logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*मौत को मात! मैहर में चलती स्लीपर बस बनी आग का गोला, यात्रियों ने खिड़कियों से कूदकर बचाई जान* *मैहर :* मध्य प्रदेश के मैहर जिले में नेशनल हाईवे-30 पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक चलती स्लीपर बस अचानक आग की लपटों में घिर गई. देखते ही देखते बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. गनीमत ये रही कि आग भड़कते ही यात्रियों ने सूझबूझ दिखाई और बस से बाहर कूद गए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया और किसी की जान नहीं गई. जानकारी के अनुसार, जय भवानी ट्रेवल्स की स्लीपर बस (क्रमांक MP 30 P 7070) 9 मार्च 2026 को रीवा से इंदौर के लिए रवाना हुई थी. सफर के दौरान कटनी के पास बस में कुछ तकनीकी खराबी आ गई थी. चालक ने मैकेनिक से मरम्मत कराई और यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए बस को वापस रीवा ले जाया जा रहा था. इसी दौरान नादन थाना क्षेत्र के भेड़ा गांव के पास बस के अगले हिस्से से अचानक चिंगारियां उठने लगीं. *कंडक्टर और ड्राइवर की कोशिशें नाकाम* बस के परिचालक रुद्र सिंह बघेल ने बताया कि जैसे ही बोनट से धुआं और चिंगारी दिखी, चालक और परिचालक ने तुरंत बस रोकी और आग बुझाने का प्रयास किया. लेकिन हवा के चलते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया. अफरा-तफरी के बीच बस में सवार यात्रियों ने तुरंत बस से छलांग लगा दी. *पुलिस और फायर ब्रिगेड की कार्रवाई* घटना की सूचना मिलते ही नादन थाना प्रभारी रेनू मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं. सुरक्षा के लिहाज से हाईवे पर यातायात को कुछ समय के लिए डायवर्ट किया गया. फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बस लोहे के ढांचे में तब्दील हो चुकी थी. पुलिस अब आग लगने के कारणों की विस्तृत जांच कर रही है.

1 hr ago
user_राम पाण्डेय पत्रकार कतरास
राम पाण्डेय पत्रकार कतरास
बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
1 hr ago
4553c8c9-a914-4787-a7d4-bfad19da2fc3

*मौत को मात! मैहर में चलती स्लीपर बस बनी आग का गोला, यात्रियों ने खिड़कियों से कूदकर बचाई जान* *मैहर :* मध्य प्रदेश के मैहर जिले में नेशनल हाईवे-30 पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक चलती स्लीपर बस अचानक आग की लपटों में घिर गई. देखते ही देखते बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. गनीमत ये रही कि आग भड़कते ही यात्रियों ने सूझबूझ दिखाई और बस से बाहर कूद गए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया और किसी की जान नहीं गई. जानकारी के अनुसार, जय भवानी ट्रेवल्स की स्लीपर बस (क्रमांक MP 30 P 7070) 9 मार्च 2026 को रीवा से इंदौर के लिए रवाना हुई थी. सफर के दौरान कटनी के पास बस में कुछ तकनीकी खराबी आ गई थी. चालक ने मैकेनिक से मरम्मत कराई और यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए बस को वापस रीवा ले जाया जा रहा था. इसी दौरान नादन थाना क्षेत्र के भेड़ा गांव के पास बस के अगले हिस्से से अचानक चिंगारियां उठने लगीं. *कंडक्टर और ड्राइवर की कोशिशें नाकाम* बस के परिचालक रुद्र सिंह बघेल ने बताया कि जैसे ही बोनट से धुआं और चिंगारी दिखी, चालक और परिचालक ने तुरंत बस रोकी और आग बुझाने का प्रयास किया. लेकिन हवा के चलते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया. अफरा-तफरी के बीच बस में सवार यात्रियों ने तुरंत बस से छलांग लगा दी. *पुलिस और फायर ब्रिगेड की कार्रवाई* घटना की सूचना मिलते ही नादन थाना प्रभारी रेनू मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं. सुरक्षा के लिहाज से हाईवे पर यातायात को कुछ समय के लिए डायवर्ट किया गया. फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बस लोहे के ढांचे में तब्दील हो चुकी थी. पुलिस अब आग लगने के कारणों की विस्तृत जांच कर रही है.

