दिवसीय सरस मेले में गरीबो के जीवन में ख़ुशहाली लाने ,उनकी आर्थिक संवृद्घि हेतु एवं महिलाओं के सशक्तिकरण तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से समूह की दीदियो के द्वारा निर्मित उत्पादों की बिक्री तथा  उनके उत्पादों की पहचान हेतु स्टाल लगाए गये हैं इसलिये आप सभी लोग कुछ समानों की खरीदारी अवश्य करे।
माननीय उप मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं के जीवन में व्यापक परिवर्तन आया है। जो महिलाएं पहले घर की चाहरदीवारी तक सीमित रहती थीं, आज वे अपने परिश्रम और उद्यमिता से परिवार की आय बढ़ाने के साथ-साथ गांव और समाज में सम्मान प्राप्त कर रही हैं। उन्होंने कहा कि इन समूहों से जुड़ने के बाद महिलाओं की सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ी है और उन्हें परिवार तथा समाज में पहले से अधिक सम्मान मिल रहा है।
माननीय उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य वर्ष 2026 तक उत्तर प्रदेश में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं की संख्या को 1करोड 10 लाख से बढ़ाकर 3 करोड़ तक पहुंचाना है। साथ ही प्रदेश में एक करोड़ ‘लखपति दीदी’  बनाना है। उन्होंने कहा कि देश के यशश्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देशभर में छह करोड़ महिलाओं को ‘लखपति दीदी’ बनाने का संकल्प लिया गया है, जिसके लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं आज कपड़ा निर्माण, खाद्य प्रसंस्करण, डेयरी, कैंटीन संचालन, परिवहन तथा अन्य कई प्रकार के उद्यमों के माध्यम से आर्थिक गतिविधियों को आगे बढ़ा रही हैं। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति मिली है और महिलाएं परिवार की आय बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है कि स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं केवल छोटे स्तर तक ही सीमित न रहें, बल्कि उन्हें उद्योग, उत्पादन, प्रसंस्करण और विपणन के क्षेत्र में भी आगे बढ़ाया जाए। सरस महोत्सव जैसे आयोजनों के माध्यम से इन महिलाओं द्वारा तैयार किए गए उत्पादों को बड़े बाजार तक पहुंचाने का अवसर मिलता है, जिससे उनकी आय में निरंतर वृद्धि होती है।
माननीय उप मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति में हुए व्यापक सुधार के कारण महिलाओं को सुरक्षित वातावरण मिला है। अपराधियों और माफियाओं पर सख्त कार्रवाई के चलते महिलाएं निर्भय होकर आगे बढ़ रही हैं और अपने उद्यमों को विकसित कर रही हैं।
सरकार के सहयोग से ये महिलाएं तेजी से “लखपति दीदी” बनने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। इससे न केवल उनकी आय में वृद्धि हुई है, बल्कि समाज में उनका सम्मान और आत्मविश्वास भी बढ़ा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है कि स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं केवल छोटे स्तर तक ही सीमित न रहें, बल्कि उन्हें उद्योग, उत्पादन, प्रसंस्करण और विपणन के क्षेत्र में भी आगे बढ़ाया जाए। सरस महोत्सव जैसे आयोजनों के माध्यम से इन महिलाओं द्वारा तैयार किए गए उत्पादों को बड़े बाजार तक पहुंचाने का अवसर मिलता है, जिससे उनकी आय में निरंतर वृद्धि होती है।
जब महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त होंगी, तभी परिवार, समाज और राष्ट्र भी सशक्त होगा।
उन्होंने उपस्थित जनसमुदाय से आह्वान किया कि वे सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं और स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि सरकार समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए बिना किसी भेदभाव के कार्य कर रही है और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए हर संभव सहयोग प्रदान किया जा रहा है।
माननीय उप मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2047 तक ‘विकसित भारत’ के निर्माण का संकल्प लिया गया है, जिसमें महिलाओं की भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं और सरकार उनके हर कदम पर सहयोग के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने सभी से आह्वान किया कि महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की इस मुहिम को और मजबूत बनाने के लिए सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं तथा प्रदेश को विकास के नए शिखर पर पहुंचाने में सहभागी बनें।
माननीय उपमुख्यमंत्री जी द्वारा 637 स्वयं सहायता समूहों को रिवाल्विंग फंड के रूप में एक करोड़ 91 लाख रुपए एवं 1020 स्वयं सहायता समूहों को सामुदायिक निवेश निधि के रूप में 15 करोड़ 30 लाख रुपए का डेमो चेक प्रदान किया गया। माननीय उपमुख्यमंत्री जी ने अपने संबोधन में बताया कि परेड ग्राउंड में लगे सरस मेले में देश के आठ अन्य प्रदेशों की महिलाओं के स्टाल, प्रदेश के 38 जनपदों के स्टॉल एवं प्रयागराज के 40 स्टालों पर स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा मेले के प्रथम दिन लगभग 14 लाख रुपए की बिक्री की गई।
इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा श्री दिलीप पटेल जी, मा. सांसद फूलपुर श्री प्रवीण पटेल, माननीय सांसद भदोही श्री विनोद कुमार बिंद, मा. महापौर श्री उमेश चंद्र गणेश केसरवानी, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वी. के. सिंह , विधान परिषद के मा. सदस्यगण डॉ. के. पी. श्रीवास्‍तव, श्री सुरेंद्र चौधरी, मा. विधायकगण फाफामऊ श्री गुरु प्रसाद मौर्य, माननीय विधायक शहर उत्तरी श्री हर्षवर्धन वाजपेयी, माननीय विधायक फूलपुर श्री दीपक पटेल , माननीय विधायक करछना श्री पीयूष रंजन निषाद , माननीय विधायक कोराव श्री राजमणि कोल, माननीय विधायक चायल पूजा पाल, भाजपा महानगर अध्यक्ष श्री संजय गुप्ता , भाजपा यमुनापार अध्यक्ष श्री राजेश शुक्ल,  गंगापार अध्यक्ष श्रीमती निर्मला पासवान, पूर्व सांसद प्रोफेसर रीता बहुगुणा जोशी, श्रीमती केसरी देवी पटेल, पूर्व महापौर श्रीमती अभिलाषा गुप्ता नंदी सहित अन्य माननीय जनप्रतिनिधिगणों के अलावा मिशन निदेशक ग्रामीण आजीविका मिशन श्रीमती दीपा रंजन, सीडीओ हर्षिका सिंह एवं अन्य गणमान्यजन की गरिमामयी उपस्थिति रही।
    user_Shishir gupta
    Shishir gupta
    Local News Reporter इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by AAINA-E-MULK NEWS Channel DBEER ABBAS
    1
    Post by AAINA-E-MULK NEWS Channel DBEER ABBAS
    user_AAINA-E-MULK NEWS Channel DBEER ABBAS
    AAINA-E-MULK NEWS Channel DBEER ABBAS
    पत्रकार Prayagraj, Uttar Pradesh•
    5 hrs ago
  • चायल (कौशांबी)। चायल ब्लॉक अंतर्गत निजामपुर पुरैनी मनौरी पावर हाउस परिसर में जनहित संकल्प पार्टी और सरदार सेना के तत्वावधान में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व सरदार सेना के जिलाध्यक्ष इंजीनियर गोविंद सिंह पटेल ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरदार सेना के संस्थापक एवं जनहित संकल्प पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. आर.एस. पटेल रहे। इस अवसर पर उन्होंने भारत रत्न भीमराव अंबेडकर, कांशीराम और वल्लभभाई पटेल के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। समारोह में उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं देते हुए सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश दिया। वक्ताओं ने समाज में आपसी सद्भाव, सहयोग और एकजुटता को मजबूत करने पर जोर दिया। कार्यक्रम में अनुरुद्ध सिंह पटेल, अनूप सिंह पटेल, विनोद सिंह, राम बाबू पटेल, अभय सिंह पटेल, योगेन्द्र सिंह, सोम सिंह और महेंद्र सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
    1
    चायल (कौशांबी)। चायल ब्लॉक अंतर्गत निजामपुर पुरैनी मनौरी पावर हाउस परिसर में जनहित संकल्प पार्टी और सरदार सेना के तत्वावधान में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व सरदार सेना के जिलाध्यक्ष इंजीनियर गोविंद सिंह पटेल ने किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरदार सेना के संस्थापक एवं जनहित संकल्प पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. आर.एस. पटेल रहे। इस अवसर पर उन्होंने भारत रत्न भीमराव अंबेडकर, कांशीराम और वल्लभभाई पटेल के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
समारोह में उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं देते हुए सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश दिया। वक्ताओं ने समाज में आपसी सद्भाव, सहयोग और एकजुटता को मजबूत करने पर जोर दिया।
कार्यक्रम में अनुरुद्ध सिंह पटेल, अनूप सिंह पटेल, विनोद सिंह, राम बाबू पटेल, अभय सिंह पटेल, योगेन्द्र सिंह, सोम सिंह और महेंद्र सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
    user_Aman kesharwani
    Aman kesharwani
    JOURNALIST चैल, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • Post by Questions News
    1
    Post by Questions News
    user_Questions News
    Questions News
    Media company इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • अखिलेश के सिलेंडर वाले बयान पर केशव मौर्य का पलटवार प्रयागराज: यूपी के डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के सिलेंडर को लापता सिलेंडर बताने पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि विरोधी दलों के नेता देश में संकट के समय पैनिक बनाने की कोशिश करते हैं। देशभक्ति से कांग्रेस और सपा का कोई नाता नहीं है। केशव मौर्य ने कहा कि 2017 में अखिलेश खुद को नहीं बचा पाए, 2027 में उनका हश्र और बुरा होगा। उन्होंने पश्चिम बंगाल और असम की राजनीति पर भी बयान दिया।
    1
    अखिलेश के सिलेंडर वाले बयान पर केशव मौर्य का पलटवार
प्रयागराज: यूपी के डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के सिलेंडर को लापता सिलेंडर बताने पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि विरोधी दलों के नेता देश में संकट के समय पैनिक बनाने की कोशिश करते हैं। देशभक्ति से कांग्रेस और सपा का कोई नाता नहीं है। केशव मौर्य ने कहा कि 2017 में अखिलेश खुद को नहीं बचा पाए, 2027 में उनका हश्र और बुरा होगा। उन्होंने पश्चिम बंगाल और असम की राजनीति पर भी बयान दिया।
    user_Ptrakar Deepak Shukla
    Ptrakar Deepak Shukla
    इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.