Shuru
Apke Nagar Ki App…
रक्षाबंधन श्री कृष्ण जन्माष्टमी और राधा अष्टमी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं बलदेव विधानसभा क्षेत्र के जनप्रतिनिधि राजपाल सिंह भरंगर मेरुकांत पांडे राजकुमार बघेल ग्राम प्रधान रावल बांगर की ओर से सभी क्षेत्रवासी देशवासी एवं बृजवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं
Rajesh dabbu
रक्षाबंधन श्री कृष्ण जन्माष्टमी और राधा अष्टमी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं बलदेव विधानसभा क्षेत्र के जनप्रतिनिधि राजपाल सिंह भरंगर मेरुकांत पांडे राजकुमार बघेल ग्राम प्रधान रावल बांगर की ओर से सभी क्षेत्रवासी देशवासी एवं बृजवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- रक्षाबंधन श्री कृष्ण जन्माष्टमी और राधा अष्टमी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं बलदेव विधानसभा क्षेत्र के जनप्रतिनिधि राजपाल सिंह भरंगर मेरुकांत पांडे राजकुमार बघेल ग्राम प्रधान रावल बांगर की ओर से सभी क्षेत्रवासी देशवासी एवं बृजवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं3
- रक्षाबंधन पर घेवर की बढ़ी मिठास, चीनी के दामों ने बढ़ाई मिठाई की कीमत। रिपोर्ट हरिपाल सिंह रिपोर्टर। मथुरा। रक्षाबंधन का पर्व नजदीक आते ही बाजारों में त्योहारी रौनक बढ़ने लगी है। बहनों द्वारा भाइयों की कलाई पर राखी बांधने के साथ मिठाई खिलाने की परंपरा को लेकर मिठाई की दुकानों पर भी तैयारियां तेज हो गई हैं। ब्रज क्षेत्र में रक्षाबंधन पर घेवर की विशेष मांग रहती है। बाजारों में सादा, मलाई और पनीर घेवर की विभिन्न वैरायटी ग्राहकों को आकर्षित कर रही हैं। हालांकि इस बार मिठाई कारोबारियों के सामने बढ़ती लागत बड़ी चुनौती बनी हुई है। चीनी के दामों में बढ़ोतरी के साथ दूध, मावा, घी और अन्य सामग्री की कीमत बढ़ने से घेवर एवं अन्य मिठाइयों की लागत पर असर पड़ा है। दुकानदारों का कहना है कि कच्चे माल की कीमत बढ़ने के कारण मिठाइयों के दाम भी प्रभावित हुए हैं। रक्षाबंधन को लेकर बाजार में ग्राहकों की भीड़ बढ़ने लगी है। लोग राखी के साथ भाई के लिए पसंदीदा मिठाई खरीद रहे हैं। मिठाई विक्रेताओं ने भी मांग को देखते हुए विभिन्न प्रकार के घेवर तैयार किए हैं। दुकानदारों को उम्मीद है कि पर्व के दिन बिक्री में और तेजी आएगी।1
- जमुना में जलस्तर बढ़ने से मथुरा में हाई अलर्ट, निकले एरिया में बाढ़ की संभावना आगरा हथिनीकुंड में जल स्तर बढ़ जाने से यमुना के 15 गेट खोल दिए गए हैं जिस कारण 65000 कुशक पानी मथुरा की ओर दौड़ा चला आ रहा है जो काफी चिंता का विषय बना हुआ है यमुना किनारे रहने वाले लोगों के लिए यह बाढ़ का सबब बन सकता है हालांकि जिला प्रशासन इस और गंभीरता से ध्यान दे रहा है2
- रक्षाबंधन पर महंगाई की मार, बाजार में नहीं दिखी पहले जैसी चमक फरह- रक्षाबंधन का पर्व नजदीक है, लेकिन इस बार बाजार में वो रौनक नहीं दिख रही है जो हर साल दिखती थी। बाजार में रंग-बिरंगी राखियां तो सजी हैं, लेकिन महंगाई की वजह से ग्राहकों की जेब ढीली नहीं हो रही है। दुकानदारों का कहना है कि इस बार राखी की कीमत में 20 से 30 प्रतिशत तक का इजाफा हुआ है। पहले जो राखी 50 रुपये में मिलती थी, वही अब 70-80 रुपये में बिक रही है। मिठाई, कपड़े और गिफ्ट के दाम बढ़ने से लोग सिर्फ एक-दो राखी लेकर ही काम चला रहे हैं। बाजार में ग्राहक आ रहे हैं, दाम पूछ कर चले जा रहे हैं। दोपहर तक दुकानों पर सन्नाटा पसरा रहता है। दुकानदारों ने बताया कि हर साल इस समय तक आधा माल बिक जाता था, लेकिन इस बार अभी तक 30 प्रतिशत माल भी नहीं बिका है। खरीदार महिलाओं का कहना है कि घर का बजट पहले ही बिगड़ा हुआ है, ऊपर से त्योहार का खर्च। इसलिए इस बार सस्ती राखियां ही देखनी पड़ रही हैं।1