More news from झारखंड and nearby areas
  • Post by राम पाण्डेय पत्रकार कतरास
    1
    Post by राम पाण्डेय पत्रकार कतरास
    user_राम पाण्डेय पत्रकार कतरास
    राम पाण्डेय पत्रकार कतरास
    बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    1 hr ago
  • बाइक चोर ने सरायढेला थाना क्षेत्र के स्मार्ट बाजार के समीप पार्किंग में खड़ी पैशन प्रो बाईक को चोर चोरी कर ले भागा। इस दौरान बाइक चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की तलाश में जुटी है।
    1
    बाइक चोर ने सरायढेला थाना क्षेत्र के स्मार्ट बाजार के समीप पार्किंग में खड़ी पैशन प्रो बाईक को चोर चोरी कर ले भागा। इस दौरान बाइक चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की तलाश में जुटी है।
    user_Raushan Journalist
    Raushan Journalist
    बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    12 hrs ago
  • बाघमारा. (रिपोर्ट प्रेम कुमार). झारखंड में मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया शुरू होगी। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से अप्रैल महीने में झारखंड में (एसआईआर) की प्रक्रिया शुरू करने का संकेत दिया गया है। एस आई आर (SIR ) के निमित्त मंगलवार क़ो बाघमारा प्रखंड कार्यालय के कक्ष में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया. इस मौके पर उपायुक्त के निर्दशानुसार बाघमारा बीडीओ लक्ष्मण यादव ने उपस्थित राजनितिक दलों के प्रतिनिधियों क़ो SIR के संदर्भ में बूथ लेबल प्रतिनिधि नियुक्त करने हेतु निदेशित किया. मालूम हो की बाघमारा प्रखंड के विभिन्न 388 बूथों में राजनितिक दलों के एजेंट बनाए जाएंगे, ताकी मतदाता सूची क़ो त्रुटिरहित बनाने में मदद मिल सकें. बैठक में मुख्य रूप से विभिन्न दलों के सूर्यदेव मिश्रा, बच्चू राय, गोपाल चंद्र गोप इत्यादि उपस्थित थे.
    1
    बाघमारा. (रिपोर्ट प्रेम कुमार). झारखंड में मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया शुरू होगी। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से अप्रैल महीने में झारखंड में (एसआईआर) की प्रक्रिया शुरू करने का संकेत दिया गया है। एस आई आर (SIR ) के निमित्त मंगलवार क़ो बाघमारा प्रखंड कार्यालय के कक्ष में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया. इस मौके पर उपायुक्त के निर्दशानुसार बाघमारा बीडीओ लक्ष्मण यादव ने उपस्थित राजनितिक दलों के प्रतिनिधियों क़ो SIR के संदर्भ में बूथ लेबल प्रतिनिधि नियुक्त करने हेतु निदेशित किया. मालूम हो की बाघमारा प्रखंड के विभिन्न 388 बूथों में राजनितिक दलों के एजेंट बनाए जाएंगे, ताकी मतदाता सूची क़ो त्रुटिरहित बनाने में मदद मिल सकें. बैठक में मुख्य रूप से विभिन्न दलों के सूर्यदेव मिश्रा, बच्चू राय, गोपाल चंद्र गोप इत्यादि उपस्थित थे.
    user_प्रेम कुमार साव
    प्रेम कुमार साव
    Local News Reporter बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    13 hrs ago
  • धनबाद । माँ मथुरासिनी पूजनोत्सव के उपलक्ष्य में माहुरी समाज द्वारा कतरास में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु, समाज के गणमान्य लोग, महिला-पुरुष एवं युवा शामिल हुए। पूरे मार्ग में “जय माँ मथुरासिनी” के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण घोड़े की बग्गी में विराजित माँ मथुरासिनी की भव्य प्रतिमा के साथ सजा दिव्य दरबार रहा। वहीं रानी लक्ष्मीबाई के स्वरूप में बालिकाओं द्वारा नारी शक्ति का प्रदर्शन तथा राधा-कृष्ण की मनमोहक नृत्य प्रस्तुति ने लोगों का विशेष ध्यान आकर्षित किया। झांकी, सांस्कृतिक प्रदर्शन, आतिशबाजी और युवाओं के नृत्य ने शोभायात्रा की भव्यता को और बढ़ा दिया। ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों की धुन से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं द्वारा फूल बरसाकर शोभायात्रा का स्वागत किया गया, जिससे माहौल पूरी तरह भक्तिमय और उत्साहपूर्ण बना रहा। आयोजकों के अनुसार इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य माहुरी समाज में एकता, एकजुटता और सामाजिक शक्ति का प्रदर्शन करना तथा नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति, परंपरा और धार्मिक मूल्यों से जोड़ना है। इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह, वार्ड 3 पार्षद रागिनी विनायक गुप्ता एवं वार्ड नंबर 1 के डॉ मधुबाला मुख्य रूप से उपस्थित रही। कार्यक्रम को सफल बनाने में शोभायात्रा प्रबंधन समिति के बसंत गुप्ता एवं प्रिंस गुप्ता सेठ, माहुरी वैश्य मंडल के अध्यक्ष नीरज कुमार, सचिव आतिश गुप्ता, उपाध्यक्ष शालिनी सेठ, संगठन मंत्री संजय गुप्ता बबलू, कोषाध्यक्ष अविनाश गुप्ता, माहुरी वैश्य महिला समिति की अध्यक्ष शिखा गुप्ता, सचिव रेणु सेठ, उपाध्यक्ष कविता गुप्ता, संगठन मंत्री डबली गुप्ता, कोषाध्यक्ष दीप्ति गुप्ता, माहुरी वैश्य नवयुवक समिति के अध्यक्ष राजेश गुप्ता, सचिव रोहित गुप्ता, संगठन मंत्री दीपांशु कंधवे, उपसचिव प्रवीण गुप्ता, तथा माँ मथुरासिनी ट्रस्ट के अध्यक्ष रजनीश सेठ, सचिव संदीप गुप्ता एवं कोषाध्यक्ष सौरभ भदानी सहित सभी पदाधिकारियों और समाज के लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मौके पर अवधेश गुप्ता, मनोज गुप्ता, संजय गुप्ता, दिलीप गुप्ता सहित समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आयोजकों ने सभी समाज बंधुओं, सहयोगियों एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी के सहयोग और सहभागिता से यह भव्य शोभायात्रा ऐतिहासिक रूप से सफल रही।
    1
    धनबाद । माँ मथुरासिनी पूजनोत्सव के उपलक्ष्य में माहुरी समाज द्वारा कतरास में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु, समाज के गणमान्य लोग, महिला-पुरुष एवं युवा शामिल हुए। पूरे मार्ग में “जय माँ मथुरासिनी” के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण घोड़े की बग्गी में विराजित माँ मथुरासिनी की भव्य प्रतिमा के साथ सजा दिव्य दरबार रहा। वहीं रानी लक्ष्मीबाई के स्वरूप में बालिकाओं द्वारा नारी शक्ति का प्रदर्शन तथा राधा-कृष्ण की मनमोहक नृत्य प्रस्तुति ने लोगों का विशेष ध्यान आकर्षित किया। झांकी, सांस्कृतिक प्रदर्शन, आतिशबाजी और युवाओं के नृत्य ने शोभायात्रा की भव्यता को और बढ़ा दिया। ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों की धुन से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। 
पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं द्वारा फूल बरसाकर शोभायात्रा का स्वागत किया गया, जिससे माहौल पूरी तरह भक्तिमय और उत्साहपूर्ण बना रहा।