- मथुरा में थाना कोतवाली पुलिस ने बस स्टैंड से बैग उड़ाने वाला शातिर चोर को किया गिरफ्तार सोने चांदी के आभूषण बरामद मथुरा थाना कोतवाली पुलिस और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में बस स्टैंड से यात्री का बैग चोरी करने वाले एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया गया है पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए सोने और चांदी के बहुमूल्य आभूषण बरामद कर लिए हैं 27 अगस्त 2026 की सुबह करीब 6:32 बजे कोतवाली पुलिस और सर्विलांस टीम ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए केआर डिग्री कॉलेज के पास से अभियुक्त मोहम्मद नफीस 44 वर्ष पुत्र अब्दुलसमद निवासी मुस्ताफागढ़ी नया गांव थाना कोतवाली नगर जिला बुलंदशहर को दबोच लिया मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि 19 जुलाई 2026 को अतरौली अलीगढ़ निवासी रवि कुमार ने तहरीर दी थी उन्होंने बताया था कि 9 जुलाई को मथुरा बस स्टैंड पर अज्ञात चोर ने उनका और उनकी पत्नी का बैग उड़ा लिया था जिसमें सोने चांदी के जेवर एक आईफोन और 1 हजार रुपये नकद रखे थे पुलिस ने मामला मुकदमा अपराध संख्या 525/26 धारा 303 बीएनएसएस दर्ज कर छानबीन शुरू की थी पुलिस ने आरोपी के पास से 1 सोने की चैन लॉकेट सहित 1 सोने की अंगूठी 2 सोने के कान की बाली 1 सोने की नाक की बाली 4 सोने के कुंडल 3 जोड़ी चांदी की पायल कार्रवाई करने वाली टीम में थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद बाबू मिश्रा उपनिरीक्षक मोमराज सिंह उपनिरीक्षक आमोद सिंह सर्विलांस प्रभारी उपनिरीक्षक विकास शर्मा समेत टीम आरक्षी गौरव कुमार और आरक्षी अमित कुमार शामिल रहे गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई कर उसे न्यायालय भेजा जा रहा है2
- गोवर्धन तहसील में ताली और थाली बजाने के बाद एसडीएम सुनील कुमार सिंह के सामने महिलाओं ने लगाए भ्रष्टाचारी के सीधे और गभीर आरोप,अपनी मांगो को लेकर एसडीएम से तीखी बहस करती दिखी अनशनकारी युवती विनोदी चौधरी,,बोली,बेलगाम अधिकारी कर रहे इस वक्त तहसील में भ्रष्टाचार,,,,,, देखिए पूरा वीडियो1
- छाता शुगर मिल के लिए अलवाई गांव ने भरी हुंकार, ललित कर्मयोगी के आह्वान पर धरना स्थल पहुंचेगे ग्रामीण ? आप लोग के सरकार के बारे में क्या कहना चाहेंगे, क्या इसी तरह चलता रहेगा यह खेल। या फिर आगे भी कोई सुनवाई की चाहिए। छाता शुगर मिल के लिए लड़ाई करनी है तो आगे आओ। छाता शुगर मिल के लिए अलवाई गांव ने भरी हुंकार, ललित कर्मयोगी के आह्वान पर धरना स्थल पहुंचेगे ग्रामीण ?1
- बैंकों में 5-डे बैंकिंग एवं PLI के भेदभाव को लेकर बैंक कर्मचारी-अधिकारी आक्रोशित, संघर्ष के रास्ते पर पहली कड़ी में 27 अगस्त को मथुरा में धरना-प्रदर्शन बैंक कर्मचारियों एवं अधिकारियों में 5-डे बैंकिंग लागू करने में हो रही देरी तथा PLI (Performance Linked Incentive) में भेदभाव को लेकर आक्रोश बढ़ता जा रहा है। अपनी मांगों को लेकर बैंक कर्मचारी एवं अधिकारी अब संघर्ष के रास्ते पर उतरने की तैयारी में हैं। इसी क्रम में आंदोलन की पहली कड़ी के रूप में 27 अगस्त को मथुरा में धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। प्रदर्शन के माध्यम से बैंक कर्मचारी एवं अधिकारी अपनी लंबित मांगों को लेकर सरकार एवं संबंधित पक्षों का ध्यान आकर्षित कर और न्यायपूर्ण समाधान की मांग की। यदि मांग नहीं मानी गयी तो बैंक कर्मचारी अधिकारी 11 सितंबर को एक दिन उसके बाद 28 29 30 सितंबर 3 दिन की 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा की हैl प्रदर्शन को वामनजी चतुर्वेदी यतेंद्र गौतम लक्ष्मण सिंह शोभित वर्मा भूपेंद्र सिंह हितेंद्र सिंह उदित शर्मा जितेंद्र शर्मा प्रदीप अरुण यादव जया दीक्षित रोहित सारस्वत यश राज शर्मा फैजल अजीज के के पांडेय उमा खण्डेलवाल अरविंद त्रिपाठी पंकज प्रह्लाद राजकुमार अंकित सिंह धीरज सिंह सौरभ सिंह संजीव प्रमोद मिश्रा आदि ने संबोधित किया सभा का संचालन UFBU के संयोजक जगमोहन शर्मा ने किया1