आयोजकों के अनुसार इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य माहुरी समाज में एकता, एकजुटता और सामाजिक शक्ति का प्रदर्शन करना तथा नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति, परंपरा और धार्मिक मूल्यों से जोड़ना है।
इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह, वार्ड 3 पार्षद रागिनी विनायक गुप्ता एवं वार्ड नंबर 1 के डॉ मधुबाला मुख्य रूप से उपस्थित रही।
कार्यक्रम को सफल बनाने में शोभायात्रा प्रबंधन समिति के बसंत गुप्ता एवं प्रिंस गुप्ता सेठ, माहुरी वैश्य मंडल के अध्यक्ष नीरज कुमार, सचिव आतिश गुप्ता, उपाध्यक्ष शालिनी सेठ, संगठन मंत्री संजय गुप्ता बबलू, कोषाध्यक्ष अविनाश गुप्ता, माहुरी वैश्य महिला समिति की अध्यक्ष शिखा गुप्ता, सचिव रेणु सेठ, उपाध्यक्ष कविता गुप्ता, संगठन मंत्री डबली गुप्ता, कोषाध्यक्ष दीप्ति गुप्ता, माहुरी वैश्य नवयुवक समिति के अध्यक्ष राजेश गुप्ता, सचिव रोहित गुप्ता, संगठन मंत्री दीपांशु कंधवे, उपसचिव प्रवीण गुप्ता, तथा माँ मथुरासिनी ट्रस्ट के अध्यक्ष रजनीश सेठ, सचिव संदीप गुप्ता एवं कोषाध्यक्ष सौरभ भदानी सहित सभी पदाधिकारियों और समाज के लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
मौके पर अवधेश गुप्ता, मनोज गुप्ता, संजय गुप्ता, दिलीप गुप्ता सहित समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
आयोजकों ने सभी समाज बंधुओं, सहयोगियों एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी के सहयोग और सहभागिता से यह भव्य शोभायात्रा ऐतिहासिक रूप से सफल रही।
    user_संतोष कुमार दे
    संतोष कुमार दे
    रिपोर्टर Baghmara-Cum-Katras, Dhanbad•
    16 hrs ago
  • मधुबन थाना क्षेत्र के महेशपुर में बीती शाम को हुई बारिश और तेज आंधी से एक विशाल पेड़ पिछले 23 घंटे से बीच सड़क पर पड़ा है।जिससे कतरास से नवागढ़ महुदा मोड़ जाने वाले मार्ग पर आवागमन पूरी तरह से बाधित है। इतना समय बीत जाने के बाद भी सरकारी तंत्र पूरी तरह से मौन है।पेड़ को सड़क से हटाने के लिए अभी तक कोई पहल नहीं की गई है।जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
    1
    मधुबन थाना क्षेत्र के महेशपुर में बीती शाम को हुई बारिश और  तेज आंधी से एक विशाल पेड़ पिछले 23 घंटे से बीच सड़क पर पड़ा है।जिससे कतरास से नवागढ़ महुदा मोड़ जाने वाले मार्ग पर आवागमन  पूरी तरह से बाधित है। इतना समय बीत जाने के बाद भी सरकारी तंत्र पूरी तरह से मौन है।पेड़ को सड़क से हटाने के लिए अभी तक कोई पहल नहीं की गई है।जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
    user_Sheikh Nazim
    Sheikh Nazim
    बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    19 hrs ago
  • धनबाद में ATM फ्रॉड का खुलासा, टिन बॉक्स से फंसाता था लोगों के पैसे. रंगे हाथ दबोचा गया शातिर।
    1
    धनबाद में ATM फ्रॉड का खुलासा, टिन बॉक्स से फंसाता था लोगों के पैसे. रंगे हाथ दबोचा गया शातिर।
    user_News Today Jharkhand
    News Today Jharkhand
    धनबाद-कम-केंदुआडीह-कम-जागता, धनबाद, झारखंड•
    53 min ago
  • धनबाद जिला कोंग्रेस कमेटी के महासचिव सह झारखंड आंदोलनकारी मोईन अंसारी ने विगत दिन सोमवार की शाम 4 बजे सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को लिखा पत्र गोबिंदपुर जीटी रोड पर बने रहे एलिवेटेड फ्लाईओवर निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच की मांग, पत्र में कहा गया कि गोबिंदपुर एवं निरसा में एलिवेटेड रोड निर्माण के लिए 1130 करोड़ रुपए की स्वीकृति की गई है, परंतु काम लेने की होड़ में SP infrastructure development प्राइवेट लिमिटेड ने इस काम को मात्र 554. 98 लाख में ले लिया, इस तरह 43% कम दर पर काम लिया गया, यही कारण है कि निमार्ण कंपनी अब जैसे तैसे काम कर निकल जाने की फिराक में है, इसके तहत प्रीमियम सीमेंट एवं प्रीमियम छड़ का प्रयोग नहीं किया जा रहा है
    1
    धनबाद जिला कोंग्रेस कमेटी के महासचिव सह झारखंड आंदोलनकारी मोईन अंसारी ने विगत दिन सोमवार की शाम 4 बजे सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को लिखा पत्र गोबिंदपुर जीटी रोड पर बने रहे एलिवेटेड फ्लाईओवर निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच की मांग, पत्र में कहा गया कि गोबिंदपुर एवं निरसा में एलिवेटेड रोड निर्माण के लिए 1130 करोड़ रुपए की स्वीकृति की गई है, परंतु काम लेने की होड़ में SP infrastructure development प्राइवेट लिमिटेड ने इस काम को मात्र 554. 98 लाख में ले लिया, इस तरह 43% कम दर पर काम लिया गया, यही कारण है कि निमार्ण कंपनी अब जैसे तैसे काम कर निकल जाने की फिराक में है, इसके तहत प्रीमियम सीमेंट एवं प्रीमियम छड़ का प्रयोग नहीं किया जा रहा है
    user_मो० फारुख (पत्रकार)
    मो० फारुख (पत्रकार)
    Newspaper publisher गोविंदपुर, धनबाद, झारखंड•
    18 hrs ago
  • बाघमारा. (रिपोर्ट प्रेम कुमार). बरोरा क्षेत्र के एएमपी कोलियरी के सेलपीकर मजदूरों के एच पी सी वेतन मान एवं अन्य मांगो के निष्पादन क़ो लेकर पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन (एटक) के बैनर तले साइडिंग क़ो मंगलवार के दिन सेल पीकर मजदूरों ने ठप रखा. मालूम हो की इस संदर्भ में सोमवार क़ो महाप्रबंधक बरोरा क्षेत्र के सभागार में प्रबंधन से घंटो वार्ता हुई परन्तु प्रबंधन द्वारा सभी मांगो पर असमर्थता जताये जाने पर मजदूरों ने आंदोलन का बिगुल फूंक दिया. जारी रखने का निर्णय लिया. वार्ता में महाप्रबंधक के के सिंह, अपर महाप्रबंधक काजल सरकार, परियोजना पदाधिकारी टी एस चौहान, क्षेत्रीय प्रबंधक मानव संसाधन अभिराज शेखर प्रबंधक मानव संसाधन हेमंत कुमार हैना जबकि यूनियन की ओर से क्षेत्रीय सचिव संतोष गोराई अमरेंद्र कुमार नवल किशोर महतो सुमन पांडेय अरुण रवानी राजीव वीसीयार मुबारक अंसारी रविंद्र राय महेश पांडे संतोष रवानी अनिल कुम्हार दीपक गोराई धनंजय कुमार अर्जुन कुमार दिलीप कुमार सुरेश रवानी विवेक महतो चंपा देवी पंकज शर्मा धनंजय कुमार शंकर पांडे बबलू महतो जगदीश गोप समेत दर्जनों मजदूरगण शामिल हुए.
    1
    बाघमारा. (रिपोर्ट प्रेम कुमार). बरोरा क्षेत्र के एएमपी कोलियरी के सेलपीकर मजदूरों के एच पी सी वेतन मान एवं अन्य मांगो के निष्पादन क़ो लेकर पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन (एटक) के बैनर तले साइडिंग क़ो मंगलवार के दिन सेल पीकर मजदूरों ने ठप रखा. मालूम हो की इस संदर्भ में सोमवार क़ो महाप्रबंधक बरोरा क्षेत्र के सभागार में प्रबंधन से घंटो वार्ता हुई परन्तु प्रबंधन द्वारा सभी मांगो पर असमर्थता जताये जाने पर मजदूरों ने आंदोलन का बिगुल फूंक दिया. 
जारी रखने का निर्णय लिया. वार्ता में महाप्रबंधक के के सिंह, अपर महाप्रबंधक काजल सरकार, परियोजना पदाधिकारी टी एस चौहान, क्षेत्रीय प्रबंधक मानव संसाधन अभिराज शेखर प्रबंधक मानव संसाधन हेमंत कुमार हैना जबकि यूनियन की ओर से क्षेत्रीय सचिव संतोष गोराई अमरेंद्र कुमार नवल किशोर महतो सुमन पांडेय  अरुण रवानी राजीव वीसीयार मुबारक अंसारी रविंद्र राय  महेश पांडे संतोष रवानी अनिल कुम्हार दीपक गोराई धनंजय कुमार अर्जुन कुमार दिलीप कुमार सुरेश रवानी विवेक महतो चंपा देवी पंकज शर्मा धनंजय कुमार शंकर पांडे बबलू महतो जगदीश गोप  समेत दर्जनों मजदूरगण शामिल हुए.
    user_प्रेम कुमार साव
    प्रेम कुमार साव
    Local News Reporter बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.